Back
गोविंद सागर झील पर वॉटर एडवेंचर से हिमाचल पर्यटन को नई उड़ान
VBVIJAY BHARDWAJ
Dec 10, 2025 14:19:09
Bilaspur, Chhattisgarh
स्टोरी आईडिया अप्रोवड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट.
स्लग- हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गोविंद सागर झील में वॉटर एडवेंचर गतिविधियों का लिया आनंद तो प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत होने की कही बात.
एंकर- हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज ऊना से मंडी की ओर जाते हुए कुछ समय के लिए गोविंद सागर झील पहुंचे, जहां उन्होंने वॉटर एडवेंचर गतिविधियों का प्रत्यक्ष रूप से आनंद लिया। वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश में पर्यटन को नए आयाम देने के लिए पूर्ण संकल्पित है और पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना पर्यटन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश की पहचान एडवेंचर टूरिज्म के तौर पर और अधिक मजबूत होगी. वहीं उप मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन बिलासपुर के उन प्रयासों की सराहना भी की जिनके माध्यम से गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों को योजनाबद्ध, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में झील में क्रूज, शिकारा, स्पीड बोट और वाटर स्कूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव का माध्यम बनने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन गतिविधियों से बिलासपुर जिला पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है और यह क्षेत्र अब प्रदेश के प्रमुख आकर्षणों में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रबंधन के समन्वित प्रयासों से गोविंद सागर झील पर्यटन की दृष्टि से एक मॉडल रूप में विकसित हो रही है। आने वाले समय में इस पहल को और विस्तृत किया जाएगा तथा नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि हिमाचल प्रदेश जल, नभ और थल पर्यटन की त्रिस्तरीय अवधारणा को साकार करने की दिशा में और अधिक सशक्त कदम बढ़ाए जा सकें. इस अवसर पर हिमफैड के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, झंडूता कांग्रेस के नेता विवेक कुमार और हिमुडा के निदेशक बोर्ड के सदस्य जितेंद्र चंदेल उपस्थित रहे。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KPKomlata Punjabi
FollowDec 10, 2025 18:00:30Mandi, Himachal Pradesh:प्रदेश सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर मंडी जिला के पड्डल मैदान में कल आयोजित होने वाले जन संकल्प सम्मेलन की तैयारी का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जायजा लिया।
0
Report
VKVipan Kumar
FollowDec 10, 2025 15:47:310
Report
SGSatpal Garg
FollowDec 10, 2025 15:47:04121
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 10, 2025 15:15:310
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 10, 2025 14:47:000
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 10, 2025 14:31:060
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 10, 2025 14:30:150
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 10, 2025 14:25:39Chandigarh, Chandigarh:न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कल यानी गुरुवार को होने वाले टी-20 मैच के लिए भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच गई है।
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 10, 2025 14:19:410
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 10, 2025 14:18:110
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 10, 2025 13:49:580
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowDec 10, 2025 13:49:400
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 10, 2025 13:49:120
Report
MTManish Thakur
FollowDec 10, 2025 13:49:010
Report