icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजकीय अधिकारी-कर्मचारियों की उन्मुखीकरण कार्यशाला मारवाड़ में सफल, सेवाकर्म में नए आयाम!

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर.श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर ऑडिटोरियम में राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की उन्मुखीकरण कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे तक चला, जिसमें संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य विषय “सेवा व सशक्तिकरण” रहा, जिसके तहत प्रतिभागियों के बीच संवाद, समन्वय और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आपसी समझ और सहयोग से ही प्रशासनिक तंत्र अधिक प्रभावी बन सकता है और समाज के लिए बेहतर सेवा सुनिश्चित की जा सकती है। वक्ताओ ने अपने उद्बोधन में कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी। जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह बलरिया ने बताया कि कार्यशाला के लिए पूर्व में जारी पंजीयन प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 1500 कार्मिकों ने पंजीकरण कराया था। कार्यक्रम में जोधपुर सहित फलोदी, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, जालोर, पाली, सिरोही, नागौर और ब्यावर जिलों से आए अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई, ताकि प्रशासनिक कार्यों में समन्वय और दक्षता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
0
0
Report

Muzaffarpur के कोचिंग संस्थान में मासूम नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक फरार

Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर में गुरु शिष्य का रिश्ता शर्मशार,शिक्षा के मंदिर में हैवानियत,नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप,एफआईआर दर्ज होते ही कोचिंग संचालक फरार मुजफ्फरपुर में गुरु शिष्या का रिश्ता तार तार और शिक्षा की ज्योति जगाने वाला शिक्षक भी भक्षक बन जाए,तो फिर छात्राओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा जाता है. कुछ सनसनीखेज मामला एक निजी कोचिंग संस्थान से सामने आया है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र के गांव के नाबालिग छात्रा के साथ कोचिंग संस्थान में पढ़ाने वाले शिक्षक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है और एक शिक्षक के द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद कोचिंग संस्थान के शिक्षक के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. घटना सामने आने के बाद सरैया थाना पुलिस ने तत्काल मामले को लेकर शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है. कोचिंग संचालक पर प्राथमिक दर्ज होते ही शिक्षक फरार हो गया है. जिसकी तालाश में पुलिस जुट गई है. दरअसल पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोचिंग संचालक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और उसे हमेशा नशीला पदार्थ खिलाकर गलत काम करता रहा. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी और मामले की पुलिस जांच कर रहीं हैं. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच शिक्षक के प्रति गहरा रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. पूरे मामले पर डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है और आरोपी शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर ली गई है. इसके आलावा पीड़िता का एसकेएमसीएच में मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और आवश्यक साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस की कई टीमें इस कार्रवाई में जुटी हुई हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी और मानव स्रोतों का भी सहारा लिया जा रहा है. साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि आरोपी कहीं छिप न सके. पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आम लोगों से अपील की है कि पीड़िता की पहचान गोपनीय रखें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें. पुलिस ने भी चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में साइबर फ्रॉड गिरोह नकली आधार कार्ड बनाकर योजनाओं में घुसपैठ का खुलासा

Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो नकली आधार कार्ड बनाने के साथ साथ सरकारी योजनाओं में सेंधमारी करता था जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो रहा था। सबसे खास बात यह है कि गिरोह सीएसपी की आड़ में चल रहा था जिसे मुजफ्फरपुर का रहने वाला एक युवक चला रहा था। इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने गुप्त सूचना पर बेलसर थाना क्षेत्र के बीबीपुर चौक पर स्थित एयरटेल पेमेंट बैंक के आउटलेट पर छापेमारी की जहाँ से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से भारी मात्रा में मिनी एटीएम मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, क्लोन फिंगरप्रिंट के साथ 30 से अधिक आधार कार्ड, मोबाइल, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, कैमरा, बायोमेट्रिक सहित कई सामान बरामद किया है। एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि यह गिरोह नकली आधार कार्ड बना कर अपराधियों और ऐसे लोगों को सप्लाई करता था जो गैरकानूनी कार्य करते है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर का रहने वाला धर्मेंद्र पंडित इस गिरोह का मास्टरमाइंड है जो लंबे समय से यह गोरखधंधा चला रहा था। एसपी ने बताया कि धर्मेंद्र ने बाकायदा गिरफ्तार दोनों युवकों को प्रशिक्षण दिया था जो लोगों का फिंगरप्रिंट क्लोन करके नकली आधार कार्ड बनाता था और देश के दूसरे राज्यों में भी भेजता था। पुलिस ने इस गिरोह के पास से भारी मात्रा में प्रिंटर और अन्य सामान बरामद किया है जिसकी जांच की जा रही है वहीं गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। बाइट-विक्रम सिहाग, एसपी
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर बिलौच में मनीष पर हथौड़ा-डंडों हमला, वीडियो वायरल

Faridabad, Haryana:स्टोरी --फतेहपुर बिलौच गांव में रहने वाले मनीष पर हथौड़ों से जानलेवा हमला, वीडियो आया सामने दो महीने पुराने मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चार हमलावरों ने किया हमला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके के गांव फतेहपुर बिलौच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मनीष नाम के युवक पर हथौड़ों और डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस पूरी वारदात का वीडियो भी अब सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वीओ बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले हुए एक मामूली विवाद को लेकर गांव के ही लगभग चार लोगों ने मनीष को निशाना बनाया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसे घेरा और फिर हथौड़ों और डंडों से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल मनीष को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो हमले की गंभीरता को साफ तौर पर दिखा रहा है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि मामूली विवाद किस तरह इतनी बड़ी वारदात में बदल गया। बाइट —प्रथम सिंह (जाँच अधिकारी ) बाइट -मनीष का ताऊ
0
0
Report

खोड़ारे थाना क्षेत्र के रतन ईंट भट्ठे में ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में खोडारे थाना क्षेत्र कूकनगर ग्रांट भरपुरवा के पास स्थित रतन ईंट भट्ठे से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहाँ ट्रैक्टर से भट्टे के अंदर ईंट गिराते समय ट्रैक्टर पलटने के कारण डीजल से निकली चिंगारी से लगी चपेट में आने से दबकर 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक राकेश कुमार उर्फ़ धन्नू की जिंदा जलकर के मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दबे होने के कारण ट्रैक्टर के साथ जलते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरीके से कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया गया लेकिन जब जेसीबी मशीन बुला करके बॉडी को बाहर निकल गया। तो पूरी तरीके से ट्रैक्टर चालक की बॉडी जल चुकी थी और दर्दनाक मौत भी हो गई थी। मृतक ट्रैक्टर चालक राकेश बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहरिया गांव का रहने वाला है। लगभग 10-12 साल से रामरतन भट्ठा मालिक के ईंट भट्टे पर ठेकेदारी पर काम करता था। जो ईंट पकाने के लिए मजदूरों द्वारा तैयार की जाती थी उसे ट्रैक्टर ट्राली पर लाद करके ईंट भट्टे के अंदर ले जाकर पकाने के लिए गिराने का काम करता था। घटना की सूचना मिलती ही तत्काल मौके पर पहुंची खोडारे थाने की पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया मौके पर पहुंचे परिजनों के सामने ही मृतक ट्रैक्टर चालक राकेश के शव का पंचायत नामा कराकर गोंडा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस पूरी घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है शव पोस्टमार्टम से मिलने के बाद परिजन अब ट्रैक्टर चालक राकेश का अंतिम संस्कार करने के लिए बस्ती जिले में लेकर के गए हुए हैं।
0
0
Report

भीषण गर्मी के बीच जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित

Karauli, Rajasthan:जिला मुख्यालय में कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। जिला करौली। भीषण गर्मी के दौर के बीच जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा रही है। इसके चलते गर्मी के बीच लोगों को पानी की खातिर परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के अनाज मण्डी, सायनात खिड़किया क्षेत्र, भूडारा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, वजीरपुर गेट क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिन से जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नलों में काफी कम समय के लिए पानी आ रहा है। इससे गर्मी के मौसम में परेशानी हो रही है। उन्हें इधर-उधर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गौरतलब है कि दो दिन पहले जिला कलक्टर ने शहरभर में घूमकर जिला मुख्यालय पर जलापूर्ति तंत्र का जायजा लिया था और अधिकारियों को समुचित जलापूर्ति के निर्देश दिए थे।
0
0
Report
Advertisement

मादक पदार्थ तस्करी करने वाले दो युवक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow6m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद थाना टूंडला की पुलिस द्वारा पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो लोगों को करीब डेढ़ किलो गांजा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना टूंडला पुलिस ने रविवार को मुखविर सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक के शाहिद को करीब 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । वहीं थाना नारखी पुलिस ने मुखविर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार रात में पुरानी पचवान कॉलोनी पर छापा‌मार कार्रवाई करके एक अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र श्यामसुंदर को 1 किलो 100 ग्राम गांजा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पकड़ी गई गांजा तस्करी में शामिल दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है वहीं उनके अन्य सहयोगियों की भी तलाश जारी है।
0
0
Report

जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लोगों का फूटा गुस्सा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू लोगों में आक्रोश

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow11m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित राम नगर में बी.आर. मिलन वाटिका के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशासन ने जमीन पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के यह ध्वस्तीकरण किया गया, जो पूरी तरह से गलत है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिस जमीन को वे अपनी बता रहे हैं, वह सरकारी दस्तावेजों में भी उनके नाम दर्ज है। करीब 2 साल पहले लोगों ने यह जमीन खरीदी थी और कुछ मामलों में 25 साल पुराने बैनामे भी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्हें यह जमीन बेची गई थी, तब कोई विवाद नहीं था, लेकिन अब अचानक पूरा मामला उलझा दिया गया है। गरीब परिवारों का कहना है कि उनकी पूरी पूंजी इस जमीन में लगी हुई है और अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी लोगों को आश्वासन दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद यह कार्रवाई होने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। कुछ लोगों ने भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भी अवैध कब्जे के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से सड़क और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे यह साबित होता है कि यह बसा हुआ इलाका है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिना नोटिस के ध्वस्तीकरण कैसे किया गया प्रशासन की इस कार्रवाई पर लोगों ने जांच की मांग की है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा सांसद रेखा शर्मा की अमर्यादित टिप्पणी से राजनीति की शुचिता पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:भाजपा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय चौधरी भजन लाल बारे की गई अमर्यादित टिपण्णी पूरी तरह शर्मनाक, अस्वीकार्य व अपमानजनक है । सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की भाषावली सामाजिक तथा राजनीतिक शुचिता से परे है। वो भी एक ऐसे व्यक्ति के बारे जो दिवंगत हैं और जिन्होंने लंबी राजनीतिक पारी निभाई। यही नहीं उनके बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री, हमारे साथी श्री चंद्रमोहन को लेकर की गई शब्दावली भी मर्यादा और शुचिता से कौसों दूर है । राजनीति में ऐसा अहंकार ही पतन की पहली शुरुआत है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी व भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली सार्वजनिक तौर से चौधरी भजन लाल के पूरे परिवार से क्षमा मांग अपनी सांसद के ख़िलाफ़ कार्यवाही करेंगे ।
0
0
Report

पासिंग आउट परेड 584 रिक्रूट को दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथअपर पुलिस महानिदेशक ने ली परेड की सलामी

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow18m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। रविवार को पुलिस लाइन के मैदान में प्रदेश के पुलिस अपर महानिदेशक प्रशिक्षण डॉक्टर बी डी पाल्सन ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर पासिंग आउट परेड की सलामी लेते हुए नए रिक्रूट के लिए ‌ देश और समाज की सेवा कै लिए अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा से पालन करने का संदेश दिया गया। फिरोजाबाद पुलिस लाइन में एक भव्य दीक्षांत परेड आयोजन के साथ रविवार को 12 प्लाटून के प्रशिक्षण प्राप्त 584 रिक्रूट के द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ बी डी पॉल्सन ‌के लिए सलामी दी गई। पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि डॉक्टर वी डी पाल्सन ने ट्रेनिंग प्राप्त और आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा की पुलिस में नये आरक्षी शामिल होने से कानून व्यवस्था जन सुरक्षा सुदढ़और मजबूत होगी पुरुष और महिलाओं के वल की संख्या बढ़ने से पुलिस बल में मजबूती आएगी। सभी‌ प्रशिक्षुओं को ‌ आधुनिक फूल सिंह साइबर पराग संविधान मानव अधिकार लैंगिक संवेदनशीलता पुलिस कार्यप्रणाली अनुशासन नैतिकता तथा व्यवहारिक पुलिस कर्तव्यों का पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने आशा व्यक्ति की सभी नये पास आउट आरक्षी अपने कर्तव्य निष्ठा अनुशासन से आम जनता में ईमानदारी से अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हुए पुलिस का सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने सभी रिक्रूट्स को कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने कर्तव्य का अनुशासन और संयम से पालन करने का भी संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विश्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट और उनके प्रशिक्षण में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया‌
0
0
Report
Advertisement

बीच सड़क 'हाई वोल्टेज ड्रामा': गहने और अलमारी फेंक महिला ने काटा हंगामा, तमाशबीन बनी रही दुनिया

Ajeet MishraAjeet MishraFollow19m ago
Basti, Uttar Pradesh:अजीत मिश्रा (खोजी) ​सिद्धार्थनगर (इटवा)। जनपद के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने 'हाई वोल्टेज ड्रामा' शुरू कर दिया। ओम पेट्रोल पंप के सामने बीच सड़क पर हुए इस हंगामे ने न केवल यातायात की रफ्तार थाम दी, बल्कि पारिवारिक कलह को सरेआम नुमाइश बना दिया। ​सड़क पर बिखरे गहने और गृहस्थी ​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला का गुस्सा इस कदर सातवें आसमान पर था कि उसने अपने साथ लाए आभूषण, चांदी की पायल, फ्रिज और अलमारी जैसे कीमती सामान को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। सड़क पर बिखरी गृहस्थी और महिला के उग्र तेवर देख राहगीरों के कदम ठिठक गए। ​राहगीरों से भिड़ंत और गाली-गलौज ​हंगामा सिर्फ सामान फेंकने तक ही सीमित नहीं रहा। जब कुछ राहगीरों ने महिला को समझाने या बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो वह उनसे भी उलझ गई। महिला सरेराह गाली-गलौज करते हुए लोगों से भिड़ती रही। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन मदद के बजाय अधिकांश लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में मशगूल दिखे। ​स्थानीय लोगों का दावा: "यह पहली बार नहीं है। महिला पहले भी कई बार घर का सामान बाहर ले जा चुकी है। पारिवारिक विवाद के चलते वह अक्सर इसी तरह सड़क पर उतर आती है।" ​पुलिस को दी गई सूचना ​मामले की जड़ पारिवारिक कलह बताई जा रही है, जिसने घर की चहारदीवारी लांघकर सड़क पर तमाशे का रूप ले लिया। यह पूरा मामला इटवा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर इस हंगामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो समाज में टूटते रिश्तों और बढ़ते मानसिक तनाव की कड़वी तस्वीर पेश कर रहा है। ​ब्यूरो रिपोर्ट, सिद्धार्थनगर।
0
0
Report

ग्राम-2026 से राजस्थान में कृषि टेक्नोलॉजी निवेश का नया युग शुरू

Jaipur, Rajasthan:बेंगलुरू लिंक से काटिये बेंगलुरू मे ग्राम-2026 इन्वेस्टर्स मीट कृषि विविधिता से सम्पन्न राजस्थान में निवेश, नवाचार की अपार संभावनाएं ग्राम-2026 से तकनीक आधारित कृषि के नए युग की होगी शुरुआत एग्रीटेक, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एआई, आधुनिक खेती से किसान होंगे रूबरू टेक कम्पनियों के लिए राजस्थान लिविंग लैब - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एंकर ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के एतिहासिक आयोजन में जुटी सरकार ने आज बेंगलूरू में रोड शो किया कृषि व्यापार से लेकर बड़ी तादाद में एग्री बिजनेस से जुड़ी कंपनियों और किसानों ने कार्यक्रम में शिरकत की प्रतिभागियों ने सीएम भजनलाल शर्मा को भरोसा दिलाया कि वो राजस्थान आकर राज्य के किसानों को हर संभव मदद को तैयार है वीओ ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट यानि ग्राम का कारंवा रविवार को बेंगलुरू पहुंचा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दक्षिण भारत के एग्री बिजनेस से जुड़े लोगों से मुलाकात की सरकार ने रोड शो आयोजित किया जिसमें बड़ी तादाद में विषय विशेषज्ञ जुटे, सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की कृषि में निवेश की अपार संभावनायें बताईं भजनलाल शर्मा ने कहा,, ग्राम का आयोजन टेक्नोलॉजी और कृषि का एक ऐसा सशक्त मंच होगा जो समृद्ध किसान, समृद्ध राजस्थान और समृद्ध भारत के निर्माण की नींव रखेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश पानी एवं बिजली के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है जिससे कृषि क्षेत्र में निवेश और नवाचार की अपार संभावनाएं बन रही हैं। बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स मीट में एग्री-टेक स्टार्टअप्स, उद्यमियों, निवेशकों एवं कृषि विशेषज्ञां को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सशक्त बनाने के लिए बीज से बाजार तक के विजन पर जोर देते हैं, जिसका उद्देश्य खेती को आधुनिक, लाभदायक और तकनीक-आधारित बनाना है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और हमारा अन्नदाता समृद्ध और खुशहाल होगा। ग्राम के आयोजन को उन्होंने नये युग की शुरूआत बताया। कहा, इसमें प्रदेश के किसान और पशुपालकांं के साथ-साथ देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और तकनीकी जानकार जुटेंगे। इस दौरान एग्रीटेक, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एआई, आधुनिक खेती और फूड प्रोसेसिंग आदि से किसान रूबरू होगा। उन्होंने टेक उद्यमियों एवं निवेशकों को इस महत्वाकांक्षी आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। सीएम भजनलाल शर्मा ने गिनाई खूबियां अन्न के उत्पादन में अग्रणी राजस्थान मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। बाजरा सहित विभिन्न श्री अन्न के उत्पादन में राजस्थान अग्रणी है। हमारा प्रदेश सरसों, तिलहन, जौ और ग्वार तथा ईसबगोल एवं जीरे के उत्पादन में पहले और मेथी, लहसुन, सौंफ, धनिया, अजवायन, मूंग और मूंगफली के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान कृषि क्षेत्र में व्यापक स्तर पर एमओयू हुए जिनका निरन्तर क्रियान्वयन हो रहा है। प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन, जैविक कृषि, स्पाइस पार्क और कृषि तकनीक में निवेश के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। टेक कम्पनियों के लिए राजस्थान एक लिविंग लैब बन सकता है, जहां टेक्नोलॉजी कृषि क्षेत्र को व्यापक स्तर पर बदल सकती है। 24 जिलों में किसानों को दिन में मिल रही बिजली, अन्नदाता बन रहा ऊर्जादाता शर्मा ने कहा कि राजस्थान ने ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं जिसके फलस्वरूप अन्नदाता ऊर्जादाता बन रहा है। आज प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन के समय में बिजली मिल रही है जिसे वर्ष 2027 में पूरे प्रदेश में उपलब्ध करवाया जाएगा। उद्योग हो या उपभोक्ता सभी को पर्याप्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर एवं गंगनहर का सुदृढ़ीकरण, देवास परियोजना का विस्तार एवं सोम-कमला-अंबा से संबंधित परियोजनाओं को साकार करने का काम रही है। किरोड़ी बोले,बदल रहा है राजस्थान,कृषि क्षेत्र के नवाचार विकसित बनायेंगे प्रदेश को कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचे और नवाचार को बढ़ावा देकर एग्रीटेक सेक्टर को मजबूत कर रही है, जिससे निवेशकों और उद्यमियों के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र तैयार हो। ग्राम-2026 में नवाचारों और नवीन तकनीकों का प्रदर्शन होगा। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल ने कहा कि राजस्थान में कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। इसके अन्तर्गत तकनीक का समावेशन करते हुए किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बाइट डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा कृषि मंत्री वीओ बहरहाल ग्राम के आयोजन को सरकार का सबसे बड़ा किसानों का मेला करार दिया जा रहा है ,जहां देश भर के विशेषज्ञ उन्नत किस्मों से लेकर भविष्य की खेती पर किसानों को जागरूक करेंगे तीन दिन के आयोजन में डेढ लाख से ज्यादा किसानों के जुटने का अनुमान है,,,जाहिर है भजनलाल सरकार खुद को किसान हितैषी सरकार करार देने का कोई मौका नहीं चूकेगी आखिर उसके पास किसानों के हित में किये गये कामों की इतनी बड़ी फेहरिस्त है,,जिसका जमकर प्रचार प्रसार भी होगा,, और किसानों में सरकार के प्रति भरोसा भी मजबूत होगा
0
0
Report

झुंझुनूं के बाकरा मोड़ की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सामान बदलने को लेकर विवाद, धक्का-मुक्की

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर के बाकरा मोड़ इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर सामान बदलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। जानकारी के अनुसार ‘परी इलेक्ट्रॉनिक्स’ नामक दुकान पर कुछ युवक खरीदी गई लाइट को बदलने या वापस करने पहुंचे थे। इसी दौरान दुकानदार और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और दुकानदार व उसके बेटों के साथ मारपीट की । हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि लाइट बदलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे मौके पर ही समझाइश कर शांत कर दिया गया। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और दोनों पक्षों को थाने में रिपोर्ट देने को कहा गया है। लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top