Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South 24 Parganas743338
कन्या जन्म पर गाँव में जश्न, पिता ने अस्पताल से घर तक फूलों से सजाकर मिठाई बांटी
NGNakibUddin gazi
Nov 10, 2025 11:23:48
Jalabaria, West Bengal
কন্যা সন্তান হওয়াতে হাসপাতালের ৫০০ জনেরও বেশি মানুষের হাতে মিষ্টি বিতরণ বাবার ফুল দিয়ে সাজিয়ে গাড়িতে করে নিয়ে গেল বাড়িতে। নকিব উদ্দিন গাজী 101125ZG_DH_DAUTHER কন্যা সন্তান জন্ম নিলেই পরিবারের লোকজন একটু নাক সিটকায় মেয়ে যেন অপরাধ আর যদি সেই কন্যা জন্মানোর পর আড়ম্বরের সহিত হাসপাতাল থেকে বাড়ি নিয়ে যায় তাহলে কেমন হয় এমনটাই ছবি দেখা গেল ফুল দিয়ে সাজিয়ে অ্যাম্বুলেন্সে নিয়ে গেল সদ্যোজাত কন্যা সন্তান কে। যেখানে আধুনিক সমাজে দাঁড়িয়েও এখনো পর্যন্ত কন্যা সন্তান হওয়ার কারণে নানাভাবে লাঞ্ছনার শিকার হতে হয় মাকে , নানারকম প্রশ্নের মুখেও পড়তে হয় তাকে এ ছবি আমরা দেখেই থাকি তবে এই ছবিটা পুরোটাই আলাদা প্রত্যন্ত সুন্দরবন এলাকার সংখ্যালঘু সমাজে দাঁড়িয়েও কন্যা সন্তান হওয়াতে খুশিতে হসপিটালে সমস্ত স্টাফ থেকে শুরু করে ডাক্তার নার্স ও সাধারণ মানুষের মধ্যে মিষ্টি বিলি করলেন বাবা। ঘটনার কুলপি বিধানসভার কামারচক গ্রাম পঞ্চায়েতের জগদীশপুর এলাকার। গত শুক্রবার দিন প্রসব যন্ত্রণা নিয়ে হাফিজুল মোল্লার স্ত্রী কুলপি রুরাল হাসপাতালে ভর্তি হন এরপর তিনি এক ফুটফুটে কন্যা সন্তানের জন্ম দেন আর তাতেই খুশি গোটা পরিবার একেবারে সন্তানকে বাড়ি নিয়ে যাওয়ার জন্য ফুল দিয়ে গাড়ি সাজিয়ে বাবা উপস্থিত হাসপাতালে সাথে মিষ্টির হাড়ি হাসপাতাল থেকে শুরু করে প্রত্যেকটি মানুষের মুখে মিষ্টি তুলে দেন হাপিজুল। সপরিবারে কন্যা সন্তানকে নিয়ে বাড়ির পথে হাফিজুল ও তার স্ত্রী।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Nov 10, 2025 13:06:52
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय की लॉ अध्ययन शाला में शिक्षकों की भारी कमी से सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। करीब 650 छात्रों के लिए केवल दो स्थायी शिक्षक होने से विद्यार्थियों में आक्रोश व्याप्त है। नियमों के अनुसार लॉ अध्ययन शाला में कम से कम 10 नियमित फैकल्टी होना अनिवार्य है, लेकिन डेढ़ साल से विभाग में सिर्फ दो शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। इसी समस्या को लेकर सोमवार को छात्रों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वकील की वर्दी में सड़क पर भैंस लेकर निकले छात्रों ने नारे लगाए — “हमारा भविष्य कैसा है, भैंस चराने जैसा है!”। छात्रों ने बताया कि एलएलबी, एलएलएम और साइबर लॉ जैसे कोर्सों के लिए रोजाना 55 क्लासेस संचालित होती हैं, जिन्हें महज दो शिक्षक संभाल रहे हैं। भैंस और तकिए के साथ निकले इन छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार कुलपति और कुलसचिव को शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पूरी तरह ठप हो चुकी है और अगर जल्द नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई, तो उनकी लॉ की डिग्री सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह जाएगी。 छात्रों की यह अनोखी रैली लॉ कॉलेज से शुरू होकर टॉवर चौक तक पहुंची, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की。 बाइट - दो लॉ स्टूडेंट
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 10, 2025 13:06:35
Noida, Uttar Pradesh:गुजरात ATS द्वारा पकड़े गए तीन आतंकियों मोहम्मद डॉ मुईनुद्दीन सैय्यद , मोहम्मद सुहेल और आज़ाद ने दिल्ली के आज़ादपुर सब्ज़ी और फल मंडी में भी रेकी की थी तीनों ने दिल्ली के अलावा लखनऊ के RSS कार्यालय,अहमदाबाद में हमले को अंजाम देने के लिए रेकी की थी । इन तीनों की फलों और सब्ज़ियों में ज़हर मिलाकर दहशत फैलाने की कोशिश थी। तीनों आतंकवादियों ने आज़ादपुर फल मंडी में 3 दिनों तक यहाँ आने जाने वाले ट्रकों, यहाँ के आढ़तियों, पल्लेदारों की पूरी जानकारी ली थी। उसने कई आढ़तियों से इसको लेकर बातचीत भी की थी। -इस पूरे मामले पर आतंकवादियों की फ़ोटो दिखाकर आज़ादपुर फल मंडी के आढ़तियों, पल्लेदारों की बाइट -इसी को लेकर आज़ादपुर सब्ज़ी मंडी इलाक़े में अलग अलग जगहों से 2 वॉक थ्रू ।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Nov 10, 2025 13:06:25
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेकिंग: संजय टाइगर रिजर्व में बाघ के अवशेष मिले, मचा हड़कंप सीधी जिले के शहडोल बार्डर के समीप बोचरो गांव में बाघ के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है जानकारी के अनुसार, खेत के दो गड्ढों में एक बोरी में बालों के गुच्छे और अन्य स्थान से अंग बरामद किए गए हैं। बाघ के कई अंग गायब हैं। तीन माह पूर्व एक बाघ का शिकार हुआ था, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। टाइगर रिजर्व का अमला मौके पर पहुंच गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाघ के अवशेष मिलने से क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Nov 10, 2025 13:06:14
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बड़ी खबर युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर दिल्ली में हो रहा जमकर घमासान मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव में वोट चोरी और धांधली की शिकायत के बाद अध्यक्ष का नाम हुआ होल्ड धांधली की शिकायत के बाद यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर कराई जाएगी जांच यूथ कांग्रेस चुनाव में किए गए थे 8 लाख से अधिक वोट रिजेक्ट चुनाव में पहले नम्बर पर आए यश घनघोरिया को लाभ पहुंचने के आरोप चुनाव कराने वाली बेंगलुरु की एजेंसी भी शक के दायरे में चुनाव परिणाम के बाद पहले ,दूसरे और तीसरे नम्बर के उम्मीदवार बुलाये गए दिल्ली दिल्ली में जांच के बाद होगा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान चुनाव में करोड़ो रु की धांधली के लग चुके है आरोप
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Nov 10, 2025 13:06:07
Jaipur, Rajasthan:एक चुनाव, लेकिन कई नेताओं की साख दांव पर, त्रिकोणीय मुकाबले में जीत पर किसको मिलेगा श्रेय ? अब वोटर्स के दर पर नेता जयपुर प्रदेश में केवल एक विधानसभा सीट अंता पर उपचुनाव हो रहा है, लेकिन साख कई नेताओं की दांव पर लगी है। इस सीट पर त्रिकाेणीय मुकाबले में जीत पर ही मिलेगा नेताओं को श्रेय। इधर प्रचार खत्म होने के बाद नेता वोटर्स के दर पर लगा रहे हाजिरी। किस पार्टी के कौन नेता है जिनकी साख इस चुनाव में दांव पर लगी है। देखिए ..... अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख के ऐलान के साथ शुरू हुआ चुनावी शोर रविवार शाम 5 बजे थम गया. बाहरी नेता विधानसभा क्षेत्र से वापस लौट गए. अब प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं. चुनाव में मंगलवार को 2 लाख 28 हजार से ज्यादा पंजीकृत मतदाता अपना विधायक चुनने के लिए वोट डालेंगे। बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही कई अन्य नेताओं ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचर में झौंकी। राजनीतिक के धुरंधर नेताओं के प्रचार के कारण मुकाबला रोचक हो गया है. अभी यह कहना मुश्किल नजर आ रहा है कि किसका पलड़ा भारी है. लेकिन सभी नेताओं के दावे अपनी जगह है. हालांकि प्रचार के शोर में बढ़ी तल्खी और आखिरी दौर में दिखाई गई ताकत से सर्द मौसम में चुनावी माहौल गरम गया. यही वजह है कि भाजपा - कांग्रेस के साथ निर्दलीय की मजबूत दावेदारी ने इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. प्रचार के साथ नेताओं की साख भी दांव पर ... अंता उप चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी-कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में बड़े बड़े नेता मैदान में उतरे। नेताओं ने प्रचार के लिए मैदान में उतरकर प्रत्याशी के लिए वोट मांगे, लेकिन इससे उनकी साख भी दांव पर लग गई। जनता प्रत्याशी के साथ साथ इन नेताओं की छवि के आधार पर भी वोट देगी तो हार जीत में नेताओं की साख भी नजर आएगी। खास बात यह है कि नेताओं ने एक दूसरे पर इस कदर छींटाकशी की कि सारे रिकॉर्ड टूट गए। नेताओं ने एक दूसरे पर व्यक्तिगत हमले भी किए। अपने प्रत्याशी की जीत के लिए सभाएं रोड़ शो और सम्पर्क किया। ऐसे में अब देखना है कि जनता इनकी छवि को देखकर वोट देती है या नहीं । इन नेताओं के वादे-भरोसे को समर्थन मिलता है या नहीं ......... सत्तारूढ़ बीजेपी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई प्रमुख नेताओं ने बिसात बिछाई। सीएम भजनलाल के साथ पूर्व सीएम राजे ने दो रोड़ शो किए। इतना ही नहीं वसुंधरा राजे ने अंता बारां में रहकर नेताओं और कार्यकर्ताओं की कई बैठकें ली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ खुद तीन बार विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. सांसद दुष्यंत सिंह ने प्रचार की कमान संभाली, वहीं उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा लगातार डेरा डाले रहे। मंत्री जोगाराम पटेल, जोराराम कुमावत सहित कई अन्य मंत्री, विधायक तथा बीजेपी पदाधिकारी लम्बे समय तक रणनीति में भागीदार रहे। इसी तरह कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की एक सप्ताह तक अंता में आमद रफत रही। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी अंता में डेरा डाले रहे. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा नामांकन में पहुंचे। इसके बाद गहलोत ने आखिरी दिन डोटासरा और जूली के साथ सभा को संबोधित किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अंता पहुंचकर रोड शो किया। उधर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मंत्री रहे राजेंद्र गुढा एक सप्ताह डेरा डाले रहे, वहीं आरएलपी संयाेजक सांसद हनुमान बेनीवाल और आप नेता संजय सिंह ने दमखम दिखाया। इधर राजनीतिक विश्लेषक व वरिष्ठ पत्रकार श्याम शर्मा का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम अशोक गहलोत का पसंद का है। इसलिए हार-जीत से जो भी समीकरण बनेंगे वे उनके ही हिस्से में आएंगे. कुछ इसी प्रकार की जिम्मेदारी चुनाव में उतरे या प्रबंधन कर रहे नेताओं की साख पर असर माना जाएगा। अंता सीट यदि पूर्व का इतिहास देखा जाए तो यहां बीजेपी में प्रत्याशी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की पसंद का होता है. भले ही बार बार बदलकर टिकट मिले। पहले रघुवीर कौशल, प्रभुलाल सैनी के बाद कंवरपाल मीणा और अब मोरपाल सुमन, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में हर बार गहलोत की पसंद के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को टिकट मिलता है. भाया ने कांग्रेस के टिकट पर अब तक चार चुनाव लड़े हैं. यह भाया का यह पांचवा चुनाव है. भाया ने दो बार जीत दर्ज की है. बाकी दो चुनाव हारे हैं. ऐसे में गहलोत की साख इस पूरे चुनाव से बनी हुई है. अब 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव परिणाम के बाद ही देखने को मिलेगा कि नेता साख पर खरे उतर पाते है. या नहीं । बाइट - पीटीसी -
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 10, 2025 13:05:27
Sikar, Rajasthan:सीकर के सदर थाना इलाके के नाथावतपुरा गांव में शादी वाले घर से लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चोरी हो गए. घटना शुक्रवार देर रात की है. चोर घर के अंदर सो रहे परिवार के कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर गए. बुजुर्ग महिला जागने पर चोर मौके से फरार हो गए. थाना पहुँचकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मकान मालिक दशरथ सिंह ने बताया कि दो बेटों की शादी 2 नवंबर को हुई थी, घर में नकदी और जेवर रखे थे. रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच उनकी मां सज्जन देवी ने कमरे का गेट बजाया तो वे उठे. गेट खोलने के बाद देखा कि एक कमरे में बक्से और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था. अन्य कमरों की कुंडी बाहर से बंद थी. जांच में सामने आया कि करीब 8 लाख रुपये नकद, 4 सोने के सेट, एक लॉकेट सहित 20–22 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए. जिस कमरे में नई दुल्हनों के करीब 40–50 लाख रुपये के गहने रखे थे, वह बच गए. घर के दाहिनी ओर एक खुला मैदान है; अंदेशा है चोर इसी रास्ते दीवार फांदकर अंदर घुसे. अलमारी की चाबी बक्से में ही रखी हुई थी, जिससे उन्होंने आसानी से सामान निकाल लिया. दशरथ सिंह के अनुसार चोरों ने उनके कमरे की अंदर की कुंडी भी लगा दी थी, लेकिन दूसरा गेट अंदर से बंद होने के कारण वे बाहर निकल आए. ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नाथावतपुरा में पिछले 25 सालों में इतनी बड़ी चोरी की वारदात पहली बार हुई है. इससे पहले दो दशक पहले एक मकान में जेवर चोरी की घटना हुई थी.
0
comment0
Report
Nov 10, 2025 13:05:17
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Nov 10, 2025 13:03:57
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2025 का आयोजन 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक किया जाएगा। पहली बार विदेश मंत्रालय पार्टनर बना है, 51 देशों में महोत्सव की धूम, 7 देशों की शिल्पकला दिखेगी, 25 स्कॉलर्स अपनी रिसर्च प्रस्तुत करेंगे। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोत्सव में प्रमुख रूप से शिरकत करेंगे और 15 नवंबर को हरियाणा के राज्यपाल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। द्वितीय संस्करण: कुरुक्षेत्र – 10वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने जा रहा है। पहली बार 51 देशों में रंगारंग कार्यक्रम होंगे। मध्य प्रदेश को स्टेट पार्टनर बनाया गया है। यह लाइव प्रसारण विश्वभर के दर्शकों तक पहुंचेगा; MEA महोत्सव में पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है। MEA ने 51 देशों को जोड़ा है और स्कॉलर्स व क्राफ्टमैन को आमंत्रित किया है। महोत्सव में पहली बार 7 देशों के शिल्पकार अपनी कला दिखाएंगे। इनमें श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, थाईलैंड, ईरान, इजिप्ट, तुर्कमेनिस्तान और युगांडा के कलाकार होंगे। 24 नवंबर से मुख्य कार्यक्रम शुरू होंगे और 1 दिसंबर तक चलेंगे। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Nov 10, 2025 13:03:37
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले खाने में सुड़ी (कीड़ा) निकलने से मरीजों में रोष देखने को मिला है; अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इटावा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आयी है, जहां सरकार द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार के रूप में भोजन दिया जाता है, लेकिन इटावा के जिला अस्पताल के प्रथम तल वार्ड में ऑपरेशन वार्ड में भर्ती मरीजों को जब खाना दिया गया तो खाने में सुड़ी (कीड़ा) निकलने से मरीजों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद मरीजों ने खाना नहीं खाया है। वहीं बड़ा सवाल उठता है कि मरीजों को दिए जाने वाले खाने में इतनी बड़ी लापरवाही क्यों की जा रही है; क्या स्वास्थ्य विभाग बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर जानकारी चाही तो सीएमएस पारितोष शुक्ला कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आए और फोन पर बताया कि अभी इस मामले की जानकारी नहीं है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top