Back
ECI के SIR से मतदाता सूची साफ, विपक्ष के आरोप निराधार: भाजपा नेता
MTManish Thakur
Dec 20, 2025 11:27:43
Kullu, Himachal Pradesh
भारत में चुनाव आयोग के द्वारा स्पेशल इंटेन्सिव रिव्यू के तहत मतदाता सूची की समीक्षा कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस और इंडी गठबन्धन की तरफ से कई तरह के आरोप भी चुनाव आयोग और सरकार पर लगाए जा रहे हैं। जो बिल्कुल भी सही नहीं है। ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी देश में पांच बार इस तरह के सर्वे हुए हैं। लेकिन साल 2025 में चुनाव आयुक्त के द्वारा जो सर्वे किया जा रहे हैं, उस पर लगातार झूठी बातें जनता के बीच कांग्रेस के नेताओं के द्वारा फैलाई जा रही है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि SIR के तहत जिनकी मृत्यु हो गई, उनके नाम हटाए जाते हैं और जो 18 साल का हो गया है, उनके नाम जोड़े जाते हैं। एक मतदाता का एक जगह पर नाम नहीं हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। ये SIR मतदाता सूची का शुद्धीकरण है। उन्होंने कहा कि इस देश की संसद को चुनने के लिए राज्य सरकार को चुनने के लिए किसी विदेशी को अधिकार नहीं देना चाहिए। देश में एसआईआर का काम चुनाव आयोग का है और भारत का चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त सरकार के تحت काम नहीं करते। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयुक्त देश के कई राज्यों में स्पेशल इंटेन्सिव रिव्यू के तहत मतदाता सूची की समीक्षा कर रहा है। ऐसे में विपक्ष की तरफ से कई तरह के आरोप भी चुनाव आयोग और सरकार पर लगाए जा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी बात लोकसभा में रखी थी। उन्होंने भी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कब्जाने का आरोप बीजेपी पर लगाया था। साथ ही वोट चोरी का आरोप भी लगाया गया था। लेकिन देश की जनता भाजपा के साथ है और चुनाव आयुक्त के द्वारा जो यह सर्वे किया जा रहा है, उसे पूरे देश में समर्थन भी मिल रहा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKamaldeep Singh
FollowDec 20, 2025 12:58:310
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 20, 2025 12:57:040
Report
BSBhushan Sharma
FollowDec 20, 2025 12:56:480
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 20, 2025 12:48:450
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 20, 2025 12:48:180
Report
KSKiranveer Singh
FollowDec 20, 2025 12:38:350
Report
MSManish Shanker
FollowDec 20, 2025 12:29:220
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 20, 2025 12:15:350
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 20, 2025 11:39:090
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 20, 2025 11:38:420
Report
MSManish Shanker
FollowDec 20, 2025 11:27:34Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਪਰਿਤਵੀਰ ਸਿੰਘ ਚਹਿਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਟੌਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਬਲੋਗੀ ਵਿੱਚ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕਾਸੋ ਦੌਰਾਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੀਜੀਆਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਚੈਕਿੰਗ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸ਼ੱਕੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ。
0
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 20, 2025 11:00:120
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 20, 2025 10:50:070
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 20, 2025 10:47:100
Report