Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barnala148101

बरनाला के किसान गर्मी के कहर से गेहूं की फसल पर खतरे की चेतावनी

DSDEVINDER SHARMA
Feb 19, 2026 09:50:11
Barnala, Punjab
मौसम ने बदला मिजाज, पिछले दो-तीन दिनों से बढ़ती गर्मी से बरनाला का किसान परेशान है। बरनाला किसानों को चिंता सता रही है कि अगर यह गर्मी इसी तरीके से बढ़ती रही तो यौवन पर खड़ी गेहूं की फसल प्रभावित होगी और दाने सही तरह बन नहीं पाएंगे। पंजाब में बाढ़ और वे-मौसमी बरसात ने धान की फसल को पहले ही प्रभावित किया था, अब गेहूं की फसल बढ़ती गर्मी के कारण खतरे में है। बरनाला के गाँव सनखेड़ा और वजीदके कलां के किसानों ने बताया कि उनके गाँव में लगभग 10000 एकड़ जमीन है और 95% खेत गेहूं की बिजाई होती है। गर्मी के मौसम के तेज आते ही कनक की फसल को नुकसान होने की आशंका है। गन्नक की फसल पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि अब गेहूं की फसलयौवन पर है और कटाई में डेढ़ महीना बाकी है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों को चिंतित कर दिया है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SSSandeep Singh
Feb 19, 2026 11:20:20
Shimla, Himachal Pradesh:SBI कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल, ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसूम्पटी में जोरदार प्रदर्शन SBI कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने अनुबंध कर्मचारियों के तबादले के आदेशों को गैर-कानूनी बताते हुए तत्काल रद्द करने की मांग की। सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अनुबंध श्रमिकों के ट्रांसफर आदेश पूरी तरह से अवैध हैं। उनका कहना है कि जब मामला लेबर ऑफिस में विचाराधीन है और समझौता वार्ता चल रही है, तब श्रमिकों का तबादला करना औद्योगिक विवाद अधिनियम और ठेका मजदूर अधिनियम 1970 का खुला उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाउसकीपिंग के लिए नियुक्त कर्मचारियों से मेसेंजर, एटीएम संचालन, खाना बनाने और चाय पिलाने जैसे कई अतिरिक्त कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा। विजेंद्र मेहरा ने कहा कि 12 हजार रुपये के मामूली वेतन में पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रांसफर करना कर्मचारियों को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने जैसा है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2015 और 2018 में हुए लिखित समझौतों में स्पष्ट रूप से तय किया गया था कि किसी भी अनुबंध श्रमिक का तबादला नहीं किया जाएगा, लेकिन बैंक प्रबंधन अब उन समझौतों की अनदेखी कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रांसफर आदेश वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा。
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Feb 19, 2026 11:18:27
Mansurwal Dona, Punjab:कपूरथला में कूड़े के ढेर हटाए गए, लोगों ने जताया आभार शहरों में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखना बेहद आवश्यक है। इसी क्रम में कपूरथला की डिफेंस कॉलोनी और उससे सटी अन्य कॉलोनियों के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से लगे बड़े-बड़े कूड़े के ढेरों को हटवा दिया गया है। क्षेत्र के निवासियों के निवेदन पर कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने अपनी टीम, जेसीबी मशीन और सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजकर कूड़े की समस्या का समाधान करवाया। आम रास्ते पर थी गंभीर समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि यह एक मुख्य मार्ग है, जहां से कॉलोनी के निवासी, स्कूल जाने वाले बच्चे तथा प्रशासनिक परिसर की ओर जाने वाले सरकारी अधिकारी रोज़ाना गुजरते हैं। बावजूद इसके, यहां कई दिनों से कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए थे, जिन्हें हटाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था। विधायक के हस्तक्षेप से मिला समाधान क्षेत्रवासियों द्वारा संपर्क किए जाने पर विधायक राणा गुरजीत सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। जेसीबी मशीन की सहायता से कूड़ा हटाया गया और पूरे क्षेत्र की सफाई की गई। चेतावनी बोर्ड लगाए, लोगों से अपील सफाई के बाद दोबारा कूड़ा न फेंका जाए, इसके लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। विधायक ने आम जनता से अपील की है कि जब हर मोहल्ले में कूड़ा उठाने के लिए रेहड़ियां उपलब्ध हैं, तो खुले में कूड़ा फेंककर गंदगी और बीमारियां न फैलाएं। समस्या के समाधान से क्षेत्र के लोग काफी संतुष्ट और खुश नजर आए तथा उन्होंने विधायक और सफाई टीम का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Feb 19, 2026 11:18:06
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन कालाअंब त्रिलोकपुर मार्ग पर रुचिरा इंडस्ट्री के सामने एक सड़क हादसा हुआ। ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, बाइक चालक समेत तीन लोग बाइक पर थे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। काला अंब पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले ली। प्राथमिक जांच में मृतकों के पास पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। एडिशनल एसपी योगेश रोल्टा घटनास्थल के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और आरोपी चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और CCTV फुटेज खंगाल रही है।
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Feb 19, 2026 11:17:56
Hamirpur, Himachal Pradesh:राष्ट्रीय होली मेले में एकल टेंडर को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष : भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंदर राणा कहा कि सरकार मेलो का व्यापारीकरण करने का कर रही काम जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर की भर्ती पर भी उठाए सवाल हमीरपुर राष्ट्रीय होली मेला सुजानपुर को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मेला स्थल के एकल टेंडर को लेकर जहाँ स्थानीय व्यापारियों में रोष पनप रहा है वही इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंदर राणा ने भी सरकार पर मेलों के व्यापारीकरण करने के आरोप लगाए हैं । हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने कहा कि हमीरपुर के सुजानपुर के ऐतिहासिक चौहान मैदान में होने वाले राष्ट्रीय होली मेले के लिए मेला स्थल के एकल टेंडर को चंडीगढ़ की एक कम्पनी को 2 करोड़ 15 लाख रुपए में आवंटित किया गया है । उन्होंने कहा कि अकाल आवंटन के चलते मेला मैदान में अपना स्टॉल लगाने के लिए स्थानीय व्यापारियों व रेहड़ी फहड़ी वालों को अब ऊंचे दामों देने पड़ेंगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब लोगों के आपसी सौहार्द को बनाए रखने वाले मेलों कभी व्यापरीकरण करने पर लगी है उन्होंने कहा कि मेले से आमदनी जरूर बड़ी है लेकिन आने वाले समय में ऊंचे दामों के चलते निजी व स्थानीय दुकानदारों को अपनी स्टॉल लगाने में दिक्कत आएगी जिसका खामियाजा मिले पर भी पड़ेगा । बाइट राजिंदर राणा भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता वही जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर की भर्ती के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कहा कि जल शक्ति विभाग हमीरपुर मंडल में 21 पंप ऑपरेटर को नियुक्ति पत्र दिए गए थे लेकिन हैरानी की बात है कि इसमें 17 अभ्यर्थी अकेले मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के हैं उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में सुजानपुर वी हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने भी इन पदों के लिए आवेदन किया था लेकिन भर्ती में केवल मुख्यमंत्री के क्षेत्र के चहेतों को ही नियुक्ति दी गई है । उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों की अनदेखी हुई है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि सुजानपुर में कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद सुजानपुर के युवाओं को सरकारी नौकरी से वंचित रहना पड़ रहा है । बाइट राजिंदर राणा भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Feb 19, 2026 11:16:03
Noida, Uttar Pradesh:राजा बड़िंग ने कहा की रवनित बिट्टू पर बोले - जो आप का दिल करता है वह कर लो आप की किसी बात पर पंजाब का कोई भी व्यक्ति विश्वास नहीं करता है , यह वही बिट्टू है जो किसानों के खिलाफ बोलता रहा है जब भाजपा में गया था , कहा की जो बिट्टू की झूटे बाते है उस पर सभी लोग गाली देता है । कहा की कौन है बिट्टू एक बारा हुआ सांसद पंजाब की लॉयन आर्डर पर बोले आज पंजाब मैं कौन बचा है हर किसी पर हमला हो रहा है कहां की दो दिन पहले मुक्तसर के व्यापारी मेरे पास सलाह लेने आए थे की हमें लगातार फिरोती आ रही है क्या हम शिकायत करदे , पंजाब की लॉयन आर्डर की स्थिति बहुत खराब इस में भाजपा भी बराबर की ज़िम्मेदार है क्या पता पंजाब का माहोल खराब करने के लिए लगे हुए है कहा की कहा की अगर आप पार्टी नहीं कर रही है तो भाजपा कर सकती है आप के पास पूरा सिस्टम है ऐजेंसिया इन के पास है भाजपा और आप पार्टी दोनों बराबर की ज़िम्मेदारी है । सीएम सेनी आरोपो पर बोले - सामने रखे सारे फैक्टस पूरी जनता जानती है । कहा की राजा वड़िंग तो आप खूद बना है बिक्रम सिंह मजिठाया नहीं हूं जो अपने जीजे के बनने के साथ बने है , कहा की मजिठिया बहुत गुस्सा आया होगा की में उसके हक मैं नहीं बोला हूँ ।
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Feb 19, 2026 11:15:23
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਮਿੰਨੀ ਮੱਕਾ ਮਦੀਂਾ ਮੰਨੇ ਜਾਂਦੇ ਰੋਜ਼ਾ ਸ਼ਰੀਫ ਵਿਖੇ ਰਮਜ਼ਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਅਦਾ ਕੀਤੀ ਪਹਿਲੀ ਨਮਾਜ਼ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਰੋਜ਼ਾ ਸ਼ਰੀਫ, ਜਿਸਨੂੰ ਮਿੰਨੀ ਮੱਕਾ ਮਦੀਨਾ ਦੇ ਨਾਂ ਨਾਲ ਵੀ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਵਿਖੇ ਇਸਲਾਮ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮਹੀਨੇ ਰਮਜ਼ਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਚੰਨ ਨਜ਼ਰ ਆਉਣ ਨਾਲ ਹੀ ਰਮਜ਼ਾਨ ਸ਼ਰੀਫ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਰੋਜ਼ਿਆਂ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਮੁਸਲਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਲੋਕ ਇੱਥੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ। ਪਹਿਲੀ ਨਮਾਜ ਅਦਾ ਕੀਤੀ। ਰੋਜ਼ਾ ਸ਼ਰੀਫ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਇਮਾਮ ਅਤਾ ਮੁਹੰਮਮੱਦ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਮਜ਼ਾਨ ਸ਼ਰੀਫ ਦਾ ਚੰਨ ਨਜ਼ਰ ਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਰੋਜ਼ਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਮਜ਼ਾਨ ਮਹੀਨਾ ਇਸਲਾਮ ਧਰਮ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪਵਿੱਤਰ ਮੰਨਿਆ ਜਾਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਮਹੀਨੇ ਦੌਰਾਨ ਮੁਸਲਮਾਨ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਲਗਾਤਾਰ ਰੋਜ਼ੇ ਰੱਖਦੇ ਹਨ। ਰੋਜ਼ਾ ਸ਼ਰੀਫ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲੀ ਨਮਾਜ਼ ਦੌਰਾਨ ਰੂਹਾਨੀ ਮਾਹੌਲ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਅਮਨ-ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਭਾਈਚਾਰੇ ਲਈ ਦੁਆਵਾਂ ਮੰਗੀਆਂ। ਰਮਜ਼ਾਨ ਦੇ ਆਗਾਜ਼ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਮਿਕ ਰੌਣਕ ਵਧ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ。
0
comment0
Report
NSNitesh Saini
Feb 19, 2026 11:01:25
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:मंडी शिवरात्रि महोत्सव में डबल मीनिंग जोक विवाद, ट्रोलिंग के बाद हरबंस अरोड़ा ने मांगी माफ़ी डबल मीनिंग जोक पर विवाद, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हरबंस अरोड़ा, बोले - भावनाएं आहत करने का नहीं था कोई इरादा मंडी शिवरात्रि मंच से जुड़ा विवाद, हरबंस अरोड़ा ने डबल मीनिंग जोक पर सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी ट्रोलिंग के बाद हरबंस अरोड़ा का बयान, मंडी शिवरात्रि में दिए डबल मीनिंग जोक पर जताया खेद अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान मंच से दिए गए एक कथित डबल मीनिंग जोक को लेकर मंडी शहर के कॉमेडियन हरबंस अरोड़ा विवादों में घिर गए। सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद उन्हें तीखी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बढ़ते विरोध और प्रतिक्रियाओं के बीच हरबंस अरोड़ा ने सामने आकर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था; मंच से कही गई बातों को हास्य के रूप में लिया जाना चाहिए था, लेकिन यदि उनके शब्दों से किसी व्यक्ति, महिला वर्ग या किसी समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने दर्शकों की भावनाओं और सांस्कृतिक आयोजनों की गरिमा का सम्मान किया और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं: कुछ लोगों ने इसे मंचीय मर्यादा के खिलाफ कहा, कुछ ने इसे अनजाने में कही गई बात माना। बड़ी संख्या में लोगों ने शिवरात्रि जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव के मंच पर इस तरह के संवाद को अनुचित बताया और आयोजकों से मंचीय प्रस्तुतियों पर सख्ती बरतने की मांग की। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु और कलाकार शामिल होते हैं। यह महोत्सव देव परंपराओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक आस्था के लिए जाना जाता है। ऐसे में मंच से दिए गए किसी भी बयान या प्रस्तुति को लेकर लोग बेहद संवेदनशील रहते हैं। विवाद सामने आने के बाद हरबंस अरोड़ा की ओर से जारी माफ़ीनामे और बयान से मामला शांत होता नजर आया है। सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। कई लोग इसे एक सबक के रूप में देखते हैं कि सार्वजनिक और धार्मिक मंचों पर शब्दों के चयन में सावधानी आवश्यक है। बाइट: हरबंस अरोड़ा, कॉमेडियन महोत्सव की आयोजन समिति की ओर से इस मामले में अभी औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दर्शकों और सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच यह बहस जारी है कि मनोरंजन और मर्यादा के बीच संतुलन कैसे बनाए रखें ताकि भविष्य में इस तरह के विवादों से बचा जा सके।
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Feb 19, 2026 10:49:59
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू जिला मुख्यालय में वन विभाग के वाइल्डलाइफ हाल में हिमालयन् वन अनुसंधान संस्थान शिमला के द्वारा जंगली जड़ी बूटी कड़ू की व्यवसायिक खेती को लेकर 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कुल्लू सर्कल के वन अरण्यपाल संदीप शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर वन विभाग के डिएफओ राजेश शर्मा, डिएएफओ एंजेल चौहान और आईसीएफआरई के वैज्ञानिक डॉ संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। दर्जनों किसानों ने भाग लिया और जंगली जड़ी बूटी कड़ू की व्यवसायिक खेती के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। प्रदेश सरकार वन भूमि पर इस खेती के लिए एमओयू के माध्यम से किसानों को सहायता दे रही है ताकि किसानों की आय और राजस्व बढ़े। कुल्लू जिला के घौट गांव की स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाएं पिछले 3 वर्ष से वन भूमि पर जंगली जड़ी बूटी कड़ू की व्यवसायिक खेती कर रही हैं, 1,75,000 कड़ू के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं और आगामी अगस्त-नवंबर तक फसल तैयार होगी। इस तरह वन विभाग अन्य क्षेत्र के किसानों को भी प्रोत्साहन दे रहा है। वन विभाग कुल्लू सर्कल के वन अरण्यपाल संदीप शर्मा ने कहा कि कुल्लू जिला में जायका के द्वारा एक सेल का निर्माण किया गया है ताकि हिमालयन रीजन में जड़ी बूटियों की व्यावसायिक खेती हो सके, खासकर जड़ी बूटी कड़ू के लिए किसानों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सेल्फ-हेल्प समूहों को जड़ी बूटी सेल में शामिल कर जानकारी दी जा रही है। हिमालय वन अनुसंधान संस्थान श Shimla के वैज्ञानिकों ने कमर्शियल खेती को लेकर कार्यशाला में जानकारी दी। ऊँचाई 2000 मीटर पर जड़ी बूटी कड़ू फसल तैयार होती है और सेल्फ हेल्प ग्रुप को वन भूमि पर उत्पादन के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसका उत्पादन कर सकें। संदीप शर्मा ने कहा कि हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान पिछले दो दशकों से जड़ी बूटियों पर शोध कर रहा है और जड़ी बूटी कड़ू की खेती और संरक्षण के लिए हैंडहोल्डिंग, कौशल विकास, मार्केटिंग जैसी दिशा में प्रयास कर रहा है। जायका के अंतर्गत जड़ी बूटी सेल कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल स्पीति में सेल्फ-हेल्प ग्रुप को हैंडहोल्डिंग, स्किल-अपग्रेडेशन, मार्केटिंग और कल्टीवेशन एंड कंजर्वेशन पर जानकारी दे रहे हैं। पिछले तीन साल से जड़ी बूटी कड़ू के व्यवसायिक प्रशिक्षण चल रहा है और किसान अपने खेतों में भी उत्पादन कर सकते हैं। सरकार ने वन भूमि पर जड़ी बूटी कड़ू के उत्पादन को प्रोत्साहन दिया है। आशा देवी, ओम सिमल गांव, कहती हैं कि उन्होंने पिछले 3 साल में 3 बीघा वन भूमि पर जड़ी बूटी कड़ू की व्यवसायिक खेती का प्रशिक्षण लिया है, 1,75,000 पौधे दिए गए हैं जिनको तीन बीघा भूमि पर रोपा गया है और पिछले 3 साल से व्यावसायिक खेती कर रहे हैं। आने वाले सितंबर-अक्तूबर में फसल तैयार होगी और सेल्फ हेल्प ग्रुप की 10 महिलाएं इस कार्य में डटी हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आर्थिक मजबूती के लिए जड़ी बूटी कड़ू की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि वन भूमि पर यह खेती सुदृढ़ हो।
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Feb 19, 2026 10:39:00
Khanna, Punjab:ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਹੈਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਗੰਭੀਰ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਮਗਰੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਹਲਚਲ ਤੇਜ਼ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ ਹੁਣ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਵਿੱਚ ਆ ਗਈ ਹੈ। ਪਾਇਲ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਆਪ ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਖੁੱਲ੍ਹਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਲੋੜ ਹੈ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਬਾਦਲ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਪ੍ਰਭਾਵ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਰੱਖਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਸਮੇਂ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਢਾਂਚੇ ਵਿੱਚ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਅਤੇ ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ। ਵਿਕਾਇਸਪੁਰਾ ਨੇ ਆਪਣੇ ਬਿਆਨ ਦੌਰਾਨ ਬਾਦਲ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਤੇ ਸਿਆਸੀ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਸਾਧਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਕੁਝ ਖਾਸ ਲੋਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਬਣਾਈ ਬੈਠੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੀ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਅਤੇ ਜਵਾਬਦੇਹ ਪ੍ਰਬੰਧ ਦੀ ਹਿਮਾਇਤ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿਆਸੀ ਮਾਹੌਲ ਗਰਮਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ‘ਤੇ ਹੋਰ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆਵਾਂ ਆਉਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ。
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Feb 19, 2026 10:38:01
Noida, Uttar Pradesh:ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲਪ੍ਰੈਸ ਰਿਲੀਜ਼ ਸ਼੍ਰੀ ਐਨ.ਕੇ.ਸ਼ਰਮਾ ਵੱਲੋਂ ਉਦਯੋਗ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਵਿੰਗ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ 19 ਫਰਵਰੀ—ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਖਜਾਨਚੀ, ਉਦਯੋਗ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਵਿੰਗ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਐਨ.ਕੇ.ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਉਦਯੋਗ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਵਿੰਗ ਦੇ ਜਥੇਬੰਦਕ ਢਾਂਚੇ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਸ ਵਿੱਚ ਉਦਯੋਗ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਵਰਗ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹੋਰ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕੀ ਸ਼੍ਰੀ ਐਨ. ਕੇ.ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਜਿਹਨਾਂ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਵਪਾਰ ਵਿੰਗ ਦੀ ਕੋਰ ਕਮੇਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੀ ਅਸ਼ੋਕ ਮੱਕੜ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਸ. ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਚੱਠਾ ਪਟਿਆਲਾ, ਸ. ਚਰਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਸ. ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਲੱਕੀ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਅਤੇ ਸ. ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬਲਾਚੌਰ ਦੇ ਨਾਮ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ। ਜਿਹਨਾਂ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਵਪਾਰ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗ ਵਿੰਗ ਦਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੀ ਕਰਨ ਕੌੜਾ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਸ. ਗੁਰਕਿਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਮੋਹਾਲੀ, ਸ. ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਸ. ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਨਾਮ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਹਨਾਂ ਆਗੂਆ ਨੂੰ ਵਿੰਗ ਦਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੀ.ਏ ਮੋਹਾਲੀ ( ਇਕਨਾਮਿਕਸ), ਸ਼੍ਰੀ ਗੋਪਾਲ ਸ਼ਰਮਾ ਸਮਾਣਾ, ਸ਼੍ਰੀ ਅਸ਼ੋਕ ਮਲਹੋਤਰਾ ਲੁਧਿਆਣਾ , ਸ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਖਰੜ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਜੈ ਕੁਮਾਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਨਾਮ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ । ਸ਼੍ਰੀ ਐਨ. ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਰਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗਰਗ ਕੋਟਕਪੁਰਾ ਨੂੰ ਵਪਾਰ ਵਿੰਗ ਦਾ ਜਿੱਲਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Feb 19, 2026 10:32:14
Barnala, Punjab:भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन ने आज बरनाला के गांवों में विजय रैली निकाली. गौरतलब है कि यह मामला बठिंडा जिले के रामपुरा के गांव जींद के रहने वाले शगनदीप सिंह और गांव चौके के किसान बलदेव सिंह पर रामपुरा पुलिस द्वारा दर्ज झूठे केस को खारिज करवाने के लिए संगठन के लगातार संघर्ष से जुड़ा था, जिसे लेकर 6 फरवरी और 18 फरवरी को बठिंडा DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था. यहां किसान संगठनों के नेताओं ने दोनों किसानों पर दर्ज केस रद्द करवाने के लिए संघर्ष का ऐलान किया था, लेकिन पिछले दिन माननीय कोर्ट ने दोनों किसानों सगनदीप सिंह और बलदेव सिंह को बेल दे दी थी. किसान संगठन के नेताओं ने आज बरनाला के गांव धोला विजय रैली निकाली. भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के नेतृत्व में बठिंडा के DC ऑफिस के बाहर लगातार संघर्ष किया जा रहा था, जहां उन्होंने किसानों की बेल को ध्यान में रखते हुए विजय रैली निकालने का ऐलान किया था. इसी को देखते हुए आज गांव धौला में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन के नेताओं ने किसानों, नौजवानों और महिलाओं को शामिल करते हुए विजय रैली निकाली. इस मौके पर किसान नेताओं ने बताया कि किसानों पर दर्ज झूठे केस को रद्द करवाने के लिए संघर्ष की योजना बनाई गई और अगर जरूरत पड़ी तो संगठन के आदेशानुसार यह संघर्ष जारी रहेगा. आज गांव धौला में किसानों की रिहाई को ध्यान में रखते हुए विजय रैली निकाली गई है और उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की मांगों को ध्यान में रखते हुए संघर्ष पहले की तरह जारी रहेगा. शांतिपूर्ण संघर्ष के दौरान पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे, जिससे गांव जियांद में प्रदूषण फैला। आंसू गैस के गोलों से मवेशियों, जानवरों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ा है।
0
comment0
Report
KCKhem Chand
Feb 19, 2026 10:22:13
0
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Feb 19, 2026 10:21:53
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीयों की रिहाई के लिए पांवटा साहिब से अभियान शुरू पांवटा साहिब में कुछ युवाओं ने पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीयों की रिहाई के लिए आवाज बुलंद की। दरअसल, 2023 की बाढ़ में कुछ लोग बह कर पाकिस्तान की सीमा के भीतर चले गए थे। इनमें से 7 लोगों को जनवरी महीने में पाकिस्तान ने रिहा कर दिया था। अब जेलों में बंद बाकी भारतीयों की रिहाई को पांवटा साहिब से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। हस्ताक्षर और प्रार्थनापत्र देश के राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। 2023 की बाढ़ में पंजाब बॉर्डर से कई भारतीय बाढ़ के पानी में बहकर पाकिस्तान की सीमा के भीतर चले गए थे। हालांकि कितने भारतीय पाकिस्तान की सीमा के भीतर चले गए थे इसका अभी तक सही आंकड़ा पता नहीं है मगर, इन भारतीयों की रिहाई के लिए अब देश के भीतर आवाज बुलंद हो रही है। पांवटा साहिब में कुछ स्थानीय युवाओं ने मुहिम की शुरुआत की है। स्थानीय युवक संदीप लोंगोवाल की अगुवाई में युवाओं ने यहां पत्रकार वार्ता की। उन्होंने पाकिस्तान में बंद भारतीयों की रिहाई की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की बात कही। संदीप लोंगोवाल ने इस संबंध में बताया कि 2023 की बाढ़ में पाकिस्तान पहुंचे भारतीय लोग निर्दोष हैं। ऐसे में भारत सरकार को उनकी रिहाई के लिए प्रयास तेज कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह है कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पाकिस्तान की जेल में बंद निर्दोष भारतीयों की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इसके लिए पांवटा साहिब से एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। यह हस्ताक्षर और मांग पत्र देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र और देश के लोगों से आग्रह किया कि भारतीयों की रिहाई के लिए आगे आए और इस मुहिम का हिस्सा बने।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top