Back
सुन्नी क्षेत्र में बरसात से घरों में पानी, सतलुज जलस्तर बढ़ने का खतरा
ADAnkush Dhobal
Dec 05, 2025 04:47:04
Shimla, Himachal Pradesh
shimla के पास लगते सुन्नी क्षेत्र में स्थानीय लोग बरसात के मौसम में घरों के अंदर पानी घुसने से परेशान हैं। सतलुज नदी इस समय शांत दिख रही है, पर बरसात के मौसम में घरों में तबाही मचाती है। पिछले तीन सालों से बरसात के मौसम में सतलुज नदी का पानी घरों के अंदर आ जाता है। आलम यह है कि लोगों को तीन महीने के लिए अपने घर छोड़ना पड़ता है। जिन लोगों ने क्षेत्र में जमीन खरीदी है, वे नया मकान बनाने के बारे में असमंजस में हैं। शिमला के जिले के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कोलडैम अधिकारियों के साथ मुलाकात कर प्रभावितों की मदद का आश्वासन दिया है। इलाके में सोनार सर्वे कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने पर समस्या का समाधान किया जा सकेगा. प्रभावित राजेश कुमार, बबीता, मीना देवी और मीरा शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में पानी घरों के अंदर आ जाता है। यह परेशानी 2023 के बाद से शुरू हुई है। इस साल भी पानी घरों तक पहुंचा। मकान के अंदर सामान और राशन खराब हुआ, तथा उन्हें घर छोड़कर आश्रय लेने पड़ा। मॉनसून के बढ़ते प्रभाव से चिंता है। प्रशासन मदद करता है, पर स्थाई समाधान चाहिये। कोलडैम की वजह से हर साल जलस्तर बढ़ रहा है। क्षेत्र में खनन कर रेत-मिट्टी बाहर निकालने से जलस्तर पूर्ववत हो सकता है। एनटीपीसी माइनिंग के लिए एनओसी राज्य सरकार को देने को तैयार है। IIT Roorkee के अनुसार 2022 में सिल्ट 7 हेक्टेयर और 2023 में 27 हेक्टेयर दर्ज; सुन्नी क्षेत्र में 2022 में 0.5 हेक्टेयर और 2023 में 10 हेक्टेयर; चाबा में 2022 में 1.7 हेक्टेयर से 2023 में 8 हेक्टेयर सिल्ट दर्ज। प्रभावित लोगों की परेशानी सुलझाने के लिये शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कोलडैम अधिकारियों के साथ बैठक की है। सोनार सर्वे जारी है, जिसकी रिपोर्ट 15 दिनों में आएगी। यह एक तकनीक है जिसमें ध्वनि तरंगें भेजकर अंशांकन किया जाता है; हिमाचल प्रदेश में यह पहली बार हो रहा है. लोक निर्माण विभाग ने कोल डैम बनने से सतलुज नदी के तल में बदलाव की रिपोर्ट दी है। 30 मार्च 2015 को कोल डैम बन चुका है। 2018-19 में डैम से जलस्तर बढ़ने के कारण चाबा हाइड्रो पावर को नुकसान पहुंचा; 2019 में मरम्मत हो गई। 2023 में चाबा ब्रिज पूरी तरह टूट गया; 15 करोड़ का नुकसान हुआ। 21 जुलाई को थली ब्रिज को 5 लाख का नुकसान; 13 अगस्त को ब्रिज के रेजिंग डेक को नुकसान। मरम्मत पर लगभग 10 करोड़ खर्च आयेगा। रिपोर्ट में सतलुज में गाद बढ़ना, तटों का कटाव, सड़क बह जाना और जमीनों का जलमग्न होना पाया गया। इसके अनुसार जलस्तर बढ़ने पर तत्तापानी, सुन्नी और तत्तापानी कस्बों में PSC Cantilever Bridge जलमग्न हो सकता है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 05, 2025 05:34:1327
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 05, 2025 05:20:36Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति की घोषणा, विज़ुअल्स जारी
70
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowDec 05, 2025 05:19:5935
Report
KCKhem Chand
FollowDec 05, 2025 05:18:04230
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 05, 2025 05:17:42177
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 05, 2025 05:02:19Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम क्लबों के BKI बम विस्फोट मामले में NIA ने 3 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
101
Report
हल्का शुतराना में ब्लॉक समिति चुनाव : 124 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र, प्रशासन रहा मुस्तैद
110
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 05, 2025 04:37:29151
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 05, 2025 04:34:58104
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 05, 2025 04:02:59113
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 05, 2025 03:48:42176
Report
NSNavdeep Singh
FollowDec 05, 2025 03:47:0774
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 05, 2025 02:03:26150
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 05, 2025 02:02:35178
Report