Back
180 साल बाद सुकेत देव नाग च्वासी की मौजूदगी से मेला ऐतिहासिक बना
NSNitesh Saini
Mar 23, 2026 12:02:33
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
देवधुन के साथ शुरू हुआ सुकेत देवता मेला-2026, आस्था में डूबा सुंदरनगर
180 साल बाद देव नाग च्वासी सिद्ध की मौजूदगी से ऐतिहासिक बना सुकेत मेला
भव्य जलेब में दिखी देव संस्कृति की झलक, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
सुकेत की पावन धरती संस्कृति की पहचान : रघुवीर सिंह बाली
पिछली सरकार की कमी से रुके प्रोजेक्ट पर्यटन विभाग के होटलों के काम
150 करोड़ से होगा पुराने होटलों का नवीनीकरण, ‘शिव धाम’ का काम जारी : बाली
सुंदरनगर में राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला-2026 का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक देवधुन के साथ भव्य रूप से हुआ। आस्था और संस्कृति के इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरनगर की ऐतिहासिक शुकदेव वाटिका में देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद जवाहर पार्क तक भव्य जलेब निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस जलेब में देव श्री मूल माहूनाग, बड़ादेव कमरूनाग, देव महासु, देव बड़ेयोगी, देवी कामाक्षा जैदेवी सहित कई प्रमुख देवी-देवता शामिल हुए। खास बात यह रही कि लगभग 180 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद देव नाग च्वासी सिद्ध की भी पावन उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक ऐतिहासिक बना दिया।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि सुकेत की यह पावन धरती हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की जीवंत पहचान है। उन्होंने इस पारंपरिक मेले के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन और जनता को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में अहम भूमिका निभाते हैं。
बाइट 01 : रघुवीर सिंह बाली, अध्यक्ष, पर्यटन विभाग हिमाचल प्रदेश
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बाली ने मंडी जिला में अधूरे पड़े पर्यटन होटलों को लेकर पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एशियाई विकास बैंक (ADB) के तहत करोड़ों रुपये की लागत से कई होटल बनाए गए थे, लेकिन उचित प्रबंधन और स्पष्ट विजन के अभाव में वे पिछले पांच वर्षों से चालू नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि कई संपत्तियां मुकदमेबाजी में फंसी हुई थीं या अन्य विभागों को स्थानांतरित कर दी गई थीं, जिन्हें अब पर्यटन निगम द्वारा वापस लेकर पुनर्जीवित किया जा रहा है。
बाली ने कहा कि उनके कार्यकाल में पर्यटन निगम का टर्नओवर 78 करोड़ रुपये से बढ़कर 110 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के पुराने और ऐतिहासिक होटलों के नवीनीकरण के लिए इस वर्ष के बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मंडी के ‘शिव धाम’ को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि 33 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है और कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल प्रचार नहीं, बल्कि धरातल पर काम करना है。
बाइट 02 : रघुवीर सिंह बाली, अध्यक्ष, पर्यटन विभाग हिमाचल प्रदेश
होटलों के निजीकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विभाग के होटलों को निजी हाथों में सौंपने को लेकर कैबिनेट स्तर पर निर्णय लिया गया है, लेकिन उनका मानना है कि इन्हें रिनोवेट कर आगे चलाना चाहिए। लेकिन इस विषय पर अंतिम और विस्तृत जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री ही दे सकते हैं。
बाइट 03 : रघुवीर सिंह बाली, अध्यक्ष, पर्यटन विभाग हिमाचल प्रदेश
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 23, 2026 13:04:47Noida, Uttar Pradesh:ढोलवहां कूकानेट में जमीन जंगल है। सरकारी कीमत 1 लाख 25 हजार प्रति एकड़। मार्किट कीमत सभी की 3 से 4 लाख प्रति एकड़। पूरा जंगल खैर, चील, बांस, तुन अमला आदि फुटकल लकड़ी।
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 23, 2026 13:03:53Noida, Uttar Pradesh:राम टाटवाली में जमीन जंगल है। सरकारी कीमत 1लाख 25 हजार प्रति एकड़। मार्किट कीमत सभी की 3से 4लाख प्रीत एकड़। पूरा जंगल खैर,चील, बांस,तुन अमला आदि फुटकल लकड़ी。
0
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 23, 2026 13:03:23Hoshiarpur, Punjab:बहेड़ा में कुल जमीन 60 एकड़। सरकारी कीमत 1 लाख 25 हजार प्रति एकड़। पूरा जंगल खैर, चील, बांस, तुन अमला आदि फुटकल लकड़ी।
0
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 23, 2026 13:00:50Chandigarh, Chandigarh:पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल जीत भुल्लर का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है।
0
Report
KCKhem Chand
FollowMar 23, 2026 12:47:43873
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 23, 2026 12:46:15Amritsar, Punjab:ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ CBI ਜਾਂਚ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗਜ਼ੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਦੀ ਦੇਖ ਰੇਖ ਹੇਠ ਹੀ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ
PGI ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੇ ਪੈਨਲ ਹੇਠ ਇੱਕ ਟੀਮ ਬਣੇ ਜੌ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾਏ
860
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 23, 2026 12:31:411022
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 23, 2026 12:18:37916
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 23, 2026 12:18:07927
Report
ACAnup Chand Dhiman
FollowMar 23, 2026 12:04:191063
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 23, 2026 12:02:111054
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 23, 2026 12:01:241019
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 23, 2026 12:01:141053
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 23, 2026 11:46:031044
Report