Back
घुमारवीं डिवीजन में स्मार्ट मीटर से पारदर्शी बिजली व्यवस्था; चोरी पर रोक
VBVIJAY BHARDWAJ
Nov 13, 2025 07:51:14
Bilaspur, Chhattisgarh
घुमारवीं डिवीजन में उपभोक्ताओं के लिए बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के मद्देनजर बिजली बोर्ड द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। योजना के तहत घुमारवीं डिवीजन में लगाए जाएँगे कुल 98,590 स्मार्ट मीटर, जिनमें 95 हजार घरेलू उपभोक्ता और 3,590 मीटर अन्य स्थानों पर लगाए जाएँगे। यह आधुनिक तकनीक बिजली चोरी पर नियंत्रण और बिजली खपत के सटीक रिकॉर्ड के लिए उपयोगी होगी। स्मार्ट मीटर ट्रांसफार्मरों पर भी लगाए जाएंगे ताकि प्रतिदिन क्षेत्र में कितनी बिजली खर्च हो रही है, लोड कितना है और ट्रांसफार्मर पर कितना दबाव पड़ रहा है इसका पता चले। इससे लोड मैनेजमेंट और बिजली मांग का पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलेगी। स्मार्ट मीटर प्रीपेड प्रणाली पर काम करेंगे, यानी उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग से पहले खाते को रिचार्ज करना होगा। इससे बिल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और विभाग को बिल वितरण व वसूली की झंझट से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ता अपने बिजली खपत का पूरा ब्योरा ऑनलाइन देख सकेंगे। यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित लोड से अधिक बिजली खर्च करेगा तो बिल उसी अनुपात में बढ़ेगा। साथ ही बिजली बोर्ड ऑनलाइन माध्यम से किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन जोड़ या काट सकेगा, जिससे घर-घर जाकर कार्य नहीं करना पड़ेगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिजली बोर्ड घुमारवीं के अधिशासी अभियंता कर्ण चंदेल ने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से बिजली प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बन जाएगी। इससे बिजली चोरी पर अंकुश, राजस्व में वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं को अपनी खपत पर नियंत्रण जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल घुमारवीं डिवीजन में डिजिटल बिजली प्रबंधन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManuj Sharma
FollowDec 11, 2025 12:41:450
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 11, 2025 12:41:220
Report
SKSanjeev Kumar
FollowDec 11, 2025 12:40:420
Report
DSDharmindr Singh
FollowDec 11, 2025 12:40:190
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowDec 11, 2025 12:39:290
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 11, 2025 12:38:530
Report
KBKulbir Beera
FollowDec 11, 2025 12:38:410
Report
KBKulbir Beera
FollowDec 11, 2025 12:38:090
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 11, 2025 12:37:230
Report
ASAvtar Singh
FollowDec 11, 2025 11:24:340
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 11, 2025 11:20:410
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 11, 2025 11:01:530
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowDec 11, 2025 11:01:230
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowDec 11, 2025 11:01:020
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 11, 2025 10:46:390
Report