Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Paschim Bardhaman713203

आरजीकर की घटना को लेकर तृणमूल का धरना प्रदर्शन।

Sept 01, 2024 17:26:00
Durgapur, West Bengal

दुर्गापुर में RG कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी छात्र की हत्या के विरोध में TMC ने धरना प्रदर्शन किया। पश्चिम बर्दवान TMC द्वारा सिद्धू कनेर स्टेडियम से शुरू होकर जुलूस सिटी सेंटर इलाके में परिक्रमा कर अड्डा के समीप समाप्त हुआ। धरने में राज्य पंचायत-ग्रामीण सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार, पश्चिम बर्दवान अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, SBSTC अध्यक्ष सुभाष मंडल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। नरेंद्रनाथ ने कहा कि वे RG में हुए घटना के आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं, वहीं CBI साजिश रच रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshok Kumar1
Feb 20, 2026 05:03:04
Noida, Uttar Pradesh:पहला कदम बदलाव का, एक साल विकास का। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में दिल्ली की यह 24x7 काम करने वाली सरकार सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के अपने संकल्प के सफलतम एक वर्ष पूर्ण कर रही है। यह वर्ष दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र में ठोस परिवर्तन, वर्षों से चली आ रही legacy problems के स्थायी समाधान और नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार का सशक्त प्रमाण रहा है। दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जो अपार आशीर्वाद और अटूट विश्वास दिया है, उस भरोसे को परिणामों में बदलना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जन-आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु हम पूर्ण प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी के 'विकसित भारत' विजन से प्रेरित होकर, हम 24x7 फॉर 2047 के ‘विकसित दिल्ली’ निर्माण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 05:02:43
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 20, 2026 05:01:29
Alwar, Rajasthan:अलवर के गोल्डन बाग क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में बंटी शर्मा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित बंटी शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके पिता और पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में लगातार विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते करीब छह महीने पहले आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ की थी, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बंटी शर्मा ट्रेवलिंग का काम करता है। उसके अनुसार, वह कल काम के सिलसिले में गोल्डन बाग इलाके में मौजूद था। तभी पवन, पीतु और पोणा नामक तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसके हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बंटी शर्मा को इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आईं, हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़ित کا आरोप है कि समय रहते पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपियों के हौसले बढ़े और यह गंभीर घटना हुई। बंटी शर्मा और उसके परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख़्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल अरावली विहार थाना पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Feb 20, 2026 05:00:56
Kaithal, Haryana:शराब के ठेके से कैश लेने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में बलराज नगर निवासी अमित उर्फ सुनील के बाएं हाथ की बाजू में गोली लगी, जिससे उसकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनकपुरी कालोनी निवासी राहुल जिले में सोनीपत की फर्म स्कॉचटैप को अलॉट शराब के ठेकों से कैश कलेक्शन का काम करता है। वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे राहुल अपने दोस्त अमित उर्फ सुनील बच्ची के साथ आई-20 कार में जखोली अड्डा स्थित ठेके पर कैश लेने आया था। जैसे ही राहुल गाड़ी से उतरकर कैश लेने ठेके की तरफ गया, उसी दौरान सड़क पर एक अन्य कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और आई-20 के पास आकर फायरिंग शुरू कर दी। अमित उस समय कार की कंडक्टर सीट पर बैठा था। आरोपियों ने पहले फायर किया, जो खाली निकल गया, लेकिन दूसरा फायर कार का शीशा तोड़ता हुआ अमित की बाई बाजू में जा लगा। गोली लगते ही अमित ने तुरंत गाड़ी की पिछली खिड़की खोली और जान बचाने के लिए अनाज मंडी की तरफ भाग गया। इस दौरान आरोपियों ने राहुल पर भी 4-5 राउंड फायर किए, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। घायल अमित ने बताया कि भागते समय संदीप और अंकित सहारण सहित चार-पाँच अन्य बदमाश उसका पीछा करते रहे और उस पर लगातार फायरिंग करते रहे। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने करीब 14 से 15 राउंड फायर किए। जब आरोपियों की गोलियां खत्म हो गईं तो वह किसी तरह अनाज मंडी के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों में छिप गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार गोली अमित के हाथ के आर-पार निकल गई, जिससे उसकी बाजू की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रणदीप ने बताया कि घायल युवक ने संदीप और अंकित सहारण को पहचान लिया है। दोनों के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 20, 2026 05:00:34
New Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र में गत 15 फरवरी को महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक दो बदमाशों ने लूट के इरादे से घर में प्रवेश किया था। अकेली महिला ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू गोदकर 55 वर्षीय विमला देवी की हत्या कर दी थी। डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि इंस्पेक्टर वेद प्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर नंद नगरी निवासी 21 वर्षीय उमेश को दबोचा। पूछताछ में उमेश ने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपने अन्य साथी 22 वर्षीय विपिन का नाम उजागर किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे भी धर दबोचा। दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि भारी कर्ज के दबाव में आकर उन्होंने लूट की साजिश रची, जो हत्या में तब्दील हो गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर मृतका की लूटी गई ज्वेलरी, वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 05:00:13
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 04:59:24
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 04:58:22
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 04:54:46
Naugarh, Uttar Pradesh:चंदौली जिले के नौगढ़ मझगाई रेंज के केसार गांव में बनी बंधी में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ लगभग रोज बंधी से बाहर निकल आता है, जिससे आसपास बसे घरों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ किसी दिन घरों की ओर घुसकर जान-माल का नुकसान न कर दे। यह मामला नौगढ़ तहसील अंतर्गत मझगाई रेंज के केसार गांव का है, जहां बंधी के पास कई परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों और महिलाओं में सबसे अधिक डर बना हुआ है। शाम होते ही लोग बंधी के आसपास जाने से कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचना देते हुए मगरमच्छ को जल्द हटाने की मांग की है, ताकि गांव में फिर से शांति और सुरक्षा का माहौल बन सके। इस मामले में वन रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना प्राप्त हो चुकी है। वनकर्मियों की टीम भेजकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कराया जाएगा और उसे किसी बड़े व सुरक्षित बंधी में छोड़ा जाएगा।
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 04:54:31
Deoria, Uttar Pradesh:नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में वारदात को दिया अंजाम… लेकिन दुकानदार की सूझबूझ से टली बड़ी घटना…सी सी टीवी फुटेज वायरल मामला सलेमपुर के संत तुलसी मार्ग का है सलेमपुर नगर के संत तुलसी मार्ग स्थित एक सराफा दुकान पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बदमाशों में से एक युवक बाइक से उतरकर सीधे दुकान के अंदर घुस गया और दुकानदार पर असलहा तान दिया। अचानक हुई इस घटना से दुकानदार घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए कमरे में छिप गया। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। भीड़ जुटती देख बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल दिनदहाड़े लूट की इस कोशिश से इलाके में दहशत का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल — आखिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद क्यों? पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल
1
comment0
Report
Feb 20, 2026 04:53:51
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में स्टेशन रोड पर बाइक सवार युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, रील बनाने के चक्कर में बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क पर किया जानलेवा स्टंट, स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार बाइक के साथ स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल, राहगीरों और खुद की जान जोखिम में डालकर उड़ाई जा रही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, खुले साइड स्टैंड के साथ एक पहिया पर हवा में उठाकर बाइक दौड़ा रहे स्टंटबाज, स्टंटबाजों का करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो हो रहा वायरल, सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्टंटबाजों पर कब कसेगा कानूनी शिकंजा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के टाउन हॉल के पास का मामला।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top