733129
ইসলামপুরে তৃণমূল কংগ্রেস নেতা খুনের মামলায় গ্রেফতার
Kaliyaganj, West Bengal:ইসলামপুরের তৃণমূল কংগ্রেস নেতা বাপি রায় খুন মামলায় পুলিশ তিনজনকে গ্রেফতার করেছে। গ্রেফতারকৃতদের মধ্যে একজন তৃণমূল কংগ্রেস নেতা হিসেবে পরিচিত। পুলিশ মামলার তদন্ত গতিয়ে নিয়ে আসায় নিহতের পরিবার অভিযুক্তদের ফাঁসির দাবি করেছে।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल। योगी सरकार में क्या बदल गया संभल का सियासी DNA . लोग बोले ..27 में ढह जाएगा सपा का मजबूत किला
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल . पिछले 2 साल से देश भर की सुर्खियों में चल रहे यूपी के संभल में अब 2027 के चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है .. सपा का मजबूत गढ़ कहे जाने वाले संभल में सपा के मौजूदा विधायक नवाब इकवाल महमूद और सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बीच पार्टी से टिकट में लिए चल रहे मतभेद खुलकर सामने आ गए है .. वहीं संभल में पिछले 2 वर्ष में जिस तरह हिंदुत्व को धार मिली है .उससे बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत हुई है ...बीजेपी के संभावित उम्मीदवार खास तौर पर कट्टर हिंदूवादी नेता राजेश सिंघल का दावा है , योगी सरकार में संभल का सियासी DNA पूरी तरह बदल चुका है , जनता 7 वार से लगातार विधायक इक वाल महमूद को समझ चुकी है ..27 के विधानसभा चुनाव में संभल में सपा का किला पूरी तरह ढह जाएगा ...फिलहाल अब यह आने वाला वक्त बताएगा कि संभल में योगी सपा का यह मजबूत किला ढहा पाते है या नहीं ..0
0
Report
वाराणसी में मोदी का रोडशो: विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती?
Noida, Uttar Pradesh:Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Varanasi, Uttar Pradesh. एयर शो के फुटेज भी है इस आईडी में0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद HC के समक्ष राजीव शुक्ला जन्मतिथि मामले में याचिका, सीबीआई जांच की मांग
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला की जन्मतिथि को लेकर विवाद, अलीगढ़ के प्रदीप सिंह ने राजीव शुक्ला की जन्मतिथि पर उठाए सवाल, प्रदीप सिंह ने राजीव शुक्ला की जन्मतिथि को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, सरकारी दस्तावेज और चुनावी हलफनामे में गलत जन्मतिथि दर्ज होने का लगाया आरोप, सीबीआई से मामले की जांच कराए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है, दो सप्ताह बाद हाईकोर्ट मामले को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करेगा, याची का कहना है कि उसने मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग, राज्यसभा सचिवालय और लोकपाल से की है, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने हाईकोर्ट का रुख किया है。0
0
Report
जयपुर में सोना-चांदी के भाव गिरने से दिवाली खरीदारी तेज, बाजार में रौनक बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:सोने चांदी के भाव गिरने से बाजारों की रौनक बढ़ी. जयपुर—सोने चांदी के भाव इस बाजारों की चमक बढ़ाने लगे; चांदी के भाव लगातार टूटने के बाद बाजारों की रौनक साफ दिखने लगी. सोने चांदी के भाव बदलने से बाजार की रौनक इस रिपोर्ट में! अभी से बाजारों की रौनक बढ़ी. जयपुर के बाजारों में दिवाली त्योहार को लेकर रौनक शुरू हो चुकी है और चहल-पहल बढ़ी है; खरीदारों की भारी भीड़ है, जिसकी वजह सोने और चांदी के भावों में लगातार गिरावट है. चांदी के कीमत घटने से जयपुर के सर्राफा बाजार में खरीदारी का माहौल बना है; साल पहले चांदी 4 लाख किलो तक पहुंच गई थी, जबकि अब चांदी 2,01,000 तक आ गई है. सोना लगभग 36 हजार रुपए गिरकर 1,45,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जिससे बाजारों में सोने चांदी की गिरावट के बाद कारोबार में तेजी आई है. सराफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल के अनुसार सोने चांदी के भाव गिरने से कारोबार में तेजी बन रही है और शादी का सीजन भी बाजार में मार्च तक चमक रहा है. बाजार के जानकारों के अनुसार मंदी कारोबारियों के लिए भले अलग स्थिति हो, लेकिन आम ग्राहकों के लिए यह खरीदारी का सुनहरा मौका है; दिवाली और शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी तेज हो रही है. जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष ने कहा कि शुरुआती दिनों में 1 ग्राम से लेकर 5 ग्राम तक के नोट पर चांदी के सिक्के भी लुक दिए जा रहे हैं. चांदी के दाम—जयपुर में 99.9% शुद्धता वाली 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,01,000 रुपये है; 10 दिन पहले यही चांदी लगभग 2,57,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थी. 24 कैरेट सोना—जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी चार महीनों में 2 लाख तक पहुंची थी, अब तक लगभग 1.93 लाख नीचे उतरी.0
0
Report
राजभर ने अखिलेश को AI वीडियो से राजनीति चमकाने वाला बताया
Noida, Uttar Pradesh:मित्र, अखिलेश यादव जी, ऐसा लगता है जैसे सैफ़ई महोत्सव ना मना पाने के मलाल में आप महोत्सव वाला शौक ‘एआई’ से पूरा कर रहे हैं। इतना ही शौक है तो क्यों नहीं अपनी पार्टी का नाम 'समाजवादी' से बदकर 'एआई-वादी' रख लीजिए। जिस दल की स्थापना आपके पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी ने स्वर्गीय जय प्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेन्द्र देव, कर्पूरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह और जनेश्वर मिश्रा जी के सिद्धांतों पर की थी, उसे आपने एआई वाली 'नौटंकी' बनाके रख दिया है। जो भी सच्चा समाजवादी है वो अब ये देखकर निराश है कि धरतीपुत्र कहे जाने वाले स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का ‘बबुआ’ एसी कमरे में बैठकर एआई वीडियो बनाके खुशफहमी का शिकार हुए जा रहा है। अंग्रेजी गानों पर फर्जी वीडियो बनाकर खयाली पुलाव पका रहा है। अरे मेरे चांदी के चम्मच लेकर पैदा होने वाले परम मित्र, राजनीति गांव, गरीब, किसान के बीच जाकर और पसीना बहाकर होती है... मोबाईल की स्क्रीन पर नाच-गाना करने और एआई रील बनाने से नहीं! गावं में लोग अब पूछने लगे हैं कि आप पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर हैं, कोई सरकारी काम नहीं है, ना ही कोई जवाबदेही है। चाहते तो हर रोज प्रदेश के एक गांव में जाते और एक-एक व्यक्ति से मिल लेते, मगर आपने 10 साल एसी-पीसी और ट्विटर पर केवल समय बर्बाद किया। अब जमीन खिसक चुकी है, तो जनता के बीच जाने के बजाय एआई का चश्मा लगाकर अपने चाटुकारों और लोडरों का मन बहला रहे हैं? याद रखिएगा, उत्तर प्रदेश का गैर यादव पिछड़ा और बहुजन अब आपके झांसे में नहीं आने वाला। हम अति पिछड़ों और बहुजनों को ऐसा नेता नहीं चाहिए जो खेत-खलिहान छोड़कर इंटरनेट पर मसखरी करे। 2027 में यूपी की गरीब जनता आपके एआई वीडियो वाली राजनीति का ऐसा बुखार उतारेगी कि साइकिल का हैंडिल-पैंडिल तक ढूंढते रह जाएंगे। जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव!0
0
Report
Advertisement
सोने-चांदी की गिरावट से जयपुर सराफा बाजार में दिवाली रौनक बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:सोने चांदी की गिरावट से बाजारों की चमक बढ़ी,1 साल में चांदी 1,93,000 टूटी,सोना 36 हजार तक गिरा जयपुर- सोने चांदी के भाव इस दीवाली बाजारों की चमक खूब बढ़ाएगी. सोने चांदी के भाव लगातार टूटने के बाद बाजारों की रौनक अभी से बढ़ने लगी है. सोना चांदी टूटने के बाद बाजारों की चमक बढ़ने लगी है.. आखिरकार सोने चांदी के भाव बदलने से कैसे बाजार की रौनक बढी...देखे इस रिपोर्ट में! अभी से बाजारों की रौनक बढ़ी- जयपुर के बाजारों में इस बार दिवाली के त्योहार को लेकर अभी से रौनक और चहल-पहल शुरू हो चुकी है. बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण सोने और चांदी के भावों में लगातार आ रही भारी गिरावट हो रही है.सोने चांदी के कीमते कीमतें घटने से जयपुर के सर्राफा बाजार में खरीदारी का एक अनोखा माहौल बन गया है, जिसके स्थानीय ज्वैलर्स और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं. एक साल पहले जहां चांदी 4 लाख किलो तक पहुंच गई थी, वहीं अब चांदी टूटकर 2,01,000 तक रह गई. सोना भी लगभग 36 हजार रुपए टूटा. सोने का भाव 1,45,100 रुपए तक पहुंच गया है. शादी और त्यौहार के कारण बाजारों में सोने चांदी की गिरावट के बाद कारोबार में तेजी आने लगी है. जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि सोने चांदी के भाव गिरने से कारोबार में तेजी आएगी. त्यौहार के साथ साथ शादी का सीजन भी लगातार मार्च तक चलेगा. इसलिए बाजार में चमक रहेगी. बाइट-कैलाश मित्तल,अध्यक्ष,जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी नोट पर चांदी के सिक्के - बाजार के जानकारों का कहना है कि यह मंदी कारोबारियों के लिए भले ही अलग स्थिति हो,लेकिन आम ग्राहकों और खरीदारों के लिए यह खरीदारी का सबसे सुनहरा मौका साबित हो रहा है. लोग शादी-ब्याह के सीजन और दिवाली की एडवांस खरीदारी में जुट गए हैं. वहीं जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खुटेटा का कहना है कि बाजार में रौनक अभी से बढने लगी है. आने वाले दिनों में बाजार और रफ्तार पकड़ेगा. जयपुर के सराफा व्यापारी पहली बार 1 ग्राम से लेकर 5 ग्राम तक नोट पर चांदी के सिक्के लेकर आए. जिसे पूरा हेरीटेज लुक दिया गया है. बाइट-मनिष खुटेटा,उपाध्यक्ष,जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स (कमेटी टोपी में ) चांदी के दाम- जयपुर में 99.9 शुद्धता वाली 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,01,000 रुपये है. जबकि 10 दिन पहले यही चांदी 2,57,900 रुपये प्रति किलो के आसपास थी. यानी पिछले कुछ दिनों में चांदी के दам में बड़ी गिरावट आई है और यह सबसे ज्यादा मांग में बनी हुई है. 24 कैरेट सोना- जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बाइट-ग्राहक चांदी 4 महीने में 2 लाख चढ़ी थी... अब तक 1.93 लाख उतर चुकी तारीख ........ पड़ाव..... भाव (रुपये में) 8 अक्टूबर......... 1.5 लाख पार.. 1,50,100 17 दिसंबर........ 2 लाख पार.... 2,06,020 6 जनवरी......... 2.5 लाख पार.. 2,51,200 10 जनवरी....... 3 लाख पार...... 3,00,000 27 जनवरी....... 3.5 लाख पार.... 3,54,000 जनवरी 2026 से अक्टूबर... 10 महीने में ऐसे उतरे भाव तारीख .........पड़ाव ..... भाव (रुपये में) 29 जनवरी....... रिकॉर्ड बंद भाव... 4,00,000 31 जनवरी....... 3.5 लाख से नीचे.. 3,15,000 2 फरवरी........ 3 लाख से नीचे.... 2,41,000 23 मार्च......... 2.5 लाख से नीचे.. 2,11,500 24 अक्टूबर...... साल का न्यूनतम... 2,01,000 इस साल 29 जनवरी को पहली बार जयपुर में चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलो पहुंची थी. इस स्तर से अब तक चांदी 50 फीसदी तक सस्ती हो चुकी है. इस महीने ही चांदी के भाव 22 हजार रु. प्रति किलो कम हो चुके हैं. 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2,38,500 रु. किलो थी. लेकिन इन सबके बीच सोने चांदी की खरीददारी करने वाले ग्राहकों की चमक बढ़ गई है.क्योंकि दाम लगातार सोने चांदी के टूट रहे है. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से BJPR_MARKET_R स्लग से भेजी गई है।0
0
Report
दंतेवाड़ा: नंदराज पहाड़ पर खनन की तैयारी से आदिवासियों में रोष, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल
Dantewada, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित बस्तर संभाग में आदिवासियों के आराध्य नंदराज पहाड़ (डिपॉजिट 13, पिट्ठोड़) पर खनन की गतिविधियों को लेकर स्थानीय समुदाय में भारी आक्रोश है। एनएमडीसी और सीएमडीसी की इस परियोजना से आदिवासियों की धार्मिक आस्था और पहचान पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि इस संवेदनशील मुद्दे पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। आस्था बचाने के लिए आदिवासी समाज को अब सरकार और खनन कंपनियों के खिलाफ लंबे संघर्ष की आशंका नजर आ रही है। Dantewada: Tribal Outrage Over Mining at Sacred Nandraj Mountain, Questions Raised Over Leaders' Silence0
0
Report
बिजली निगम के XEN संजीव कुमार सस्पेंड, मुख्यमंत्री ने रात में आदेश दिए
Chandigarh, Chandigarh:बिजली निगम के XEN संजीव कुमार सस्पेंड मुख्यमंत्री ने कल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद तुरंत बिजली बहाली के आदेश दिए थे सस्पेंड किया गया XEN न ऑफिस में था न विभागीय अधिकारियों की कॉल अटेंड की मुख्यमंत्री ने रात को ही सस्पेंड करने के आदेश0
0
Report
Advertisement
रांची: पीएम की बात के बाद बीजेपी नेता ने सुकुरहुटू के ग्रामीणों से संवाद किया
Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग ZBJ_RNC_KANKE_MAN_R पीएम के मन की बात सुनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सुकुरहुटू के ग्रामीणों से संवाद भी किया । बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष कांके विधानसभा के 249 नम्बर बूथ पर मन की बात सुनने पहुंचे थे। इस दौरान वहां के पार्टी के मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष से भी मुलाकात किया और पार्टी का मजबूत आधार बताया। महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित किया साथ ही बेटियों को भी बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मन की बात को प्रेरणादाई बताया साथ ही कहा सामाजिक और गैर राजनीतिक बातों का माध्यम से समाज को जगाने और देश दुनिया से जोड़ने का काम करते हैं।0
0
Report
स्पेशल कार्यक्रम के लिए फोटो सामने, देखें खास पल
Noida, Uttar Pradesh:स्पेशल कार्यक्रम के लिए फोटो0
0
Report
देहरादून में मोदी की मन की बात: नदी साफ-सफाई पर राज्य की पहल चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैनिक कल्याण मंत्री के साथ में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की कार्यक्रम को सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र की नदी की सफाई का भी मन की बात के कार्यक्रम में सराहना की । उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग नदी को पुनर्जीवित करने के लिए काम कर रहे हैं यह सराहनीय कदम है । वही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने मन की बात के कार्यक्रम में उत्तराखंड का जिक्र करते हैं । चाहे वह मिलेट्स की बात हो या फिर उत्तराखंड में किसी तरह के और नवाचार की बात हो। प्रधानमंत्री लगातार अपने मन की बात में उत्तराखंड की कार्यक्रमों का जिक्र जरूर करते हैं । बाइट गणेश जोशी सैनिक कल्याण मंत्री0
0
Report
Advertisement
बीकानेर लूट: एटीएम कैश वैन लूट के आरोपी मनीष गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के पांचू से खबर पांचू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एटीएम कैश वैन लूट का 10 हजार का इनामी आरोपी मनीष गिरफ्तार 5 अगस्त को सारुंडा रोड पर हथियार दिखाकर कैश वैन से लूटे थे 51 लाख रुपये पुलिस पहले ही कैश वैन के कस्टोडियन विक्रम सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 46 लाख रुपये कर चुकी है बरामद गिरफ्तार आरोपी मनीष नागौर जिले के देऊ गांव का निवासी, उम्र 23 साल वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर भी पुलिस ने किया बरामद पुलिस के अनुसार कैश वैन के कर्मचारी की मिलीभगत से रची गई थी लूट की साजिश थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद की टीम और जोधपुर ग्रामीण डीएसटी की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ जारी0
0
Report
PM मोदी ने वाराणसी में नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:PM Modi inaugurates new garment manufacturing facility in Varanasi, Kashi, Uttar Pradesh0
0
Report
CM विष्णुदेव साय व स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा: मन की बात को लेकर बैठकें
Begun, Rajasthan:रायपुर PM मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय और स्मृति ईरानी अभनपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 201 में सुना ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड सीएम साय बोले- हर महीने के अंतिम रविवार को देशवासियों को रहता है ‘मन की बात’ का इंतजार प्रधानमंत्री के विचारों और नवाचारों से देशवासियों को मिलती है प्रेरणा समाज और देशहित में कुछ नया करने की जागती है जिज्ञासा स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर कहा- दौरे के दौरान संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ होंगी बैठकें बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
