733129
সুকান্ত মোড়ে জমায়েত করার পড়ে জাস্টিস ফর আর জি কর স্লোগান তুলে শুরু হয় রাতের দখল
Kaliyaganj, West Bengal:আর জি কর মেডিক্যাল কলেজের মহিলা চিকিৎসককে ধর্ষণ ও হত্যার ঘটনায় কালিয়াগঞ্জে প্রতিবাদ চলছে। বুধবার সুকান্ত মোড়ে "জাস্টিস ফর আর জি কর" স্লোগানে জমায়েতের পর "দখল নাও, দিন বদলাও" কর্মসূচি পালন হয়। এরপর মোমবাতি নিয়ে মানববন্ধন এবং কবি সুকান্তের মূর্তিতে মোমবাতি জ্বালিয়ে কর্মসূচি শেষ হয়। আগামীতে আরও কর্মসূচি ঘোষণা করা হয়েছে যতক্ষণ না দোষীদের দৃষ্টান্তমূলক শাস্তি হয়। জমায়েতে আইনশৃঙ্খলা নিয়ন্ত্রণে ছিল পুলিশ বাহিনী।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली में 22 वर्षीय अर्जुन ने सुसाइड कर लिया
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ -- पट्टी कोतवाली के बाथरूम में 22 वर्षीय लड़के अर्जुन ने किया सुसाइड! बाथरूम में फांसी लगा कर दी जान, घटना से कोतवाली में मचा हड़कंप, प्रेमिका लड़की को पुलिस ने बरामद कर लाई थी कोतवाली, पुलिस के अनुसार प्रेमिका के पीछे पीछे कोतवाली पहुंच गया था प्रेमी लड़का, दूसरी बार FIR दर्ज होने से नाराज लड़के ने बाथरूम जाने के बहाने से किया सुसाइड, पहली बार लड़की के बयान पर भी दर्ज किया गया था मुकदमा, एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर, लड़के के मौत की जांच पड़ताल में जुटे, पट्टी कोतवाली का मामला0
0
Report
रीवा मौत मामले के बाद अथर्व ब्लड सेंटर के लाइसेंस उल्लंघन पर कार्रवाई
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में कल्पना मिश्रा मौत मामले के बाद अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अथर्व ब्लड सेंटर नियमों के विपरीत और बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था, जिसके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही रीवा में संचालित सभी ब्लड बैंकों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर संजय गांधी अस्पताल में प्रत्येक मरीज की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित स्टाफ और doktorों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में अथर्व ब्लड सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज होना अब तक की प्रमुख कार्रवाई के रूप में सामने आया है। इस पूरे मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले भी कल्पना मिश्रा मौत मामले को लेकर कई बड़ी कार्रवाइयां सामने आ चुकी हैं। अस्पताल अधीक्षक का तबादला कर उन्हें पद से हटाया गया, दो डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया, जबकि कई स्टाफ को इधर से उधर किया गया और कुछ कर्मचारियों को अस्पताल से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया। यानी कल्पना मिश्रा की मौत के बाद से लगातार जिम्मेदारों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। अब इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी जारी है और जांच रिपोर्ट एवं प्रतिवेदन का इंतजार किया जा रहा है। इसी रिपोर्ट के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि कल्पना मिश्रा के इलाज के दौरान आखिर किस स्तर पर लापरवाही हुई और कौन-कौन से डॉक्टर या कर्मचारी इसके लिए जिम्मेदार पाए जाते हैं। फिलहाल पूरे मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी। राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश0
0
Report
Praja Seva Andolana कार्यक्रम में मंत्री K. M. Shivalingegowda के बयान पर बवाल
Noida, Uttar Pradesh:Hassan Minister K.M. Shivalingegowda sparks controversy at Praja Seva Andolana meeting During the Praja Seva Andolana programme, Minister K.M. Shivalingegowda made a controversial remark. The minister said, "It is your duty to respectfully give something to the officials who get your work done. That is your dharma. But it is not right to forcibly extort money." The Praja Seva Andolana programme was being held at the Sakleshpur Tahsildar's Office premises. People in the audience were angered by the minister's remarks and questioned him, asking, "Why should we give them anything respectfully? Aren't they already paid salaries?" Following the backlash, the Deputy Commissioner (DC), who was present on the stage, attempted to clarify the minister's statement. At that point, the minister responded, saying, "That is up to you. Do you know what I mean by 'respectfully'?" and tried to explain his remarks. "I did not ask anyone to pay a bribe. I did not tell you to give money. I said you should show respect," the minister clarified. The minister later directed the police to remove a person from the venue, alleging that he had come to disrupt the meeting. People at the event expressed anger, alleging that officials demand bribes to get work done. While responding to those complaints and asking people to courageously report such instances to the Deputy Commissioner, the minister again found himself in controversy. He repeated that "after your work is completed, it is your duty to show respect in a dignified manner," triggering further criticism and debate.0
0
Report
Advertisement
ग्रामीण इलाके में गृहवधू की मौत, परिवार ने हत्या का आरोप; पति फरार
Basirhat, West Bengal:হাড়োয়ার বকজুড়ি পঞ্চায়েতের মাজমপুর গ্রামে এক গৃহবধুর অস্বাভাবিক মৃত্যু ঘিরে চাঞ্চল্য। ঘটনার পর এলাকা ছেড়ে পালায় স্বামী প্রশাসন ও স্থানীয় সূত্রে জানাযায় মিনাখাঁর দেওলি গ্রামের বছর ২০ বয়স সরিফা খাতুনের সঙ্গে বছর দুই আগে হাড়োয়ার মাজমপুরে বাড়ি শুকুর আলি নস্করের সঙ্গে বিয়ে হয়। বিয়ের কিছুদিন যেতেই তাদের মধ্যে অশান্তি লেগেই ছিল প্রাই মানসিক ও শারীরিক অত্যাচার চালাত তার স্বামী শুকুর আলি। মেয়ের পরিবারের অভিযোগ রাতে শুকুর আলির বাড়ি থেকে জানায় তাদের মেয়ে গলায় দড়ি দিয়ে আত্মহত্যা করেছে। তারা খবর পেয়ে মেয়ের শ্বশুর বাড়িতে এসে দেখে ঘরের বারান্দায় মেয়ের নিথর দেহ পড়ে রয়েছে। রাতেই গৃহবধূকে হাড়োয়া গ্রামীণ হাসপাতালে নিয়ে গেলে চিকিৎসক মৃত বলে ঘোষনা করে। গৃহবধূর বাপের বাড়ির অভিযোগ তারা অত্যাচার করে তাদের মেয়েকে মেরে ফেলেছে। খুন না आत्मহত্যা তা জানতে ময়নাতদন্তের জন্য পুলিস মৃতদেহ টি উদ্ধার করে বসিরহাট জেলা হাসপাতালে পাঠায়। ঘটনার পর এলাকা ছেড়ে পালায় স্বামী শুকুর নস্কর। 1) বাইট - B তাসলিমা বিবি ( গৃহবধূর আত্মীয় ) 2) B1 খোকন মণ্ডল ( গৃহবধূর আত্মীয় ) বিমল বসু বসিরহাট0
0
Report
अयोध्या में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, प्रशासन ने हटाने शुरू किए
Ayodhya, Uttar Pradesh:2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी पोस्टर वार तेज होता नजर आ रहा है। लखनऊ समेत कई जिलों के बाद अब अयोध्या में भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। राम मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज पर लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ पूर्व सांसद अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें दिखाई गई हैं। पोस्टर पर लिखा गया है—“अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश।” इसके साथ ही पोस्टर पर स्लोगन लिखा है—“आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।” पोस्टर सामने आने के बाद अयोध्या में राजनीतिक माहौल गरमाने के साथ ही पोस्टर लगाने वालों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने सुबह ही शहर में अलग-अलग जगह लगाए गए ऐसे पोस्टरों को हटवाना शुरू कर दिया। चूड़ामणि चौराहे से राम मंदिर जाने वाले मार्ग पर लगा एक पोस्टर फटा हुआ भी नजर आया। फिलहाल इन पोस्टरों को किसने लगाया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप लगाने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है。0
0
Report
प्रयागराज में पीडीए ने 200 करोड़ जमीन पर अवैध कब्जे के 53 नोटिस जारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज के तुलसीपुर इलाके में पीडीए की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। 200 करोड़ कीमत की 5 बीघे से ज्यादा सरकारी पीडीए की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके मकान, दुकान बनाकर किराया वसूला जा रहा है। साथ ही अवैध तरीके से डेयरी भी संचालित की जा रही है। पीडीए ने फिलहाल 53 अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। नोटिस के अनुसार 24 सितंबर तक पीडीए के समक्ष कब्जाधारकों को स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज पेश करने होंगे। दस्तावेज साक्ष्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण बेदखली की कार्रवाई करेगा। प्रयागराज के सदर तहसील के अंतर्गत तुलसीपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा होने के बाद राजस्व विभाग के साथ पीडीए की टीम सक्रिय हो गई है। पीडीए ने अपनी नोटिस में साफ किया है कि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज संतोषजनक नहीं मिलने पर कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक करीब 5 बीघे से ज्यादा सरकारी जमीन को कब्जा किया गया है। जमीन की अनुमानित कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कब्जे वाली जमीन पर दुकान, मकान बनाए गए हैं, पीछे का हिस्से में डेयरी भी संचालित की जा रही है। दुकानों से किरायेदारी भी वसूली जा रही है। वहीं कब्जाधारकों में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की नोटिस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कब्जा धारकों का कहना है कि यह उनकी रजिस्ट्री की जमीन है, पीडीए की नोटिस को ही कब्जाधारक अवैध बता रहें हैं। कब्जाधारको का कहना है कि वह न्यायालय में पीडीए की नोटिस को चुनौती देंगे。0
0
Report
Advertisement
मोदी का उत्तराखंड दौरा: टिहरी टरबाइन उद्घाटन और केदारनाथ पुनर्निर्माण की समीक्षा
Dehradun, Uttarakhand:एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के साथ एक विशेष लगाव है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि अक्टूबर के महीने में प्रधानमंत्री टिहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट की नई टरबाइन का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का भी पीएम निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ऋषिकेश कर्ण प्रयाग रेलवे लाइन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का दौरा कर सकते हैं। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में भी पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा ले सकते हैं। बाइट कुंदन परिहार प्रदेश महामंत्री भाजपा वीओ अक्टूबर नवंबर के महीने में ही प्रधानमंत्री के दो अन्य डर भी उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित हो सकते हैं। एक द्वारा हरिद्वार में संतों के साथ मुलाकात और गंगा आरती का बताया जा रहा है। वही दूसरा दौरा कुमाऊं में चंपावत क्षेत्र में और मायावती आश्रम में प्रवास का बताया जा रहा है। बाइट कुंदन परिहार प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दौर प्रदेश में बड़ी सौगात देने वाले हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी उत्तराखंड आते हैं उत्तराखंड को नई सौगात मिलती है और इस बार भी प्रधानमंत्री के इन तीनों दौैरों को विशेष योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है。0
0
Report
हल्द्वानी के मजदूर क्वार्टर विवाद से इलाके में सुरक्षा चिंता बढ़ी
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के तल्दी बमौरी-लालडांट इलाके की शक्तिनगर फेज-वन कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में बड़ी संख्या में मजदूर क्वार्टर बनाए गए हैं, जहां रहने वाले लोगों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। शनिवार रात भी विवाद बढ़ते-बढ़ते सड़क तक पहुंच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी के अलग-अलग प्लाटों पर मजदूर क्वार्टर बने हुए हैं। आरोप है कि इन क्वार्टरों में रहने वाले मजदूरों के बीच आए दिन झगड़ा, मारपीट, गाली-गलौज और चाकूबाजी जैसी घटनाएं होती रहती हैं। शनिवार रात भी विवाद सड़क तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर परेशान स्थानीय लोगों ने सोमवार को SDM कार्यालय में प्रदर्शन किया और मजदूर क्वार्टरों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पार्षद को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की。 स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि विवाद और कथित अराजकता के चलते उन्हें और उनकी बेटियों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने गंदगी की समस्या का भी आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने SDM से मुलाकात कर मजदूर क्वार्टरों को हटाने और क्षेत्र की स्थिति सुधारने की मांग की。0
0
Report
सोनिया सोनी नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित, भाजपा ने जीत की घोषणा
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह नगर पालिका निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर मतदान हुआ। रिटर्निंग अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि नगर पालिका में बीस पार्षद है। भाजपा के सोनिया कुमारी स्वर्णकार को 14 मत और कांग्रेस के अनीता चौधरी को 6 मत मिलने पर भाजपा की सोनिया अध्यक्ष पद पर विजय रही। रिटर्निंग अधिकारी ने सोनिया को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र सौपा। सोनिया को भाजपा मंडल अध्यक्ष सरपट सोनी और अन्य भाजपा पदाधिकारी ग्रामीणों ने स्वागत किया। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने कहा कि नगर पालिका चहु मुखी विकास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
मालाखेड़ा नगर पालिका में हंगामा, मतदान के बाद परिणाम स्पष्ट
Alwar, Rajasthan:मलाखेड़ा मे नगर पालिका मे हंगामा टीकाराम जूली और ए एसपी ग्रामीण प्रयिंका रघुवंशी आज भड़के जूली मालाखेड़ा नगर पालिका मे 20 वार्ड पार्षद करने पहुंचे मतदान कोंग्रेस की सावित्री मीणा और बीजेपी के पूरण चंद है अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा के दो और कोंग्रेस के 9 और निर्दलीय 9 प्रत्याशी जीते है0
0
Report
बरेली में PRV 112 गाड़ी से डीजल चोरी, SSP ने कार्रवाई शुरू की
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। पीआरवी 112 की गाड़ी से डीजल चोरी कर पंप पर बेचने का मामला डीजल चोरी का वीडियो वायरल के बाद एसएसपी अनुराग आर्य का एक्शन एसएसपी में पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार कांस्टेबल मोंटी कुमार को किया सस्पेंड होमगार्ड मुकेश शर्मा पर कार्यवाही के लिए कमांडेंट को लिखा पत्र एसओ आशुतोष दुवेदी की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने की कार्यवाही शाही थाना क्षेत्र के दुनका चौकी के पैट्रोल पंप का मामला ।0
0
Report
देवघर में रंगदारी-नशीले पदार्थों के कारोबार का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार
Deoghar, Jharkhand:देवघर। नगर थाना क्षेत्र में दुकानदारों और व्यवसायियों को धमकाने, रंगदारी मांगने तथा नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े मामलों में देवघर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव झा और निहाल मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शिवगंगा स्थित श्मशान घाट के झाड़ी से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, मामले में एक अन्य आरोपी विक्रम कुमार चौरसिया के घर से सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर बरामद किए जाने की बात पुलिस ने कही है।पुलिस के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र में दुकानदारों और व्यवसायियों को धमकाने, मारपीट, रंगदारी मांगने तथा नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित शिकायतों के बाद जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान जसीडीह पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े अलग - अलग मामलों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर जुगसलाई में प्लाईवुड दूकान से पांच लाख की चोरी, दो संदिग्ध फरार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सामान और नकदी की चोरी कर ली। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर संचालक सुमित मलिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही डीएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संचालक के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1.20 बजे एक व्यक्ति दुकान के ऊपरी हिस्से में प्रवेश करता दिख रहा है। उसने ग्रिल का तार काटने के बाद शीशा तोड़ा और कार्यालय में घुस गया। अंदर पहुंचकर उसने फाइल रखने वाले अपार्टमेंट को काटकर कागजात से छेड़छाड़ की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को बंद करने और घुमाने का प्रयास किया। चोरी में एक लाख रुपये से अधिक नकद, एक लैपटॉप, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति तथा दीपावली पर जमा किए गए चांदी और एक ग्राम सोने के सिक्के शामिल हैं। कुछ जरूरी फाइलें और दस्तावेज भी गायब हैं। संचालक ने प्रारंभिक तौर पर कुल नुकसान करीब पांच लाख रुपये बताया है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं। एक हेलमेट पहनकर दुकान में दाखिल हुआ, जबकि दूसरा बाहर स्कूटी लेकर इंतजार करता रहा। वारदात के बाद दोनों स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।0
0
Report
बालाघाट: एथेनॉल घोटाले में भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई राजकुमार कावरे गिरफ्तार
बालाघाट– एथेनॉल के नाम पर सरकारी चावल की हेराफेरी मामले भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई गिरफ्तार... सरकारी चावल हेराफेरी मामले में राजकुमार कावरे गिरफ्तार... पूर्व मंत्री व वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामिकशोर कावरे के बड़े भाई है राजकुमार कावरे... Harsh Rice Industries के संचालक है राजकुमार कावरे.... कई दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म था कि जांच की आंच भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई तक आ सकती है... इससे पहले हर sûrash Rice Industries के पार्टनर विनोद शर्मा और अविनाश कावरे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है... सरकारी चावल के हेराफेरी मामले में अब तक लगभग दो दर्जन गिरफ्तारी हो चुकी है... सूत्र0
0
Report
भाजपा की कमला महावर सूरौठ नगरपालिका चेयरमैन बनीं—कांग्रेस प्रत्याशी हारी
Karauli, Rajasthan:सूरौठ नगरपालिका चेयरमैन बनी भाजपा की कमला महावर, दो मतों से जीती हिण्डौन सिटी। हिण्डौन के सूरौठ नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमला महावर ने कांग्रेस प्रत्याशी सोमोती महावर को दो मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। मतगणना में कमला महावर को 11 मत जबकि सोमोती महावर को 9 मत मिले। यह सूरौठ नगरपालिका का पहला चुनाव था। 20 वार्डों वाली इस नगरपालिका में पार्षद चुनाव के नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। कुल 20 पार्षदों में से 16 निर्दलीय चुने गए, जबकि भाजपा और कांग्रेस को दो-दो सीटें मिलीं। चेयरमैन पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित चेयरमैन कमला महावर का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर करौली प्यारेलाल सोथवाल तथा चुनाव प्रभारी राजवीर सिंह डागुर के अनुसार चेयरमैन पद के लिए कुल तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें भाजपा, कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल थे। गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक दोनों प्रमुख प्रत्याशियों में से किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया, जिसके बाद उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए गए और सीधा मुकाबला तय हो गया। मतदान नगरपालिका मुख्यालय पर संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी की जीत साबित हुई। नवनिर्वाचित चेयरमैन कमला महावर के सामने अब नगरवासियों की प्रमुख समस्याएं सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और जलभराव के समाधान की चुनौती है। नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।0
0
Report
Advertisement
