Back
हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू; प्रश्नकाल और अभिभाषण चर्चा
ADAnkush Dhobal
Mar 18, 2026 05:02:03
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से होगा शुरू
हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगा। यह बजट सत्र के दूसरे चरण का पहला दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से आरंभ होगी, जिसमें तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के माध्यम से सरकार से जवाब मांगे जाएंगे। प्रश्नकाल के दौरान जहां तारांकित प्रश्नों के उत्तर सदन में मौखिक रूप से दिए जाएंगे। वहीं, अतारांकित प्रश्नों के उत्तर लिखित रूप में सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सदन में साप्ताहिक शासकीय कार्यवाही से जुड़ा वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे, जिसमें सरकार के आगामी कार्यक्रमों और प्राथमिकताओं की जानकारी दी जाएगी। सदन में कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को भी पटल पर रखा जाएगा, जिन्हें पहले ही राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। इनमें हिमाचल प्रदेश नगर निगम (संशोधन) विधेयक, अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय से जुड़ा संशोधन विधेयक, सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा शर्तों से संबंधित संशोधन विधेयक के साथ नगर पालिका संशोधन विधेयक शामिल हैं।
दिन की कार्यवाही का सबसे अहम हिस्सा राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रहेगा। इस प्रस्ताव को विधायक सुरेश कुमार पेश करेंगे, जबकि इसका अनुमोदन विधायक कुलदीप सिंह राठौर करेंगे। इस दौरान अभिभाषण पर चर्चा भी होगी, जिसमें सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी राय रखेंगे।
गौरतलब है कि राज्यपाल के 16 फरवरी को दिए गए अभिभाषण में सरकार की नीतियों और योजनाओं की रूपरेखा पेश की गई थी, जिस पर अब सदन में विस्तृत चर्चा की जा रही है। कुल-मिलाकर आज का दिन विधानसभा में सवाल-जवाब, विधायी प्रक्रिया और राजनीतिक बहस के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र
बजट सत्र के दूसरे चरण की आज से हो रही शुरुआत
सुबह 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही
प्रश्नकाल के बाद शासकीय कार्यों की जानकारी देंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह
सदन में आज राज्यपाल अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर भी होनी है चर्चा
सत्तापक्ष के सदस्य सुरेश कुमार प्रस्तुत करेंगे धन्यवाद प्रस्ताव
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 18, 2026 05:32:141001
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 18, 2026 05:31:36961
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 18, 2026 05:31:18998
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 18, 2026 05:16:461066
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 18, 2026 05:03:431024
Report
MSManish Shanker
FollowMar 18, 2026 05:01:531089
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 18, 2026 04:47:21981
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 18, 2026 03:46:431029
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 18, 2026 03:33:191077
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 18, 2026 03:19:031048
Report
MSManish Shanker
FollowMar 18, 2026 03:18:421099
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 18, 2026 03:18:301095
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 18, 2026 03:17:341078
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 18, 2026 02:15:591080
Report