Back
बिलासपुर में छात्रा पाठशाला को पीएमश्री आदर्श स्कूल में मर्ज किए जाने पर सियासत गरम
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 20, 2026 07:17:28
Masanganj, Chhattisgarh
भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने सह शिक्षा के नाम पर कई स्कूलों को बंद किये जाने के प्रदेश सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की है। त्रिलोक जमवाल का कहना है कि कांग्रेस को सत्ता में आए करीब तीन वर्ष हो गए हैं मगर सरकार जनहित को नजरअंदाज कर विभिन्न संस्थानों पर तालाबंदी करने का उनका शौक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अब बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला को बंद करके उसे पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श Senior Secondary छात्र पाठशाला में शामिल कर दिए गए हैं, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से लगातार मनमाने फैसले लिये जा रहे हैं। सत्ता में आते ही कांग्रेस ने भाजपा कार्यकाल में जनहित में खोले गए लगभग एक हजार संस्थानों पर तालाबंदी कर दी, इनमें बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की हरलोग उप तहसील, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमाणा, कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन तथा जबल्याणा में हेल्थ सब-सेंटर आदि शामिल हैं। जब इससे भी सरकार का दिल नहीं भरा तो बिलासपुर में वर्ष 1971 से चल रहे एमएंडटी सर्कल को हमीरपुर शिफ्ट कर दिया गया। इसी तरह छोटे-छोटे बच्चों को होने वाली परेशानी को नजरअंदाज करके 28 प्राथमिक पाठशालाएं भी बंद कर दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि एक के बाद एक जनविरोधी निर्णय लेते हुए कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर जिला मुख्यालय में गर्ल्स ITI बंद करके लड़कियों से एक बड़ी सुविधा भी छीन ली। इसी कड़ी में अब प्रदेश के कई अन्य स्कूलों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर को बंद करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है। इसके तहत बिलासपुर छात्रा पाठशाला को पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में शामिल कर किया गया है। इससे जहां विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं बंद किए गए स्कूलों का स्टाफ भी प्रभावित होगा। वहीं इस संबंध में बिलासपुर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला को बंद नहीं किया जा रहा है बल्कि छात्रा पाठशाला को एचपी बोर्ड के अधीन रखने व पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला को सीबीएसई के अधीन किया जा रहा है ताकि सीबीएसई पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं यहाँ पढ़ सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से बात हुई है और उनके ही कहने वह इसकी सूचना देने के लिए छात्रा पाठशाला पहुंचे हैं ताकि जो स्कूल बंद होने की भ्रांति फैल रही है उसपर विराम लग सके. वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला में पढ़ने वाली छात्राओं का कहना है कि उनके शिक्षा व खेलकूद संबंधी हर तरह की सुविधा उनके स्कूल में निहित है इसलिए वह इसी स्कूल में पढ़ना चाहती हैं. गौरतलब है कि वर्ष 1952 में बना राजकीय छात्रा पाठशाला महिलाओं में शिक्षा को बढ़ावा देना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है और वर्तमान समय में इस स्कूल में करीब 422 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है, इसके अलावा छात्र पाठशाला बिलासपुर में भी 371 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, ऐसे में दोनों स्कूलों को मर्ज कर आदर्श विद्यालय बनाये जाने की अधिसूचना जारी होने पर सियासत गरमा गई है और सरकार के इस निर्णय को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. बता दें कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला को पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में मर्ज कर आदर्श पाठशाला बनाने और घुमारवीं क्षेत्र के अंतर्गत शहीद विजयपाल मेमोरियल मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को पीएमशवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाने का निर्णय लिया गया है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 20, 2026 08:36:320
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 20, 2026 08:36:110
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 20, 2026 08:31:550
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 20, 2026 08:31:290
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 20, 2026 08:15:530
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 20, 2026 08:12:29Chandigarh, Chandigarh:नाबार्ड के स्टेट क्रेडिट सेमिनार में पहुंचे पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा
0
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 20, 2026 08:12:220
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 20, 2026 08:09:100
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 20, 2026 08:08:450
Report
HSHarmeet Singh
FollowFeb 20, 2026 07:47:530
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 20, 2026 07:47:290
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 20, 2026 07:46:590
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 20, 2026 07:18:020
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 20, 2026 07:04:350
Report