Back
शिवहर में गायब नाबालिग का शव खेतों से बरामद, दुष्कर्म के शक की सुगबुगाहट
TSTripurari Sharan
Mar 16, 2026 15:03:04
Sheohar, Bihar
शिवहर जिले में एक सप्ताह पूर्व गायब हुई नाबालिग लड़की का शव गेहूं के खेत से बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना तरियानी थाना क्षेत्र के मंगुराहां गांव की है बताया जा रहा है कि मुस्कान कुमारी 7 मार्च को अपनी सहेलियों के साथ गांव के बगीचे में खेलने गई थी। इसी दौरन वह अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो 10 मार्च को उसकी मां चंद्रमा देवी ने तरियानी थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार की दोपहर गांव के स्थित गेहूं के खेत में मुस्कान का सड़ा-गला शव दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार शव काफी सड़-गल चुका था और उसे जानवरों ने भी नोच खाया था, जिससे शव के कुछ हिस्से अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। मुस्कान गांव के ही एक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। बेटी का शव मिलने के बाद मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 16, 2026 16:34:220
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 16, 2026 16:33:500
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 16, 2026 16:33:380
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 16:33:170
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 16, 2026 16:32:550
Report
STSharad Tak
FollowMar 16, 2026 16:32:320
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 16, 2026 16:32:040
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 16, 2026 16:31:480
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 16, 2026 16:31:320
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 16, 2026 16:30:41Noida, Uttar Pradesh:जयपुर
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर अध्यक्षों की नियुक्ति
अजमेर ग्रामीण, अलवर, भीलवाड़ा सहित 13 नगर अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी किए आदेश
0
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 16, 2026 16:30:310
Report
490
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 16, 2026 16:17:49314
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 16, 2026 16:17:25487
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 16, 2026 16:17:01504
Report