Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Purba Medinipur721430
बाकिपुट तट पर हाथ-पैर बंधी अज्ञात युवती का शव, पुलिस जांच तेज
KMKIRAN MANNA
Oct 27, 2025 00:16:03
Dihierench, West Bengal
পূর্ব মেদিনীপুরের দেশপ্রাণ ব্লকের বামুনিয়া অঞ্চলের কাদুয়া মুকুন্দপুর সংসদের বাকিপুট সমুদ্র সৈকতের পাশে এক অজ্ঞাতপরিচয় যুবতীর হাত-পা বাঁধা দেহ উদ্ধার ঘিরে তীব্র চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে এলাকায়। স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, সৈকতের ঝোপের মধ্যে পড়ে থাকতে দেখতে গ্রামবাসীরা পুলিশে খবর দেন। খবর পেয়ে জুনপুট কোস্টাল থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছে দেহ উদ্ধার করে ময়নাতদন্তে পাঠায়। প্রাথমিকভাবে অনুমান, বাইরে থেকে এনে পরিকল্পিতভাবে খুন করে ফেলেছে প্রায় কুড়ি বছরের ওই যুবতীকে। উদ্ধার হওয়া দেহটি প্রায় দুদিনের পুরনো বলে মনে করছে পুলিশ। স্থানীয় বাসিন্দারা জানিয়েছেন, আশপাশের কোনো অঞ্চলের মহিলা নন মৃতা। গোটা এলাকায় নেমে এসেছে আতঙ্কের ছায়া। ঘটনার পর থেকে বাকিপুট সৈকত এবং সংলগ্ন এলাকা জুড়ে নজরদারি বাড়ানো হয়েছে। কাঁথি মহকুমা পুলিশ আধিকারিক দিবাকর দাস জানিয়েছেন, “মামলাটি অত্যন্ত গুরুত্ব দিয়ে দেখা হচ্ছে। খুব শীঘ্রই রহস্যের কিনারা করবে পুলিশ।”
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DIDamodar Inaniya
Oct 27, 2025 03:15:32
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना जिले के गौरव पथ रोड स्थित कचरे के एक विशाल ढेर में बीती रात भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी रात धधकती रही। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि वे कई दूर तक दिखाई दे रही थीं। इस घटना ने न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचाया, बल्कि नगर परिषद की बड़ी लापरवाही को भी उजागर किया, जिसके तहत गौरव पथ जैसे महत्वपूर्ण मार्ग को अवैध रूप से डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। रात भर उठा धुआँ और लपटें जानकारी के अनुसार, कचरे के ढेर में आग शाम करीब 7 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं। आग लगातार फैलती गई और सुबह होने तक कचरे का ढेर पूरी तरह जलता रहा। गनीमत यह रही कि पूरी रात चली इस भीषण आग के बावजूद किसी तरह की जनहानि या बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। दुर्घटना टलने का मुख्य कारण यह बताया गया कि कचरे के ढेर के पास ही पानी का भराव था। आग जैसे ही पानी के संपर्क में आई, उसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होने लगी, जिससे आसपास कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना में सारा कचरा जलकर राख हो गया। गौरव पथ पर अवैध डंपिंग यार्ड इस घटना ने नगर परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा गौरव पथ को लंबे समय से अवैध रूप से डंपिंग यार्ड के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। शहर भर का कचरा इसी जगह पर डाला जा रहा है, जिसकी वजह से यह जगह अक्सर आगजनी का शिकार बनती है। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि इस अवैध डंपिंग यार्ड में डाला जाने वाला कचरा ना केवल आसपास के वातावरण को दूषित कर रहा है बल्कि इसके पास ही स्थित सिंघी सरोवर तक यह कचरा पहुँच रहा है जिसके विकास के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। सरोवर का पानी इसकी वजह से दूषित हो रहा है जो ना केवल सरकार द्वारा खर्च किये जा रहे करोड़ों रुपयों के इस प्रोजेक्ट को बदसूरत बना रहा है बल्कि धार्मिक आस्था पर भी चोट पहुंचा रहा है। यह दुर्घटना स्पष्ट रूप से दिखाती है कि परिषद द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के नियमों की घोर अवहेलना की जा रही है। अगर कचरे के ढेर के पास पानी का भराव न होता, तो आग कोई बड़ा रूप ले सकती थी, जिससे बड़ी जनहानि की आशंका थी। अब देखना यह है कि इस गंभीर लापरवाही के बाद नगर परिषद अवैध डंपिंग यार्ड को हटाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाती है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 27, 2025 03:04:25
Munger, Bihar:धरहरा थाना क्षेत्र में शराब भट्ठियों पर संयुक्त छापामारी, 1100 लीटर महुआ जावा नष्ट धरहरा थाना क्षेत्र के बरमनी गांव के जंगल और आसपास के इलाकों में रविवार को पुलिस, उत्पाद विभाग और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि छापामारी के दौरान कुल 09 भट्ठियां, करीब 11 सौ लीटर फुला हुआ महुआ जावा, प्लास्टिक के ड्रम समेत अन्य उपकरणों को विनष्ट किया गया। इस अभियान में ड्रोन मशीन का भी उपयोग किया गया। जिसके माध्यम से जंगल क्षेत्र में अवैध भट्ठियों का सटीक पता लगाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाके में अवैध शराब निर्माण व कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Oct 27, 2025 03:04:13
Hajipur, Bihar:लालगंज से राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। हैदराबाद से लालगंज पहुंचते हुए एसडीपीओ सदर-2 गोपाल मंडल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रंजीत कुंअर ने अपने सगे भाई को फंसाने और जेल भिजवाने के लिए शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी पुलिस कंट्रोल रूम और करताहाँ थानाध्यक्ष को फोन कर दिया था। इस बारे में एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का उसके भाई से विवाद चल रहा था चूंकि आरोपी अपने भाई रंधीर का मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था इसलिए उसने उसी नम्बर से फोन कर शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी दी थी ताकि पुलिस तुरंत कार्रवाई करे और उसके भाई को जेल भेज दे। वहीं एसडीपीओ ने बताया कि दोनों भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है क्योंकि दोनों भाई ने कानून के खिलाफ काम किया है。
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Oct 27, 2025 03:02:36
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस ने अवैध हथियार खरीद-फरोख्त करने वाले सात अभियुक्त अभिषेक, निखिल, नितिन, विशाल उर्फ गोली, समीर, चिंटू और संजीव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 अवैध तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, एक मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गैंग व्हाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम पर हथियारों की फोटो डालकर खरीदार खोजता था और एक तमंचा 5,000 रुपए में ऑनलाइन पेमेंट लेकर सप्लाई करता था। गिरफ्तार अभियुक्त उत्तराखंड के खानपुर निवासी विशाल और समीर हैं; बाक़ी मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। पूरे अभियान के दौरान अब तक 132 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं और कई अन्य के विरुद्ध कार्यवाही चल रही है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 27, 2025 03:02:08
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना धीरज वर्मा के परिजनों के साथ खड़ी हुई नवोदय एल्युमिनी सोसायटी。 13.51 लाख की सहायता राशि सौंपी, छोटे भाई की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के पाटन नवोदय विद्यालय के छात्र धीरज वर्मा की मौत के बाद अब समाज और पूर्व विद्यार्थियों ने परिवार के साथ एकजुटता दिखाई है। नवोदय एल्युमिनी सोसायटी की ओर से धीरज के परिजनों को 13 लाख 51 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। एल्युमिनी सदस्य रविवार को धीरज के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान सोसायटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि धीरज की मौत ने पूरे नवोदय परिवार को झकझोर दिया है, इसलिए सभी ने मिलकर यह आर्थिक मदद की है ताकि परिवार को सहारा मिल सके।इसी के साथ धीरज के छोटे भाई जिगर की 12वीं तक की पढ़ाई का जिम्मा वरदा स्कूल के निदेशक राजेश कटारिया ने लिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही धीरज की सच्ची याद होगी और जिगर की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के पूरी कराई जाएगी।बता दें, धीरज वर्मा पाटन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत था। कुछ समय पहले उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर धरना दिया था, जिसके बाद प्रशासन से सहमति बनी थी。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 27, 2025 03:01:15
Sikar, Rajasthan:सीकर。 मरु माणक कुम्भाराम” पुस्तक का विमोचन सीकर के सर्किट हाउस में नगरीय एवं स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने मरु माणक कुम्भाराम आर्य की पुण्यतिथि पर साहित्यकार स्व. मनसुख रणवा मनु द्वारा लिखित “मरु माणक कुम्भाराम” पुस्तक के चतुर्थ संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर झाबर सिंह खर्रा ने आर्य के किसान हितैषी निर्णय “जमीन किंकी, बाव-जोत करै बीकी” को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि कुम्भाराम आर्य ने किसानों को मुफ्त में जमीन की खातेदारी दिलाई। तिवाड़ी ने कहा कि यह पुस्तक युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। समारोह में इतिहासकार महावीर पुरोहित, डॉ. अभिलाषा रणवा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Oct 27, 2025 03:01:00
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े आईएस का संदिग्ध आतंकी अदनान राममंदिर समेत यूपी के कई हिंदू धार्मिक स्थलों पर हमले की साजिश रच रहा था। यूपी ATS की टीम बीते 48 घंटों से अदनान से पूछताछ कर उसके मंसूबों का पता लगाने में जुटी है। अदनान ने जून 2024 में वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने का आदेश देने वाले जज रविकुमार दिवाकर को धमकी दी थी। इसके बाद ATS ने उसे भोपाल से पकड़ा था था। पांच माह बाद वह जमानत पर छूट गया। इसके बाद भोपाल जाकर जिहादी हरकतों को अंजाम देने की साजिश रचने लगा। अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद यूपी एटीएस टीम दिल्ली पहुंचकर अदनान से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि अदनान मुस्लिमों और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने को लेकर नाराज है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह कितनी बार यूपी आया था और किन शहरों में गया था。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top