icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड को बकाया पैसा आज भी नहीं मिला, केंद्र से जल्द भुगतान की मांग

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के पेयजल मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने बताया , केंद्र सरकार के पेयजल विभाग के साथ बैठक है, बैठक में पुरानी डफली पुरानी राग ही रहेगा। एक ही एजेंडा है हमारा बिना पैसे के योजनाओं को पूरा नहीं किया जा सकता। केंद्रांश के रुप में 6500 करोड़ जो बकाया है,उस बकाए को लेकर पत्राचार कर रहे, मिल रहे हैं , बाद में केंद्र सरकार ने कहा एमओयू करिए, वो भी कर लिए । ओएनएम पॉलिसी बनाने को कहा , वो भी बना कर केंद्र सरकार को दे दिए लेकिन अब तक दो साल में केवल 111 करोड़ रुपया पांच दिन पहले मिला है । इसको लेकर एक वीसी भी रखा गया है ,केंद्र सरकार की कोई क्वेरी होगी तो वो भी सुनेंगे, इसी माध्यम से याचना करेंगे केंद्रांश का जो पैसा बकाया है वो दे दें ताकि अधूरी योजना को पूरा कर सकें। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, केंद्र सरके और राज्य सरकार का संघीय ढांचे में अन्योनाश्रय संबंध है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और समन्वय बनाना होगा तभी देश भी विकास करेगा और राज्य भी विकास करेगा। चुनाव के समय ही दलगत राजनीति होती है उसके बाद विकास की ही बातें होगी। हमारे भी पीएम नरेंद्र मोदी हैं। केंद्र सरकार हमारा कस्टोडियन है। योगेन्द्र महतो ने बहुत ही तरीके से राज्य की बात को केंद्र के सामने रखने का काम किया है। बकाए से लेकर हर चीज की जानकारी केंद्र के सामने रखा गया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा ,आवश्यकता है राज्य सरकार अपने रिपोर्ट कार्ड को सही तरीके से केंद्र को भेजे , जो अपने खर्च किया है या जो प्लान है सही तरीके से भेजिए केंद्र से राशि मिलेगी।
0
0
Report

NH-33 हादसे में नगवन निवासी विजय रवानी की मौत, जाम से सड़क यातायात बाधित

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिला के कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां गांव के समीप NH-33 पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगवां निवासी विजय रवानी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विजय रवानी सड़क पार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार टीपर ट्रक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-33) को जाम कर दिया है। मृतक के परिजनों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर तत्काल कार्रवाई, उचित मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सदर अंचलाधिकारी आशुतोष सहित अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट- सन्नी कुमार, मृतक का भतीजा शंभू कुमार, मृतक का परिजन आशुतोष, अंचलाधिकारी, सदर, हजारीबाग
0
0
Report

चरपोखरी पुलिस ने हथियारों के साथ बदमाश पकड़े; अवैध पिस्तौल, कारतूस और बाइक बरामद

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को अहम उपलब्धि हासिल की। इस दौरान हथियार व कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया; उनके पास से एक अवैध लोडेड पिस्तौल, दो मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। इसकी जानकारी पीरो एसडीपीओ स्नेह सेतु के द्वारा दी गई। उन्होने बताया कि SP राज के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 7 जुलाई को चरपोखरी थाना द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान एक बिना रजिस्ट्रेशन की काले रंग की Yamaha Aerion-5 बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवको को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों ने मुड़कर भगाने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। एसडीपीओ ने बताया पकड़े गए लोगों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी रमेश चौधरी का पुत्र विकास चौधरी उर्फ गोलू चौधरी तथा नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी संतोष पांडेय का पुत्र विशाल कुमार है।
0
0
Report
Advertisement

नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी

Naya Chak, Bihar:एंकर - नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर आज प्रशासन का बुलडोजर गरजा। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन और नगर परिषद ने संयुक्त अभियान चलाया। जेसीबी मशीन से दो दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारी दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई से पहले कई दिनों तक माइकिंग कर लोगों को चेतावनी दी गई थी और विधिवत नोटिस भी दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद बुलडोजर चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत अमर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, अंचलाधिकारी संतोष कुमार सुमन, नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जीरोमाइल चौक पर अतिक्रमण हटाने का अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। इसके बाद प्रशासन का अगला अभियान मकनपुर चौक पर चलेगा, जहां पहले ही माइकिंग और नोटिस की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। प्रशासन ने साफ कहा है कि जो लोग अब भी स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा。
0
0
Report

बांकीपुर उपचुनाव: अभिषेक बंटी नामांकन के साथ आरजेडी से टक्कर

Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एनडीए समर्थित बीजेपी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी आज नामांकन कर रहे हैं वही वह नवीन किशोर सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नामांकन के लिए निकले और कहां की भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरती एक-एक कार्यकर्ता को भी वह टिकट देकर चुनाव लड़ती है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे क्षेत्र में बहुत काम किये है हमको जनता को बताना है हम लोग जनता के बीच में रहने वाले व्यक्ति हैं बांकीपुर में ही मैं जन्म लिया हूं हर घर हर मोहल्ला को जानता हूं और मेरा मुकाबला आरजेडी से है आरजेडी का कार्यकाल लोगो ने देखा है की क्या था नवीन किशोर सिन्हा जी आनंदपुरी मोहल्ले में घूम रहे थे भारतीय जनता पार्टी के पर्ची बांटने का काम मैं करता था आकर पीठ पर उन्होंने हाथ रखा और उसी दिन समय उनको गुरु मान लिया अभिषेक बंटी से बात की
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ में नाले की सफाई: मजदूर बिना PPE के गंदे पानी में, प्रशासन की चूक उजागर

Hapur, Uttar Pradesh:नियम ताक पर... कानून ठेंगे पर... और इंसानी जिंदगी की कीमत शून्य! ये हम नहीं कह रहे, बल्कि हापुड़ की ये तस्वीरें बयां कर रही हैं, जिसने नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है. ​तस्वीरें हापुड़ के अतरपुरा चौराहे स्थित रेलवे रोड के पास की हैं, जहां बीते दिन यानी कल नाले और पुलिया की सफाई का काम चल रहा था. दिखाने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन तो खड़ी थी, लेकिन इस खौफनाक मंजर को देखिए कैसे चंद पैसों के लिए गरीब कामगारों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के, सीधे उस गंदे, बदबूदार और जहरीले पानी में उतार दिया गया. हैरानी की बात ये है कि जहां नियमों के मुताबिक सीवर या गहरे नालों की सफाई के लिए फुल-बॉडी प्रोटेक्टिव सूट, गैस मास्क, रेस्पिरेटर, सेफ्टी बेल्ट और ऑक्सीजन सिलेंडर जैसे सुरक्षा उपकरण अनिवार्य हैं, वहीं इन कामगारों के पास शरीर पर कपड़े तक नहीं थे. न पैरों में जूते, न हाथों में दस्ताने. कामगार कमर और सीने तक गंदे पानी में डूबकर, अपनी जान हथेली पर रखकर नाले के भीतर जमा कचरा निकाल रहे थे.​प्रशासनिक अधिकारियों की आंखें इतनी बंद हो चुकी थीं कि उन्हें ये तक ख्याल नहीं आया कि अगर नाले में अचानक कोई जहरीली गैस बन जाती या मिट्टी धंस जाती, तो इन बेकसूर कामगारों की जान चली जाती. आपको बता दें कि शहर में ऐसी चार पुलिया हैं, जहां सालों से कूड़ा जमा है. हापुड़ नगर पालिका के सफाईकर्मी इस दलदल में घुसने से कतराते हैं, इसलिए अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए मुरादाबाद से एक विशेष टीम को बुलाया. टीम के चार सदस्यों को बिना किसी सुरक्षा किट के इस नरक में धकेल दिया गया. ​स्थानीय लोगों ने जब इस मंजर को देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. लोगों का साफ कहना है कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये का बजट ठिकाने लगाया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत पर कामगारों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है. नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और मानवता के नाम पर कलंक बन चुके इन अधिकारियों पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.
0
0
Report

उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट: भारी से अत्यंत भारी बारिश जारी

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के साथ जनपदों में भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों में अत्यंत भारी बारिश का रेड लाइट जारी किया गया है। उत्तराखण्ड के सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जी मीडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश में देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार उधम सिंह नगर नैनीताल और चंपावत जिले में अगले 24 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जनपदों में अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग पहाड़ पर सफर कर रहे हैं उन्हें फिलहाल बारिश के दौरान अपनी यात्रा रोक देनी चाहिए। प्रशासन की चेतावनी और सलाह का पूरा ध्यान दिया जाए। हालांकि आपदा प्रबंधन सचिव का कहना है कि चार धाम यात्रा भी सुचारू है बारिश के दौरान स्थानीय प्रशासन परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लेता है लेकिन अभी फिलहाल चार धाम यात्रा में कोई दिक्कत नहीं है。
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली के दो वीडियो: जमीन पर कब्जा और मारपीट पर प्रशासन से जवाब मांग

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले में दो वायरल वीडियो तेजी से चर्चा में हैं. पहला वीडियो कर्सुआलाल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहाँ निजी कंपनी के बाउंसर बंदूक लेकर जमीन पर कब्जा करते दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि वही जमीन है जहाँ भूमि स्वामी अखिलेश जायसवाल की दुकान और मकान को प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान हटाया गया था. उनके रोते हुए बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह निजी कंपनी और प्रशासन पर मुआवजा बिना दिए बुलडोजर कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं. भूमि स्वामी पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि उन्हें उचित मुआवजा दिए बिना कार्रवाई की गई. कलेक्टर से मुलाकात के बाद जांच और मुआवजे का आश्वासन मिला था, लेकिन अगले दिन कथित रूप से निजी company के बाउंसर मौके पर पहुंच गए, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है. दूसरा वीडियो सरई थाना क्षेत्र के जामगढ़ी का बताया जा रहा है. वीडियो में एक युवक ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है. कहा जा रहा है कि कोयला परिवहन से उड़ रही धूल और प्रदूषण के बीच पानी का छिड़काव कराने की मांग को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन दोनों वीडियो ने जिले में नई बहस छेड़ दी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर वीडियो में दिखाई दे रही घटनाएं सही हैं तो आखिर जिम्मेदार एजेंसियां और प्रशासन क्या कार्रवाई कर रहे हैं. फिलहाल दोनों वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोग मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वायरल वीडियो की जी मीडिया पुष्टि नहीं करता है, ना ही अभी तक प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है. लेकिन इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं.
0
0
Report

उत्तराखंड में 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट: गंगा-नदियाँ उफान पर, लोग सतर्क रहें

Rishikesh, Uttarakhand:सलग : उत्तराखंड में कुदरत का 'ऑरेंज अलर्ट', उफान पर नदियाँ, उत्तराखंड में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी निचले और तटीय इलाकों में आपदा प्रबंधन की टीमें मुस्तैद, गंगा और अन्य नदियों के किनारे जाने पर सख्त पाबंदी एंकर : मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों के बरसने का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के चलते गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, तीर्थनगरी ऋषिकेश में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से आने वाले समय में खतरा बढ़ सकता है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखकर तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। इस बीच, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।वी.ओ : उत्तराखंड में आसमानी आफत का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सूबे में भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के बीच हो रही लगातार बारिश ने राज्य के नदी-नालों को उफान पर ला दिया है। गंगा और उसकी सहायक नदियाँ खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं, जिससे बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। प्रशासनिक अमला स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ की आशंका वाले और निचले इलाकों में चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन और सुरक्षा बलों को मुस्तैद रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

APSCC और Jagmohan Singh Raina ने अमरनाथ शिवलिंग के पिघलने पर गहरा शोक जताया

Srinagar, Uttarakhand:The All Parties Sikh Coordination Committee (APSCC) and senior political leader Jagmohan Singh Raina have expressed profound sadness over the melting of the naturally formed ice Shivling at the holy Amarnath Cave, describing it as an emotional moment for millions of devotees across India and the world. Raina said that the annual Shri Amarnath Ji Yatra is one of the country's most revered pilgrimages, symbolizing faith, devotion, and spiritual unity. He said the natural melting of the ice Shivling has caused disappointment among countless pilgrims, but emphasized that the true essence of the pilgrimage lies in unwavering faith, prayer, and devotion rather than the physical form alone. Expressing solidarity with the devotees, Raina urged pilgrims to remain patient, maintain their spiritual resolve, and continue the sacred journey with peace and reverence. He said that faith has always been the greatest strength of devotees and should remain unshaken in the face of natural events. Highlighting the growing impact of climate change, Raina said changing weather patterns and rising temperatures are affecting natural ecosystems across the globe, including fragile Himalayan regions. He stressed the need for greater environmental awareness and collective efforts to protect nature and preserve the ecological balance of the Himalayas for future generations. Raina also appreciated the dedicated efforts of the Shri Amarnathji Shrine Board (SASB), the Civil Administration, Jammu and Kashmir Police, CRPF, disaster response teams, healthcare workers, volunteers, and all departments involved in ensuring the smooth, safe, and peaceful conduct of the annual pilgrimage. He said their tireless service and commitment have enabled thousands of pilgrims to undertake the Yatra with confidence and security. Hindi
0
0
Report

भदराह डायलिसिस यूनिट ने दूरस्थ क्षेत्र में किडनी मरीजों के लिए जीवनरेखा बना दी

Bhaderwah, In a major boost to healthcare services in the hilly region of Jammu and Kashmir, the newly established Dialysis Unit at Sub-District Hospital Bhaderwah has become a lifeline for kidney patients. Within just two months of becoming operational, the facility has provided dialysis treatment to more than 100 patients, sparing them the need to travel long distances for life-saving care. Established as part of the Government of India's efforts to strengthen healthcare infrastructure in remote areas, the dialysis unit has significantly improved access to specialized treatment in Bhaderwah. Earlier, patients requiring regular dialysis had to travel to Doda or Jammu, facing long journeys, financial burden, and physical hardship. BMO Bhaderwah Dr Varsha Sharma says the unit has received an encouraging response and is serving patients from Bhaderwah as well as adjoining areas. The facility has not only enhanced local healthcare services but has also ensured timely and affordable treatment for those suffering from kidney ailments. An attendant said, "Earlier, we had to travel to Jammu or Doda for every dialysis session, which was very difficult for both the patient and the family. It involved long journeys, additional expenses, and a lot of physical strain. With the dialysis unit now available in Bhaderwah, treatment is accessible closer to home, saving both time and money. It has brought immense relief to us." Patients and their families have welcomed the initiative, saying it has reduced travel time, treatment costs, and the stress associated with frequent hospital visits. The treatment of over 100 patients within just two months reflects the growing importance of the dialysis unit and its positive impact on healthcare accessibility in Bhaderwah and surrounding areas. The success of the Bhaderwah Dialysis Unit marks a significant step towards improving specialized healthcare services in remote regions, offering hope and relief to kidney patients who once had to travel far for every dialysis session.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top