Back
घुमारवीं नगर परिषद ने ऑनलाइन हाउस टैक्स पर 31 मार्च तक 10% छूट दी
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 14, 2026 09:15:48
Masanganj, Chhattisgarh
हाउस टैक्स जमा करने पर 31 मार्च तक 10 फीसदी छूट। नगर परिषद घुमारवीं ने ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। अब भवन मालिक नगर परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर घर बैठे ही अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इस नई व्यवस्था से लोगों को नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और भुगतान प्रक्रिया भी अधिक सरल व पारदर्शी हो जाएगी। नगर परिषद की ओर से भवन मालिकों को उनके मोबाइल फोन पर SMS के माध्यम से हाउस टैक्स की राशि की जानकारी भी भेजी जा रही है ताकि वह समय रहते अपने टैक्स का भुगतान कर सकें। 31 मार्च तक की छूट वर्तमान वित्तीय वर्ष के टैक्स पर ही लागू होगी, पिछले वर्षों का बकाया टैक्स बिना किसी छूट के जमा करवाना होगा। कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा ने कहा कि इससे पहले भी हाउस टैक्स पर छूट की सुविधा दी गई थी, परंतु कई भवन मालिकों की बकाया राशि पूरी तरह से वसूल नहीं हो पाई। इस बार 31 मार्च तक अंतिम अवसर दिया गया ताकि लोग समय रहते अपना टैक्स जमा कर सकें और छूट का लाभ भी उठा सकें। यदि किसी भवन मालिक को टैक्स में त्रुटि या आपत्ति हो, वह नगर परिषद कार्यालय आकर उसे ठीक करवा सकता है। अगर भवन मालिक 31 मार्च से पहले पूरा भुगतान कर देता है, तो उसे वर्तमान वित्तीय वर्ष के टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। हाउस टैक्स से प्राप्त राशि शहर की विकास, सफाई, सड़क सुधार, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बेहतर बनाने में खर्च की जाती है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MTManish Thakur
FollowMar 14, 2026 10:22:1198
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 14, 2026 10:16:2498
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 14, 2026 10:09:17163
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 14, 2026 10:07:0894
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 14, 2026 10:05:51100
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 14, 2026 10:03:23145
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 14, 2026 09:52:15142
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 14, 2026 09:51:17126
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 14, 2026 09:41:10213
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 14, 2026 09:40:48176
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 14, 2026 09:40:3191
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 14, 2026 09:39:5889
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 14, 2026 09:39:16203
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 14, 2026 09:17:56152
Report