Back
नए साल पर मनाली में सैलानियों की भारी भीड़, हिमाचल पर्यटन चमका
SSSandeep Singh
Dec 27, 2025 09:21:04
Kullu, Himachal Pradesh
नए साल की दस्तक: सैलानियों से गुलजार हिमाचल, मनाली बनी पहली पसंद
पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा सैलानी मनाली पहुंचे, एंकर-नए साल की छुट्टियों को खास बनाने के लिए बड़ी तादाद में सैलानी पहाड़ी राज्यों का रुख कर रहे हैं।
इनमें हिमाचल प्रदेश सैलानियों की पहली पसंद बनकर उभरा है।
राजधानी शिमला से लेकर धर्मशाला, डलहौजी और कुल्लू-मनाली तक हर टूरिस्ट डेस्टिनेशन सैलानियों से गुलजार नजर आ रहा है।
सीsilसिले में जी मीडिया की टीम पहुंची टूरिस्ट हॉटस्पॉट मनाली, जहां ग्राउंड जीरो से हालात जानने की कोशिश की गई।
नए साल के जश्न से पहले हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की आमद लगातार बढ़ती जा रही है।
मनाली, शिमला, धर्मशाला और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल इस वक्त सैलानियों से पूरी तरह भरे हुए हैं।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मनाली की सड़कों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।
सुबह और शाम के समय शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है, और कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं, तमाम प्रमुख पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार हैं, जहां लोग नए साल के जश्न के लिए यादगार पल कैमरे में कैद कर रहे हैं।
इसके साथ ही रोहतांग दर्रा और शिंकुला दर्रे में ताजा बर्फ देखने के लिए भी सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
जी मीडिया से बातचीत में सैलानियों ने हिमाचल की खूबसूरती, बर्फबारी और मौसम की जमकर तारीफ की।
वहीं स्थानीय लोगों और प्रशासन का कहना है कि इस बार का न्यू ईयर सीजन पर्यटन कारोबार के लिहाज से बेहतर साबित हो रहा है, हालांकि ट्रैफिक और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
मनाली में सड़कों और स्थिति पर SDM मनाली रमन शर्मा से बातचीत व क्लोजिंग के साथ
स्थानीय लोग, होटल व्यवसायी की
सैलानियों की, शहर की महत्वपूर्ण लोकेशन से ट्राफिक के दृश्य
बाइट-शिंकुला दर्रे से सैलानियों की बर्फबारी के दौरान व बर्फ में खेलते हुए दृश्य
बैरियर मनाली से मिले आंकड़ों के मुताबिक,
23 दिसंबर- 23-12-2024 को बाहरी राज्यों से 1542 वाहन मनाली में दाखिल हुए जबकि 23-12-2025 में यह संख्या घटकर 1339 वाहन रही
24 दिसंबर- 24-12-2024 को 1604 वाहन मनाली पहुंचे वहीं 24-12-2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 1710 वाहन हो गया
25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे- 25-12-2024 को 2256 वाहन बाहरी राज्यों से मनाली पहुंचे जबकि 25-12-2025 में सैलानियों का रिकॉर्ड दबाव देखने को मिला और 3160 वाहन मनाली पहुंचे
26 दिसंबर को भी सैलानियों की भीड़ बनी रही 26-12-2024 को करीब 2200 वाहन और 26-12-2025 में लगभग 2500 वाहन बाहरी राज्यों से मनाली पहुंचे
(सभी आंकड़े ग्रीन टैक्स बैरियर मनाली से प्राप्त, अनुमानित)
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
FollowDec 27, 2025 11:08:100
Report
KSKapil sharma
FollowDec 27, 2025 11:04:15Noida, Uttar Pradesh:पंचकूला के सेक्टर-6 के एक घर में घुसा तेंदुआ। तेंदुआ घुसने के चलते मचा हड़कंप। वाइल्ड लाइफ टीम को दी गई सूचना। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची。
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 27, 2025 11:02:110
Report
KBKulbir Beera
FollowDec 27, 2025 11:01:440
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 27, 2025 10:55:480
Report
DVDavit Verma
FollowDec 27, 2025 10:53:300
Report
KSKapil sharma
FollowDec 27, 2025 10:35:050
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 27, 2025 10:32:180
Report
ASAvtar Singh
FollowDec 27, 2025 10:32:050
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 27, 2025 10:31:190
Report
VKVipan Kumar
FollowDec 27, 2025 10:26:190
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 27, 2025 10:09:300
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 27, 2025 10:06:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 27, 2025 09:49:18Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CWC MEETING/ SUKHVINDER SINGH SUKHU (HIMACHAL PRADESH CM), SUDIP ROY BARMAN (CONGRESS), DIGVIJAYA SINGH (CONGRESS)
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 27, 2025 09:49:07Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CWC MEETING/ SUKHVINDER SINGH SUKHU (HIMACHAL PRADESH CM), SUDIP ROY BARMAN (CONGRESS), DIGVIJAYA SINGH (CONGRESS) S/B (IMPROVED QUALITY)
0
Report