733129
চিকিৎসকের মৃত্যুর প্রতিবাদে বাম ছাত্রদের পথ অবরোধ
Kaliyaganj, West Bengal:আর জি কর হাসপাতালের চিকিৎসকের রহস্যজনক মৃত্যুর প্রতিবাদে রবিবার বাম ছাত্র সংগঠন কালিয়াগঞ্জের বিবেকানন্দ মোড়ে পথ অবরোধ করে বিক্ষোভ দেখায়। তারা অভিযোগ করে, ওই ডাক্তারকে ধর্ষণ করে খুন করা হয়েছে। সংগঠনের দাবি, অভিযুক্তদের বিরুদ্ধে কঠোর ব্যবস্থা নিতে হবে এবং শাস্তি দিতে হবে। বিক্ষোভকারীরা রায়গঞ্জ-বালুরঘাট রাজ্য সড়ক অবরোধ করে। অভিযানে উপস্থিত ছিলেন ঐষানি বাগচি, সুজয় সাহা প্রমুখ। এই ঘটনার তীব্র নিন্দা জানিয়েছে বাম ছাত্র সংগঠন।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कमता चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइकों को टक्कर देकर 3 घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ : कमता चौराहे पर तेज रफ्तार कार का कहर अनियंत्रित कार ने 2 बाइकों में मारी टक्कर हादसे में 3 लोग घायल, अस्पताल भेजे गए हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी0
0
Report
पन्ना-सतना नेशनल हाईवे गड्ढों से जर्जर, ट्रक-बस चालक परेशान
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना और सतना जिले को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे गड्ढों से भरा है. गहरे गड्ढे होने से छोटे और बड़े वाहन चालक परेशान हैं; सुधार की गुहार लगाई जा रही है. NHAI विभाग सक्षम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की नहीं सुनता. नेशनल हाईवे 39 पन्ना जिले के देवेंद्रनगर से पन्ना होते हुए बमीठा छतरपुर को की ओर जाने वाला पूरी तरह जर्जर हो चुका है. गड्ढों से भरे इस रास्ते पर चलना राहगीरों के लिए दूभर हो रहा है. छोटे-मोटे गड्ढे नहीं, दो-तीन फीट गहराई और 8-10 फीट लंबाई-चौड़ाई के गड्ढों में चलना बड़े वाहनों के लिए भी खतरे से खाली नहीं है. ट्रक, यात्री बसें और सड़क पर चलने वाले वाहन चालक भय और शंका के बीच अपना सफर कर रहे हैं. बारिश के मौसम में पानी से गड्ढे भर जाते हैं और वाहन चालकों को अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि गड्ढा कितना गहरा है. इन गड्ढों में गाड़ियों को निकालना जोखिम भरा होता है. मडला घाटियों में आए दिन ट्रक पलटते हैं. दुर्घटना की वजह से जाम लगता है. लेकिन इन गड्ढों को भरने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. इस नेशनल हाईवे से गुजरते समय सतना की ओर टोल टैक्स वसूल किया जाता है; ऐसे में गड्ढों भरी सड़क का सफर करके टोल टैक्स चुकाने में लोगों को परेशानी होती है. शिकायतों के बावजूद एनएचएआई ने पुख्ता सुधार नहीं किया. बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति बदत्तर हो रही है.0
0
Report
IMD alert: बिहार के 19 जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में इन दिनों मानसून ऐक्टिव है । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के करीब 19 जिलों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर और उत्तर-मध्य बिहार के इलाकों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फुरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार समेत 19 जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि पूरे दिन लगातार मूसलाधार बारिश नहीं होगी, लेकिन छोटे-छोटे स्पेल में तेज बौछारें जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। दूसरी ओर, दक्षिण बिहार की बात करें तो पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास और भोजपुर जैसे जिलों में उत्तर बिहार के मुकाबले बारिश का असर थोड़ा कम रहेगा। यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन IMD की ओर से यहां के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश और बादलों के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
रपट्टा पुल के तेज बहाव में तीनों बाइक सवार लापता, खोज जारी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बाइक सवार 3 लोग बहे तेज रफ्तार नदी में तीनो लोगो का अभी तक नही चला पता मोबाइल में कैद हुई पूरी घटना घटना की सूचना पर जिला अधिकारी एसएसपी एडीएम ई पहुँचे मौके पर रपटा पुल पार करते समय तेज बहाव में आये बाइक सवार तीनो लोग देर रात ही चलाया गया रेस्क्यू अभियान रेस्क्यू टीम और प्रशासन नदी में कर रहे लापता लोगो की तलाश आँवला थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव के अरिल नदी के रपटा पुल की घटना ।0
0
Report
दिल्ली सत्य निकेतन में गिरी इमारत, पड़ोसी इमारत बीम से सहारा लेकर गिराई जाएगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सत्य निकेतन में 6 सितंबर को गिरी इमारत से सटी इमारत को लोहे के बीम का सहारा दिया जा रहा है और उसे सावधानीपूर्वक तरीके से गिराया जाएगा।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव: प्रशासन की तैयारी तेज, चरणवार मतदान तिथि तय
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभागीय आयुक्त खजान सिंह ने अधिकारियों और विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी, सहायक प्रभारी एवं प्रभारी लेखकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चुनावी व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पहले चरण में चित्तौड़गढ़, बेगूं और रावतभाटा में 9 सितंबर को मतदान होगा, जिसके लिए मतदान दल 8 सितंबर को रवाना होंगे। दूसरे चरण में निंबाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, अकोला और कपासन में 11 सितंबर को मतदान होगा। इसके लिए दल 10 सितंबर को रवाना होंगे। बैठक के बाद संभागीय आयुक्त ने मेजर नटवर स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।0
0
Report
Advertisement
लातेहार में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर विरोध, फॉर्म-7 को लेकर बवाल
Latehar, Jharkhand:लातेहार पिछले कई दिनों से झारखंड में चल एसआईआर में नाम काटे जाने का विरोध होना शुरू हो गया है । लातेहार सदर प्रखंड के धनकारा गांव के मुस्लिम मोहल्ला में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। बूथ संख्या 196 के करीब 140 मतदाताओं के नाम पर फॉर्म-7 जमा किए जाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूची में शामिल अधिकांश लोग जीवित हैं और गांव में ही रह रहे हैं। इसके बावजूद उनके नाम हटाने के लिए आवेदन दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार भाजपा के बीएलए-2 धनी लाल, ईश्वर मेहता, बृजकिशोर सिंह और झमन सिंह ने बीएलओ रूमाना बीबी के पास फॉर्म-7 जमा किया। खास बात यह है कि बीएलओ रूमाना बीबी, उनके पति शाहिद अंसारी और ससुर शमीम अंसारी का नाम भी फॉर्म-7 में शामिल है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने फॉर्म उपलब्ध कराने से इनकार किया है। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि किसी पार्टी विशेष द्वारा फॉर्म-7 देना गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल फॉर्म-7 दिए जाने से किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटेगा। स्थानीय ग्रामीण ने बताया में मतदाता सूची से नाम हटा दिया गया जबकि हमने फ़ार्म- 7 भर कर दिया था जिसका मेरा नाम काट दिया है इसकी जाँच कर करवाई करने की माँग डीसी से की है ।0
0
Report
बेगूसराय में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, गांव टापू बन गया
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में लगातार बाढ़ का तांडव देखने को मिल रहा है। जहां बाढ़ के पानी से लोग अब काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं। घर में पानी प्रवेश कर जाने से सभी लोग घर से बेघर हो चुके हैं। ऊंचे स्थान पर शरण लेने को मजबूर है। सड़कों पर छाती भर से अधिक पानी लगा हुआ है। जिससे लोग जान जोखिम में डालकर उसी पानी में आने और जाने को मजबूर है। वही बाढ़ के पानी ने ऐसा तबाही मचाया है कि लोग बेघर हो गया है। कुछ लोग घर में ही पानी में रहने को बेवश हो रहने हैं। वहीं बाढ़ के पानी आने के कारण चारों तरफ टापू में तब्दील हो गया है। कल तक यह गांव था लेकिन बाढ़ के पानी आने से पुरी गांव पानी में समा चुका है। चारों तरफ पानी ही अपनी नजर आ रहा है। इस भयावह स्थिति से लोग अब काफी परेशान होने लगे हैं। हालांकि 5 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैलाशपुर बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिए थे। लेकिन उसे गांव में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है सड़कों पर छाती भर से अधिक पानी लगा हुआ है जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया है कि कैलाशपुर गांव में सरकारी सुविधा अभी तक बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिला है ना ही नाव की व्यवस्था की गई है जिससे लोग अपना जान जोखिम में डालकर रात और दिन इसी पानी में आने-जाने को मजबूर हैं।आपको यह तस्वीर देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे जहां बाढ़ के त्रासदी से लोग परेशान हो रहे हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के कैलाशपुर वार्ड नंबर 4 में पिछले एक सप्ताह से बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर चुका है। बाढ़ के पानी आने से तकरीबन 5 सो घरों में पानी में समा चुका है। जिससे तकरीबन हजार लोग इस बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गए हैं। और घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं। मुख्य सड़क पर पानी लगा हुआ है। मुख सड़क पर पानी का रफ्तार काफी खतरनाक रफ्तार है। चारों तरफ पानी ही अपनी नजर आ रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते किस तरह बाढ़ का पानी गांव में और मुख्य सड़क पर प्रवेश कर जाने से चारों तरफ टापू में तब्दील हो गया। लोग घर के छत पर रहने को मजबूर हो रहे हैं। जैसे तैसे रहने को मजबूर हो रहे हैं। इस बाढ़ के पानी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। ऊंचे स्थान पर लोग अब शरण लेने लगे हैं।0
0
Report
3 सेकंड में डेढ़ लाख का बैग चोरी, मंदसौर बस स्टैंड पर CCTV फुटेज सामने
Mandsaur, Madhya Pradesh:लाइव चोरी मनीष पुरोहित/ मंदसौर: पैसों से भरा बैग पलक झपकते ही गायब,महज तीन सेकंड में चोर ने भीड़ भाड़ वाले इलाके से मोटरसाइकICAL पर टंगा डेढ़ लाख रूपयों से भरा बैग गायब कर दिया, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है मामला सीतामऊ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रोड पर स्थित इंदु उद्यान के सामने एक किराने की दुकान का है बताया जा रहा है कि कल्याणपुर की उमराव सिंह दांगी स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रूपए निकाल कर आए थे वह किराने की दुकान पर कुछ काम से रुके पैसों से भरा बैग उनकी मोटरसाइकLIVEल पर टंगा हुआ था तभी एक युवक पलक झपकते ही बैक को लेकर चंपत हो गया घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
चतरा में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इसका अंदाजा सदर अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़ से लगाया जा सकता है। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द और दस्त से पीड़ित पाए जा रहे हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले करीब 100 मरीजों में लगभग 90 मरीज मौसमी बीमारी से ग्रस्त होते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह स्थिति बदलते मौसम में संक्रमण और खान-पान में लापरवाही के कारण उत्पन्न हो रही है। डॉ. मनीष लाल ने ग्रामीणों समेत आम लोगों से मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग गर्म और ताजा खाना खाएं तथा पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी का सेवन करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तबीयत खराब होने पर सीधे सदर अस्पताल या नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने विशेष रूप से लोगों को झोलाछाप चिकित्सकों के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी। गलत इलाज से बीमारी गंभीर हो सकती है और मरीज की परेशानी बढ़ सकती है।0
0
Report
ताजनापूर पानी योजना: 28 दुष्काळी गावों में बड़ा आंदोलन, प्रशासन को चेतावनी
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्या नगरच्या शेवगाव तालुक्यातील पूर्व भागातील 28 दुष्काळी गावांना ताजनापूर लिफ्ट योजनेतील पाणी तात्काळ मिळावे, या मागणीसाठी ताजनापूर कृती समितीच्या वतीने जिल्हाधिकाऱ्यांना निवेदन देण्यात आले. माजी जिल्हा परिषद सदस्य हर्षदा काकडे आणि सामाजिक कार्यकर्ते विद्याधर काकडे यांच्या नेतृत्वाखाली परिसरातील ग्रामस्थ, शेतकरी मोठ्या संख्येने उपस्थित होते. जायकवाडी धरण निर्मितीसाठी शेवगाव तालुक्याने केलेल्या त्यागाची परतफेड म्हणून ही योजना मंजूर झाली होती. टप्पा क्र. १ मधील शिल्लक २० d.l.hmi. पाण्यातून पूर्व भागातील 28 गावांमधील तलाव, बंधारे आणि नालाबंडिंग भरून द्यावेत अन्यथा तीव्र जनआंदोलन छेडले जाईल असं निवेदनाद्वारे इशारा देण्यात आला.0
0
Report
कोटा के CB Garden में तेंदुआ घुसा, सुरक्षा निकासी और बचाव अभियान जारी
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा के सीबी गार्डन में घुसा तेंदुआ, मची अफरा-तफरी कोटा: शहर के नयापुरा स्थित छत्र विलास (सीबी) गार्डन में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक एक तेंदुआ देखा गया। घटना से जुड़े मुख्य अपडेट: त्वरित_action: सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षित निकासी: उद्यान में मॉर्निंग वॉक कर रहे सभी लोगों को पुलिस और वनकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। गार्डन सील: एहतियात के तौर पर सीबी गार्डन के सभी मुख्य दरवाज़ों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन: वन विभाग की टीम तेंदुए को ट्रैक करने और सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुटी है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में नगरीय चुनाव 2026 की तैयारी अंतिम चरण में, ड्यूटी आवंटन सम्पन्न
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू की अध्यक्षता में सोमवार को एनआईसी कक्ष में मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन और मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। तृतीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान दलों में बूथ स्तर तक के कार्मिकों को ड्यूटी आवंटित की गई। मतदान के लिए रवाना होने से पहले संबंधित दलों को आवश्यक लिफाफे और चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन भी किया गया। इसके बाद निर्धारित कार्मिकों को मतगणना कार्य के लिए ड्यूटी आवंटित होगी। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस मुद्रा, सीईओ विनय पाठक सहित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
कालना नदनघाट के 500 साल पुराने मंदिर पर कब्ज़ा-लूट: पुजारी न्याय के लिए अदालत पहुंचे
Mirpur, West Bengal:কালনার নাদনঘাটে প্রाचীন মন্দির দখল ও लूट के অভিযোগ: সুবিচারের દাবিতে আদালতের দ্বারস্থ সেবায়েত। কয়েকদিন আগে থেকেই অভিযোগ উঠছিলো কাদের দখলে থাকবে মন্দির, কালনার নাদনঘাট থানার চাপাহাটি নিমতলা বাজার এলাকায় অবস্থিত প্রায় ৫০০ বছরের প্রাচীন 'শ্রী শ্রী গৌর গদাধর' मন্দির दখल और কোটি टাকার সামग्री लूट के অভিযোগ উঠল। মন্দিরের দীর্ঘ প্রায় ৩০ বছরের সেবায়েত নিত্যানন্দ ব্রহ্মচারীর অভিযোগ, বেশ কিছু দুষ্কৃত_strategy चক্রান্ত করে তাঁকে মারধর করে মন্দির থেকে তাড়িয়ে দেয়। এরপর গভীর রাতে মন্দিরের ঘরের তালা ভাঙে এবং নগদ লক্ষাধিক টাকা, আমেরিকান ডলার, ইউরो, ১০ থেকে ১৫ ভরি সোনার গয়না और কালনা কোর্টের রায়সংক্রান্ত জরুরি নথিপত্র ও পরিচয়পত্র লूट করা হয় বলে তিনি জানান। সেই ভিডিও সোশ্যাল মিডিয়ায় ভাইরাল হয়, স্থানীয় থানায় অভিযোগ জানালেও কোনো সুরাহা না হওয়ায় শেষ পর্যন্ত সুবিচারের আশায় কালনা মহকুমা আদালতের দ্বারস্থ হয়েছেন তিনি। অভিযুক্তদের বিরুদ্ধে কঠোর আইনি ব্যবস্থা গ্রহণের পাশাপাশি मন্দिर যাতে আগের অবস্থায় ফিরে আসে, সেই দাবিই জানিয়েছেন নির্যাতিত ওই সেবায়েত।0
0
Report
दानापुर दियारा में बाढ़ के बीच जंगली सूअर ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया
Danapur, Bihar:ANCHOR दानापुर दियारा में बाढ़ के पानी के साथ पहुंचे जंगली सूअर अब ग्रामीणों के लिए जानलेवा खतरा बनते जा रहे हैं। अकीलपुर पंचायत के दूधिया गांव में एक जंगली सूअर ने बुजुर्ग प्रहलाद महतो पर अचानक हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, भागते वक्त सूअर ने एक बुजुर्ग महिला पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन महिला बाल-बाल बच गई। लगातार हो रहे हमलों से गुस्टे और डरे ग्रामीणों ने जंगली सूअर को घेर लिया और उसे मार गिराया। बतातE चले की जंगली सूअर ने दानापुर के मानस गांव में 2 दिन पूर्व दो लोगों पर किया था, जबकि दानापुर दियारा के हेतनपुर गाँव में सात वर्षीय राधा कुमारी की जंगली सूअर के हमले में मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए पटना चिड़ियाघर की रेस्क्यू टीम दियारा पहुंची है और जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इसी बीच आज जंगली सूअर में फिर बुजुर्ग पर हमला कर दिया; हमला के बाद ग्रामीणों ने जंगली सूअर को पकड़ कर मार डाला0
0
Report
Advertisement
