Back
हिमाचल में मनरेगा बचाओ: मंत्री ने केंद्र से RDG फिर से बहाल करने की मांग की
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 19, 2026 08:35:15
Masanganj, Chhattisgarh
स्लग- बिलासपुर जिला के पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस भराड़ी में मनरेगा बचाओ संग्राम का हुआ आयोजन, हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और मनरेगा बचाओ अभियान की घुमारवीं प्रभारी किरण दत्ता मौजूद. राज्यसभा चुनाव व RDG को लेकर राजेश धर्माणी ने बड़ी बातें कहीं. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजना धीमान ने विशेष अतिथि रूप से शिरकत की. केंद्रीय सरकार ने मनरेगा को बंद कर वीबीजीरामजी योजना शुरू करने की बात चल रही है. हिमाचल प्रदेश में मनरेगा बचाओ अभियान के आयोजन के दौरान मंत्री ने कहा केंद्र सरकार ने आम आदमी की आजीविका पर बड़ा प्रहार किया है और गांव के विकास पर असर पड़ेगा. कोरोना काल से लेकर आपदा के समय मनरेगा एक वरदान साबित हुई है जिससे ग्रामीण इलाकों में रोजगार मिला था. उन्होंने कहा यह जन विरोधी कदम है और पंचायतों के अधिकारों को छिनने वाला निर्णय है और इसलिए वह केंद्र सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि मनरेगा योजना को बहाल किया जाए. राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल पूरा होने पर 16 मार्च को हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होने है और वर्ष 2024 में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद भी कांग्रेस के छह विधायकों द्वारा भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की गयी थी, जिससे कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंधवी को हार का मुंह देखना पड़ा था और भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई थी. ऐसे में इस बार भी राज्यसभा चुनाव में कोई खेल ना हो इसपर पूछे गए सवाल पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 'काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है' और इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा. वहीं 20 फरवरी को RDG जारी करने के मसले पर राहुल गांधी से हिमाचल कैबिनेट मंत्रियों की मुलाकात पर राजेश धर्माणी ने कहा कि देश के विकास में हिमाचल प्रदेश का भी बड़ा योगदान है और राजस्व घाटा अनुदान प्रदेश का हक है इसलिए इसे जारी करना चाहिए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी को इसका बहुत खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KCKhem Chand
FollowFeb 19, 2026 10:22:130
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 19, 2026 10:21:530
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 19, 2026 09:50:370
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 19, 2026 09:50:110
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 19, 2026 09:48:120
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 19, 2026 09:40:290
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 19, 2026 09:40:110
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 19, 2026 09:39:420
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 19, 2026 09:25:540
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 19, 2026 09:25:350
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 19, 2026 09:21:020
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 19, 2026 09:19:330
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 19, 2026 09:19:150
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 19, 2026 09:18:260
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 19, 2026 09:17:180
Report