Back
आजमगढ़ के निजी अस्पताल में सपा विधायक के समर्थक के साथ मारपीट का CCTV फुटेज वायरल
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 19, 2026 18:47:33
Azamgarh, Uttar Pradesh
सपा विधायक के समर्थक पर लगे गंभीर आरोप, अस्पताल में पिस्तौल निकाल कर मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद का वीडियो वायरल, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार। जनपद आजमगढ़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित एक निजी अस्पताल में आज शाम को जिले के गोपालपुर विधानसभा के सपा विधायक नफीस अहमद अपने समर्थन के साथ एक मरीज को देखने पहुंचे, उनके समर्थक पर आईसीयू के कर्मचारी सूरज मौर्य के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आजमगढ़ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित एक निजी अस्पताल में सूरज मौर्य आईसीयू ड्यूटी में तैनात रहा। पीड़ित के अनुसार जब सपा विधायक नफीस अहमद अपने एक मरीज को देखने आईसीयू में आये। काफी देर बाद जब आईसीयू से बाहर जाने को कहा तो सपा विधायक भड़क गये। इस मामले की शिकायत सपा विधायक नफीस अहमद ने अस्पताल के डॉक्टर सलमानी से की और कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी बदतमीजी कर रहा है ऐसे में इसको बाहर निकलिए। वहीं पीड़ित सूरज मौर्य ने बताया कि जब विधायक आईसीयू से गए तो कुछ देर बाद गुफरान नामक एक व्यक्ति आया और पिस्टल लहराते आईसीयू से निकालकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जहां तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह उसके साथ मारपीट की जा रही है और वह हाथ जोड़े खड़ा भी रहा। इस मारपीट की घटना की पुष्टि अस्पताल के डॉक्टर सलमानी ने भी किया। पीड़ित ने यह भी बताया कि गुफरान द्वारा धमकी दी गई और पिस्तौल निकाल कर मारपीट किए जाने के दौरान कोई बचाने भी नहीं आया। सूरज मौर्य, पीड़ित डॉ. वाई.एम.सलमानी, अस्पताल संचालक इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि सलमानी अस्पताल में कर्मचारी के साथ तीमादर की मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर वीडियो की जांच कर विधिक कार्रवाई करने की बात कही। पंजाम-शुभम तोदी, क्षेत्राधिकार-नगर, आजमगढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAbhay Pathak
FollowMar 19, 2026 19:00:29953
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 19, 2026 18:47:161011
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 19, 2026 18:46:341051
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 19, 2026 18:46:15988
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 19, 2026 18:45:31Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले में मौसम ने बदला मिजाज
इंदौर ओर आसपास के कई क्षेत्रों में हुई बारिश
गरज ओर बिजली की चमक के साथ हुई तेज बारिश
किसानों की एक बार फिर बढ़ाई चिंता
कई किसानों के खेतो में गेहूं की फसल
1020
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 18:45:18986
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 19, 2026 18:33:271035
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:33:04Noida, Uttar Pradesh:The highway system in mountainous areas of China
1051
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:32:53Noida, Uttar Pradesh:A unique bird living and feeding inside cold rivers
955
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:32:28Noida, Uttar Pradesh:The Airbus A380 is the world’s largest passenger plane, carrying more than 800 people with its double deck design.
1047
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:31:191059
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:31:05Noida, Uttar Pradesh:Firefighters training with a fog nozzle to create a shield against fire.
1072
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 18:30:56Noida, Uttar Pradesh:Length of this lady’s nails
1085
Report