Back
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन नैनादेवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 22, 2026 06:30:46
Masanganj, Chhattisgarh
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर की तो सुबह से ही श्रद्धालाओं का जनसैलाब उमड़ा रहा. चौथे नवरात्र के दिन माँ दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है और रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते पंजाब, हरियाणा व यूपी सहित देशभर से भारी संख्या में माता रानी के भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नैनादेवी मंदिर अधिकारी चतर सिंह ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं. मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्हें छोटे-छोटे जत्थों में रोका जा रहा है व लाइनों में ही मां नैनादेवी के दर्शनों के लिए आगे भेजा जा रहा है. सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवान, मंदिर के अंदर एक्स सर्विसमैन फौजी और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला हुआ है. इसके अलावा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर पैनी भी नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो और वह शांतिपूर्ण तरीके से माता रानी के दर्शन कर अपने घरों को लौट सके. नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर न्यास द्वारा पुख्ता बदोबस्त किए गए है, श्रद्धालुओं को लाइनों में ही क्रम से आगे भेजकर दर्शन करवाए जा रहे हैं और मंदिर व्यवस्था पूर्णरूप से सुचारू है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowMar 22, 2026 07:38:390
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 22, 2026 07:33:540
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 22, 2026 07:15:16918
Report
MSManish Shanker
FollowMar 22, 2026 07:04:47930
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 22, 2026 06:47:201028
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 22, 2026 06:33:121006
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 22, 2026 06:32:52993
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 22, 2026 06:32:00980
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 22, 2026 06:31:341002
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 22, 2026 06:31:201078
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 22, 2026 05:03:20Chandigarh, Chandigarh:ਆਉ ਡਾ. ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਜੀ ਦੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਲਈ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਇਕੱਠੇ ਹੋਈਏ
1084
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 22, 2026 04:04:341100
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 22, 2026 04:03:351093
Report
AJAnil Jain
FollowMar 22, 2026 04:03:191038
Report