Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Purba Bardhaman713103

ঘানি কলের মেশিনে মাফলার জড়িয়ে মর্মান্তিক মৃত্যু

Feb 03, 2026 05:19:18
Bardhaman, West Bengal
বর্ধমান:সমুদ্রগড় স্টেশন সংলগ্ন কৃষক বাজার এলাকায় সরষে পিসাইয়ের ঘানি কলে কাজ করার সময় মর্মান্তিক দুর্ঘটনায় মৃত্যু হলো এক ব্যাক্তির। মৃত ব্যক্তির নাম সিরাজুল মন্ডল। তাঁর বাড়ি সিদ্দেপাড়া এলাকায় বলে জানা গেছে।প্রত্যক্ষদর্শীদের সূত্রে খবর, প্রতিদিনের মতোই ঘানি কলে সরষে পিসাইয়ের কাজ করছিলেন সিরাজুল মন্ডল। সেই সময় অসাবধানতাবশত তাঁর গলায় থাকা মাফলারটি ঘানি কলের মেশিনে জড়িয়ে যায়। মুহূর্তের মধ্যেই তিনি ভারসাম্য হারিয়ে পড়ে যান এবং তার গলার অধিকাংশ অংশ টাই কেটে যায়। সহকর্মীরা দ্রুত তাঁকে উদ্ধার করার চেষ্টা করলেও ততক্ষণে তিনি নিস্তেজ হয়ে পড়েন। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় স্থানীয় পুলিশ। এই ঘটনায় এলাকায় শোকের ছায়া নেমে এসেছে।পুলিশ সূত্রে জানা গেছে, দুর্ঘটনার কারণ খতিয়ে দেখা হচ্ছে।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HBHeeralal Bhati
Feb 03, 2026 06:34:52
Jalore, Rajasthan:दुधवट सड़क मार्ग पर बाइक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक जगसीराम पुत्र धुखाराम भील निवासी दूधवट एवं कृष्ण कुमार पुत्र मसराराम भील निवासी दूधवट के रूप में पहचान हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रानीवाड़ा लाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना पर रानीवाडा पुलिस भी मौके पर पहुँचि और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों वाहनों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। दुधवट सड़क मार्ग पर आए दिन हो रहे हादसों से क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
SKShivam Kumar1
Feb 03, 2026 06:33:23
Noida, Uttar Pradesh:Look What happened
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Feb 03, 2026 06:33:13
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 03, 2026 06:33:00
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 03, 2026 06:32:28
Srinagar, :अमित शाह 5 से 7 फरवरी तक सुरक्षा समीक्षा और विकास कार्यों के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे जम्मू, 3 फरवरी सरकारी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 से 7 फरवरी तक तीन दिनों के लिए जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे, राजनीतिक नेतृत्व से बातचीत करेंगे और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे。 सूत्रों ने बताया कि शाह 5 फरवरी की शाम को जम्मू पहुंचेंगे और उसी दिन लोक भवन में राजनीतिक नेताओं के साथ बैठक करेंगे。 6 फरवरी को, गृह मंत्री सीमा सुरक्षा उपायों का जायजा लेने के लिए कठुआ जिले के हीरानगर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का दौरा करेंगे। बाद में, वे केंद्र शासित प्रदेश में समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए जम्मू में एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे。 7 फरवरी को, शाह श्रीनगर जाएंगे, जहां वे दिन में बाद में छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होने से पहले कई विकास पहलों की शुरुआत करेंगे。 समीक्षा बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा बलों के प्रमुख, खुफिया एजेंसियों के प्रमुख और केंद्र शासित प्रदेश के शीर्ष नागरिक और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 03, 2026 06:32:18
Noida, Uttar Pradesh:Akhilesh Yadav yadavakhilesh भाजपा ने फिर किया ‘किसानों’ पर वार भाजपा सरकार दे जवाब, क्या है दबाव भारत के बाज़ार को अमेरिकी कृषि उत्पादों व खाद्यान्नों के लिए खोल देना, हमारे देश की खेती-किसानी पर रोज़ी-बसर करने वाली 70% आबादी के साथ धोखा है। भाजपाई और उनके संगी-साथी आज़ादी से पहले भी विदेशियों के एजेंट थे, आज भी हैं। आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की बात करनेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथी जनता के बीच जाकर बताएं कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के साथ धोखा करने के लिए कितना कमीशन खाया है। इससे केवल किसान ही नहीं, निम्न मध्यवर्ग और मध्यम वर्ग भी बुरी तरह प्रभावित होगा क्योंकि इससे खाद्यान्न और कृषि उत्पादों की मुनाफ़ाखोरी व बिचौलियों की एक नयी जमात पैदा हो जाएगी, जिसकी वजह से खाने-पीने की सब चीज़ें और भी महंगी हो जाएंगी। साथ ही भाजपा इन कंपनियों से चंदा वसूली भी करेगी, जिससे खाद्य व कृषि उत्पाद और भी ज़्यादा महंगे हो जाएंगे। इससे धीरे-धीरे हमारे किसानों की खेतीबाड़ी और आय कम हो जाएगी और वो मजबूर होकर अपनी ज़मीन अमीरों व कारपोरेट को बेचने पर मजबूर हो जाएंगे। ज़मीनों पर क़ब्ज़ा करना ही भाजपाई और उनके संगी-साथियों का आख़िरी मक़सद है। SEED BILL भारतीय खेती के लिए घातक ‘सीड बिल’ उसी कृषि और किसान विरोधी भाजपा सरकार की दिमागी उपज है जो : - भूअधिग्रहण और काले-क़ानून लाई थी। - जो हर साल खाद की लाइन में लोगों को लगाकर उनको अपमानित करती है। - ये भाजपाई पहले भी बीज कंपनियों से कमीशन खाएंगे फिर… - पेस्टीसाइड कंपनियों से, - फिर महाभंडारण के लिए बनने वाले साइलो की कंपनियों से, - फिर फ़सल बीमा कंपनियों से, - फिर कम क़ीमत तय करते समय, - फिर फ़सल की ख़रीद-फरोख्त करने वाले बिचौलियों से, - भारतीय वातावरण में ऐसे सीड से खेती-किसानी पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी। - इसका संगठित रूप से पुरज़ोर विरोध होना चाहिए। - एमआरपी और छुट्टा मवेशियों से परेशान किसान अब भाजपा सरकार की ज़्यादतियों को और नहीं सहेगा। - ये भाजपाई खेती-किसानी को बर्बाद करने के लिए सब कुछ करेंगे क्योंकि ये वो लोग हैं जो ज़मीन के उत्खनन से लेकर खनन व उसकी पैदावार, सब पर गिद्ध निगाह रखते हैं और साल-दर-साल किसी न किसी रूप में किसानों पर वार करते हैं। भाजपा किसान विरोधी थी, है और रहेगी। भाजपा हटाओ और खेत, किसानी, किसान बचाओ!
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 03, 2026 06:32:03
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद: नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी प्रभात कुमार ने सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग दल के पदाधिकारियों और जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनावी माहौल में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी टीमों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभानी होगी। एसएसपी ने सिटी हॉक्स गश्ती पार्टियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि अपराध की योजना बना रहे असामाजिक तत्वों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से लूट, बाइक चोरी, छिनतई, चोरी और गृह भेदन जैसी वारदातों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सघन पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक टीम अपने क्षेत्र में सूचना तंत्र और स्थानीय नेटवर्क को मजबूत करे, ताकि छोटी से छोटी जानकारी भी तुरंत पुलिस तक पहुंचे और त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। एसएसपी ने कहा कि सक्रिय और सजग सूचना तंत्र ही अपराध नियंत्रण की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने जवानों को ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि नागरिकों के साथ व्यवहार से बनती है, इसलिए राहगीरों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों की मदद करना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ईमानदारी, अनुशासन और सतर्कता के साथ काम करने पर ही बेहतर परिणाम मिलेंगे।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 03, 2026 06:31:44
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले के आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर सोमवार देर रात भीषण आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में आई टाइप ब्लॉक के समीप स्थित बाबू पान दुकान सहित दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। जानकारी के अनुसार, आग रात करीब बारह बजे लगी, जिसकी शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान के अंदर रखे पटाखों में आग लगते ही जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आग तेजी से फैल गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संजीव उर्फ बबबुआ सिंह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग तथा पुलिस को जानकारी दी। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पास में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दोनों दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 03, 2026 06:31:28
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा इलाके में डोमई रोड़ पर पैंथर के साथ दिखा शावक ,लोगों में भय का माहौल , ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की रखीं मांग , सरमथुरा क्षेत्र में एक लेपर्ड अपने शावक के साथ देखा गया। यह घटना डोमई गांव के नजदीक नदी किनारे हुई, जिसके बाद ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई। सरमथुरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि नदी के पास अचानक लेपर्ड और उसका बच्चा दिखाई दिया। इस खबर के फैलते ही आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए और एक-दूसरे को सूचित कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ग्रामीणों ने एहतियातन बच्चों और पशुओं को घरों में ही रखने की अपील की है। ग्रामीणों की चिंता बढ़ी यह क्षेत्र वन्य क्षेत्र से सटा हुआ है, जिसके कारण पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही देखी गई है। हालांकि लेपर्ड के शावक के साथ दिखाई देने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि ऐसे में लेपर्ड के आक्रामक होने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और निगरानी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही, गांव के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई गई है।वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद विभागीय अधिकारी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल, ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले नदी व जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 03, 2026 06:31:11
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लाल मंदिर के पास एक चार मंजिला मकान की छत पर 16 वर्षीय किशोरी चढ़ गई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फायर सर्विस टीम ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि वैशाली फायर स्टेशन को सूचना मिली कि खोड़ा कॉलोनी के लाल मंदिर के पास स्थित एक चार मंजिला मकान की छत पर किशोरी चढ़ी है और उसके नीचे कूदने की आंशका है। डिजास्टर वैन और फायर सर्विस UNIT्स घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पाया गया कि किशोरी चौथी मंजिल पर पानी की टंकी पर बैठी थी और किसी के पास आने पर पत्थर मारकर कूदने का प्रयास कर रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायरमैन विनय यादव, आयुष्मान एवं विकास ने पास के दूसरे मकान की छत के रास्ते किशोरी तक पहुंच बनाई। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद रिमझिम पुत्री राजेश्वर सिंह, उम्र लगभग 16 वर्ष को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बाद में किशोरी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत फायर सर्विस यूनिट वैशाली वापस लौट गई।
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Feb 03, 2026 06:30:55
Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी के विधायक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि बिहार का बजट है बजट में बहुत कुछ आ रहा है आर्थिक सर्वेक्षण में जिस तरीके से दिखाया गया है कि बिहार दीक्षित राज्यों की ओर जा रहा है और सरकार पूरी बिहार को विकसित करने के लिए काम कर रही है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कल आर्थिक सर्वेक्षण आया हमारा विकास दर देख लीजिए प्रति व्यक्ति आय देख लीजिए हम तमिलनाडु के टक्कर में आ गए हैं अमेरिका के द्वारा टैरिफ घटाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री हैं जिनका कमाल है आज देख लीजिए शक्तिशाली देश में सबसे बड़ा अमेरिका भी आज किस तरीके से आज टेरिf घटाने पर मजबूर हुआ है बाइट : संजय सरावगी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top