Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shimla171001
हिमाचल बजट सत्र: सुरक्षा के बीच 16 फरवरी से शुरू होगा सत्र
ADAnkush Dhobal
Feb 10, 2026 09:12:36
Shimla, Himachal Pradesh
16 फरवरी से शुरू होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि 16 फरवरी से शुरू होने वाला सत्र बजट सत्र ही होगा। उन्होंने कहा कि यह नए कैलेंडर वर्ष और नए वित्तीय वर्ष का पहला सत्र है, इसलिए इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 16, 17 और 18 फरवरी को विधानसभा की तीन बैठकें प्रस्तावित हैं। विधानसभा का पोर्टल सभी विधायकों के लिए खोल दिया गया है और विधायक लिखित व मौखिक प्रश्नों सहित सभी प्रकार के नोटिस भेज सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नोटिस मिलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और तय समय सीमा पूरी होने के बाद सत्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को विधानसभा की ओर से मीडिया इंटरैक्शन भी किया जाएगा।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DSDharmindr Singh
Feb 10, 2026 10:43:07
Khanna, Punjab:खन्ना में ललहेड़ी रोड पुल के पास स्थित एक कोठी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के समय घर के मालिक रविंदर सिंह घर के एक कमरे में मौजूद थे, जबकि उनकी पत्नी किसी काम से बाजार गई हुई थीं। आग से उठे धुएं के कारण रविंदर सिंह बेहोश हो गए। समय रहते आसपास के लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब आसपास के लोगों ने कोठी से तेज धुआं निकलता देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए घर के शीशे तोड़े और अंदर फंसे रविंदर सिंह को बाहर निकाला। उन्हें फर्स्ट एड दी गई। जिससे कुछ समय बाद उन्हें होश आ गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं, लेकिन रिहायशी इलाका काफी तंग होने और सड़क पर जाम की स्थिति के चलते एक गाड़ी रास्ते में ही फंस गई। किसी तरह सिर्फ एक फायर टेंडर मौके पर पहुंच सका, जिसने कड़ी मशक़त के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय पर आग को नियंत्रित नहीं किया जाता तो आग आसपास के मकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की वजह से घर में रखे कई बिजली उपकरण, फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार रविंदर सिंह और उनकी पत्नी घर में अकेले रहते हैं। उनके दो बेटे कनाडा में रहते हैं, जबकि बेटी चंडीगढ़ में शादीशुदा है। घटना के समय पत्नी के बाजार जाने के कारण घर में सिर्फ रविंदर सिंह ही मौजूद थे। अगर समय रहते उन्हें बाहर न निकाला जाता तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बाइट - इलाका निवासी फायर ब्रिगेड कर्मी पुलिस कर्मी
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Feb 10, 2026 10:31:37
Ludhiana, Punjab:COMMISSIONERATE POLICE AMRITSAR DISMANTLES CROSS-BORDER ARMS & NARCOTICS SMUGGLING MODULE ICE DRUG AND TWO SOPHISTICATED PISTOLS RECOVERED; FIVE ACCUSED ARRESTED Under a focused and intelligence-led operation, Commissionerate Police Amritsar has busted an arms and narcotics supply network with cross-border linkages, resulting in the arrest of five accused and recovery of ICE Drug and illegal firearms. FIR No. 32 Dated 22.01.2026 U/S 22-C, 29/61/85 NDPS Act & 25/54/59 Arms Act PS Gate Hakima, Amritsar. During patrol and search operations aimed at tracking criminal elements, police teams apprehended Satnam Singh Bindi. On his personal search, 523 grams of ICE (Methamphetamine) and two Glock 9mm pistols were recovered. On sustained interrogation, accused Satnam Singh Bindi disclosed that he was supplying the recovered ICE Drug to Raman, Chirag, Rishabh and Vaibhav. Acting swiftly on this disclosure, police teams nominated and arrested all four accused. Further investigation revealed that accused Satnam Singh Bindi was directly in contact with an Australia-based handler named Dhillon through the Signal app. The handler used to coordinate the supply of ICE Drug and illegal arms smuggled from Pakistan via drones. The Australian handler would only share identifying details such as clothing or physical markers of recipients, ensuring that suppliers and receivers did not know each other, indicating a well-organised and insulated smuggling network. The ICE Drug (Methamphetamine) is nearly five times more expensive than heroin, underlining the high commercial value and serious threat posed by this narcotic. Recovery • 523 grams ICE (Methamphetamine) • 02 Pistols Glock 9mm Arrested Accused 1. Satnam Singh Bindi R/o Village Kakkar, PS Lopoke, Amritsar Rural Age: 32 yrs, Education: Illiterate, Profession: Labour, Previous Case: Nil Date & Place of Arrest: 06-02-2026, PS Gate Hakima Area 2. Raman R/o Indra Colony, Chabhal Road, Amritsar Age: 33 yrs, Education: 8th, Profession: E-Rickshaw Driver, Previous Case: Nil Date & Place of Arrest: 09-02-2026, PS Gate Hakima Area 3. Chirag R/o Khazana Gate, Amritsar Age: 20 yrs, Education: 8th, Profession: Working at Dhaba, Previous Case: Nil Date & Place of Arrest: 09-02-2026, PS Gate Hakima Area 4. Rishabh R/o Khazana Gate, Amritsar Age: 18 yrs, Education: 12th, Profession: Student, Previous Case: Nil Date & Place of Arrest: 09-02-2026, PS Gate Hakima Area 5. Vaibhav R/o Baba Deep Singh Enclave, Amritsar Age: 18 yrs, Education: 12th, Profession: Working in LIC, Previous Case: Nil Date & Place of Arrest: 09-02-2026, PS Gate Hakima Area Team: Sh Ravinderpal Singh, DCP/Detective, Sh Vishaljit Singh, ADCP-1, Sh Jaspal Singh, ACP Central & Inspector Manjit Kaur, SHO PS Gate Hakima
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Feb 10, 2026 10:30:15
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब के विधायक प्रगट सिंह का बयान आज कांग्रेस की 8 राज्यों की बैठक है इस बैठक में कांग्रेस के संगठन को किस तरीके से मजबूत किये जाये इस पर चर्चा होगी .... सबकी बेहतरी के लिए ये बैठके चलती रहती है ..... आप समन्वय बनाने की कोसिस की जाएगी .... देश में मुद्दे पर चर्चा करनी छाइये ... संसद नहीं चल रही है ... अमेरिका से ट्रेड सामने आ रहा है कितना नुकसान होगा देखना होगा प्रताप सिंह बजवा के बयान पर कहा की में कभी भी किसी के ऊपर पर्शनल टिपण्णी नहीं करता ये आप प्रताप सिंह बजवा से ही पूछो .. मै किसी पर परसनल अटैक नहीं करता ... सभी तो अच्छी राजनीती करनी चाहिए .... किसी के ऊपर परसनल अटैक नहीं करना चाहिए ...
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Feb 10, 2026 10:22:42
Noida, Uttar Pradesh:देश के अलग अलग राज्यों से आये किसानो की दिल्ली के कंटियूशन क्लब में बैठक हुई .... भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ये बैठक हुई ..... इस सम्मलेन में अलग अलग पार्टियों के सांसदों ने भाग लिया और अपने वक्तव्य रखे की संसद के अंदर क्या चल रहा है 12 फरवरी को देश के किसान ये प्रतिया अपने खेतो में जाकर जलायेगे सीड बिल, बिजली संसोधन बिल, अमरीका ट्रेड बिल, संसद में क्या चल रहा है किसानो की आवाज़ देश के बीच में जाये ... इसलिए दिल्ली किसान पहुंचे है ... पिछले 6 दिन से देश के लोग जानना चाहते है की क्या डील हो रही है देश सर्कार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है अमरीका की तरफ से बयान आ रहे है किसानो के दिल्ली आंदोलन पर कहा की किसानो से राय ली जा रही है की आने वाले दिनों में आंदोलन की क्या रूप रेखा होगी .... गावो गांव में बैठक की जा रही है की किसानो से कितना नुकसान होगा ... ये समझौता बिना बातचीत के है ये समझौते तोपे जा रहे है ... सभी देश के किसानो को इसका नुकसान होगा .... जहा जैसे फसल है उसको उसी तरफ से नुकसान होगा... फलो के किसानो को भी नुकसान होगा ..... सीड बिल में किसान को बहुत नुकसान होगा .... किसान का आंदोलन के लिए दिल्ली दूर नहीं है
0
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Feb 10, 2026 10:22:23
Fazilka, Punjab:नई दिल्ली में आयोजित हुई एशियन राइफल चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में अबोहर के निजी स्कूल के कक्षा 11 के मेधावी छात्र अंशुल बत्रा ने गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे अबोहर और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अंशुल का आज अबोहर पहुंचने पर स्वागत किया गया। वहीं घर पहुंचने पर उसके परिवार को बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा । वहीं अबोहर के विधायक संदीप जाखड ने भी अंशुल बतरा के घर पहुंचकर उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने अंशुल बत्रा को फूलमालाएं पहनाई और गुलदस्ता देकर बधाई दी। अंशुल ने अपनी इस शानदार सफलता पर अपने अभिभावकों और अध्यापकों की कडी मेहनत को श्रेय देते हुए युवा वर्ग को खेलों से जुडने और नशों से दूर रहने का संदेश दिया। अंशुल ने कहा कि खेलों से न सिर्फ हम शरीरिक व मानसिक तौर से फिट रहते हैं बल्कि खेलों से जुडकर अपना भविष्य भी संवार सकते हैं।
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 10, 2026 10:22:00
Masanganj, Chhattisgarh:RDG बंद होने के मामले पर बोले कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व सरकारों के कार्यकाल में कुप्रबंधन व केंद्र द्वारा जारी बजट का सही इस्तेमाल ना करने का परिणाम भुगत रही वर्तमान सरकार, अधिकारियों के नाम पर दो- तीन गाड़ियों पर कर्व लगाने, टेलीफोन व अन्य अलौनसेस पर भी सरकार द्वारा विचार करने की मंत्री धर्माणी ने कही बात तो सरकार के पूरी तरह स्थिर होने का धर्माणी ने किया दावा. वहीं हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ग्रांट बंद होने के बाद इसका सीधा असर प्रदेश के आर्थिक हालातों पर पड़ने की मुख्य वजह पूर्व सरकारों के कार्यकाल में हुए कुप्रबंधन व केंद्र सरकार द्वारा जारी बजटों का सही इस्तेमाल ना करना करार दिया है. सर्किट हाउस बिलासपुर में प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की पूर्व की सरकारों द्वारा कर्जा लिया गया था मगर वर्तमान सरकार को इसके ब्याज के रूप में देनदारी भरनी पड़ रही है. वर्ष 2017 से 2022 तक 16 हजार करोड़ रुपये जीएसटी कंपसेशन के रूप में मिला और करीब 50 हजार करोड़ रुपये RDG ग्रांट के रूप में मिला था जिसमें से 25 प्रतिशत पैसा खर्च किया होता तो आज हालात ऐसे ना होते व पूर्व भाजपा सरकार ने सारा पैसा नॉन प्लेन एक्सपेंडिचर पर खर्च करने का काम किया है. वहीं मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश के सात सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोलहवें वित्त आयोग द्वारा ग्रांट खत्म करने के निर्णय से प्रदेश को होने वाले नुकसान पर आवाज नहीं उठाई और ग्रांट बंद कर दी गयी. साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले समय में भत्तों पर कर्व लगाने पर सरकार उचित कदम उठा सकती है जिसमें मुख्यरूप से एक अधिकारी के नाम पर दो-तीन गाड़ियां होना, टेलीफोन व अन्य अलोवेन्स शामिल है. वहीं मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की भाजपा नेता सरकार गिरने के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही मगर ऐसा कुछ नहीं है सरकार पूरी तरह स्थिर है और कांग्रेस के सभी 40 विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और सरकार अपना 5 वर्ष का कार्यकाल जरूर पूरा करेगी व जनता और कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य करती रहेगी.
0
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Feb 10, 2026 10:19:07
Panchkula, Haryana:पंचकूला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के निवासी राजेश कुमार उर्फ रेशम लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोमोटिल की 200 पत्तियां, यानी कुल 12,000 नशीली गोलियां बरामद की हैं, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं。 पुलिस के अनुसार आरोपी यूपी से नशीली गोलियां लाकर पंचकूला और चंडीगढ़ में सप्लाई करने की फिराक में था। क्राइम ब्रांच टीम ने सेक्टर-16/17 क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपी इन दवाओं से संबंधित कोई भी लाइसेंस या वैध परमिट पेश नहीं कर सका。 इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-14 पंचकूला में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब इस गिरोह के सप्लायरों और स्थानीय खरीदारों की पहचान करने में जुट गई है。 पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश करेगी。
0
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Feb 10, 2026 10:18:52
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਹਰ ਦਿਨ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਦਿੱਲੀ , ਹਰਿਆਣਾ , ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਰਾਜਿਆਂ ਤੋਂ ਹਾਂਮਾਚਲ ਅਤੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਰਕਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਹੋ ਕੇ ਲੰਘਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਜੋ ਜ਼ਿਰਕਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਵੜਦੇ ਹੀ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਅਥਾਰਟੀ ਆਫ਼ ਇੰਡੀਆ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬਦ ਤੋਂ ਬੱਤਰ ਬਣ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਖਾਸੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ । ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਦੀ ਸਰਵਿਸ ਰੋਡ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੁੱਟ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਟੋਏ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਗੱਡੀਆਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ । ਇਹਨਾਂ ਟੁੱਟੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਕਾਰਨ ਲਗਾਤਾਰ ਹਾਦਸੇ ਵਾਪਰ ਰਹੇ ਹਨ ਜਦ ਕਿ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਅਥੋਰਟੀ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਕੁੰਬਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਟੁੱਟਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀ । ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਇਹ ਸੜਕਾਂ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਸਫਰ ਬਣਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹਨ। ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਵਿੱਚ ਨੇਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਅਥਾਰਟੀ ਆਫ਼ ਇੰਡੀਆ (NHAI) ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਖ਼ਰਾਬ ਹਾਲਤ ਹੁਣ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਖ਼ਤਰਾ ਬਣਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਿੰਘਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਕੇ-ਏਰੀਆ ਲਾਈਟ ਪਵਾਇੰਟ ਤੱਕ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਸੜਕਾਂ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੁੱਟ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਵੱਡੇ-ਵੱਡੇ ਗੱਡ੍ਹਿਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ。 ਇਨ੍ਹਾਂ ਖ਼ਰਾਬ ਸੜਕਾਂ ਕਰਕੇ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਡਰ ਬਣਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਖ਼ਾਸ ਕਰਕੇ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਅਤੇ ਭਾਰੀ ਟ੍ਰੈਫ਼ਿਕ ਦੌਰਾਨ ਵਾਹਨ ਚਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫ਼ੀ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਕਈ ਵਾਰ ਅਚਾਨਕ ਗੱਡ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ ਵਾਹਨ ਫਸਣ ਕਾਰਨ ਦੋ-ਪਹੀਆ ਵਾਹਨ ਸਵਾਰ ਅਤੇ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰੀ ਵੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਸਥਾਨਕ ਵਸਨੀਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਨਿਯਮਤ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਟੋਲ ਟੈਕਸ ਅਦਾ ਕਰਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਨਾ ਤਾਂ ਢੁੱਕਵੀਂ ਮੁਰੰਮਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕੋਈ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸੁਵਿਧਾ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਵਾਲ ਉਠਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋਂ ਟੋਲ ਵਸੂਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਫਿਰ ਸੜਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਅਤੇ ਸੁਧਰੀ ਹੋਈ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ。 ਗੌਰਤਲਬ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਰੋਡ ਦਿੱਲੀ, ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼, ਹਰਿਆਣਾ ਅਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਵਾਲਾ ਇਕ ਅਹਿਮ ਰੂਟ ਹੈ, ਜਿਸ ‘ਤੇ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਭਾਰੀ ਵਾਹਨਾਂ ਸਮੇਤ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਟ੍ਰੈਫ਼ਿਕ ਗੁਜ਼ਰਦਾ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਵਿੱਚ ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਖ਼ਰਾਬ ਹਾਲਤ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ, ਬਲਕਿ ਬਾਹਰੀ ਰਾਜਾਂ ਤੋਂ ਆਉਣ-ਜਾਣ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਲਈ ਵੀ ਵੱਡੀ ਸਮੱਸਿਆ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਵਾਹਨ ਚਾਲਕਾਂ ਨੇ NHAI ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਮੁਰੰਮਤ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਹੋ ਰਹੇ ਹਾਦਸਿਆਂ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲੱਗ ਸਕੇ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਅਤੇ ਸੁਗਮ ਯਾਤਰਾ ਮਿਲ ਸਕੇ。
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 10, 2026 10:18:29
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में पैदा हुए आर्थिक संकट के बीच कर्मचारियों ने राज्य सरकार का साथ देने की बात कही है. हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र मियां ने कहा कि वे इस मुश्किल की घड़ी में सरकार के साथ हैं. लेकिन, अगर कटौती की बात की जा रही है तो यह उच्च स्तर से शुरू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुश्किल के इस घड़ी में कर्मचारी सरकार का साथ देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इससे पहले उन्होंने जनरल हाउस में कर्मचारियों को आने वाली परेशानियों को सरकार से सुलझाने की मांग उठाई. हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र मियां ने कहा कि कर्मचारियों की एरियर और DA लंबित है. इसके अलावा कर्मचारियों की नया वेतन आयोग लागू करने की भी मांग है. उन्होंने कहा कि संगठन इन सभी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष मज़बूत नहीं के साथ उठाएगा. उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की है कि राज्य सरकार सभी मांगों को सकारात्मकता के साथ सुनेगी.
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Feb 10, 2026 10:18:18
Amritsar, Punjab:मेडिकल सुपरिंटेंडेंट करमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन तरनतारन में हुई घटना के बाद घायल प्रिंस को अमृतसर स्थित गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर किया गया था। वर्तमान में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रिंस को सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया है। करमजीत सिंह के अनुसार उसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और आने वाले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि गोली अभी भी उसके मस्तिष्क में फंसी हुई है और सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के उपचार को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकेगा। मेडिकरल सुपरिंटेंडेंट ने यह भी बताया कि इस प्रकार के मामलों में बचने की संभावना बेहद कम होती है। उन्होंने ICU में तैनात डॉक्टरों से भी बातचीत की है, जिन्होंने मरीज की स्थिति को अत्यंत गंभीर बताया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top