Back
नववर्ष से पहले मैक्लोडगंज में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी, मौसम खुशनुमा
VKVipan Kumar
Dec 27, 2025 10:26:19
Dharamshala, Himachal Pradesh
वीकेंड और वन्यू ईयर से पहले मैक्लोडगंज में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल
पर्यटक बोले—मौसम सुहावना, कुदरत बर्फबारी का भी दे तोहफा
एंकर : इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन मैक्लोडगंज में वीकेंड और नववर्ष से पहले ही पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। बड़ी संख्या में पर्यटक धर्मशाला और मैक्लोडगंज पहुंच रहे हैं। पर्यटक दिल्ली के प्रदूषण से राहत पाने के लिए हिमाचल की ओर रुख कर रहे । पर्यटक यहां की स्वच्छ हवा और सुहावने मौसम के मुरीद नजर आ रहे हैं। कई पर्यटकों ने तो मौसम से प्रभावित होकर अपना घूमنے का शेड्यूल भी बढ़ा लिया है और अब नववर्ष तक यहीं ठहरने का मन बना लिया है।
मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि हिमाचल की शांत वादियों और खुशनुमा माहौल का आनंद लेने वे यहां आ जाते हैं। इन दिनों पर्यटक कुदरत से बर्फबारी की भी आस लगाए बैठे हैं, ताकि उनका पहाड़ी अनुभव और यादगार बन सके। वही धर्मशाला से मैकम्लोडगंज पहुंचने वाले पपर्यटकों को जाम की भारी समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है। मैकलोडगंज के लिए जाने वाली सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण पर्यटकों को घंटों तक लंबे जाम से झूझना पड़ रहा है।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चरम पर रहेगा पर्यटन : विनय धीमान
जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने कहा कि दिसंबर माह पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होता है। स्कूलों में छुट्टियों के कारण इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में डोमेस्टिक पर्यटक हिमाचल पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय बर्फबारी की संभावना भी रहती है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों का आकर्षण और बढ़ जाता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पर्यटकों की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन सीजन के दौरान होटलों में ओवरचार्जिंग रोकने के लिए पर्यटन विभाग की टीमें फील्ड में तैनात रहती हैं। हिमाचल प्रदेश टूरिज्म एक्ट-2002 के तहत तय दरों से अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाती है।
बाईट : विनय धीमान जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा
बाईट : राहुल धीमान अध्यक्ष Smart City hotel Association Dharamshala
बाईटस : पर्यटक
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNitesh Saini
FollowDec 27, 2025 11:57:250
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowDec 27, 2025 11:33:590
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 27, 2025 11:21:440
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 27, 2025 11:15:500
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowDec 27, 2025 11:08:100
Report
KSKapil sharma
FollowDec 27, 2025 11:04:15Noida, Uttar Pradesh:पंचकूला के सेक्टर-6 के एक घर में घुसा तेंदुआ। तेंदुआ घुसने के चलते मचा हड़कंप। वाइल्ड लाइफ टीम को दी गई सूचना। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची。
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 27, 2025 11:02:110
Report
KBKulbir Beera
FollowDec 27, 2025 11:01:440
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 27, 2025 10:55:480
Report
DVDavit Verma
FollowDec 27, 2025 10:53:300
Report
KSKapil sharma
FollowDec 27, 2025 10:35:050
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 27, 2025 10:32:180
Report
ASAvtar Singh
FollowDec 27, 2025 10:32:050
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 27, 2025 10:31:190
Report