Back
हिमाचल विधानसभा ने 2026-27 का बजट ध्वनि मत से पारित किया: आत्मनिर्भरता की दिशा
ADAnkush Dhobal
Mar 30, 2026 15:03:35
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश विधानसभा से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ का बजट ध्वनि मत से पारित किया गया. बजट पारित होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इतिहास में पहली बार सरकार ने वास्तविक वित्तीय स्थिति जनता के सामने रखी है. RDG के रूप में राज्य को उसका अधिकार नहीं मिला. ऐसे में बजट के आकार को घटाना पड़ा. मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ का बजट पारित किया गया, जो बीते वर्ष करीब 58 हज़ार रुपए करोड़ का था. बीते 3 वर्षों में नीतिगत बदलावों से राज्य आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी नीतिगत बदलाव से प्रदेश की वित्तीय स्थिति में सुधार लाया जाएगा. उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों अधिकारियों का वेतन डेफर हुआ है, उसे जल्द चुकाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि वो कल से प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर वह बैठक करेंगे. प्रदेश में राजस्व के दरवाजों को खोला जाएगा और भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद किया जाएगा. राज्य सरकार के नीतिगत बदलाव से जल्द ही हिमाचल आत्मनिर्भर राज्य बनेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान आर्थिक स्थिति से भी राज्य जल्द ही पार पाएगा. आने वाले तीन से चार महीनों में राज्य गति पकड़ता हुआ नजर आएगा.
PET भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य चयन आयोग भर्तियां कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2000 पदों पर PTA के स्थान पर चयनित करके शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कहा है. मुख्यमंत्री ने PET भर्ती पर विचार करने की बात कही है. वहीं, पेंशनरों के धरने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों का सरकार सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि बजट की परिधि में जितना संभव होगा, सरकार पेंशनरों की देनदारियां चुकाने का प्रयास करेगी.
वहीं, प्रदेश पर बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वक्त में प्रदेश पर कर्ज और बढ़ सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जीडीपी के आकलन के आधार पर राज्य को लोन मिलता है. इसके अलावा केंद्र से भी इंटरेस्ट फ्री लोन मिलता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिए ऋण जरूरी है, लेकिन उसमें रिफॉर्म किए जाएंगे. साथ ही उसका बोझ जनता पर न पड़े इसका ध्यान रखा जाएगा.
उधर, एंट्री टैक्स के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि एंट्री टैक्स में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे वाहनों पर टैक्स अधिक नहीं बढ़ा है. केवल बड़े माल वाहक वाहनों पर टैक्स 130 रुपए से बढ़कर 170 रुपए हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री ने इस विषय को उठाया, इसलिए यह मुद्दा बन गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार रेशनलाइजेशन करके बड़े वाहनों को एंट्री टैक्स में कुछ राहत देने पर विचार कर रही है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DSDharmindr Singh
FollowMar 30, 2026 15:34:221059
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 30, 2026 15:33:501001
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 30, 2026 15:03:481005
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 30, 2026 15:03:21996
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 30, 2026 14:31:33938
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 30, 2026 14:31:16982
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 30, 2026 14:09:471097
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 30, 2026 14:08:401088
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 30, 2026 14:08:171091
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 30, 2026 14:07:421096
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 30, 2026 14:07:181055
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 30, 2026 14:05:54Kullu, Himachal Pradesh:ब्रेकिंग-अटल टनल के साउथ पोर्टल पर भारी बर्फबारी शुरू
1063
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 30, 2026 14:05:321081
Report
MSManish Shanker
FollowMar 30, 2026 14:04:171007
Report