Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173001

हिंदी: नाहन में 48 घंटे की हड़ताल: 102-108 एंबुलेंस कर्मी वेतन और मांगों पर अड़े

DVDEVENDER VERMA
Dec 27, 2025 10:06:14
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारीयों की हड़ताल लगातार जारी, 48 घंटे की हड़ताल पर है कर्मचारी, कर्मचारियों की कंपनी प्रबंधन और सरकार पर अनदेखी के आरोप, न्यायालय के आदेशों के बाद भी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नही एंकर: हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारीयो की हड़ताल लगातार जारी है कर्मचारी 48 घंटे की हड़ताल पर बैठे हुए है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज तीसरे दिन भी कर्मचारी जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर में हड़ताल पर डटे रहे। वीओ 1 कर्मचारियों की आज शाम 8:00 बजे 48 घंटे की हड़ताल पूरी हो जाएगी जिसके बाद कर्मचारी हड़ताल पर जाने का बड़ा निर्णय भी ले सकते है। वर्कर्स यूनियन प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत ने कहा कि कंपनी की मनमानी लगातार कर्मचारियों पर हावी हो रही है जिससे सीधे तौर पर कर्मचारी शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी कंपनी द्वारा नहीं दिया जा रहा है और यदि एंबुलेंस कर्मचारी गाड़ियों की मरम्मत पर कोई पैसा खर्च करते तो उसका पैसा भी कंपनी द्वारा उनके वेतन से काटा जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य में जगह-जगह पर हड़ताल पर बैठे हुए मगर कोई भी आश्वासन सरकार और कंपनी प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा जिससे कर्मचारी अब मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है। बाईट: सुनील दत्त : राज्य अध्यक्ष वर्कर्सज यूनियन वीओ एंबुलेंस कर्मचारी दीप राम ने बताया कि जायज मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर है उच्च न्यायालय और लेबर कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार वेतन की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से 12 घंटे से भी अधिक ड्यूटी ली जा रही है जबकि कानून सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लोगों को परेशानियों में नहीं डालना चाहते मगर मजबूरन अपने अधिकारों के लिए उन्हें हड़ताल पर उतरना पड़ रहा है। बाईट:दीपराम : कर्मचारी 108 एम्बुलेंस
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
TSTEJINDER SINGH
Dec 27, 2025 11:33:59
Rupnagar, Punjab:रूपनगर से जलंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूप नगर बस स्टैंड के पास सरहंद नदी के ऊपर बना लोहे का पुल इस समय चोरों की छेड़छाड़ के कारण खतरे में आ गया है। यह पुल सिर्फ रूपनगर से जलंधर राष्ट्रीय राजमार्ग को नहीं जोड़ता बल्कि पास के दर्जनों गांवों के लोग भी इसी पुल से दैनिक गुजरते हैं। आज पुल के पास चोरों द्वारा की गई छेड़छाड़ और चोरी के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। हालाँकि मौके पर प्रशासन हरकत में आया है और बड़ी अनहोनी ठल गई है। यह पुल लगभग पिछले चार साल के समय दौरान 52 करोड़ की लागत से बना है, जिसके बाद लगभग एक साल पहले इस पुल के ऊपर आवाजाही शुरू कर दी गई थी। Prंतु आज दोपहर पुल के नीचे लाइट लगाने वाली कंपनी के जेसीबी मशीन के ऑपरेटर राजिंदर सिंह के अनुसार जब वह नीचे पुल के थल्ले गया तो उसने दो संदिग्ध व्यक्तियों को भागते हुए देखा। उसे शक प contracted पर पुल के नीचे गाडर जोड़े जाने के लिए नटबोल्ट और प्लेटें चोरी कर दी गईं और मौके पर चोर नट्बलट खोलने के लिए इस्तेमाल किए गए रैंच और नट बोल्ट भी वहीं छोड़कर चोर भाग गए। इसके बाद इस व्यक्ति ने 100 नंबर पर कॉलकर सूचना दी। मौके पर जी मीdia टीम पहुंची तो पाया गया कि पुल के नीचे नट वोल्ट और रैंच छोड़कर चोर भाग चुके थे, परंतु पुल के दोनों तरफ कुछ प्लेट गैप थीं। समबद्ध अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि यह पुल उनके विभाग के अंतर्गत आता है परन्तु यह किसी शरारती तत्व, नशेड़ीयां या शराबियों का काम है—उन्होंने कहा कि जानकारी संबंधित विभाग, पुल के ठेकेदार और पुलिस को दी जा चुकी है और अगली कार्रवाई की जा रही है। ज़िक्रयोग्य है कि धुंध और अंधेरे का फायदा उठाकर चोर ऐसे बड़े पुल को खतरे में डाल सकते हैं, तो पुल से गुजर रहे हजारों वाहनों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
0
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Dec 27, 2025 11:21:44
Zirakpur, Punjab:ज़ीरकपुर रात के समय एक्टिवा चोरी कर सुबह स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों की योजना उस वक्त नाकाम हो गई, जब एक बहादुर युवती ने जान की परवाह किए बिना उनका सामना कर लिया और एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25/26 दिसंबर की रात को रमनदीप कौर निवासी गांव भबात, ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी एक्टिवा गांव भबात से चोरी हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा एक्टिवा की तलाश में कालका चौक, ज़ीरकपुर के आसपास नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मिनाक्षी निवासी डेराबस्सी, जो सैनी विहार फेज-2, बलटाना स्थित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं, पैदल के-एरिया अंडर ब्रिज से सैनी विहार की ओर जा रही थीं। तभी उसी चोरी की एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उनके हाथ में पकड़े लेडीज़ पर्स को छीनने की कोशिश की। मिनाक्षी ने साहस और सूझबझ का परिचय देते हुए दोनों स्नैचरों का पीछा किया और उन्हें एक्टिवा सहित नीचे गिरा दिया। इस दौरान गिरने से मिनाक्षी को भी चोटें आईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक आरोपी को काबू में कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोशन लाल गांव भबात, ज़ीरकपुर के रूप में हुई। जबकि उसका दूसरा साथी शंकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना में घायल हुई मिनाक्षी को सिविल अस्पताल ढकोली में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी रोशन लाल से चोरी की गई एक्टिवा बरामद कर ली है, पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी शंकर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Dec 27, 2025 11:08:10
Mansa, Punjab:यूपी से एक नौजवान साइकिल पर देश के अलग-अलग राज्यों में यात्रा कर रहा है। यात्रा करने वाले नौजवान ने बताया कि उसका मकसद देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर वहां का कल्चर, बढ़ रहे नशे और औरतों के साथ हो रहे बलात्कारों जैसे अपराधों को रोकने के लिए लोगों को जागरुक कर आपसी भाईचारा बनाने का संदेश देना है। वहीं उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसे वाला के इंसाफ को लेकर भी आवाज बुलंद कर रहे हैं और मूसेवाला के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। यूपी के मुजफ्फरनगर के एक नौजवान वनीत की ओर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए साइकिल यात्रा शुरू की है। नौजवान वनीत ने बताया कि उसका लक्ष्य है कि बढ़ रहे नशे के खात्मे, औरतों के साथ बलात्कार जैसी हो रही घटनाओं को रोकना और आपसी भाईचारा बढ़ाने को लेकर लगातार घर छोड़कर साइकिल यात्रा पर निकले हुए हैं। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु, राजस्थान समेत दर्जनों राज्यों में जा चुके हैं और अब कुछ दिनों से पंजाब में साइकिल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे, और साइकिल पर उन्होंने तख्ती लगाकर Pray For Punjab (Pray For Punjab) और Manisha हत्याकांड जस्टिस For Manisha की तख्ती लगाकर यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुछ महीने पहले बाढ़ की वजह से लोगों के खेत और घर पानी में डूब गए थे, जिसके लिए उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं, वहीं उन्होंने सभी से गुहार लगाई है कि पीड़ित लोगों की हेल्प जरूर करनी चाहिए। साथ ही नौजवान ने बताया कि पंजाब में आकर उन्हें पता चला के पंजाब के लोग कितने खुशदिल हैं जो लंगरों के साथ-साथ हर यात्री का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि वह ₹400 लेकर पंजाब की साइकिल यात्रा पर निकले थे, लेकिन यहां जाकर उसका खर्चा नहीं हुआ क्योंकि पंजाब के लोगों ने बहुत मदद की और उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में रहने की व्यवस्था के साथ जगह-जगह लंगर लगे हुए मिले। वहां उन्होंने 3 हफ्तों से लगातार लंगर चलाने का बतौर अनुभव साझा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मरहूम गायक सिद्धू मूसे वाला कैंसर को लेकर भी साइकिल यात्रा पर आवाज बुलंद कर रहे हैं और वह मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे; सिद्धू मूसे वाला आज भी देश के कोने-कोने में याद किए जाते हैं और वे एक बहुत ही अच्छे इंसान थे।
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Dec 27, 2025 11:02:11
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਬਣ ਰਹੀ ਹੈ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਤੇ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਉਣ ਅਤੇ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ_sਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਮੰਗ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਹੋੜੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਤੰਗਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਪਰ ਇਸ ਪਤੰਗਬਾਜ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚਾਈਨਾ ਦੀ ਡੋਰ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਪੰਛੀਆਂ ਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਕਾਫੀ ਖਤਰਨਾਕ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਕਈlayan ਚਾਈਨਾ ਦੀ ਡੋਰ ਕਰਕੇ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਕਈਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਵੀ ਗਵਾਉਣੀ ਪਈ ਹੈ ਚਾਈਨਾ ਦੀ ਡੋਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਚਾਈਨਾ ਦੀ ਡੋਰ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਹਾਦਸਾ ਨਾ ਵਾਪਰੇ
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Dec 27, 2025 11:01:44
Bathinda, Punjab:ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਚ ਮੋਮਸ ਦੀ ਰੇੜੀ ਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਉਪਰ ਤਿੰਨ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਅਨਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ. ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਲਜਮਾਂ ਉੱਪਰ ਇਰਾਦਾ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ. ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਮਨ ਬਹਾਦਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਰੋਜਾਨਾ ਆਪਣੀ ਰੇੜੀ ਫਾਸਟ ਫੂਡ ਲਾਉਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਤਿੰਨ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ; ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਸਨ ਅਤੇ ਮੇਰੀਆਂ ਅੰਗੂੰਠੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਹੋ ਗਈਆਂ, ਸਿਰ 'ਤੇ ਸਟਾ ਮਾਰਿਆ ਅਤੇ ਪੈਸੇ ਕੱਢਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ; ਜਖਮੀ ਮਨ ਬਹਾਦਰ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸਾਡਾ ਸਾਥੀ ਹੈ ਜੋ ਇਹ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ, ਤਿੰਨ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਉੱਤੇ ਆਏ ਅਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ; ਪੋਲਿਸ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ ਲਈ ਜਟਿਲ ਕਦਮ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ; ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਐਸ ਪੀ ਸੀਟੀ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਜਲਦੀ ਮੁਲਜਮਾਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਲਈ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ।
0
comment0
Report
SSSandeep Singh
Dec 27, 2025 10:55:48
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में राज्य सरकार ने ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल के तहत औद्योगिक भांग की नियंत्रित खेती को वैध रूप देने का निर्णय लिया है। इस पहल से न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि हिमाचल प्रदेश वैश्विक बायो-इकोनॉमी में भी अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। अब तक कुल्लू, मंडी और चंबा सहित कई जिलों में जंगली रूप से उगने वाली भांग को नशे और अवैध कारोबार से जोड़कर देखा जाता रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसके औषधीय और औद्योगिक गुणों को पहचानते हुए इसे एक महत्वपूर्ण आर्थिक संसाधन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। औद्योगिक भांग का उपयोग पर्यावरण अनुकूल वस्त्र, कागज और पैकेजिंग उद्योग, कॉस्मेटिक्स, बायो-फ्यूएल, ऊर्जा क्षेत्र और बायो-प्लास्टिक जैसे आधुनिक उत्पादों के निर्माण में किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक उपयोग के लिए उगाई जाने वाली भांग में टीएचसी की मात्रा 0.3 प्रतिशत से कम रखी जाएगी, जिससे यह पूरी तरह नशा रहित रहेगी और इसके दुरुपयोग की कोई संभावना नहीं होगी। वैज्ञानिक मानकों के तहत इसकी खेती और निगरानी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 जनवरी, 2025 को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भांग की नियंत्रित खेती के पायलट अध्ययन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। सरकारी अनुमानों के मुताबिक, योजना के पूर्ण क्रियान्वयन से प्रदेश को प्रतिवर्ष 500 से 2000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकता है। यह पहल किसानों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि भांग एक जलवायु-अनुकूल फसल है, जिसे कपास की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम पानी की आवश्यकता होती है। साथ ही इस फसल को जंगली जानवरों से नुकसान का खतरा भी नहीं होता, जिससे किसानों की लागत कम होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। इस परियोजना के लिए चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर तथा डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी को उच्च उपज और कम टीएचसी वाले बीज विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में गठित समिति ने उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में भांग की खेती का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार नशे को नहीं, बल्कि उद्योग और किसान हित को बढ़ावा दे रही है, ताकि राज्य की प्राकृतिक संपदा का लाभ नशा माफिया के बजाय सीधे किसानों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल सके। सरकार का लक्ष्य हिमाचल को पर्यावरण अनुकूल उद्योगों, विशेष वस्त्र और आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है।
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Dec 27, 2025 10:32:18
Fatehpur, Uttar Pradesh:ट्रेजरी अफसर बनकर रिटायर्ड दरोगा के खाते से उड़ाए 10 लाख रूपया. फतेहपुर से साइबर क्राइम का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को ही निशाना बना लिया। दरअसल, पेंशन दिलाने के नाम पर ठग लिए। लिंक भेजकर क्लिक करने को कहा गया। जैसे ही दरोगा जी ने लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से 10 लाख रुपये साफ हो गए। आम लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठग अब पुलिसकर्मियों को निशाने पर ले रहे हैं। ट्रेजरी अधिकारी बनकर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस को तहरीर दी गई है. धाता थाना क्षेत्र के पल्लावां गांव निवासी रामसेवक सिंह पुलिस विभाग में थे, तैनाती वाराणसी में दारोगा के पद पर थी, एक महीने पहले ही वह रिटायर्ड हुए। उनका बैंक अकाउंट कौशाम्बी के मंझनपुर स्थित एसबीआई ब्रांच में है। बीते 20 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई जो ट्रेजरी ऑफिस वाराणसी के अधिकारी बोल रहा था और कहा गया कि उनके खाते में लाखों रुपये आने वाले हैं। इसके बाद साइबर ठग ने पीड़ित से यूनीयो एसबीआई एप डाउनलोड कराकर यूजर आईडी और पासवर्ड ले लिए, 23 दिसंबर को व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर ऑनलाइन रहते हुए लिंक खोलने को कहा। लिंक खोलते ही खाते से दो बार में 5-5 लाख रुपये निकले। खाते से पैसा निकलने का मैसेज आने पर पीड़ित को धक्का लगा। इसके बाद पासा साफ हो गया कि धोखाधड़ी हो रही है। उन्होंने बैंक में संपर्क कर निकासी रोक दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के साथ अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास जारी है। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी जा रही है।
0
comment0
Report
ASAvtar Singh
Dec 27, 2025 10:32:05
Gurdaspur, Punjab:ਅੱਜ ਡੀ ਆਈ ਜੀ ਸੰਦੀਪ ਗੋਇਲ ਨੇ ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ। ਦੌਰੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਨਿੱਜੀ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀਡੀਸੀ ਨਾਲ ਇਕ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਐਸਐਸਪੀ ਆਦਿਤਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਦੁਆਰਾ ਇਸ ਸਾਲ ਦੌਰਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਸਐਸਪੀ ਆਦਿਤਿਆ ਨੇ "ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਜੰਗ" ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਆਪਣੇ ਖੇਤਰ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ, ਕਲਾਨੌਰ ਅਤੇ ਦੋਰਾਂਗਲਾ ਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂੁ ਨੂੰ ਸਫਲਤਾਪੂਰਵਕ ਰੋਕਿਆ ਹੈ, ਅਤੇ ਕਾਫ਼ੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਵੀ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਹ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਲਈ ਇੱਕ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਕਾਰਨਾਮਾ ਹੈ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਇੰਨੇ ਸਾਰੇ ਨਸ਼ੇ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਸ਼ੇੜੀਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਉ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਭੇਜਿਆ गया ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਆਪਣੀ ਜਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਬਣ ਸਕਣ ਅਤੇ ਚੰਗਾ ਕੰਮ ਕਰ ਸਕਣ。
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Dec 27, 2025 10:31:19
Bilaspur, Chhattisgarh:वीर बाल दिवस पर घुमारवीं में साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया. हारकुकार गुरुद्वारे में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे. साहिबजादों के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा, यह बात उन्होंने कही. गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की स्मृति में बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल स्थित हारकुकार गुरुद्वारे में कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने साहिबजादों के बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में मान्यता दी है. उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों का बलिदान देश कभी नहीं भूला पाएगा.
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Dec 27, 2025 10:26:19
Dharamshala, Himachal Pradesh:वीकेंड और वन्यू ईयर से पहले मैक्लोडगंज में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल पर्यटक बोले—मौसम सुहावना, कुदरत बर्फबारी का भी दे तोहफा एंकर : इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन मैक्लोडगंज में वीकेंड और नववर्ष से पहले ही पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। बड़ी संख्या में पर्यटक धर्मशाला और मैक्लोडगंज पहुंच रहे हैं। पर्यटक दिल्ली के प्रदूषण से राहत पाने के लिए हिमाचल की ओर रुख कर रहे । पर्यटक यहां की स्वच्छ हवा और सुहावने मौसम के मुरीद नजर आ रहे हैं। कई पर्यटकों ने तो मौसम से प्रभावित होकर अपना घूमنے का शेड्यूल भी बढ़ा लिया है और अब नववर्ष तक यहीं ठहरने का मन बना लिया है। मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि हिमाचल की शांत वादियों और खुशनुमा माहौल का आनंद लेने वे यहां आ जाते हैं। इन दिनों पर्यटक कुदरत से बर्फबारी की भी आस लगाए बैठे हैं, ताकि उनका पहाड़ी अनुभव और यादगार बन सके। वही धर्मशाला से मैकम्लोडगंज पहुंचने वाले पपर्यटकों को जाम की भारी समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है। मैकलोडगंज के लिए जाने वाली सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण पर्यटकों को घंटों तक लंबे जाम से झूझना पड़ रहा है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चरम पर रहेगा पर्यटन : विनय धीमान जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने कहा कि दिसंबर माह पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होता है। स्कूलों में छुट्टियों के कारण इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में डोमेस्टिक पर्यटक हिमाचल पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय बर्फबारी की संभावना भी रहती है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों का आकर्षण और बढ़ जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पर्यटकों की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन सीजन के दौरान होटलों में ओवरचार्जिंग रोकने के लिए पर्यटन विभाग की टीमें फील्ड में तैनात रहती हैं। हिमाचल प्रदेश टूरिज्म एक्ट-2002 के तहत तय दरों से अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाती है। बाईट :  विनय धीमान     जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा बाईट : राहुल धीमान   अध्यक्ष Smart City hotel Association Dharamshala बाईटस : पर्यटक
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Dec 27, 2025 10:09:30
Shimla, Himachal Pradesh:साल 2025 के अंत में सुक्खू सरकार के लिए केंद्र से राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आपदा राहत एवं पुनर्वास के लिए 601.92 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी कर दी है। इस संबंध में ऑफिस मेमोरेंडम भी जारी कर दिया गया है और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को यह राशि तुरंत राज्य सरकार के खजाने में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए हैं। यह राहत राशि पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (PDNA) के तहत नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड की रिकवरी एंड रीकंस्ट्रक्शन विंडो से जारी की गई है। कुल 601.92 करोड़ रुपये की यह दूसरी किश्त है। इससे पहले केंद्र सरकार हिमाचल को 400 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किश्त जारी कर चुकी है। वर्ष 2023 की आपदा के बाद केंद्रीय टीम द्वारा PDNA के तहत हिमाचल में 9300 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया था, जिसके आधार पर केंद्र सरकार ने कुल 1504.80 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी थी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top