Back
जालंधर: कोठी मालिक पर प्रताड़ना के बाद 21 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली
SSSanjay Sharma
Nov 13, 2025 06:07:10
Noida, Uttar Pradesh
जालंधर में ग्रोवर कॉलोनी में बुधवार की देर रात को 21 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रानो के रूप में हुई हुई है। आत्महत्या से पहले लड़की की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। वह फंदा लगाने के लिए सीडी लेकर वीडियो में जाते हुई दिखाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल के पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की मां और उसकी बहन ने बताया कि रानो ग्रोवर कॉलोनी में एक कोठी में सर्वेंट का काम करती है। वह इस कोठी के सर्वेंट रूम में रहती है, वहीं पर आज उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने बताया कि सुसाइड करने से पहले उनकी बेटी ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाला युवक रात तीन बजे कोठी में बने सर्वेंट क्वार्टर में पेशाब करने पहुंचा जहा युवती ने युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे और अपनी मां को कहा कि वह इस कोठी में काम नहीं करना चाहती। मृतका की बहन ने कोठी मलिक पर आरोप लगाया कि जब वह अपनी बहन को लेने गए तो कोठी मलिक ने उसे धमकाया और उसकी बहन को उनके साथ भेजने से इनकार कर दिया मृतका की बहन ने बताया कि उसकी बहन का तलाक हो चुका है जिसके बाद पिछले एक साल से उसकी बहन इनकी कोठी में काम कर रही थी लेकिन मालिक द्वारा उसकी बहन से मिलने भी नहीं दिया जाता था। मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन कोठी मलिक का कोई ऐसा रहस्य जान चुकी थी, जिसके चलते उसे ना तो मालिक द्वारा नौकरी से निकाला जा रहा था और न परिवार से मिलने दिया जा रहा था। बस उसे तंग परेशान किया जा रहा था, जिसके कारण उसे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब इस मामले में कोठी मलिक के बेटे से बात की गई तो उसने बताया कि मृतका को उसी के परिवार ने ही कोठी में रहने की इजाजत दी थी। क्योंकि मां से उसका खर्चा नहीं उठाया जाता | इस लिए मृतका उनके घर पर रोकर बाते मम्मी से करते थी। इस लिए पापा ने तरस खा कर मृतका के परिवार सदस्य से पूछ कोठी में बने सर्वेंट क्वार्टर में जगह दी थी। मालिक के बेटे ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मां को पैनिक अटैक आया था जिसके कारण सभी घर वाले मम्मी के साथ हॉस्पिटल में थे इस कोठी में अकेला होने के चलते उन्होंने फैक्ट्री के एक युवक को कोठी में रात रहने को कहा जहां देर रात युवक पेशाब करने सर्वेंट क्वार्टर में चला गया जहां काम करने वाली रानो सोया करती थी, सुबह रानो ने उनसे रात को उसके साथ हुई छेड़छाड़ की बात बताई। मालिक के बेटे ने रानो को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी। लेकिन मालिक के बेटे ने बताया कि रानो ने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया। लेकिन आज शाम रानो स्टेयर लेकर खुद जाती हुई सीसीटीवी में कैद हो गई। जहां उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। अब उन्हें बदनाम करने लिए बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं पुलिस द्वारा लड़की से छेड़छाड़ करने वाले लड़के को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी।
65
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 13, 2025 07:35:540
Report
MSManish Shanker
FollowNov 13, 2025 07:34:530
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 13, 2025 07:34:35Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:सुख मेवो एवं स्थानीय उत्पादों के लिए सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लवी
0
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 13, 2025 07:33:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 13, 2025 07:18:141
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 06:49:081
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 13, 2025 06:38:471
Report
NSNaresh Sethi
FollowNov 13, 2025 06:31:362
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowNov 13, 2025 06:20:59106
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 13, 2025 06:03:49144
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 05:03:14124
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 04:20:59187
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 03:45:25Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: OUTSIDE VISUALS FROM ACTOR DHARMENDRA’S RESIDENCE
105
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 13, 2025 03:37:50112
Report