Back
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि परेड ने विश्व संस्कृति का संगम दिखाया
NSNitesh Saini
Feb 21, 2026 04:00:42
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
मंडी शिवरात्रि महोत्सव 2026 : अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड में दिखा विश्व की लोकसंस्कृतियों का संगम
12 देशों के कलाकारों ने मंडी में बिखेरा कला का जादू, अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड बनी आकर्षण का केंद्र
छोटी काशी मंडी में गूंजा विश्व संस्कृति का रंग, शिवरात्रि महोत्सव में भव्य कल्चरल परेड
सेरी मंच से इंदिरा मार्केट तक संस्कृति की धूम, अंतर्राष्ट्रीय परेड ने मोहा जनसैलाब
लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और रोमांचक करतब, मंडी शिवरात्रि की सांस्कृतिक परेड रही यादगार
देवभूमि मंडी में वैश्विक संस्कृति का उत्सव, अंतर्राष्ट्रीय परेड को देख उमड़ी भारी भीड़
वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्यअतिथि के रूप में शामिल
एंकर: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के तहत आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड में 35 सांस्कृतिक दलों ने भाग लेकर शहर को रंग, संगीत और लोक परंपराओं से सराबोर कर दिया। परेड सेरी मंच से होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर तक पहुंची, जहां मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने इस अद्भुत सांस्कृतिक झांकी का स्वागत किया। सबसे आगे भारत का तिरंगा ध्वज लहराता हुआ चल रहा था, उसके पीछे देश-विदेश से आए कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। परेड के अंत में मधुर धुनों के साथ होमगार्ड का बैंड आकर्षण का केंद्र बना रहा। दर्शकों ने इन आकर्षक दृश्यों को अपने मोबाइल फोन में कैद किया और पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा
11 अंतरराष्ट्रीय दलों ने दिखाई सांस्कृतिक विविधता :
अंतरराष्ट्रीय दलों में अर्जेंटीना, फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्रीलंका के दो दल, रूस, अफ्रीका कॉन्टिनेंट (तंजानिया, नाइजीरिया, घाना, जिम्बाब्वे, लाइबेरिया, स्वाजीलैंड, लेसोथो, कैमरून और साउथ अफ्रीका), वेनेजुएला, नेपाल, कजाकिस्तान और कंबोडिया के कलाकार शामिल रहे। इन दलों ने पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अर्जेंटीना के कलाकारों ने फायर डांस से रोमांच पैदा किया, जबकि रूस से आए कलाकारों ने एलईडी डांस के माध्यम से आधुनिकता और परंपरा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय दलों की दमदार भागीदारी :
देश के सात राष्ट्रीय दलों में राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब के दो दल, असम और मणिपुर के कलाकार शामिल रहे। प्रदेश के सात जिलों शिमला, हमीरपुर, लाहौल-स्पिति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और सिरमौर के सांस्कृतिक दलों ने भी अपनी लोक परंपराओं की छटा बिखेरी। इसके अतिरिक्त मंडी जिला के पांच स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने भी परेड में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत मंडव शो भी आकर्षण का विशेष केंद्र रहा。
रंग-बिरंगी वेशभूषा, लोक वाद्यों की मधुर धुन और पारंपरिक नृत्य शैलियों ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया। यह परेड अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक सहभागिता का जीवंत उदाहरण बनी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और वैश्विक भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों और राज्यों से आए कलाकारों की भागीदारी हिमाचल की अतिथि देवो भवः की परंपरा को सुदृढ़ करती है और मंडी को विश्व पटल पर नई पहचान देती है।
बाइट 01 : रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री
वहीं, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड में 35 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया. मंडी शिवरात्रि अपने 500 वर्ष में प्रवेश कर चुकी है इस परेड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए हर देश की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
बाइट 02 : आपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
कल्चरल परेड में पहुंचे देश-विदेश के कलाकारों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी आना और यहां पर इस तरह की प्रतिभा दिखाना उनके लिए एक बेहतर अनुभव रहा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उन्हें यहां अगले वर्ष आने का मौका भी जरूर मिलेगा।
बाइट 03 : कलाकार, यूएसए
बाइट 04 : कलाकार, रसिया
बाइट 05 : कलाकार, श्रीलंका
बाइट 06 : कलाकार, पंजाब
वहीं, कल्चरल परेड में विधायक चन्द्रशेखर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, पूर्व विधायक तिलक राज, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन और एसपी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 21, 2026 05:33:420
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 21, 2026 05:19:330
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 21, 2026 05:18:580
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 21, 2026 05:18:410
Report
SKSanjeev Kumar
FollowFeb 21, 2026 05:16:480
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 21, 2026 05:15:430
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 21, 2026 04:03:230
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 21, 2026 04:00:160
Report
40
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 21, 2026 03:16:320
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 21, 2026 02:17:580
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 21, 2026 02:17:160
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 20, 2026 18:45:250
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 18:35:150
Report