Back
धनबाद में चुनावी सुरक्षा के लिए सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग को तेज करने के निर्देश
NMNitesh Mishra
Feb 03, 2026 06:32:03
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद: नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी प्रभात कुमार ने सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग दल के पदाधिकारियों और जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनावी माहौल में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी टीमों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभानी होगी। एसएसपी ने सिटी हॉक्स गश्ती पार्टियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि अपराध की योजना बना रहे असामाजिक तत्वों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से लूट, बाइक चोरी, छिनतई, चोरी और गृह भेदन जैसी वारदातों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सघन पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक टीम अपने क्षेत्र में सूचना तंत्र और स्थानीय नेटवर्क को मजबूत करे, ताकि छोटी से छोटी जानकारी भी तुरंत पुलिस तक पहुंचे और त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। एसएसपी ने कहा कि सक्रिय और सजग सूचना तंत्र ही अपराध नियंत्रण की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने जवानों को ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि नागरिकों के साथ व्यवहार से बनती है, इसलिए राहगीरों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों की मदद करना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ईमानदारी, अनुशासन और सतर्कता के साथ काम करने पर ही बेहतर परिणाम मिलेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 03, 2026 07:51:420
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 03, 2026 07:51:320
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 03, 2026 07:51:160
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 03, 2026 07:50:540
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 03, 2026 07:50:430
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 03, 2026 07:50:280
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 03, 2026 07:50:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 07:49:510
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 03, 2026 07:49:230
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 03, 2026 07:49:060
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 03, 2026 07:48:540
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 03, 2026 07:48:380
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 03, 2026 07:48:150
Report
0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowFeb 03, 2026 07:47:530
Report