Back
जल तरंग जोश महोत्सव 2025: बिलासपुर में जल-क्रीड़ाओं और मेले की धूम
VBVIJAY BHARDWAJ
Nov 21, 2025 09:45:44
Bilaspur, Chhattisgarh
डे प्लान अप्रोवड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट. स्लग- बिलासपुर के गोविंद सागर झील के तट पर आयोजित जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ तो रेडक्रॉस मेला व आजीविका मेले का भी किया गया आयोजन. वहीं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों व कांग्रेस पार्टी के नेताओं सहित भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने मंत्री राजेश धर्माणी का फूलों से स्वागत किया. इसके पश्चात उन्होंने क्रूज से हरी झंडी दिखाकर जल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जिसमें कायाकिंग, कैनोइंग, देसी नाव दौड़, तैराकी तथा समतल जल बेड़ा राफ्टिंग शामिल है. वहीं यह सभी प्रतियोगिताएं 500 मीटर की निर्धारित दूरी पर आयोजित की जा रही हैं. इसके पश्चात मेला ग्राउंड में आयोजित रेड क्रॉस मेला तथा आजीविका मेला का भी शुभारंभ मंत्री राजेश धर्माणी ने शुभारंभ किया। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. गौरतलब है कि इस महोत्सव के दौरान विभिन्न तरह के सांस्कृतिक एवं रोमांचक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा हिमाचल पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की ओर से प्रशिक्षित पैराग्लाइडर्स द्वारा आसमान से पुष्प वर्षा कर उद्घाटन कार्यक्रम को भी भव्य बनाया गया। बात दें कि जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का उद्देश्य बिलासपुर जिला में झील पर्यटन पहचान को मजबूत करना, युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना तथा स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। वहीं तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न जल क्रीड़ा गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने वाले आयोजनों की श्रृंखला जारी रहेगी। इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की वर्ष 2024 में मंडी-भराड़ी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का शुभारंभ किया गया था उसे आगे बढ़ाते हुए आज जल तरंग जोश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया है और अगले तीन दिनों तक विभिन्न जल क्रीड़ाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि बिलासपुर को वीकेंड टूरिज्म के रुप में आगे बढ़ाने के प्रयास सरकार द्वारा किये जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला में आयोजित विभिन्न मेलों व गतिविधियों से संबंधित एक कलेंडर प्रशासन द्वारा जारी किया जाए ताकि वर्षभर जिला में कोई ना कोई गतिविधि आयोजित होती रहे और बिलासपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके. बाइट- राजेश धर्माणी, नगर नियोजक, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश.
112
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 10:18:5175
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 21, 2025 09:52:3836
Report
KCKhem Chand
FollowNov 21, 2025 09:51:2637
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 21, 2025 09:31:1991
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 21, 2025 09:30:16120
Report
SGSatpal Garg
FollowNov 21, 2025 09:20:15162
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 21, 2025 09:19:10115
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowNov 21, 2025 09:08:3663
Report
BSBALINDER SINGH
FollowNov 21, 2025 09:07:06119
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 21, 2025 09:03:56220
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 21, 2025 09:03:29155
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 21, 2025 08:40:16167
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowNov 21, 2025 08:32:5762
Report
AJAnil Jain
FollowNov 21, 2025 08:24:37121
Report