Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
हरियाणा के शहरों में हवा प्रदूषण भारी, कई शहरों में AQI उच्च
ATAnuj Tomar
Oct 27, 2025 03:01:24
Noida, Uttar Pradesh
SourceAQI.IN Ambala- 198Bahadurgarh- 254 Ballabgarh-292.00 Bhiwani-243.00 Charkhi Dadri- 220.00 Faridabad-336.00 Fatehbad-266.00 Gurugram-225.00 Hisar-356.00 Jind-291.00 Kaithal-282.00 Karnal-422.00 Kurukshetra-299.00 Narnaul-183.00 Palwal-266.00 Panchkula-178.00 panipat-424.00 Rohtak-272.00 Sirsa-227.00 Sonipat-368.00 Yamunanagar-246.00
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMahendra Dubey
Oct 27, 2025 06:22:58
Damoh, Madhya Pradesh:प्रदेश के संस्कृति मंत्री और दमोह के सांसद की जोड़ी लगातार डांस करते हो रहे हैं वायरल... एंकर/ एमपी के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और दमोह के भाजपा सांसद राहुल सिंह की जोड़ी इन दिनों खासी सुर्खियों में है जब की ये जोड़ी अक्सर डांस करती दिखाई दे रही है और दोनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहे हैं। बीते दो दिनों में दूसरी बार इस जोड़ी के वीडियो सामने आए हैं जब दोनों धार्मिक और परंपरागत गीतों पर थिरक रहे हैं। दरअसल शनिवार को दमोह जिले के नोहटा ने मंत्री धर्मेंद्र सिंह और सांसद राहुल लोधी दीवाली के अवसर पर बुंदेलखंड में होने वाली अहीर नृत्य पर जमकर नाचे, सांसद ने मृदंग बजाया और मंत्री ने अहीर नृत्य किया तो अब रविवार को जिला मुख्यालय पर मशहूर देवी भजन गायिका शहनाज अख्तर के कार्यक्रम में भी ये जोड़ी खुद को रोक नहीं पाई। मंत्री और सांसद इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे थे और जैसे ही समा बंधा लोगो को भजनों पर झूमते देखा तो दोनों नेता खुद को रोक नहीं पाए और फिर लोगों के साथ इस जोड़ी ने भी जमकर डांस किया।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Oct 27, 2025 06:22:28
Noida, Uttar Pradesh:राजगढ़ (अलवर) से बड़ी खबर एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और गौरक्षकों की संयुक्त कार्रवाई, गौतस्कर गिरफ्तार राजगढ़, अलवर। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 129.4 पर सोमवार सुबह गौरक्षकों और राजगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक लोडिंग टेंपू में अवैध रूप से ले जाए जा रहे तीन गाय और दो बछड़ों को बरामद किया है। टीम ने मौके से एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, जबकि टेंपू को भी जप्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, गौरक्षकों को सूचना मिली थी कि एक लोडिंग टेंपू में गौवंश को भरकर गौकशी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर गौरक्षक मौके पर पहुंचे और दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे के पिनान कट के पास टेंपू को रोक लिया। इसकी जानकारी तुरंत राजगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गौरक्षकों के साथ मिलकर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गौवंशों को राजगढ़ स्थित भौरंगी धाम गौशाला में सुरक्षित छुड़वाया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गौ तस्करी निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय गौरक्षकों ने बताया कि दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगातार गौतस्करी के मामले सामने आ रहे हैं, खासकर सर्दी के मौसम में ऐसे मामलों में वृद्धि देखी जाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से एक्सप्रेस वे पर गश्त बढ़ाने और निगरानी को सख्त करने की मांग की है।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Oct 27, 2025 06:22:01
Bikaner, Rajasthan:स्पेन की पर्यटक मोनिका को राजस्थान की संस्कृति ने किया मंत्रमुग्ध, पिछले 33 सालों से करती हैं राजस्थान की परंपराओं और आभूषणों का डॉक्यूमेंटेशन, इस बार पुष्कर से ऊंट गाड़ी पर 25 दिन का सफर कर पहुंचीं बीकानेर, बीकानेर में हुआ पारंपरिक स्वागत, स्थानीय संस्कृति से दिखीं बेहद प्रभावित, मोनिका बोलीं – राजस्थान की संस्कृति सबसे रंगीन और मेहमाननवाज, ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक फेना ने भी की राजस्थान की संस्कृति और खानपान की जमकर तारीफ, पर्यटन व्यवसायी हर्षवर्धन सिंह ने बताया-मोनिका बीकानेर की संस्कृति की सच्ची दूत बन चुकी हैं। स्पेन की रहने वाली मोनिका को राजस्थान की संस्कृति ने इतना आकर्षित किया कि पिछले कई सालो से राजस्थान की यात्रा पर आती है। अभी पुष्कर मेले में आई मोनिका अपने एक दोस्त से मिलने पुष्कर से ऊंट गाड़ी में सवार होकर 25 दिन की यात्रा कर बीकानेर पहुंची जहां उनका पारम्परिक तरिके से जोरदार स्वागत किया गया। मोनिका पिछले 33 साल से राजस्थान के सभी क्षेत्रो में ग्रामीण अंचलों में जाकर वहां की पारंपरिक वस्त और आभूषण का डॉक्यूमेंटेशन का काम करती हैं। मोनिका का मानना है कि राजस्थान की संस्कृति सबसे अलग है और यहां छोटे-छोटे गांव में बहुत सारे रंग बिखरे हुए है। यहां के लोग भी बड़े मेहमान नवाज है इसीलिए वह हर साल राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्र में घूमती रहती हु। उन्हें ऊंट गाड़ी का सफर सबसे ज्यादा पसंद है, वह ग्रामीण क्षेत्रों में ही स्थानीय खानपान की भी शौकीन है। ऑस्टेलिया से आई पर्यटक फेना ने कहा कि यहां की संस्कृति अच्छी है खान-पान अच्छा है यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और मुझे कैमल राइड करना कैमल पर घूमना बहुत अच्छा लगता है। तो वही बीकानेर में उनके मित्र हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से बीकानेर और राजस्थान की यात्रा पर आ रही है। उनकी पिछले 20 सालों से दोस्ती है यह ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर जानकारियां जुटती है। बीकानेर के कई ग्रामीण क्षेत्र में घूमने के साथ यहा के आभूषणों को एकत्रित करती है जो प्राचीन हो। वही स्वागत में आए अन्य पर्यटकों ने भी मोनिका के इस कार्य की सराहना करते हुए कहाकि राजस्थान की संस्कृति सभी को आकर्षित करती है।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Oct 27, 2025 06:21:27
Satna, Madhya Pradesh:सतना-मानिकपुर रेल खंड के बीच देर रात ट्रेन हादसा हो गया। मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात 2.54 पर एलटीटी मुंबई से भागलपुर (12336) जा रही यात्री ट्रेन की 3 बोगियां अलग हो गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एस 1 कोच की कपलिंग टूटने से जनरल कोच एवं उससे जुड़ा गार्ड यान अलग हो गया। दुर्घटना के समय ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के कासन पर चल रही थी। लिहाजा बड़ा हादसा होते होते बचा। घटना की जानकारी होते ही एरिया मैनेजर नरेश सिंह, स्टेशन मास्टर अब्दुल मतीन, कमर्शियल एवं सीएनडब्ल्यू स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी समेत टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे टेक्निकल स्टाफ ने एस 1 कोच को अलग कर डाउन ट्रैक को चालू किया। इसके साथ ही एस 1 कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट कर बाकी की 2 जनरल बोगियों को जोड़ कर ट्रेन को सुबह 7 बजे रवाना किया। रेलवे के तकनीकी जानकारों के अनुसार हादसे के समय कासन लगा होने से ट्रेन की स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटे थी। एस 1 कोच का कपलर टूटने से प्रेशर कम हो गया, जिस कारण ट्रेन के ऑटोमैटिक ब्रेक लग गए। ट्रेन से अलग हुए 3 कोच लगभग 100 मीटर पीछे ही छूट पाए थे। उधर,रेलवे प्रशासन ने इस पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए है।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 27, 2025 06:20:59
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद जिले में बदला मौसम का मिजाज, आमेट में मध्यरात्रि से हल्की बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में रुक रुक कर हो रही हल्की बारिश, बारिश होने से किसानों की बढ़ी चिंता, चारे को बचाने की जुगत में जुटे किसान, बारिश के चलते सर्दी का हुआ अहसास, बारिश के चलते बाजारों में लोगों की आवाजाही हुई कम, राजसमंद, राजसमंद जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आमेट क्षेत्र में मध्यरात्रि से हल्की बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। बारिश के चलते किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में पड़ा चारा भीगने की आशंका से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। कई किसान चारे को सुरक्षित रखने के लिए उसे ढकने और सुरक्षित स्थानों पर रखने की जुगत में जुटे हैं। बारिश से बाजारों में भी असर देखने को मिला। भीगते मौसम में लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों के मुकाबले कम देखी जा रही है। ठंडी हवाओं के साथ मौसम ने मानो सर्दी का आगाज़ कर दिया है।
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Oct 27, 2025 06:20:30
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर नगर पालिका मे करोड़ों रुपए खर्च कर बंधवा तालाब का सौंदर्यीकरण किए जाने के बावजूद आज भी तालाब की स्थिति दयनीय बनी हुई है। छठ महापर्व के अवसर पर जहां श्रद्धालु स्वच्छता और सुविधा की उम्मीद करते हैं, वहीं तालाब परिसर में गंदगी, जलकुंभी और निकले हुए छड़ों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। छठ पूजा के लिए हर वर्ष बिहार समाज के लोग बंधवा तालाब में पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन इस बार भी पूजा स्थल की अव्यवस्था के कारण महिलाओं को स्नान करने में कठिनाई हो रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि घाट पर जलकुंभी फैली हुई है और निकले हुए लोहे के छड़ें दुर्घटना को न्योता दे रही हैं। गोपाल बघेल, जो पिछले कई वर्षों से तालाब स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं, ने बताया कि “जब से तालाब के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ है, तब से तालाब की स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। पिछले पांच वर्षों से न तो घाट की सफाई ठीक से होती है और न ही पूजा के लिए कोई व्यवस्था की जाती है।” बिहार समाज के लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा छठ पर्व से पहले कोई ठोस तैयारी नहीं की जाती। हर साल समाज के लोग स्वयं मिलकर घाट की सफाई और व्यवस्था करते हैं ताकि पर्व संपन्न हो सके। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बंधवा तालाब की वास्तविक सफाई और मरम्मत कराई जाए, घाट से निकले छड़ों को हटाया जाए, तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आगामी वर्षों में श्रद्धालु बिना किसी बाधा के छठ पूजा कर सकें।
0
comment0
Report
CDChampak Dutta
Oct 27, 2025 06:19:52
1
comment0
Report
DSDIBYENDU SARKAR
Oct 27, 2025 06:19:17
Arambag, West Bengal:আরামবাগঃ২৭ অক্টোবর নদীর বুক থেকে দেদার বালি চুরি। গ্রামবাসীদের অভিযোগ, গ্রামের লোককে ভুল বুঝিয়ে শতাধিক ট্রাক্টরে করে প্রকাশ্যে দিবালোকে পাচার হয়ে যাচ্ছে বালি ও মাটি। যদিও শাসক দল বালি চুরি নিয়ে মুখে কুলুপ এঁটেছে। আর বিরোধীদের অভিযোগ, আরামবাগের গোবরা এলাকায় মুন্ডেশ্বরীর শাখা খাল থেকে প্রশাসন ও শাসকদলের মদতেই বালি চুরি চলছে। যদিও গ্রামবাসীদের অভিযোগ , গতবছর মুণ্ডেশ্বরী নদীর বাঁধ ভেঙেছে। এখনো বাঁধ মেরামত হয়নি। নদী থেকে বালি তুলে পাচার চলছে। তবে যেই ট্রাক্টরে করে বালি পাচার চলছে তারাও মুখ খুলতে নারাজ। অন্যদিকে স্থানীয় মানুষজন বালি চুরিতে ক্ষুব্ধ। যেখানে সরকারি ভাবে বালি খাদ গুলি বন্ধ রয়েছে সেখানে খোলা বাজারে বালির দাম আগুন। আর সেই সুযোগকেই কাজে লাগিয়ে অবৈধভাবে দেদার বালিচুরি চলছে।অথচ প্রশাসন সব জেনেও নিরব আছে। ক্ষুব্ধ এলাকার মানুষ জন।
1
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top