Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173025

विदाई के वक्त लौटा महासू महाराज, लड़कियों के रोने पर पालकी लेकर दौड़े लौट आए

GPGYAN PRAKASH
Dec 10, 2025 13:49:40
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
अनोखा चमत्कार,विरह में बिलखती लड़कियों से मिलने दौड़ कर वापिस आए आराध्य देव हिमाचल से लगते उत्तराखंड के दसऊ गांव में इसका साक्षात उदाहरण देखने को मिला। दसऊ गांव से छात्रधारी श्री चालदा मासूम महाराज की हिमाचल के पश्मी गांव के लिए विदाई हो रही थी। इस दौरान महासू महाराज पशगांव की लड़कियों से नहीं मिल पाए। लिहाजा लड़कियों ने विलाप शुरू कर दिया तो रोती बिलखती लड़कियों को मिलने के लिए महासू महाराज पालकी सहित दौड़कर वापस आए। स्थानीय लोगों के अनुसार देव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब लड़कियों के पुकारने पर देवता मुड़ कर वापस आए हों। बताते चलें कि देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल में देव शक्तियों जीवंत रूप में प्रकट होती हैं और भक्तों को अपने होने का आभास कराते हैं। दरअसल, श्री महासू महाराज दसऊ गांव से पहली बार हिमाचल के शिलाई के पश्मी गांव के लिए प्रवास पर निकले हैं। इस दौरान उनका दसऊ गांव में रात्रि जागरण था। रात्रि जागरण के बाद महाराज भुपोउ गांव के लिए प्रस्थान करने जा रहे थे। देव परंपरा है कि श्री महासू महाराज गांव की विवाहित और अविवाहित लड़कियों से मिलने के बाद प्रस्थान करते हैं। मगर, अगले कार्यक्रम में हो रही देरी के चलते मासूम महाराज के पुजारी, बजीर और देव माली पालकी उठाकर चलने लगे। इसके लिए प्रस्थान से पहले पशगांव की लड़कियां की श्री महासू महाराज को विदाई परम्परा नहीं हो पाई। लिहाजा इंतजार में बैठी खत पशगांव की लड़कियां रास्ते में बैठकर महाराज को पुकारने लगी और रोना बिलखना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का भरपूर प्रयास किया मगर लड़कियां परम्परागत तरीके से बिदाई की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान चमत्कार हुआ। आराध्य देव के विरह और प्रेम के वशीभूत रास्ते में विलाप करती लड़कियों की पुकार महाराज तक पहुंची। वहां उपस्थित हजारों लोग उसे वक्त हैरान रह गए जब महासू महाराज के गुरु पालकी को अपने कंधों पर लेकर और दौड़कर लड़कियों के पास आ गए। लड़कियों के बिलाप और प्रेम के प्रति मासूम महाराज की प्रतिक्रिया देखकर हर कोई हैरान है। प्रेम से पुकारोगे तो भगवान नंगे पैर भी दौड़े चले आते हैं, इस घटना ने वेदों में वर्णित इस वाणी को चरित्रार्थ कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देव इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब विदा होकर निकल चुके महाराज की पालकी किसी के विलाप और पुकार पर वापस लौट कर आई हो। यहां श्री महासू महाराज ने दैवीय शक्ति से ओतप्रोत देव माली के माध्यम से लड़कियों की विदाई स्वीकार की। उन्हें आशीर्वाद दिया और फिर प्रस्थान किया। इस घटना को जिसने भी देखा सभी हैरान है। क्षेत्र के लोग इस ऐतिहासिक घटना बता रहे हैं और इस घटना को देव इतिहास में को दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Jan 17, 2026 13:59:02
Patran, Punjab:पटियाला जिले के पातड़ां क्षेत्र स्थित स्पार्कलिंग किड्स द फाउंडेशन स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र हरशदीप सिंह ने अंडर-19 राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले, स्कूल और पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। हरशदीप ने पहले जिला स्तर, फिर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। नेशनल स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। नेशनल प्रतियोगिता में सफलता के बाद जब हरशदीप स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर केक काटकर खुशी मनाई गई और हरशदीप के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
91
comment0
Report
Jan 17, 2026 13:33:08
Patran, Punjab:शहर के मुख्य बाजार में स्थित पटियाला रोड़ पर जशन बर्तन की एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के तांबा और पीतल के बर्तन चोरी कर लेकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। चोर गाड़ी में सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दुकानदार करिशन लाल ने बताया कि रात्रि को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे जब सुबह किसी व्यक्ति ने फ़ोन पर चोरी संबंधी जानकारी दी जिस के बाद दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और दुकान के अंदर रखा महंगा सामान जिसमें तांबा और पितल के वर्तन गायब थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
50
comment0
Report
RBRohit Bansal
Jan 09, 2026 15:40:02
Chandigarh, Chandigarh:ਬਰਿੰਦਰ ਗੋਇਲ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਚੁੱਲਾ ਬੁਝਾਉਣ ਲਈ ਨਹੀਂ ਚੁੱਲੇ ਨੂੰ ਜਲਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਿਸ ਨਾਲ ਬਾਬਾ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਭੱਠਲ ਕਾਲਜ ਨੂੰ ਹੁਣ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬਦਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਅਸੀਂ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਖੋਣ ਨਹੀਂ ਦੇਵਾਂਗੇ ਇਸ ਲਈ ਇਸ ਕਾਲਜ ਦੇ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਹੋਰ ਕਾਲਜਾਂ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ ਦੋ ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਚਲਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆਏਗਾ ਅਤੇ ਇਸ ਜਗਹਾ ਤੇ ਇਲਾਜ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇਗਾ ਲਹਿਰਾ ਗਾਗਾ, ਦਿੜਬਾ ਸੁਨਾਮ ਪਾਤੜਾਂ ਮੂਨਕ ਖਨੌਰੀ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਏਰੀਏ ਨੂੰ ਵੀ ਹੋਵੇਗਾ ਇਸ ਕਾਲਜ ਦਾ ਫਾਇਦਾ 400 ਬੈਡ ਵਾਲਾ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਤਿਆਰ ਹੋਏਗਾ ਅਤੇ ਨੇੜੇ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਜਾਏਗਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮਾਈਨਿੰਗ ਨੂੰ ਲੇ ਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਸਾਈਟਾਂ ਸੀ ਹੁਣ ਨਵੀਆਂ ਮਾਈਨਿੰਗ ਸਾਈਟਾਂ ਖੋਲੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਨੇ 200 ਤੋਂ ਵੱਧ ਨਵੀਆਂ ਮਾਈਨਿੰਗ ਸਾਈਟਾਂ ਖੋਲੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਜਿਸ ਨਾਲ ਡਿਮਾਂਡ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦੇ ਰੇਟ ਘੱਟਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਉਣਗੇ ਜਿਸ ਦਾ ਖੇਤ ਉਸ ਦੀ ਰੇਤ ਦੇ ਤਹਿਤ ਸਮਾਂ ਪੂਰਾ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਲਗਭਗ ਹਰ ਜਗਹਾ ਤੋਂ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਮਿੱਟੀ ਕੱਢੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਜੇਕਰ ਜਰੂਰਤ ਪਈ ਤਾਂ ਕੈਬਨਟ ਵੱਲੋਂ ਡਿਸੀਜ਼ਨ ਲਿਆ ਜਾਏਗਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਿਤੇ ਵੀ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜੇਕਰ ਕਿਤੇ ਸਾਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਐਫਆਈਆਰ ਮਹਾਲੀ ਅੰਦਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਜਦੋਂ ਸਾਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਮਿਲੀਆਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਉਹ ਸਾਨੂੰ ਦਰਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਮਿੱਟੀ ਕੱਢਣ ਦੀ ਪਰਮਿਸ਼ਨ ਦੇਵੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਦਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਤਰਾ ਵਧਾਈ ਜਾ ਸਕੇ ਕੇਂਦਰ ਅਜਿਹਾ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਿਹਾ ਇਸ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਮੁੱਦਾ ਚੁੱਕਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਆਈਆਈਟੀ ਰੁੜਕੀ ਨੇ ਜੋ ਰਿਪੋਰਟ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਉਸ ਵਿੱਚ ਪਤਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ 12 ਹਜਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੜਾ ਕਰਕੇ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਹੜੇ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਲੋਕ ਕਹਿੰਦੇ ਸੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਜਿਆਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਜਵਾਬ ਮਿਲ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਸ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਪੈਸੇ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ 20 ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਏ ਅਤੇ ਕੇਵਲ 1600 ਕਰੋੜ ਰੁਪਆ ਦੇ ਕੇ ਗਏ ਜੋ ਕਾਫੀ ਨਹੀਂ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਵੀ ਨਹੀਂ, ਪੁਰਾਣੇ ਪੈਸਿਆਂ ਨੂੰ ਜੋੜ ਕੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖਾਤੇ ਵਿੱਚ ਦੱਸਦੇ ਰਹੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਮਿੱਟੀ ਦੀ ਕਮੀ ਹੈ ਇਸ ਕਰਕੇ ਹਾਈਵੇ ਨਹੀਂ ਬਣਾਏ ਜਾ ਸਕਦੇ ਇਸ ਲਈ ਅਸੀਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਸਤੇ ਰੇਟ ਵਿੱਚ ਮਿੱਟੀ ਦੇਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹਾਂ ਕਿਉਂਕਿ ਹਾਈਵੇ ਬਣਨੇ ਜਰੂਰੀ ਨੇ ਜੋ ਮਿੱਟੀ ਅਸੀਂ 9 ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਕਿਊਬਿਕ ਮੀਟਰ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਵੇਖ ਸਕਦੇ ਸੀ ਉਹ ਅਸੀਂ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਤਿੰਨ ਚਾਰ ਰੁਪਏ ਦੇ ਰੇਟ ਦੇ ਉੱਤੇ ਦੇਵਾਂਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਹਾਈਵੇ ਜਰੂਰੀ ਨੇ
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Jan 09, 2026 13:42:11
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा है कि राज्य सरकार कभी पंचायती राज चुनाव से पीछे नहीं हटी. हाईकोर्ट के फैसले को राज्य सरकार के लिए झटका के तौर पर दिखाने की कोशिश हो रही है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है. आपदा आने से पहले ही राज्य सरकार चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर चुकी थी. महाधिवक्ता ने कहा कि वे हाईकोर्ट के आदेशों के बारे में राज्य सरकार के साथ चर्चा करेंगे. चर्चा के बाद सुप्रीम कोर्ट जाने के संबंध में फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार चुनाव कराने के पक्ष में ही बात कर रही थी, लेकिन चुनाव आयोग और संवेदनशील होकर चुनाव करवाना चाहता था. उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में जनता रहेगी, तभी चुनाव होंगे. हिमाचल प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि अदालत के फैसले में जो टाइमलाइन तय की गई है, उसमें चुनाव करवाने में मुश्किल हो सकती है. उन्होंने कहा कि सभी तरह की अड़चन पर राज्य सरकार के साथ चर्चा की जाएगी. रतन ने कहा कि मार्च और अप्रैल के महीने में स्कूलों में परीक्षाएं भी होनी हैं. चुनाव में भी स्कूल के अध्यापकों की ड्यूटी रहती है. ऐसे में चुनाव सम्पन्न करवानाआसान नहीं होगा. इसी तरह रोस्टर जारी होने के बाद भी ऑब्जेक्शन के लिए भी ज़्यादा वक्त नहीं मिल सकेगा.
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Jan 09, 2026 12:13:21
Kapurthala, Punjab:भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, थाने में रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ने दबोचा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने फगवाड़ा सिटी थाने में तैनात एएसआई सरबजीत सिंह को रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम की निगाहें एएसआई पर टिकी हुई थी। इससे पहले थाना सिटी के एसएचओ जतिंदर को भी विजिलेंस को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब एएसआई को विजिलेंस की टीम ने दबोचा है। विजिलेंस की टीम ने एएसआई के खिलाफ सारी कार्रवाई गुप्त सूचना के बाद ट्रैप लगा की हालांकि विजिलेंस की ओर से रिश्वत की रकम के बारे में नहीं बताया गया है कि कितनी रिश्वत के साथ एएसआई को दबोचा है। इस बात को लेकर विजिलेंस टीम चुपी साधे रही। विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई के उपरांत कई पुलिस अधिकारियों में डर और दहशत का महौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top