733202
इस्लामपुर पुलिस ने चार डकैतों को किया गिरफ्तार
Islampur, West Bengal:इस्लामपुर जिले की पुलिस ने चार डकैतों के एक समूह को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डेंडुप शेरपा ने इस संबंध में संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी। गिरफ्तारी से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पतंजलि दलिया मिसब्रांडेड मामला: 6 आरोपियों पर 3.40 लाख जुर्माना
Chhatarpur, Madhya Pradesh:पतंजलि दलिया मिसब्रांडेड मिलने पर 6 लोगों पर 3.40 लाख का जुर्माना एकंर-छतरपुर खाद्य सुरक्षा विभाग की पतंजलि के उत्पाद पर बड़ी कार्रवाई करते हुये उसके एक उत्पाद को मानकों पर खरा न उतरने के कारण भारी जुर्माना लगाया गया है। 27 नवंबर 2022 को सागर रोड स्थित अपना़ बाजार से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पतंजलि दलिया का एक नमूना जांच के लिए लिया गया था। प्रयोगशाला में विश्लेषण के बाद इस सैंपल को पोषण संबंधी अभाव के कारण मिसब्रांडेड (मिक्सर छाप) घोषित किया गया। इस मामले में निर्णय सुनाते हुए 5 जून 2026 को छतरपुर, झांसी और उत्तराखंड के कुल 6 संबंधित पक्षों को आरोपी मानते हुए उन पर 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोपियों में अपना बाजार के संचालक सहित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड उत्तराखंड के पदाधिकारी और निर्माता शामिल हैं। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों और भ्रामक ब्रांडिंग करने वालों में हड़कंप है。0
0
Report
SC कल मीनाक्षी नटराजन के नामांकन याचिका पर सुनवाई करेगा
Noida, Uttar Pradesh:*नामांकन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचीं मीनाक्षी नटराजन, कल होगी सुनवाई* मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। मीनाक्षी नटराजन ने निर्वाचन अधिकारी की ओर से नामांकन खारिज किए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई की मांग की। सिंघवी ने कोर्ट से चुनाव परिणाम घोषित करने पर अभी रोक लगाने की भी मांग की । लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ शुक्रवार को सुनवाई का भरोसा दिया। हालंकि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रकिया के दरम्यान दाखिल की गई याचिका के औचित्य पर भी सवाल खड़ा किया। *सिंघवी की दलील* आज मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस ए एस चंदुरकर की बेंच के सामने रखा। सिंघवी ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर ने उनकी मुवक्किल का नामांकन इस आधार पर खारिज कर दिया कि उन्होंने अपने खिलाफ पेंडिंग केस की की जानकारी छिपाई थी लेकिन हक़ीक़त यह है कि उस मामले में कोर्ट ने सिर्फ निजी शिकायत पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 223 के तहत नोटिस जारी कर मीनाक्षी नटराजन से जवाब मांगा था। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33A के तहत केवल उन्हीं आपराधिक मामलों की जानकारी देना जरूरी है, जिनमें कोर्ट संज्ञान ले चुका हो।इस केस में ऐसा कुछ नहीं था। *SC ने याचिका पर सवाल खड़ा किया* सुनवाई के दौरान जस्टिस मिश्रा ने याचिका के औचित्य पर भी सवाल खड़ा किया।जस्टिस मिश्रा का सवाल था कि चुनावी प्रकिया जारी रहने के दरम्यान कोर्ट दखल नहीं देता। सिंघवी ने इस पर जवाब दिया कि अगर चुनाव अधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट और गंभीर गलती हुई हो, तो कोर्ट दखल दे सकता है। चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील डी. एस. नायडू ने भी याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस स्टेज पर यह सुनवाई लायक नहीं है। *क्यों खारिज हुआ मीनाक्षी नटराजन का नामांकन* मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में तेलंगाना में लंबित एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई है।यह फैसला भाजपा नेताओं बीजेपी नेताजी महेश केवट और राहुल कोठारी की आपत्ति के मद्द्देनजर दिया था।रिटर्निंग ऑफिसर ने अपने आदेश में कहा था कि नटराजन ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद की कोर्ट की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब दिया था, लेकिन उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए फॉर्म-26 में इस मामले का उल्लेख नहीं किया।इसी वजह से चुनाव अधिकारी ने हलफनामे को अधूरा मानते हुए नामांकन रद्द कर दिया था। *कांग्रेस और बीजेपी का पक्ष* कांग्रेस का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना कानूनी रूप से सही नहीं है। नटराजन के खिलाफ अभी कोई आपराधिक मामला कानूनी रूप से लंबित नहीं है।अदालत ने अभी तक शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया है। संज्ञान लेने से पहले जारी किया गया कॉर्ट का नोटिस किसी 'लंबित आपराधिक मामले' के बराबर नहीं माना जा सकता।इसलिए इसका खुलासा करना क़ानूनन ज़रूरी नहीं था। वही बीजेपी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को अपने खिलाफ लंबित मामलों की जानकारी हलफनामे में देनी होती है।नटराजन ने यह जानकारी छिपाई, इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाना सही है。0
0
Report
लाल चौक पर पाक-विरोधी प्रदर्शन: हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद के नारों के बीच प्रतिबंध की मांग
Srinagar, Uttarakhand:कश्मीर घाटी के ऐतिहासिक घंटा घर जहाँ कबी पाकिस्तान का झंडा लहराया जाता था आज पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे बुलंद हुए और माँग हुई कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत कूटनीति के दुवार अंतरराष्ट्रीय समुधाई को पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगवाये। फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने कहा कि पीओके में हो रहे जुल्म के ख़िलाफ़ यूएनओ तहक़ीक़ात करे। आज श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक क्लॉक टावर पर स्थानीय कश्मीरी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में आम नागरिकों की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन PoK में चल रहे क्षेत्रीय विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों और मानवाधिकारों के उलंघन से बड़ी चिंताओं के बाद हुए। प्रदर्शन करने वालों ने जिनमें टेरर विक्टिम और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शामिल थे ने कहा कि पीओके हो रही पुलिस की बर्बरता, इंटरनेट प्रतिबंध करने और पीओके में सुरक्षा बलों द्वारा निहत्थे नागरिकों की कथित हत्याओं की निंदा हो रही है। ऐतिहासिक लाल चौक पर पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ; इस दौरान "हिंदुस्तान ज़िंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाए गए। कई प्रदर्शनकारियों ने माँग की भारत इस वक़्त पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सर्जिकल स्ट्राइक करके पीओके की आम जानता की जान बचाए वही कुछ ने माँग की भारत कूटनीति का इस्तेमाल करके पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय समुधाई को मजबूर करे प्रतिबंध लगाने के लिए। प्रदर्शनकारियों के साथ ...0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर हत्याकांड: 6 संदिग्ध गिरफ्तार, परिजनों का धरना जारी
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर महावीर सिंह हत्याकांड को लेकर 6 संदिग्ध युवको को पुलिस ने लिया हिरासत में,परिजनों 36 घंटे से बैठे धरने पर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी जैसलमेर जैसलमेर जिले के चर्चित महावीर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से 6 लोगों को दस्तयाब कर लिया है तथा वारदात में प्रयुक्त एक बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त किया है। हालांकि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और समाज के लोग पिछले 36 घंटे से मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम कराए जाने और शव लेने से साफ इनकार कर दिया है। मृतक के परिजनों ने मांग की है कि एफआईआर में नामजद सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, चश्मदीद गवाह को सुरक्षा प्रदान की जाए, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर कराया जाए तथा म्याजलार थानाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। समाज के प्रतिनिधि छुग सिंह सोढा ने कहा कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि हिरासत में लिए गए 6 संदिग्धों में से 4 की संलिप्तता प्रारंभिक जांच में सामने आई है, जबकि अन्य दो की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कॉर्डन एंड सर्च अभियान चला रही हैं। थानाधिकारी पर लगे आरोपों के संबंध में एसपी ने कहा कि जांच में ठोस तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और परिजनों के आंदोलन के बीच पूरे मामले पर जिलेभर की नजर बनी हुई है। बाइट -अभिषेक शिवहरे,जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर बाइट -छुगसिंह सोढा,परिजन0
0
Report
फलोदी में ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिला के उदाणियों की ढाणी के ग्रामीणों ने फलोदी उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी को ज्ञापन सौंपकर गैर मुमकिन रास्ते का सीमांकन करवाकर, पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।0
0
Report
फलोदी में 12 साल के अवसर पर पूजा अर्चना, कल्याण और शांति की कामना
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना. राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार '12 साल विश्वास व विकास जनकल्याण के' कार्यक्रम के तहत लटियाल माता मंदिर में फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई व फलौदी उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति व आमजन के कल्याण की कामना की।0
0
Report
Advertisement
देवघर पुलिस ने ड्रग्स पेडलर गिरोह के साथ 15 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर गिरफ्तार
Deoghar, Jharkhand:देवघर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से देवघर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे नशा अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस जसीडीह के रुइया धर्मशाला में ड्रग्स पैडलर के खरीद बिक्री के दौरान रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार किया है साथ ही साथ 76 ग्राम से अधिक का ब्राउन शुगर और नगदी भी जप्त किया है खास बात ये है कि सिकंदर मेहता जो देवघर का रहने वाला वो अपनी पत्नी खुशबू देवी को भी इस नशे के कारोबार शामिल कर लिया है लगभग 15 लाख रुपये का ब्राउन शुगर के साथ 6 पैडलर को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी को लेकर आज देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की लगातार देवघर में नशे का मकड़जाल फैल रहा है जिसको लेकर छापेमारी की हो रही है और नशे के सौदागर को सलाखों के पीछे डालने का काम किया जा रहा है इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह के रुइया धर्मशाला में छापेमारी की गई और ड्रग्स की खरीद बिक्री करते हुए 6 पेडलरों को गिरफ्तार किया है खास बात यह है कि इसमें एक महिला भी शामिल है वहीं गिरफ्तार गुल मोहम्मद जो सरगना का हेड है और इस्माइल अंसारी जो करो का रहने वाला है यह दोनों ट्रेन से ब्राउन शुगर डिलीवर करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान 63000 उन्हें टोकन मनी के रूप में दिया जा रहा था और बाद में अन्य पैसे देने की बात कही गई तभी पुलिस की द्वारा उत्त स्थान पर छापेमारी की गई और सभी आरोपियों को धर दबोचा एसपी ने बताया कि सिकंदर यादव पुराना ड्रग्स पैडलर है और अधिक पैसे कमाने के लोभ में अपनी पत्नी खुशबू देवी को भी इस कारोबार में लेकर आया है इस छापेमारी से 15 लाख का ब्राउन शुगर जप्त किया गया है और आगे भी देवघर पुलिस के द्वारा नशा मुक्त देवघर बनाने को लेकर छापेमारी जारी रहेंगी।0
0
Report
इंदौर: लोकायुक्त छापे के बाद खाद्य विभाग ने स्टोर से एक्सपायर्ड सामग्री बरामद
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग लोकायुक्त छापे के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के स्टोर पर भी खाद्य विभाग की कार्रवाई जांच में मिले एक्सपायरी खाद्य सामग्री निकली अधिकारियों ने सैंपल जांच के लिए लिए इंदौर के केसर बाग स्थित स्कीम 103 के स्टोर पर हुई कार्रवाई कई खाद्य सामग्री डिस्ट्रॉय भी की0
0
Report
जळगाव में सोना-चाँदी की कीमतें भारी गिरीं, दाम घटे
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेक.. सोना खरेदी करणाऱ्यांसाठी आनंदाची बातमी सोन्याचे दर घसरले जळगावच्या सुवर्णनगरी सलग दुसऱ्या दिवशी सोन्या आणि चांदीच्या दरात मोठी घसरण सोन्याच्या दारात तब्बल 1 हजार 500 रुपयांची तर चांदीच्या तब्बल 2 हजार रुपयांनी घसरण झाले आहे सोन्याचे दर जीएसटी सह 1 लाख 49 हजार 900 रुपये चांदीचे दर जीएसटी सह 2 लाख 43 हजार रुपयांवर आले आहे.. महिनाभरात सोन्याचे दर दीड लाखांच्या आत, तर चांदीचे दर अडीच लाखांच्या आत मध्ये आले आहे0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर कोतवाली के सामने दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-कोतवाली के सामने 2 पक्षों में मारपीट, किसी बात को लेकर आपस में भिड़े दोनों पक्ष, वीडियो में एक पुरूष और महिला को पीटते दिखाई दे रहे हैं 2 लोग, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय पुलिस मामले की जाँच में जुटी, राठ कोतवाली के सामने का मामला।0
0
Report
श्रावस्ती में बाढ़ से निपटने के लिए मॉकड्रिल से तैयारी तेज
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने संवेदनशील गांव में मॉकड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया और ग्रामीणों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। श्रावस्ती जिले के बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील गांव खजुहा झुनझुनिया में जिला प्रशासन की ओर से व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की गई। मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि आपदा के समय किस प्रकार सुरक्षित स्थानों तक पहुंचना है और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कैसे करना है। अभ्यास के दौरान फ्लड पीएसी, एसएसबी, पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौजूद रहीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने, आवश्यक सामग्री सुरक्षित रखने और प्रशासन के संपर्क में बने रहने की सलाह दी। मॉकड्रिल का उद्देश्य बाढ़ आने की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। जिला प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील गांव में मॉकड्रिल कराई गई है। साथ ही संभावित बाढ़ को लेकर दो महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें भी की जा चुकी हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।0
0
Report
ओमान हमले के बाद देवरिया के शिवानंद चौरसिया लापता, परिवार में चिंता
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में एक मामला सामने आया है। ओमान के हॉर्मोज में हुए हमले के बाद जनपद के एक युवक के लापता होने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया के बारे में भारतीय दूतावास ने परिजनों को जानकारी दी है कि हमले के बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। बमबारी में उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया ओमान से भारत जहाज लेकर आ रहे थे। इसी दौरान हॉर्मोज क्षेत्र के पास हुए हमले के बाद उनका संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद शिवानंद चौरसिया लापता हैं और उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। भारतीय दूतावास द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे शिवानंद की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं स्थानीय पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने और संबंधित एजेंसियों से संपर्क करने में लगी हुई है। फिलहाल शिवानंद चौरसिया की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है। परिवार और गांव के लोग हर नई सूचना पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि आधिकारिक पुष्टि का प्रतीक्षा किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
झाँसी जिला अस्पताल में सीबीसी जांच के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रमुख अधीक्षक ने दिए जांच
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी जिला अस्पताल में एक गरीब महिला से सीबीसी जांच कराने के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध जांच के बावजूद उसे बाहरी लैब से जांच कराने के लिए कहा गया और उससे पैसे भी लिए गए जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में निर्धारित जांचें निशुल्क उपलब्ध हैं, ऐसे में मरीजों को बाहरी लैब भेजना और एजेंट की तरह कार्य करना गंभीर मामला है।प्रमुख अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि गरीब मरीजों का आर्थिक शोषण न हो सके।0
0
Report
हाथरस के मुरसान में घर घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर परिवार से मारपीट, वीडियो वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने पड़ोस के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना के दौरान युवती, उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी मां के साथ घर में काम कर रही थी। इसी दौरान पास में रहने वाला एक युवक उनके घर में घुस आया और उसे बुरी नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। जब उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी का भाई भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। युवती का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर उसका भाई घर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर उसके भाई को घायल कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार जब परिवार के लोग शिकायत दर्ज कराने मुरसान थाने जा रहे थे, तब रास्ते में दोनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
इल्तिजा मुफ़्ती ने टुल्कुन, बिजबेहारा में किसानों के साथ धान बोए
Aram Pora, Ganderbal, PDP leader Iltija Mufti joined villagers at Tulkhun, Bijbehara, in sowing paddy fields, standing in solidarity with families facing the threat of losing land they have cultivated for decades. She reaffirmed her support for farmers and questioned attempts to dispossess people of their only source of livelihood and sustenance.0
0
Report
Advertisement
