Back
भेदभाव के आरोप: बंजार के विधायक ने 60 लाख बजट पर बड़ा विरोध
MTManish Thakur
Dec 10, 2025 13:48:41
Kullu, Himachal Pradesh
प्रदेश में जो क्षेत्र आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उसके लिए सरकार के द्वारा मात्र 60 लाख रुपए का बजट दिया गया। जबकि मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ तथा अपनी पत्नी के विधानसभा के लिए 12 करोड़ रुपए की राशि दी। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शीतकालीन सत्र में जब प्रदेश सरकार से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बजट के खर्च का आंकड़ा मांगा गया तो हैरानी की बात यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन को 20 और उनकी धर्मपत्नी कमलेश कुमारी विधायक देहरा के क्षेत्र को 12 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि वही बंजार में भारी आपदा के चलते मात्र आपदा में 60 लाख रुपए का बजट दिया है। जिस प्रकार प्रदेश की सरकार बंजार विधानसभा क्षेत्र से भेदभाव कर रही है और बंजार के कांग्रेसी भी चुप बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार 11 दिसंबर को कल मंडी में जन संकल्प रैली का आयोजन कर रही है और उसके लिए जिस प्रकार अधिकारी विभिन्न योजना के लाभार्थियों और आपदा में बेघर लोगों पर मंडी रैली में जाने के लिए दबाव बना रहे है। उससे साफ जाहिर हो रहा है कि प्रदेश की सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला मंडल युवक मंडल के साथ-साथ विभिन्न योजना के लाभार्थियों को एचआरटीसी की बस के माध्यम से जबरदस्ती मंडी रैली के लिए जाने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। पिछले तीन सालों में 2023 के बाद केंद्र से प्रदेश सरकार को विभिन्न योजनाओं के तहत आपदा का 5500 करोड़ रुपए की राशि की मदद की है। लेकिन प्रदेश सरकार में केंद्र के पैसों का सदुपयोग नहीं कर पाए और उसमें से बहुत सारा पैसा लेफ्ट हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आपदा प्रभावितों को चार लाख रुपए की पहली किस्त देने का वादा किया है और वह अभी तक 10% लोगों को भी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि उसमें भी 2 लाख 80 हजार रुपए केंद्र सरकार की तरफ से आपदा प्रभावित परिवारों को दिया जा रहा है। सरकार उस पैसों का भी सही प्रभावितों तक वितरण नहीं कर पाई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 03, 2026 04:02:210
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 03, 2026 04:01:580
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 03, 2026 03:48:510
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 03, 2026 03:17:390
Report
MSManish Shanker
FollowMar 03, 2026 03:17:19Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਤਹਿਤ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਖਰੜ ਵਿੱਚ ADGP ਰਾਮ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ Operation CASO ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਖਰੜ ਹਾਈਵੇਅ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ。
0
Report
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 03, 2026 01:45:220
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 19:00:170
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 02, 2026 18:16:180
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 02, 2026 18:02:080
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 17:31:250
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 02, 2026 17:02:440
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 02, 2026 17:02:300
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 17:01:340
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 02, 2026 16:48:510
Report
