Back
2021 में दुष्कर्म मामले में CIA थानेदार को अदालत ने उम्रकैद की सजा
KBKulbir Beera
Feb 11, 2026 15:49:04
Bathinda, Punjab
2021 में दुष्कर्म मामलें में नामजद सीआईए के थानेदार को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
बठिंडा। पुलिस थाना नथाना अधीन आते एरिया में एक महिला के साथ उसके घर में रात के समय दुष्कर्म करने पहुंचे सीआईए के थानेदार गुरविंदर सिंह को जिला अदालत ने बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
उक्त केस के मुख्य गवाह ने बताया कि मई 2021 में पीडित महिला के बेटे खिलाफ थाना कैंट में नशा तस्करी का उक्त थानेदार ने केस दर्ज किया था। जिस के बाद थानेदार नशा तस्करी में नामजद युवक की माता को डराने धमकाने लगा और उसको अपने साथ शरीरक संबंध बनाने के लिए उस पर दवाब बनाने लगा था। गवाह ने बताया कि उक्त थानेदार ने युवक की माता को डरा धमका कर पहले 10 मई को अपनी गाडी में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अगले दिन रात के समय थानेदार उक्त महिला के घर चला गया और उसके साथ जबरी शरीरक संबंध बनाने लगा तो महिला ने शोर मचा दिया। जिस के बाद महिला के परिजनों एवं गांव वालों ने उक्त थानेदार को मौके पर ही पकडकर थाना नथाना पुलिस के हवाले कर दिया था।
गवाह ने बताया कि इस मामलें में थाना नथाना पुलिस ने उक्त थानेदार गुरविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धारा समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। जिसकी अदालत में पिछले चार साल से सुनवाई चल रही थी। बुधवार को अदालत ने उक्त थानेदार को उम्रकैद की सजा सुना दी। गवाह ने बताया कि केस ट्रायल के दौरान उसे और पीडिता को गैंगस्टरों ने केस से हटने के लिए दवाब बनाने हेतु जान से मारने की धमकियां तक भी दी थी। लेकिन वो अंत तक कानून की लडाई लडे और आरोपी को उम्रकैद की सजा करवाई।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 17:00:250
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 15:50:060
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 11, 2026 15:49:410
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 15:33:230
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 15:01:15Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAVNEET SINGH BITTU (UNION MINISTER) ON LOK SABHA LoP & CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI’S STATEMENT FINANCE MINISTER NIRMALA SITHARAMAN’S STATEMENT
0
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 11, 2026 14:33:290
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 11, 2026 14:32:530
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 11, 2026 13:52:370
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 11, 2026 13:49:290
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 11, 2026 13:48:080
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 11, 2026 13:47:200
Report
62
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 11, 2026 13:25:140
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 11, 2026 13:25:000
Report