Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shimla171001
शिमला पुलिस ने लापता छात्रों को सुरक्षित किया, अपहरण का मामला दर्ज!
ADAnkush Dhobal
Aug 10, 2025 14:01:49
Shimla, Himachal Pradesh
शिमला पुलिस ने बिशप कॉटन स्कूल के तीन 11 वर्षीय छात्रों कुल्लू के अंगद, मोहाली के हितेंद्र और करनाल के विदांशको सुरक्षित बरामद कर लिया है। ये छात्र 9 अगस्त को स्कूल से लापता हो गए थे। इन छात्रों को कोटखाई के चैथला गाँव से बरामद किया गया। चैथला निवासी सुमित सूद को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने अपहरण के आरोप में एफ आई आर संख्या- 20/25 , पुलिस थाना न्यू शिमला में BNS की धारा- 137B के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में जांच जारी है, जिसमें सीसीटीवी, फोन रिकॉर्ड और कैलिफोर्निया के वर्चुअल नंबर से कॉल शामिल हैं। पुलिस को इनपुट एक संदिग्ध वाहन से प्राप्त हुआ, जिसने जांच को दिशा दी। छह घंटे में पुलिस ने वाहन और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। इस पूरी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिक नवदीप सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया। इसमें मुख्यत सभी शहर के अधिकारी और थाना प्रभारी न्यू शिमला, सीसीटीवी टीम और डीसीआरबी टीम की भूमिका रही।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
Dec 10, 2025 14:19:41
Zirakpur, Punjab:जीरकपुर जीरकपुर की सबसे व्यस्त PR 7 एयरपोर्ट रोड पर पिछले कुछ सालों से वाहनों की आवाजाही में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके साथ-साथ सड़क हादसे भी दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। एयरपोर्ट रोड पर पढ़ते चार से पांच गांव के लोगों ने आज अपना रोष जताते हुए कहा कि रोड पर पड़ते चौराहा दिनo दिन भारी मुश्किलों का कारण बनता रहा है क्योंकि रोड पर स्पीड लिमिट और चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने की वजह से अक्सर तेज गति से निकलते वाहन सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। रात के समय रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती जिसकी वजह से समस्या और भी भयानक रूप धारण कर रही है। लोगों का कहना है कि सड़क के बीचो-बीच बने डिवाइडर पर 10 10 फुट झाड़ फूस खड़े होने के कारण दूसरी तरफ से आते वहां दिखाई नहीं देते जिनकी वजह से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। पिछले कुछ सालों में चौराहे पर हुए हादसों के कारण कई लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं जो अब लोगों प्रशासन से इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द हल करने की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Dec 10, 2025 14:19:09
Bilaspur, Chhattisgarh:स्टोरी आईडिया अप्रोवड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट. स्लग- हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गोविंद सागर झील में वॉटर एडवेंचर गतिविधियों का लिया आनंद तो प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत होने की कही बात. एंकर- हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज ऊना से मंडी की ओर जाते हुए कुछ समय के लिए गोविंद सागर झील पहुंचे, जहां उन्होंने वॉटर एडवेंचर गतिविधियों का प्रत्यक्ष रूप से आनंद लिया। वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश में पर्यटन को नए आयाम देने के लिए पूर्ण संकल्पित है और पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना पर्यटन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश की पहचान एडवेंचर टूरिज्म के तौर पर और अधिक मजबूत होगी. वहीं उप मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन बिलासपुर के उन प्रयासों की सराहना भी की जिनके माध्यम से गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों को योजनाबद्ध, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में झील में क्रूज, शिकारा, स्पीड बोट और वाटर स्कूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव का माध्यम बनने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन गतिविधियों से बिलासपुर जिला पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है और यह क्षेत्र अब प्रदेश के प्रमुख आकर्षणों में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रबंधन के समन्वित प्रयासों से गोविंद सागर झील पर्यटन की दृष्टि से एक मॉडल रूप में विकसित हो रही है। आने वाले समय में इस पहल को और विस्तृत किया जाएगा तथा नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि हिमाचल प्रदेश जल, नभ और थल पर्यटन की त्रिस्तरीय अवधारणा को साकार करने की दिशा में और अधिक सशक्त कदम बढ़ाए जा सकें. इस अवसर पर हिमफैड के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, झंडूता कांग्रेस के नेता विवेक कुमार और हिमुडा के निदेशक बोर्ड के सदस्य जितेंद्र चंदेल उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Dec 10, 2025 14:18:11
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Dec 10, 2025 13:49:58
0
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Dec 10, 2025 13:49:40
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:अनोखा चमत्कार,विरह में बिलखती लड़कियों से मिलने दौड़ कर वापिस आए आराध्य देव हिमाचल से लगते उत्तराखंड के दसऊ गांव में इसका साक्षात उदाहरण देखने को मिला। दसऊ गांव से छात्रधारी श्री चालदा मासूम महाराज की हिमाचल के पश्मी गांव के लिए विदाई हो रही थी। इस दौरान महासू महाराज पशगांव की लड़कियों से नहीं मिल पाए। लिहाजा लड़कियों ने विलाप शुरू कर दिया तो रोती बिलखती लड़कियों को मिलने के लिए महासू महाराज पालकी सहित दौड़कर वापस आए। स्थानीय लोगों के अनुसार देव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब लड़कियों के पुकारने पर देवता मुड़ कर वापस आए हों। बताते चलें कि देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल में देव शक्तियों जीवंत रूप में प्रकट होती हैं और भक्तों को अपने होने का आभास कराते हैं। दरअसल, श्री महासू महाराज दसऊ गांव से पहली बार हिमाचल के शिलाई के पश्मी गांव के लिए प्रवास पर निकले हैं। इस दौरान उनका दसऊ गांव में रात्रि जागरण था। रात्रि जागरण के बाद महाराज भुपोउ गांव के लिए प्रस्थान करने जा रहे थे। देव परंपरा है कि श्री महासू महाराज गांव की विवाहित और अविवाहित लड़कियों से मिलने के बाद प्रस्थान करते हैं। मगर, अगले कार्यक्रम में हो रही देरी के चलते मासूम महाराज के पुजारी, बजीर और देव माली पालकी उठाकर चलने लगे। इसके लिए प्रस्थान से पहले पशगांव की लड़कियां की श्री महासू महाराज को विदाई परम्परा नहीं हो पाई। लिहाजा इंतजार में बैठी खत पशगांव की लड़कियां रास्ते में बैठकर महाराज को पुकारने लगी और रोना बिलखना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का भरपूर प्रयास किया मगर लड़कियां परम्परागत तरीके से बिदाई की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान चमत्कार हुआ। आराध्य देव के विरह और प्रेम के वशीभूत रास्ते में विलाप करती लड़कियों की पुकार महाराज तक पहुंची। वहां उपस्थित हजारों लोग उसे वक्त हैरान रह गए जब महासू महाराज के गुरु पालकी को अपने कंधों पर लेकर और दौड़कर लड़कियों के पास आ गए। लड़कियों के बिलाप और प्रेम के प्रति मासूम महाराज की प्रतिक्रिया देखकर हर कोई हैरान है। प्रेम से पुकारोगे तो भगवान नंगे पैर भी दौड़े चले आते हैं, इस घटना ने वेदों में वर्णित इस वाणी को चरित्रार्थ कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब विदा होकर निकल चुके महाराज की पालकी किसी के विलाप और पुकार पर वापस लौट कर आई हो। यहां श्री महासू महाराज ने दैवीय शक्ति से ओतप्रोत देव माली के माध्यम से लड़कियों की विदाई स्वीकार की। उन्हें आशीर्वाद दिया और फिर प्रस्थान किया। इस घटना को जिसने भी देखा सभी हैरान है। क्षेत्र के लोग इस ऐतिहासिक घटना बता रहे हैं और इस घटना को देव इतिहास में को दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Dec 10, 2025 13:49:01
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में नशा जैसी बुराई के खात्मे के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अतिरिक्त टास्क फोर्स तैयार की जा रही है और डीजीपी की अध्यक्षता में इसका गठन होगा ताकि हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त किया जा सके। यह बात भुंतर पहुंचे प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कही। मुख्य सचिव संजय गुप्ता अपने कुल्लू जिला के दौरे के चलते भुंतर पहुंचे, जहां पर उन्होंने रेड क्रॉस कुल्लू के द्वारा संचालित नशा निवारण केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने नशा निवारण केंद्र में मरीज के उपचार के बारे में जानकारी हासिल की और कहा कि जल्द ही इस नशा निवारण केंद्र का विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक मरीजों को यहां सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि नशा निवारण केंद्र में प्रदेश सरकार रेड क्रॉस के माध्यम से मरीज को बेहतर सुविधा दे रही है ताकि मरीज नशे जैसी बुराई से बाहर निकल सके। ऐसे में इस नशा निवारण केंद्र के विस्तार के बारे में भी सरकार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नशे के कारोबार में अगर कोई भी संलिप्त है, तो उसे बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार नशा तस्करों पर रेड की जा रही है और उनकी संपत्ति को भी जब्त किया जा रहा है। वही नशे की कमाई से अगर कोई संपत्ति तैयार की गई है, तो उसे भी सरकार के द्वारा अब नष्ट किया जा रहा है ताकि नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाई जा सके।
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Dec 10, 2025 13:48:41
Kullu, Himachal Pradesh:प्रदेश में जो क्षेत्र आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उसके लिए सरकार के द्वारा मात्र 60 लाख रुपए का बजट दिया गया। जबकि मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ तथा अपनी पत्नी के विधानसभा के लिए 12 करोड़ रुपए की राशि दी। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शीतकालीन सत्र में जब प्रदेश सरकार से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बजट के खर्च का आंकड़ा मांगा गया तो हैरानी की बात यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन को 20 और उनकी धर्मपत्नी कमलेश कुमारी विधायक देहरा के क्षेत्र को 12 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि वही बंजार में भारी आपदा के चलते मात्र आपदा में 60 लाख रुपए का बजट दिया है। जिस प्रकार प्रदेश की सरकार बंजार विधानसभा क्षेत्र से भेदभाव कर रही है और बंजार के कांग्रेसी भी चुप बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार 11 दिसंबर को कल मंडी में जन संकल्प रैली का आयोजन कर रही है और उसके लिए जिस प्रकार अधिकारी विभिन्न योजना के लाभार्थियों और आपदा में बेघर लोगों पर मंडी रैली में जाने के लिए दबाव बना रहे है। उससे साफ जाहिर हो रहा है कि प्रदेश की सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला मंडल युवक मंडल के साथ-साथ विभिन्न योजना के लाभार्थियों को एचआरटीसी की बस के माध्यम से जबरदस्ती मंडी रैली के लिए जाने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। पिछले तीन सालों में 2023 के बाद केंद्र से प्रदेश सरकार को विभिन्न योजनाओं के तहत आपदा का 5500 करोड़ रुपए की राशि की मदद की है। लेकिन प्रदेश सरकार में केंद्र के पैसों का सदुपयोग नहीं कर पाए और उसमें से बहुत सारा पैसा लेफ्ट हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आपदा प्रभावितों को चार लाख रुपए की पहली किस्त देने का वादा किया है और वह अभी तक 10% लोगों को भी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि उसमें भी 2 लाख 80 हजार रुपए केंद्र सरकार की तरफ से आपदा प्रभावित परिवारों को दिया जा रहा है। सरकार उस पैसों का भी सही प्रभावितों तक वितरण नहीं कर पाई है।
0
comment0
Report
MJManoj Joshi
Dec 10, 2025 13:21:03
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Dec 10, 2025 13:20:44
Una, Himachal Pradesh:एसपी अमित यादव अपनी टीम के साथ उतरे सड़कों पर, सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोडिंग टिपर्स पर कसा शिकंजा, एक स्टोन क्रेशर पर जायदा गहराई में माइनिंग किए जाने को लेकर की जाँच पड़ताल हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पुलिस कप्तान अमित यादव और एडिशनल एसपी संजीव भाटिया दलवल के साथ सड़कों पर उतरे इस दौरान पुलिस टीम द्वारा मीाइनिंग के लिए चिन्हित किए गए कॉरिडोर को लेकर उन्होंने जायजा लिया और उसे दौरान माइनिंग मटेरियल से भरे टिपरों की जांच पड़ताल की गई एसपी अमित यादव की अगुवाई में मीइनिंग मटेरियल से भरे टिपरों की गहनता से उनकी जांच पड़ताल करने पर क्षमता से ज्यादा भार ढोने को लेकर एक टिपर केagainst कार्रवाई की गई है साथ ही उन्होंने बताया कि जिस स्टोन क्रेशर से सामग्री लोड करके आए हैं उसे स्टोन क्रशर को लेकर भी जांच किए जाने की बात कही है एसपी अमित यादव अपने दलबल के साथ हरोली क्षेत्र के एक स्टोन क्रेशर की साइट पर पहुंचे उस दौरान उन्होंने स्टोन क्रेशर द्वारा ज्यादा गहराई में मीइनिंग किए जाने को लेकर माइनिंग ऑफिसर को तलब किया मौके पर मीइनिंग को लेकर उनसे जवाब मांगा उन्होंने कहा कि माइनिंग अधिकारी द्वारा माइनिंग के लिए तय मापदंड को पूरा किए जाने की बात कही है एसपी ने कहा की जिले में किसी भी प्रकार की अगर कोई अवैध माइनिंग करता पाया जाता है तो बह समझ नहीं किया जाएगा और जो भी कानून के दायरे से बाहर रहकर काम करेगा उसको वक्शा नहीं जाएगा वहीं उन्होंने रात के अंधेरे में टिपरों की आवाजाही को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है एसपी द्वारा दिन के उजाले में अपनी टीम सहित सड़कों पर उतरने से माइनिंग कारोवार में जुटे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top