Back
Shimla के कालिबाड़ी मंदिर का 203 साल पुराना इतिहास और 10 महाविद्याओं की कथा
ADAnkush Dhobal
Feb 27, 2026 12:01:33
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में माता काली को समर्पित 203 साल पुराना मंदिर है. इस मंदिर की स्थापना साल 1823 में हुई थी. इस पवित्र स्थान को कालीबाड़ी के नाम से जाना जाता है. शिमला से जुड़े इतिहास के मुताबिक, कालीबाड़ी मंदिर मूल रूप से जाखू हिल पर रोथनी कैसल में बनाया गया था. इसकी स्थापना बंगाली ब्राह्मण राम चरण जी ब्रह्मचारी ने की थी. यह शिमला के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है. बाद में इस मंदिर को इसके मौजूदा स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया. कालीबाड़ी में स्थापित देवी को श्यामला देवी के नाम से भी जाना जाता है. श्यामला के नाम से ही शिमला कभी नाम पड़ा था. मां काली के सच्चे भक्त यहां दिल से जो भी मनोकामना मांगते हैं, वह पूरी जरूर होती है. यहां साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है. नवरात्रि के मौके पर तो यहां भक्तों की भीड़ और भी ज्यादा बढ़ जाती है. नवरात्रि के दौरान शिमला के कालीबाड़ी में विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल से धार्मिक पर्यटन के लिए भक्त यहां पहुंचते हैं. कालीबाड़ी में 10 महाविद्याओं के चित्र इस मंदिर में लगाए गए हैं. इन महाविद्याओं के चित्र मशहूर चित्रकार सनत कुमार चटर्जी ने बनाए थे. एक बार जर्मनी से आए विद्वानों ने सनत कुमार चटर्जी को ऑयल पेंट से बने इन महाविद्याओं के चित्र के बदले ब्लैंक चेक ऑफर किया. इस ब्लैंक चेक को सनत चटर्जी ने यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि महाविद्याओं के चित्र उनके लिए धन का नहीं, बल्कि आस्था का विषय हैं. इसके बाद ही सनत कुमार चटर्जी ने 10 महाविद्याओं के इन चित्रों को मशहूर कालीबाड़ी मंदिर को भेंट किया. सनत कुमार चटर्जी ने 10 महाविद्याओं के चित्रों में मां के अलग-अलग स्वरूपों को दर्शाया है. महाविद्या का अर्थ है- ग्रेट नॉलेज सिस्टम. यह ऐसी विद्या है, जिसमें सृष्टि का सार समाया हुआ है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DSDharmindr Singh
FollowFeb 27, 2026 13:20:330
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 27, 2026 13:19:470
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 27, 2026 13:04:320
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 27, 2026 13:03:440
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 27, 2026 13:02:550
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 27, 2026 12:51:420
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 27, 2026 12:49:570
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 27, 2026 12:49:390
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 27, 2026 12:48:340
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 27, 2026 12:47:34Noida, Uttar Pradesh:CANADIAN PM MARK CARNEY ARRIVES AT HOTEL/ VISUALS CANADIAN PM MARK CARNEY ARRIVES IN MUMBAI / OUTSIDE VISUALS FROM HOTEL
0
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 27, 2026 12:47:070
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 27, 2026 12:45:430
Report
AMAjay Mahajan
FollowFeb 27, 2026 12:37:140
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 27, 2026 12:35:280
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 27, 2026 12:31:300
Report
