Back
CBI केस: पंजाब डीआईजी भुल्लर ने हाईकोर्ट में CBI अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए
MJManoj Joshi
Nov 23, 2025 08:46:58
Chandigarh, Chandigarh
पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर अपनी अरेस्ट के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तारी को चुनौती दी है। याचिका में उन्होंने CBI के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया है। उनकी तरफ से दी गई दलील में कहा गया है कि वह पंजाब में काम कर रहे थे। ऐसे में CBI को दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट (DSPE) एक्ट, 1946 के सेक्शन 6 के तहत पंजाब सरकार से अनुमति लेनी चाहिए थी। भुल्लर ने एक और दलील दी कि CBI से पहले पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने उसी अपराध के लिए पहले ही एक FIR दर्ज कर ली थी। दोनों के समय में आधे घंटे का अंतर है। अब याचिका के चार पॉइंट में जाने 1. पहली याचिका में भुल्लर ने CBI के अधिकार क्षेत्र पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि वह पंजाब में तैनात हैं। ऐसे में केस दर्ज करने के लिए पंजाब सरकार से अनुमति ली जानी जरूरी है। 2. दूसरा, उनका कहना है कि उन पर FIR CBI चंडीगढ़ द्वारा दर्ज नहीं की जा सकती थी क्योंकि कथित अपराध पंजाब में हुआ था। पंजाब सरकार की अनुमति बिना उन्हें गिरफ्तार भी नहीं किया जा सकता था। जबकि जिस 2023 से जुड़े केस में अरेस्ट किया गया है, वह पंजाब के सरहिंद थाने से जुड़ा है। 3. चंडीगढ़ में जो सामान रिकवर हुआ है, वह सामान उनसे बरामद नहीं हुआ। 4.दूसरी FIR को लेकर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि एक अपराध की दो FIR दर्ज नहीं की जा सकतीं। CBI से पहले पंजाब विजिलेंस FIR दर्ज कर चुकी थी। रिश्वत केस में हुए थे अरेस्ट हरचरण सिंह भुल्लर को 16 अक्टूबर 2025 को CBI ने 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिसके बाद उनके ठिकनों पर छापेमारी में करोड़ों की नकदी, सोना और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए। 19 अक्टूबर को पंजाब सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया। इसके बाद 29 अक्टूबर 2025 को CBI ने उनकी आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दूसरी FIR दर्ज की। वहीं, इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने भी उन पर केस दर्ज किया था। नवंबर 2025 में अदालत ने उन्हें CBI की हिरासत में भेज दिया और मामला आगे जांच में है。
104
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowNov 23, 2025 10:04:120
Report
AMAjay Mahajan
FollowNov 23, 2025 10:03:020
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowNov 23, 2025 10:02:360
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 23, 2025 10:00:34Noida, Uttar Pradesh:PATIALKAR, KANGRA (HIMACHAL PRADESH): LCA Tejas crash में शहीद विंग कमांडर NAMANSH SYAL के पार्थिक शव उनके जन्मस्थल पटियालकर पहुँच गए।
0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 23, 2025 09:45:4577
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowNov 23, 2025 09:06:4960
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 23, 2025 09:04:57138
Report
SKSuneel Kumar
FollowNov 23, 2025 09:02:55179
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 23, 2025 08:52:18124
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 23, 2025 08:47:28129
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 23, 2025 08:46:47176
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 23, 2025 08:45:20142
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 23, 2025 08:37:11114
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 23, 2025 08:36:18103
Report