723101
पुरुलिया में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान बालकनी की दीवार गिरने से एक की मौत!
Purulia, West Bengal:पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के पारा थाना क्षेत्र में ढिबर पूजा समिति के दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ी घटना हुई। विसर्जन के समय आतिशबाजी का भव्य कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें दूर-दूर से लोग शामिल होने आए थे। इसी दौरान एक घर की बालकनी की दीवार गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी लेने जिला एसपी अभिजीत बैनर्जी मौके पर पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छिंदवाड़ा के तामिया में दूधी नदी पर बांध विरोध: 107 गांव धरना
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के तामिया में दूधी बांध के विरोध में 107 गांव के ग्रामीणों का आंदोलन, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण छिंदवाड़ा के तामिया में दूधी नदी पर प्रस्तावित बांध के विरोध में बांध से प्रभावित होने वाले ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. लगभग 107 गांव के ग्रामीणों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बांध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि बांध से करीब 30 से 40 गांवों के आदिवासी परिवार प्रभावित होंगे. ग्रामीणों ने कहा कि हम वर्षों से अपनी कृषि और वन भूमि पर कार्य करते आ रहे हैं. ग्रामीणों ने विस्थापन की आशंका जताते हुए बांध निर्माण पर तत्काल रोक और प्रभावित परिवारों के हित में निर्णय लेने की मांग की है.0
0
Report
ईवीएम पर विपक्ष के सवालों पर प्रहलाद पटेल का तीखा हमला: मशीन कौन लाया?
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के एक दिवसीय प्रवास पर आए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कांग्रेस को ये नहीं भूलना चाहिए कि मशीन कौन लाया था. छिंदवाड़ा पहुंचे मध्यप्रदेश में मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान ईवीएम, चुनाव आयोग और विपक्ष की राजनीति को लेकर तीखे बयान दिए .उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति है. वहीं मध्य प्रदेश सरकार के रोडमैप और युवा वर्ग को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी. छिंदवाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया से खुलकर चर्चा की. ईवीएम को लेकर विपक्ष के सवालों पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कुछ लोगों में अविश्वास इतना बढ़ गया है कि उन्हें अब ईवीएम पर भरोसा नहीं रहा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के बाद विपक्ष को शायद इनकम्बेंसी का लाभ मिलने की उम्मीद है, इसकी वजह से चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं. प्रहलाद पटेल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने को सोची-समझी राजनीतिक रणनीति बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों में अविश्वास पैदा करना है.उन्होंने विपक्ष के रवैये की तुलना "अर्बन नक्सलाइट" सोच से तुलना करते हुए कहा कि संविधान की मान्य संस्थाओं को नकारना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. ईवीएम पर कांग्रेस के सवालों को लेकर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा—मशीनें कौन लेकर आया था, यह भी याद रखना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि पहले कांग्रेस ही इन प्रणालियों को लेकर आई थी और आज वही इस पर सवाल उठा रही है. वहीं मध्य प्रदेश सरकार के रोडमैप पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने अलग-अलग वर्षों को अलग-अलग वर्गों के लिए समर्पित करने की दिशा में रोडमैप तैयार किया है. बाइट - मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल0
0
Report
समस्तीपुर: डायल-112 टीम से युवक की हाथापाई, सादे कपड़ों में लाठी चलाने वाला कौन?
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में महिला से गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक ने दुर्व्यवहार और हाथापाई किया, पुलिसकर्मी की वर्दी फटी। मोहिउद्दीनगर वार्ड संख्या-3 निवासी गोलू कुमार, पिता विजय साह, को हिरासत में लिया गया। वायरल वीडियो में सादे कपड़ों में एक व्यक्ति लाठी से युवक को पीटते दिख रहा है; उसकी पहचान और भूमिका स्पष्ट नहीं है। डायल-112 टीम के अनुसार घटना दोपहर 2:35 बजे मोहिउद्दीननगर बाजार में महिला के साथ घटित हुई थी; वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस आग, जनहानि नहीं
Moradabad, Uttar Pradesh:देर रात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, आग से पास के अन्य गेस्ट हाउस और दुकाने चपेट में आ गईं। हादसे के वक्त फेजाबाद से आए छात्र कन्हैया का सारा सामान जल गया, लेकिन उसने गेस्ट हाउस से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पहले आग दास गेस्ट हाउस में लगी, उसके बाद पास के विनायक गेस्ट हाउस और एक अन्य दुकान भी आग की चपेट में आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की सतर्कता के कारण आग जल्द ही नियंत्रण में आई, अन्यथा आस-पास की दुकानों और गेस्ट हाउसेस को भी नुकसान हो सकता था। बता दें स्टेशन के सामने बनी दुकानों के ऊपर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गेस्ट हाउस बने हैं, लेकिन आग बुझाने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त नहीं थे। यह मामला मुरादाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने का है। बाइट: कन्हैया (छात्र), बाइट: कुमार रणविजय सिंह (एसपी सिटी मुरादाबाद)।0
0
Report
मुजफ्फरपुर सकरा में चाकू हत्याकांड: सुनील महतो उर्फ बम गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मछही में एक बदमाश युवक ने गाँव के ही दो युवकों पर चाकू से हमला किया. आरोपी सुनील महतो उर्फ बम को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी समस्तीपुर जिले के मथुरापुर से उसके बहनोई के घर से हुई. 4 अक्टूबर की रात को उसने दिबांग राज पर चाकू से गला रेत दिया और बचाने गये दूसरे युवक मुन्ना को भी चाकू से घायल कर दिया. डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर धारा 307 IPC और SC-ST एक्ट के मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई. घटना के कारण के बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और जांच के बाद ही पता चलेगा.0
0
Report
बहराइच में आवारा कुत्ते और सियार के हमले से तीन घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में आवारा कुत्ते और सियार के हमले से तीन लोग घायल हो गए। नानपारा में 10 वर्षीय बच्ची, फखरपुर में सात वर्षीय छात्र और विशेश्वरगंज में 65 वर्षीय बुजुर्ग को जानवरों ने काटकर घायल किया। उनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। कुत्ते के हमले में 10 वर्षीय काजल (इटहा गांव) घायल हुई, जो खेत से लौट रही थी। फखरपुर के डाड़ी मौजा सरदपारा में सात वर्षीय फयान खेल रहा था तभी कुत्ते ने उसे नोचकर घायल कर दिया और आसपास के लोगों को भी चोट आई। विशेश्वरगंज के सिसहना पंडितपुरवा निवासी 65 वर्षीय तुलसीराम सब्जी लेने जा रहे थे, रास्ते में सियार ने हमला कर दिया। क्षेत्र में दहशत बन गई है।0
0
Report
Advertisement
चौरा क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि: फसलें बर्बाद, पशु चारे की समस्या बढ़ गई
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:स्थानीय किसानों के अनुसार ओलावृष्टि से कोदा, चौलाई, मक्की, दालों और सब्जियों सहित कई तैयार फसलें खेतों में ही झड़ गईं। इसके साथ ही पशु चारे के लिए पेड़ों पर मौजूद पत्तियां भी बड़ी मात्रा में झड़ गई हैं। स्थानीय लोग इन पत्तियों को सर्दियों में पशुओं के चारे के लिए सुरक्षित रखते हैं। ऐसे में इस नुकसान का असर आने वाले सर्दी के मौसम में पशुपालकों पर पड़ सकता है। कल जिस तरह से भारी ओलावृष्टि हुई, उससे स्थानीय पारंपरिक फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार फसलें झड़ गई हैं और पेड़ों की पत्तियां भी पूरी तरह गिर गई हैं। इससे आने वाले समय में पशु चारे की भी समस्या हो सकती है। चौरा और आसपास के क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई है, जिससे लोगों की तैयार फसलें नष्ट हो गई हैं। सरकार से हमारा आग्रह है कि किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेकर यथासंभव सहायता प्रदान की जाए। कल चौरा और आसपास के क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे चौलाई, मक्की, दालों और पशु चारे को पूरी तरह नुकसान हुआ है। इसका असर आने वाली सर्दियों में पशुपालकों पर पड़ेगा और चारे की समस्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मौके पर जायजा लेने तथा प्रभावित किसानों और पशुपालकों को उचित राहत एवं सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।0
0
Report
चाचा ने भतीजे की हत्या, छोटे भाई पर हमला; पुलिस जांच जारी
New Delhi, Delhi:चाचा ने चाकू से गोदकर भतीजे की हत्या, बचाने आए छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला क्या मामूली विवाद बना हत्या की वजह या वारदात के पीछे छिपी है कोई और कहानी? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक चाचा ने कथित तौर पर अपने 35 वर्षीय भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। भतीजे को बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान हिमांशु भारद्वाज उर्फ जीत शर्मा, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने परिवार में सबसे बड़ा था। परिवार में उसके दो भाई, एक बहन और करीब पांच साल की मासूम बच्ची है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, करावल नगर इलाके में किसी बात को लेकर हिमांशु और उसके चाचा के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी चाचा ने कथित तौर पर हिमांशु पर चाकू से कई वार कर दिए। भाई को बचाने के लिए जब उसका छोटा भाई आगे आया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी। क्या मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया या इस हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश अथवा दूसरी वजह छिपी है? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिवार के सबसे बड़े बेटे की इस तरह हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पांच साल की मासूम बच्ची समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
मंडला में जंगल-गांव के बीच बढ़ा टकराव, वन्यजीवों के हमले डराने लगे
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में जंगल और गांव के बीच की दूरी मानो खत्म होती नजर आ रही है...जिले के ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के हमलों ने दहशत बढ़ा दी है। एक ही दिन में अलग-अलग घटनाओं में 6 से ज्यादा महिला, पुरुष और युवा वन्यजीवों के हमलों का शिकार हुए हैं। मोहगांव प्रोजेक्ट क्षेत्र के अमाही और पीपरदोन गांव में कथित तौर पर तेंदुओं के हमले से 5 ग्रामीण घायल हुए हैं। किसी के हाथ-पैर तो किसी के शरीर के दूसरे हिस्सों पर हमले की बात सामने आई है। घटनाओं के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। देर रात पश्चिम सामान्य वन मंडल के अरोली गांव में बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके बेटे ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे बचाया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। अंजनिया वन विकास निगम क्षेत्र के तिलरी पंचायत इलाके में भी बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बताया जा रहा है कि बाघ लगातार कुत्तों और मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है जबकि बाघ की मौजूदगी गांवों के आसपास बताई जा रही है। हालात को देखते हुए कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम हाथियों की मदद से इलाके में सर्चिंग कर रही है। एक तरफ जंगल से निकलकर गांवों की ओर पहुंचते वन्यजीव...दूसरी तरफ दहशत में जीते ग्रामीण...अब सबसे बड़ा सवाल—आखिर इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते इस टकराव पर कब लगेगी लगाम?0
0
Report
Advertisement
सिकंदरा राव में वंदना अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- पंत चौराहा स्थित वंदना अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बुधवार को हंगामे की स्थिति बन गई। एक मरीज के परिजनों और एक शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और मामले की जानकारी ली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान कुछ अनियमितताएं हुई हैं। साथ ही सेंटर संचालक पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता से लिखित शिकायत और उपलब्ध साक्ष्य मांगे गए हैं। मामले में सामने आने वाले दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं।0
0
Report
मैहर अलाउद्दीन चौक की दुकान में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के अलाउद्दीन चौक स्थित एक दुकान में बुधवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर जूते-चप्पल के साथ मोटर वाइंडिंग का सामान रखा हुआ था। आग की लपटों के चलते दुकान में रखा सामान तेजी से जलने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग लगने की सूचना संबंधित विभाग को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग से दुकान में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन अभी सामने नहीं आया है। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.0
0
Report
दिल्ली पुलिस के घेरे में MLA के घर-ऑफिस, गिरफ्तारी की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:मेरे घर पर और ऑफिस पर भारी तादाद में पैरामिलेट्री फ़ोर्स और दिल्ली पुलिस मुझे गिरफ्तार करने के लिए आई हुई है! वो मुझे 10 अक्टूबर के आंदोलन में जाने से पहले मुझे गिरफ्तार करना चाहती है! लेकिन हम भी आज़ाद भारत के आज़ाद नागरिक है0
0
Report
Advertisement
कटनी ट्रेन लूट: 9 संदिग्ध हिरासत में, 30 संदिग्धों पर जांच शुरू
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में चलती ट्रेन काशी तमिल संगम एक्सप्रेस में चाकू की नोक पर लूटपाट के मामले में पुलिस ने 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. 28 सितंबर को ट्रेन नंबर 16368 में हुई घटना के बाद कटनी पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 9 आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है. साथ ही रेलवे क्षेत्र में सक्रिय लगभग 30 अन्य संदिग्धों के बारे में भी जानकारी मिली है. घटना में यात्रियों से सोने की चेन, अंगूठी, नकदी और मोबाइल समेत लगभग 86 हजार रुपये की संपत्ति लूट ली गई. 28 सितम्बर को कटनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पहुंची थी. कोतवाली, कुठला, NKJ, रंगनाथ नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने खिरहनी फाटक, आधार कार्ड भट्ठा मोहल्ला के आसपास दबिश दी. 50 पुलिसकर्मी की टीम ने कार्रवाई कर 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम समीर रूपेंद्र, अनुराग निषाद, जय निषाद, अतुल निषाद, शिवा निषाद, दीपक निषाद, करण निषाद, अरुण निषाद और विकास निषाद हैं. पूछताछ में 21 जुलाई की ट्रेन 18448 और 28 जुलाई की स्पेशल ट्रेन 03252 के घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड ICJS के जरिए खंगाले जा रहे हैं और हिस्ट्रीशीट बनाने की कार्रवाई शुरू है. फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश जारी है.0
0
Report
नोएडा सेक्टर-81 मेट्रो के पास नाले में युवक लापता, SDRF-NDRF तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदा युवक, तलाश में जुटी NDRF और SDRF नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक युवक के गंदे नाले में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी नाले में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। SDRF और NDRF की टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। पुलिस के मुताबिक, डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि रवि पुत्र विनोद, निवासी जैनपुरा, थाना जलेसर, एटा और वर्तमान में हरौला, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर में रह रहा है, सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में कूद गया है। रवि की उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है। मौके पर मौजूद रवि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में रवि नाले में कूद गया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यूऑपरेशन शुरू किया। फायर सर्विस के कर्मचारी नाले में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार SDRF/NDRF यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है और युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामले में फिलहाल युवक के नाले से बाहर आने का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
ANTF ने 10 बीघा गांजे की खेती नष्ट कर 12 करोड़ रु मुनाफे पर चोट
Jaipur, Rajasthan:10 बीघा जमीन पर 12 करोड़ की गांजे की खेती.. 1 महीने नजर के बाद ANTF ने की नष्ट राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ ANTF का प्रहार लगातार जारी है। उदयपुर के कोटड़ा में ANTF ने करीब 10 बीघा जमीन पर उगाई जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 7 हजार 577 गांजे के पौधे उखाड़कर जलाकर नष्ट कर दिए। नष्ट की गई फसल की अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई गई है। खास बात ये है कि कार्रवाई से पहले ANTF करीब एक महीने तक खेत पर नजर रख रही थी。 उदयपुर के कोटड़ा में नशे के खिलाफ ANTF का बड़ा ऑपरेशन...ऑपरेशन का नाम गजरगांज। सामान्य कृषि फसल की आड़ में करीब 10 बीघा जमीन पर गांजे की खेती की जा रही थी। ANTF की निगरानी में जब अवैध खेती की पुष्टि हुई तो भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की。 ऑपरेशन गजरगांज 7,577 गांजे के पौधे नष्ट करीब 10 बीघा में अवैध खेती अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ संभावित गांजा करीब 2,275 किलो ANTF के मुताबिक खेत में खड़ी फसल पहली नजर में सामान्य कृषि गतिविधि जैसी दिखाई देती थी। लेकिन करीब एक महीने तक चली गोपनीय निगरानी में गांजे की खेती का खुलासा हुआ। कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए NCB की टीम को भी साथ लिया गया। संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर गांजे के पौधों को उखाड़ा और फिर जलाकर नष्ट कर दिया。 जांच में सामने आया कि फसल तैयार होने के बाद करीब 2 हजार 275 किलो गांजा तैयार होने की संभावना थी। इसके बाद इसे अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किए जाने की योजना थी। यानी ANTF की इस कार्रवाई ने गांजे की बड़ी खेप के बाजार तक पहुंचने से पहले ही उसे खत्म कर दिया। कार्रवाई से पहले रात के समय संदिग्ध गतिविधियों की आहट भी ANTF को मिली थी। आशंका थी कि अवैध खेती करने वाले फसल को रातों-रात काटकर मौके से हटाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन ANTF की टीमें पहले से सतर्क थीं। फसल हटाने की कोशिश कामयाब नहीं हुई और इसके बाद सुनियोजित तरीके से पूरी खेती को नष्ट कर दिया गया। ANTF इससे पहले भी इसी इलाके के आसपास गांजे की अवैध खेती के खिलाफ 'गांजार्जन ऑपरेशन' चला चुकी है। इसके बावजूद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने आसपास के इलाकों में दोबारा अवैध खेती शुरू करने की कोशिश की। लेकिन ANTF के मजबूत आसूचना तंत्र और लगातार निगरानी के चलते एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया。 ANTF के गठन को एक साल पूरा होने के मौके पर नशे के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला और तेज हुआ है。 इस कार्रवाई के साथ ANTF की ओर से जब्त और नष्ट किए गए मादक पदार्थों के अनुमानित मूल्य का आंकड़ा 750 करोड़ रुपए के पार पहुंचने की बात सामने आई है। यानी गठन के पहले ही साल ANTF ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है।0
0
Report
Advertisement
