Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South 24 Parganas743338
तृणमूल छोड़कर ISF में शामिल: कुल पचास टीएमसी कार्यकर्ता शामिल
NGNakibUddin gazi
Oct 13, 2025 04:00:29
Jalabaria, West Bengal
তৃণমূল ছেড়ে isf যোগদান সময় যত এগিয়ে আসছে রাজনৈতিক নেতৃত্বদের ততই নিজেদের ঘর গুচ্ছতে ব্যস্ত হয়ে পড়ছে আইএসএফের কর্মীসভা তে তৃণমূলের যোগদান দেখা গেল ঢোলা অঞ্চলের ঢোলাতে। তৃণমূল ছেড়ে আইএসএফের যোগদান হল কুলপির বিধানসভা ঢলা থানার ঢলা অঞ্চলের প্রায় ৫০ জন তৃণমূল কর্মী, সমর্থকরা দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার আই এস এফের সহ-সভাপতি আইনজীবী শাহাদাত শাহ হাত ধরে isf যোগদান করে। পঞ্চায়েতের দুর্নীতির প্রতিবাদে এই যোগদান বলে আইএসএফের জেলার নেতৃত্বদের দাবি ভোটের আগে তৃণমূল কংগ্রেসের ভাঙ্গন দেখা যাবে অনেক এমনটাই দাবি আইএসএফের। অন্যদিকে তৃণমূল কংগ্রেসের পক্ষ থেকে ব্লক এর নেতৃত্ব টা জানিয়েছেন তৃণমূল কংগ্রেসের কর্মী সমর্থকরা কেউ আইসেপের যোগদান করেনি। আইএসএফের লোকজনকে নিয়ে তাদের হাতে পতাকা তুলে দিয়ে নাটক করে নিজেদের প্রচারে আসতে চাইছে। যারা তৃণমূল করে তারা কোথাও যাবে না আইএসএফের এটা বাউতা বাজি এমনটাই দাবি তৃণমূলের। সব মিলিয়ে ভোটের দিনক্ষণ যত এগিয়ে আসছে, রাজনৈতিক নেতৃত্বদের ঘর গোছানোর জন্য বিভিন্ন জায়গা কর্মীসভা ও দলে যোগদান করার কর্মসূচি পালন করছে.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNishit Pancholi
Oct 13, 2025 06:24:54
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Oct 13, 2025 06:23:59
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव हिम्मतनगर में समुदाय विशेष के दो पक्ष आपस में भिड़ गये. पुराने मकान के निर्माण विवाद को लेकर दोनों पक्षों में न सिर्फ जमकर मारपीट हुई, बल्कि पथराव भी हुआ. जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. इलाके में मारपीट और पथराव से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मय फोर्स के पहुंच गई. पुलिस ने विवाद शांत कराते हुए घायल हुए आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उपद्रव करने वाले 13 नामजद सहित करीब 24-25 लोगों के खिलाफ मारपीट, उपद्रव और जानलेवा हमला करने की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है. जिनके पास से दो सरिया, डंडे व ईंटें बरामद की हैं. जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव में एक पुराने मकान के निर्माण को लेकर ठेकेदार शौकीन, सत्तार, मुस्तफा व हसनैन परिवार के बीच विवाद चल रहा है. बीती शाम शौकीन और हसनैन दोनों ही पक्षों से करीब 25-30 लोग आमने-सामने आ गये और दोनों पक्षों में न सिर्फ लाठी-डंडे और सरिया से जमकर मारपीट हुई, बल्कि पथराव भी हुआ. इलाके में उपद्रव की इस घटना से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई. पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उपद्रव शांत कराया और मौके से दोनों पक्षों के 13 नामजद सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस उपद्रव करने वाले लोगों की गिरफ्तारी में जुट गई है.
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Oct 13, 2025 06:23:48
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story – बाराबंकी के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घर में मिला रिवॉल्वर और सुसाइड नोट, आर्थिक दबाव बताया कारण बाराबंकी शहर के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में रविवार देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब 50 वर्षीय कपड़ा व्यापारी नीरज जैन ने खुद को गोली मार ली। नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। नीरज जैन शहर के जाने-माने व्यापारी थे और धनोखर चौराहे पर स्थित कल्पना साड़ी सेंटर के मालिक थे。 जानकारी के मुताबिक नीरज जैन रविवार शाम अपने किराए के मकान में अकेले थे। रात में अचानक घर के भीतर गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी सतर्क हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया गया जहां नीरज जैन खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस ने उनके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की और घर की तलाशी शुरू की। मौके से पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें नीरज जैन ने अपने व्यापार में हो रहे नुकसान और आर्थिक दबाव का जिक्र किया है। शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि लगातार बढ़ते आर्थिक संकट से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही व्यापारी समुदाय और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि नीरज जैन पिछले कुछ महीनों से व्यापारिक लेन-देन को लेकर काफी तनाव में थे। मानसिक दबाव के चलते वे परेशान चल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। प्रारम्भिक जांच के अनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Oct 13, 2025 06:23:38
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Oct 13, 2025 06:23:27
Baran, Rajasthan:अंता उप चुनाव 2025 अधिसूचना जारी, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे नामांकन पत्र अंता उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार बारां में आगामी 11 नवंबर को होने वाले अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश सिंह तोमर ने बताया अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे. वहीं इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 23 अक्टूबर को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक तय की गई है.
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Oct 13, 2025 06:23:13
Barh, Bihar:मोकामा विधानसभा में नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच में वोट बहिष्कार का बैनर लगा देखकर अनंत सिंह का काफिला वहां थोड़ी देर रुका और वहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। आम लोगों की नली और गली की समस्या सुनकर उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को फोन पर जमकर फटकार लगाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने छोटे सरकार जिंदाबाद के भी नारे लगाए। यहां लोगों ने बैनर लगाकर वोट बहिष्कार का फैसला किया है। यहां के लगभग तेईस सौ दलित मतदाताओं ने इस बार वोट बहिष्कार का सामूहिक फैसला लिया है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह आज इस क्षेत्र में अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसंपर्क करने पहुंचे थे। लोगों का कहना है कि यह सड़क लगभग चालीस साल से नही बना है। कुछ दिन पहले नगर परिषद ने रास्ते पर राबीस बिछा दिया था, जो बारिश में कीचड़ में बदल गया। इसी सड़क के किनारे रेलवे का नाला बना है, आरोप है कि इसकी सफाई नही हुई है, जिससे बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है। लोगों की मांग है कि यह बड़ा नाला ढंका होना चाहिए। यहां लगभग डेढ किलोमीटर तक सड़क की स्थिति बदहाल है। उनका कहना है कि अब वे उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो सड़क और नाले का निर्माण करेगा। लोगों ने कहा कि चालीस सालों में यह सड़क कभी नहीं बनी है। जब भी चुनाव आता है तो कोई नेता मिट्टी भरवा देता है, कभी जेसीबी चलवा देता है लेकिन सड़क और नाले का निर्माण कभी नही हुआ। इस बार कोई प्रत्याशी आयेगा, तो कोई भी वोट नहीं देगा।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 13, 2025 06:22:06
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सोमवार तड़के सूरज निकलने से पहले प्रशासन का बुलडोज़र एक्शन चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। सुबह-सुबह भारी पुलिस बल और जिला प्रशासन की मौजूदगी में एनएच के पास बने अवैध ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बुलडोज़र के साथ क्रेन भी तैनात रही। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई क्यों की गई और क्या संचालकों को नोटिस दिया गया था? ढाबा संचालक, जो पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं, का आरोप है कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की गई। वहीं अब कलेक्टर मिशा सिंघ ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई नेशनल हाईवे अथॉरिटी की शिकायतों के बाद की गई। अधिग्रहित भूमि पर अवैध निर्माण कर ढाबे संचालित किए जा रहे थे, जिन पर पहले भी नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद अवैध ढांचे नहीं हटाए गए। कलेक्टर ने बताया कि सुबह जल्दी कार्रवाई इसलिए की गई कि कार्यवाही शांतिपूर्वक और जल्दी पूरी हो सके। फिलहाल अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ढाबा संचालकों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और क्या प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 13, 2025 06:21:39
Morena, Madhya Pradesh:घर से चोरी हुए मोबाइल खुद मालिक ने ढूंढ निकाले, महिला, पुरुष और बच्ची निकले चोर गुना। शहर के कर्नलगंज इलाके में हुए मोबाइल चोरी के मामले में फरियादी ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से न केवल चोरों का पता लगाया बल्कि उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। मामला शनिवार सुबह का है, जब कर्नलगंज निवासी मकदूम खान के घर से दो कीमती मोबाइल चोरी हो गए थे। घटना के बाद मकदूम ने तुरंत ही अपने स्तर पर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक महिला, एक पुरुष और एक छोटी बच्ची घर में घुसकर मोबाइल चुराते हुए दिखाई दिए। फरियादी ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराने के साथ ही खुद भी संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर जानकारी जुटाई और कई लोगों से पूछताछ की। तलाश के दौरान एक ऑटो चालक ने उन्हें बताया कि ऐसे लोग रेलवे स्टेशन के आसपास देखे जाते हैं। इस सूचना पर मकदूम तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने फुटेज से मिलते-जुलते तीनों संदिग्धों को देख लिया। उन्होंने समझदारी से संदिग्धों को पकड़ा और मौके से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर जब संदिग्धों की तलाशी ली गई, तो उनके पास कुल नौ मोबाइल मिले, जिनमें से दो वही थे जो मकदूम के घर से चोरी हुए थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Oct 13, 2025 06:21:08
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Oct 13, 2025 06:20:59
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Oct 13, 2025 06:20:30
Bhind, Madhya Pradesh:बीमार अस्पताल कैसे हो इलाज, अस्पताल में गंदगी का अंबार, जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला, जनता को बताया जिम्मेदार। एंकर-1- कई सालों से लगातार कायाकल्प अवार्ड जीतने वाला भिंड जिला अस्पताल साफ सफाई के मामले में अब बदहाल नजर आ रहा है, जिला अस्पताल के ICU वॉर्ड में जहां मरीजों के बिछाने के लिए बेड सीटों का अभाव है, और मरीज घर से लाए हुए बिस्तर अस्पताल के पलंग पर बिछाए हुए देखे जा सकते हैं, तो वही मरीज और उनके अटेंडर पलंग पर बैठकर ही भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे मरीजों को और बीमारी फैलने का खतरा है, जहां ICU वॉर्ड (Incentive Care Unit) में अटेंडर का भी जाना अलाउड नहीं होता है, उसमें मरीज और उनके अटेंडर पलंगों और जमीन पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, इतना ही नहीं ICU वॉर्ड के बाहर रखे डस्टबिन में गुटका खाने के बाद थूकी गई गंदगी साफ बता रही है कि जिला अस्पताल अब पूरे तरीके से गंदगी और बदहाली की गिरफ्त में है, जिम्मेदार अधिकारी सिविल सर्जन से जव इस संबंध में सवाल पूछे गए तो उन्होंने इसका ठीकरा आम जनता के सर फोड़ते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। बाइट-1- आरके मिश्रा सिविल सर्जन जिला अस्पताल भिंड। प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top