Back
जयराम ठाकुर का शिमला में कांग्रेस पर तीखा हमला: RDG और कर्ज़ पर दावा
ADAnkush Dhobal
Feb 19, 2026 09:19:33
Shimla, Himachal Pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र से भरपूर सहायता मिलने के बावजूद केंद्र को गालियां दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार RDG के बहाने केवल पूर्व भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसने का काम कर रही है. सरकार से वित्तीय हालात नहीं संभल रहे, तो उन्हें स्वीकार करते हुए पद छोड़ देना चाहिए. जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा को कोई जल्दी नहीं है. लेकिन, प्रदेश की जनता सरकार से परेशान है और कल की बजाय आज सरकार के जाने की कामना कर रही है. जयराम ठाकुर ने RDG बंद होने के मुद्दे पर सरकार अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाई और सदन में मुख्यमंत्री ने गलत तथ्य पेश किए. उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल के इतिहास में यह पहले मुख्यमंत्री हैं, जो कभी सच नहीं बोलते. सदन में लगातार गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए और विपक्ष को बोलने का अवसर नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने केवल मुख्यमंत्री के राजनीतिक भाषण का विरोध किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश को RDG मिले इसके लिए सरकार अपने स्तर पर प्रयास करे और भाजपा भी अपने स्तर पर प्रयास करेगी. उनका कहना है कि सरकार बिगड़ते वित्तीय हालातों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है. उन्होंने दावा किया कि डॉ. मनमोहन सिंह के समय दो वित्त आयोगों से 18 हजार करोड़ रुपये मिले, जबकि मोदी सरकार में दो वित्त आयोगों से 89 हजार 254 करोड़ रुपये की RDG मिली और UPA सरकार के समय हिमाचल के साथ अन्याय हुआ. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में 35,482 करोड़ रुपये ऋण लेने और 27 हजार करोड़ चुकाने की बात कही, जबकि एक दिन पहले 23 हजार करोड़ ऋण लेने और 26 हजार करोड़ चुकाने का बयान दिया था। इन्हीं विरोधाभासी तथ्यों पर विपक्ष ने आपत्ति जताई. उनका दावा था कि भाजपा सरकार ने 40,672 करोड़ का ऋण लिया और 38,276 करोड़ chukaya, जिसमें 2,076 करोड़ का अंतर रहा तथा 6 हजार करोड़ की सीमा शेष थी, जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार संभाली. उन्होंने कहा कि 30 वर्षों में प्रदेश पर 69,600 करोड़ का ऋण था, जबकि वर्तमान सरकार ने 40 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लिया. भाजपा सरकार ने 95 प्रतिशत ऋण चुकाया जबकि वर्तमान सरकार ने केवल 60 प्रतिशत चुकाया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने तथ्य बदलकर पेश करने का प्रयास किया और वित्त सचिव की प्रेजेंटेशन के बाद कांग्रेस में आंतरिक उथल-पुथल की स्थिति बनी. अंत में उन्होंने कहा कि RDG केवल बहाना है, कांग्रेस अपनी राजनीति बचाने का रास्ता खोज रही है, जबकि केंद्र ने विभिन्न मदों में करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये की सहायता दी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार के जाने का इंतज़ार कर रही है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MTManish Thakur
FollowFeb 19, 2026 10:49:590
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 10:48:33Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: AMARINDER SINGH RAJA WARRING (CONGRESS) ON union MINISTER RAVNEET SINGH BITTU'S STATEMENT AAP SARPANCH SHOT DEAD AT WEDDING IN TAR N TARAN
0
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 19, 2026 10:39:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 19, 2026 10:38:010
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 19, 2026 10:32:140
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 19, 2026 10:22:130
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 19, 2026 10:21:530
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 19, 2026 09:50:370
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 19, 2026 09:50:110
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 19, 2026 09:48:120
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 19, 2026 09:40:290
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 19, 2026 09:40:110
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 19, 2026 09:39:420
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 19, 2026 09:25:540
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 19, 2026 09:25:350
Report