icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फतेहपुर सीकर रात के हादसे: ट्रेलर चालक की मौत, पांच वाहन भिड़ंत

Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर छह वाहनों की देर रात टक्कर एक की मौत फतेहपुर के बीड़ इलाके में बीती रात को दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से आ रहे पांच वाहन भी टकर गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। सड़क हादसे मे एक अन्य घायल हो गया। पांच गाड़ियों में सवार लोगो को चोट नहीं आई। कोतवाली थाना इलाके के बीड मे राजमार्ग पर दो ट्रेलरो की जबरदस भिडन्त हो जाने से एक ट्रेलर सड़क किनारे खाई मे पलटी खा गया जिसका चालक निचे दब जाने से चालक की मोत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची ओर क्रेन की सहायता से एक ट्रेलर चालक को कडी मशक्कत के बाद बहार निकलवा कर ट्रोमा सेन्टर इलाज के लिए भेजा जबकि दुसरे ट्रेलर के निचे दबे चालक को दो क्रेनो की सहायता बहार निकाला कर अस्पताल भेजा जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे के दौरान राजमार्ग पर कई किलोमीटर तक दोनो ओर वाहनो की कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिगस्त ट्रेलर को सड़क किनारे करवा कर यातायात सुचारू करवाया। सड़क हादसे के दौरान दो पीकप व दो कार भी भिडन्त हो गई। लेकिन किसी को चोट नही आयी । मौके पर लोगो ने बताया कि पिछले दिनो इसी सड़क का काम किया गया ओर डामर डाली गई थी जिससे वाहन स्लिप होते है जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है संभवत आज भी हादसा इसी कारण हुआ बताया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लीक से आग, एक महिला समेत दो झुलसी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा निवासी एक युवक की बारात मंगलवार को जानी थी. सोमवार को शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं और शादी की तेल रस्म भी चल रही थी. घर में गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा था; इसी दौरान सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई. आग विकराल रूप ले ली. आग की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घर में मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया. घनश्याम की रिश्तेदारी घर में मौजूद थी; उसकी बहन अनीता झुलसी. आंखों के चपेट में आने से मोबाइल और घरेलू सामान जल गया; अनुमानित नुकसान लगभग ₹100,000 बताय गया. पुलिस मामला निरीक्षण के लिए मौके पर पहुँची. परिवार उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया.
0
0
Report
Advertisement

एफएमजीई परीक्षा पास कर डॉ. सलमान अख्तर ने बढ़ाया जनपद का मान

Dipu RawatDipu RawatFollow12m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। जनपद के पिपरा जद्दू क्षेत्र के ग्राम गोपाला निवासी डॉ. सलमान अख्तर ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. सलमान अख्तर, मोहम्मद असलम के पुत्र हैं। उन्होंने रूस स्थित Bashkir State Medical University से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। विदेश से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारत में आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इस सफलता के साथ ही वह भारत में चिकित्सकीय सेवा देने के लिए पात्र हो गए हैं। ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल करना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करेगा। डॉ. सलमान अख्तर की सफलता पर परिजनों ने इसे उनके अथक परिश्रम, लगन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम बताया। वहीं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में अपने ज्ञान और अनुभव से समाज एवं क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन साइबर सुरक्षा: उत्तराखंड पुलिस ने साइबर क्राइम पर तोड़, खोए फोन बरामद

Noida, Uttar Pradesh:0807ZUP_RDP_SSP_CYBER_R पुलिस की बाईट और जनरल फुटेज है Rudraprayag (Uttarakhand): Niharika Tomar (Superintendent Of Police) On Operation Cyber Suraksha Campaign / Action Against Cybercrime / Cyber Fraud Complaint Disposal And Recovery रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: SP निहारिका तोमर कहती हैं, "पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार, पूरे जुलाई महीने में 'ऑपरेशन साइबर सुरक्षा' चलाया जा रहा है। सभी जिलों की पुलिस टीमें इस पहल पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। हमारे लक्ष्यों में साइबर अपराध के विभिन्न मामलों की समीक्षा करना और उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करना शामिल है... इसके अलावा, इस ऑपरेशन में खोए हुए फोन को बरामद करना और इंटरनेट पर अश्लील सामग्री फैलाने जैसे मामलों पर कार्रवाई करना भी शामिल है।"
0
0
Report

आज से नगर निगम में ताला, कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सेवाएं प्रभावित

Sagar, Madhya Pradesh:आज से नगर निगम में तालाबंदी, तमाम कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर। सागर नगर निगम के विविध विभागों के कर्मचारी अपनी तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर निगम के बाहर धरने पर बैठे हैं और अब निगम आयुक्त की वादा खिलाफ़ी को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। मंगलवार को धरना स्थल पर हुई कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद ये निर्णय लिया गया है। आज से निगम में ताला बंदी की घोषणा करने वाले इन प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बेमियादी हड़ताल से फायर ब्रिगेड और जलप्रदाय विभाग यानी वाटर सप्लाई से जुड़े कर्मचारी मुक्त रहेंगे ताकि लोगों को पीने का पानी और हादसों में फ़ायर ब्रिगेड मिल सके। इस हड़ताल खास तौर पर सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी वही बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति में भी परेशानी हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के हनुमान मंदिर से 6 किलो चांदी के छत्र-मुकुट चोरी, CCTV में कैद

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी। हनुमान जी की प्रतिमा से 6 किलो चांदी का छत्र और मुकुट चोरी। देर रात करीब 2:30 बजे चोर ने दिया वारदात को अंजाम। मंदिर के हवन कुंड की ओर बने छोटे गेट से अंदर घुसा चोर। पूरी चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। चोर ने गमछे से ढका हुआ था अपना चेहरा। सुबह मंदिर खुलने पर पुजारियों को चोरी का चला पता। मंदिर के प्रधान ने तुरंत पुलिस को दी सूचना। पुजारी ने किसी जानकार व्यक्ति पर जताया शक। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की जांच। चौकी इंचार्ज बोले, जल्द गिरफ्तार होगा मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी।
0
0
Report

खाद्य निरीक्षक बलरामपुर को 5 साल कैद, नाबालिग से उत्पीड़न का मामला

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर. खाद्य निरीक्षक निखिलेश थिभुंने को 5 साल सश्रम कारवास. 24 हजार का अर्थदंड. अपर सत्र न्यायधीश (फास्ट ट्रैक) एक्ट्रोसिटी कोर्ट से शुभ्रा पचौरी ने सुनाया फैसला. नाबालिक से लैंगिंग उत्पीड़न का था मामला. अपने ऑफिस में नाबालिक को रखा था काम पर. 11 जनवरी 2022 को रामानुजगंज थाने में दर्ज की गई थी एफआईआर. पीड़िता की मां ने की थी शिकायत. न्यायालय ने खाद्य निरीक्षक के एक सहयोगी को भी 5 साल की सजा. नाबालिक को नौकरी में रखे जाने और राशन कार्ड के एवज में पैसा वसूलने के मामले में जांच करने न्यायालय ने दिया आदेश
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top