Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
अमेठी227405

कंबाइन मशीन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Nov 04, 2025 06:05:58
अमेठी, उत्तर प्रदेश
थाना संग्रामपुर क्षेत्र के वंशवनपटी मजरा भैरोपुर निवासी विश्वनाथ यादव पुत्र राम जोर यादव उम्र 65 वर्ष की विशेश्वरगंज बाजार में मौत हो गई परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य संग्रामपुर लाया यहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया विश्वनाथ यादव वंश वन पटी मोड़ पर विशेषरगंज - कालिकन मार्ग पर एक चाय की दुकान चला रहे थे। दुकान का सामान लाने के लिए मोनू की दुकान पर सामान खरीदने जा रहे थे। पके धान की फसल को काटने के लिए जा रही कम्पाइन्ड मशीन विशेषर गंज बाजार में टक्कर मारी कर भाग निकली बुजुर्ग वहीं गिर गया एंबुलेंस को फोन किया गया मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले आई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 04, 2025 11:42:28
Mathura, Uttar Pradesh:दो घंटे बाद तोड़े सात फेरों के सात वचन शादी डॉट कॉम पर तय हुआ था रिश्ता, दूल्हे को रातभर बंधक बनाए रखा मथुरा। दुल्हन पर जेवर नहीं चढ़ाने पर सूरत से आई दुल्हन ने शादी के दो घंटे बाद ही सात फेरों के सातों वचन तोड़ दिए। वधू पक्ष ने दूल्हे पर हकीकत छुपाकर रिश्ता करने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई लगाई। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। रातभर विवाद चला। सुबह दो लाख रुपये दुल्हन पक्ष ने समझौता किया और बरात बैरंग लौट गई। वाकया होली गेट इलाके का है। होली गेट क्षेत्र के एक होटल में सूरत से बेटी की शादी करने आए दुल्हन पक्ष के लोग चार दिन से ठहरे हुए थे। रविवार को कानपुर के रहने वाला दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। विवाह की सभी रस्में पूरी हो गईं। तभी दुल्हन के लिए लाई गई पोटली (डाला) खोला गया तो उसमें जेवर नहीं देखकर दुल्हन पक्ष के लोग सकते में आ गए। वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे की मां से पूछा तो उन्होंने कहा कि हमने जेवरों की बात नहीं की थी। इसी पर विवाद खड़ा हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि वह 4 दिन से मथुरा में होटल लेकर ठहरे हुए हैं। दूल्हे ने मथुरा में खुद का घर बताया था, लेकिन वह किराये के कमरे में रह रहा है। उसने अच्छी नौकरी बताई थी, लेकिन प्राइवेट जॉब करता है। रिश्ते के समय दूल्हा पक्ष ने अपनी हकीकत छुपाई। इसी पर दुल्हन पक्ष के लोग आगबबूला हो गए। सभी ने दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया। दूल्हे के कपड़े तक फाड़ डाले। किसी तरह दूल्हे के दो बहनोई ने उसे बचाया, लेकिन वधू पक्ष वालों ने रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया। खर्च हुए पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद रातभर दूल्हे को बंधक बनाकर रखा। दोनों बहनोई ने किसी तरह दो लाख रुपये का इंतजाम करके दुल्हन पक्ष को दिया, तब कहीं जाकर दूल्हे को छोड़ा गया। इसके बाद भी दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की दोबारा पिटाई लगाई। वहीं दूल्हे का कहना था कि शादी से पहले उसकी लड़की से फोन पर बातचीत होती थी। उसने बताया था कि वह मथुरा में अपनी मां व भाई के साथ किराये पर रहता है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 04, 2025 11:42:12
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद केथाना देवबंद क्षेत्र के ग्राम केंदुकी में खेल के दौरान हुए विवाद में एक युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में 16 वर्षीय शोएब मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है, जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, खेल के दौरान दो पक्षों में खेल को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक युवक ने गुस्से में आकर तमंचे से गोली चला दी, जिससे शोएब मलिक की जांघ में गोली लग गई। गोली लगने से काफी खून बह गया, जिससे परिवारजन और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर थाना देवबंद पुलिस और चौकी गोपाली की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल की जांच की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 04, 2025 11:41:21
Keonjhar, Odisha:ସ୍ଲଗ - କେନ୍ଦୁଝର ରେ ବୃନ୍ଦାବତୀ ଓ ସାଳଗ୍ରାମ ବିବାହ ଆଙ୍କର - ହିନ୍ଦୁ ତଥା oଡ଼ିଆ ସମାଜ ର ମୁଖ୍ୟ ପର୍ବ ତୁଳସୀ ବିବାହ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। କେନ୍ଦୁଝର ସହର ଉପକଣ୍ଠ ଢେଙ୍କାପୁର ଶାସନ ସ୍ଥିତ ଶ୍ରୀ ଶ୍ରୀ ବିଶେଶ୍ୱର ମହେଶ୍ୱର ମନ୍ଦିର ପ୍ରାଙ୍ଗଣ ରେ ବୃନ୍ଦାବତୀ ଓ ସାଳଗ୍ରାମ ବିବାହ କାର୍ଯ୍ୟ ସମ୍ପନ୍ନ হୋଇଯାଇଛି। ପ୍ରତିବର୍ଷ ଭଳି କାର୍ତିକ ମାସ ରେ ହବିଷ୍ୟାଳି ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଏହି ପବିତ୍ର ପୂଜା କରାଯାଇଥାଏ। ଏହି ପୂଜା ରେ ମୁଖ୍ୟତଃ ସ୍ଥାନୀୟ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ବୃନ୍ଦାବତୀ ଙ୍କ ସହିତ ସାଳଗ୍ରାମ ଭଗବାନ ଙ୍କ ସହିତ ବିବାହ ଉତ୍ସବ ପାଳନ କରିଥାନ୍ତି। ରୀତି ନୀତି ସହିତ ଉଭୟ କନ୍ୟା ଓ ବର ପକ୍ଷ ଉପସ୍ଥିତ ଥାଇ ମନ୍ଦିର ପୂଜକଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ବିବାହ ସମ୍ପନ୍ନ କରାଯାଇଅଛି। ସମସ୍ତେ ପାରମ୍ପରିକ ରୂପେ ପୂଜା ଅର୍ଚନ୍ନା କରି ବିବାହ ସମ୍ପନ୍ନ କରିଥିଲେ। ବାଇଟ -- ଅରୁନ୍ଧତୀ ନନ୍ଦ,ବୃନ୍ଦାବତୀ ଙ୍କ ମାତା。
0
comment0
Report
SVShweta Verma
Nov 04, 2025 11:40:47
Noida, Uttar Pradesh:अकोला ज़िले में किसानों के खातों में नुकसान भरपाई के नाम पर 3, 5, 8 और 21 रुपए की सहायता राशि जमा कराए जाने के मुद्दे ने प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। झी न्यूज द्वारा खबर उठाने के बाद जिला प्रशासन ने कहा कि यह तीसरे चरण की मदद है और किसी किसान को एक हजार रुपए से कम मदद नहीं दी गई। दिनोड़ा, नरोड़ा और कावसा के किसानों को इसी क्रम में मामूली राशियाँ मिलीं, जिन्हें कुछ किसानों ने अपमानजनक बताते हुए वापस भी कर दिया। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने स्पष्ट किया कि यह नुकसान भरपाई 2023 की है और जिनकों कम राशि मिली थी उनकी बकाया राशि समय पर दे दी जाएगी; कृषि अधिकारी मोहन किर्वे ने भी यह कहा कि सभी किसानों को 1000 रुपए से ऊपर की सहायता दी जा रही थी। कांग्रेस ने सरकार की आलोचना करते हुए इसे संवेदनहीन बताया, पर प्रशासन का कहना है कि यह वास्तविक राहत है और कागज़ी दावों में नहीं फँसना चाहिए। केंद्रीय कृषिमंत्री ने मामले में हस्तक्षेप की बात की है ताकि योजना में उचित सुधार किए जा सकें।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Nov 04, 2025 11:40:28
New Delhi, Delhi:JNU कॉलेज में कैंडीडेट ABVP, लॉफ्ट, SFI, प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने वोटिंग के दौरान प्रचार किया। लोकेशन JNU (South West District)। रिकॉर्ड में कहा गया कि वोटिंग के दौरान ABVP, लॉफ्ट और अन्य पार्टियाँ लाइन में खड़े वोटरों को अपने पंपलेट दिखाकर लुभा रही थीं। पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड मौजूद होने के बावजूद इन पार्टियों ने प्रत्याशी ग्रुपों के साथ प्रचार किया। कई जगह देखा गया कि ABVP, लॉफ्ट और अन्य पार्टियाँ नगरों से ढोल-ताशा के साथ प्रचार कर रही हैं। ABVP और लेफ्ट ने Zee Media से कहा कि जीतने के बाद कॉलेज के विद्यार्थियों के हित में काम करेंगे। सभी पार्टियों ने स्टूडेंट्स की परेशानियों दूर करने की सहानुभूति जताई। बाइट tansiya kumari (ABVP vice president), बाइट ABVP विकास पटेल (प्रेसिडेंट), बाइट ABVP राजेश्वर दुबे जर्नल सेक्रेटरी, बाइट मयंक पांचाल (JNU अध्यक्ष ABVP), बाइट सुनील यादव जर्नल सेक्रेटरी JNU, बाइट Dennis joint secretary (Looft), बाइट K. Gowayanka (Looft), बाइट Candice (White shirt).
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Nov 04, 2025 11:40:14
Obra, Uttar Pradesh: Robertsganj पुलिस ने झपट्टा मारने वाले दो शातिर आरोपियों सचिन चौहान और संजय चौहान को गिरफ्तार किया है। वे मधुपुर बाज़ार से घर लौट रही एक युवती का मोबाइल झपटने के बाद कई जगहों पर इसी तरह के अपराध करते थे। उनकी गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन रोड से हुई, और उनके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराधों को स्वीकार किया है। सोनभद्र पुलिस की सक्रियता और तेज़ी के तहत इस कार्रवाई के पीछे पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश और उप-निरीक्षक अनुयायियों की निगरानी थी। अभियुक्त संत कबीरनगर के निवासी हैं और.tile लगाने का काम भी करते हैं। पहली घटना 12 जून 2025 को मधुपुर बाज़ार से जुड़ी है, जिसमें एक युवती से मोबाइल झपट लिया गया था; इसके अलावा 12 अक्टूबर को भी एक छात्र कोचिंग से घर जाते समय मोबाइल छीन लिया गया। घटना के बाद थाना0056 में मुकदमा दर्ज किया गया और मामलों की गहन छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस टीम मोटरसाइकिल बरामदगी के लिए संत कबीरनगर रवाना हो गई है। सोनभद्र पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि पुलिस की नजर से कोई अपराधी बच नहीं सकता।
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Nov 04, 2025 11:40:01
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Nov 04, 2025 11:39:44
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 04, 2025 11:39:11
Sithmara, Uttar Pradesh:कानपुर -भू माफिया के करीबी CO के पास मिली 100 करोड़ की दौलत -ग्रह विभाग के सचिव ने किया सस्पेंड उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगभग 10 वर्ष तैनात रहे डिप्टी SP ऋषिकांत शुक्ला को आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में निलंबित कर दिया गया है । फिलहाल डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला मैनपुरी में तैनात थे वहीं से से इनको शासन ने निलंबित किया है । कानपुर में 10 साल की सर्विस के दौरान 100 करोड़ से ज्यादा की संम्पत्ति के मालिक CO साहब बन गये थे...कानपुर में 12 जमीने,11 दुकान इन्होंने अखिलेश दुबे गैंग से दोस्ती कर के अवैध धन से कमाई थी । पुलिस में दरोगा पर भर्ती हुए और CO तक प्रमोशन पाकर पहुँचे डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला ने अपनी ज्यादातर नौकरी कानपुर में की और वर्दी की आड़ में दौलत कमाने में वर्दी का इस्तेमाल किया था... गृह विभाग के सचिव IAS जगदीश ने इन्हें निलंबित करते हुए इनकी विजिलेंस जांच कराने का आदेश जारी कर दिया था और गठित एसआईटी ने जांच करते हुए पाया कि ऋषिकांत शुक्ला ने अपने कानपुर कार्यकाल के दौरान भू माफिया अखिलेश दुबे का साथ देते हुए 100 करोड़ की संपत्ति अर्जित की । एक कंपनी बनाई जिसकी डायरेक्टर ऋषिकांत की पत्नी प्रभा शुक्ला थी और इस कंपनी से 100 करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर किया गया । ये एक कंस्ट्रक्शन कंपनी थी और दो नंबर का पैसा एक नंबर करने के लिए बनाई गई थी । शासन द्वारा गठित एसआईटी की जांच में ऋषिकांत के अलावा डिप्टी एसपी संतोष कुमार सिंह , डिप्टी एसपी विकास पांडे , इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी (निलंबित) , इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा (जेल में) इंस्पेक्टर अमान मिश्रा (निलंबित) के नाम उजागर हुए है जिन्होंने भू माफिया अखिलेश दुबे के साथ काम करके अकूत दौलत कमाई
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top