713148
काकसा में डोमरा और पीरीगंज गांव के बीच कुन्नूर नदी पर बना पुल हो रहा जर्जर
Kanksa, West Bengal:पिछले कुछ महीनों से काकसा में डोमरा और पीरीगंज गांव के बीच कुन्नूर नदी पर बना पुल जर्जर स्थिति में है। पुल के कई हिस्सों में दरारें आ गई हैं। पानागढ़ मोर्गराम स्टेट हाईवे पर ब्रिटिश काल में बना यह पुल उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के बीच संचार के सड़क साधनों में से एक है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि पुल में दरारें आ जाती हैं उसके उपरांत इसकी मरम्मत की गई और वाहन फिर से इसके ऊपर से चलाया गया लेकिन तत्पश्चात पुल की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कदमा थाना क्षेत्र में फायरिंग: आरोपी आयु कर्मकार और राजेश लोहार गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। ललित मीणा ने बताया कि 10 जून को रामजनम नगर निवासी ऋषि नाग ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आयु कर्मकार और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जान लेने की नीयत से फायरिंग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देश पर S.P के नेतृत्व में विशेश जांच एवं छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आयु कर्मकार (20) और राजेश लोहार (35) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर आयु कर्मकार के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस, जबकि राजेश लोहार के पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा घटनास्थल से दो फायर किए गए खोखे भी जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मामले में शामिल विशाल कर्मकार और सुमन लोहार उर्फ हीराम लोहार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजेश लोहार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आदित्यपुर और कदमा थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और फरार अथवा जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल जारी है।0
0
Report
जयपुर पेपर लीक: 145 आरोपी गिरफ्तार, एक और अभ्यर्थी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:Jaipur सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में एक और अभ्यर्थी गिरफ़्तार पेपर पढ़कर लिखित परीक्षा में पास हुआ एक और अभ्यर्थी गिरफ्तार आरोपी ब्रजेश कुमार मीणा हुआ गिरफ़्तार पेपर लीक सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा से 45 लाख रूपये में खरीदा था पेपर फिजिकल टेस्ट में पास नहीं हो पाया था आरोपी पेपर लीक सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा और बृजेश कुमार मीणा का पिता स्वरूप चन्द मीणा पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार पूरे मामले में अब तक 145 आरोपी गिरफ़्तार0
0
Report
मधुबन में पति-पत्नी हत्या: भूमि विवाद के आरोप में 7 गिरफ्तार
Giridih, Jharkhand:मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचकरी टोला तिरिलटाँड में 02/03 जून 2026 की रात हुए पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी मृतकों के ही परिवार के सदस्य हैं. अज्ञात अपराधियों ने पतिया हांसदा और उसकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी. इस संबंध में मधुबन थाना में कांड संख्या 06/26, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मामले की गंभीरता देखते हुए डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में सामने आया कि भूमि विवाद और जादू-टोना का आरोप लगाकर हत्या की साजिश रची गई थी. पुलिस के अनुसार रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा और विजय हांसदा ने धारदार हथियार से हत्या की. वहीं दोमा हांसदा, बबलु हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा ने सहयोग किया. सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में एक गुलाबी सूती गमछा, एक लोहे की तलवार, दो लोहे के छुरे, काला जींस, उजला हाफ टी-शर्ट और दो गमछे बरामद किए हैं. बरामद कपड़ों पर खून जैसे धब्बे पाए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में रमेश हांसदा, पिता स्व. कर्मा हांसदा, पाण्डु हांसदा, पिता स्व. मंजु हांसदा, विजय हांसदा, पिता स्व. केला हांसदा, दोमा हांसदा, पिता स्व. चुचका हांसदा, बबलु हांसदा, पिता स्व. मंजु हांसदा, मोती हансदा, पिता स्व. मंजु हांसदा, सिकरा हांसदा, पिता स्व. मंजु हांसदा सभी ग्राम दलानचकरी, जाहेर टोला, थाना मधुबन निवासी शामिल है. छापामारी दल में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, अंचल निरीक्षक पूर्णेन्द्र प्रसाद महतो, थाना प्रभारी मधुबन दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, पीरटाँड प्रभारी जितेन्द्र सिंह बिष्ट समेत तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.0
0
Report
Advertisement
आगरा नगर निगम का दरवाज़े तक अभियान, हर शुक्रवार वार्डों में समस्याओं का समाधान
Agra, Uttar Pradesh:आगरा नगर निगम की नेक पहल जनता की समस्याओं के निदान के लिए नगर निगम आपके द्वार अभियान की हुई शुरूआत अब हर शुक्रवार को शहर के अलग अलग हिस्सों के वार्ड में पहुंचेंगे अधिकारी सड़क, नाली बिजली और टैक्स सहित अन्य समस्याओं का मौके पर हो होगा निदान अभियान को लेकर खुद नगर आयुक्त संतोष वैश दिखे गंभीर खुद अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे नगर आयुक्त सभी अधिनस्थ अधिकारियों को अभियान में लापरवाही या काम चोरी न करने की हिदायत इसी अभियान के तहत आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र पहुंचे नगर आयुक्त ने जनता से की मुलाकात,सुनी समस्याएं0
0
Report
मुहर्रम जुलूस के लिए सुरक्षा निर्देश, प्रदर्शन पर रोक
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने की, जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शांति समिति के पदाधिकारियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मुहर्रम के जुलूस, ताजियों की ऊंचाई, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत लाइनों तथा जुलूस मार्गों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी और सभी कार्यक्रम परंपरागत रूप से ही आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुहर्रम जुलूस के दौरान किसी अन्य देश के झंडे, प्रतीक अथवा तस्वीरों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधक छोटा इमामबाड़ा दानिश आब्दी ने बताया कि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी लोग पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूस में किसी देश का झंडा, राजनीतिक अथवा धार्मिक नेताओं के पोस्टर और हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। साथ ही जुलूस मार्गों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और पुलिस प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा गया है। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि मुहर्रम को लेकर सभी थाना प्रभारियों और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जुलूस मार्गों पर झूलती विद्युत तारों, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त कराया जाएगा। ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने पर भी सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में 4 अगस्त तक धारा 163 लागू रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके।0
0
Report
भीषण हादसा: ऑटो में छात्राओं को मामूली चोटें, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Saharanpur, Uttar Pradesh:इस भीषण हादसे में ऑटो में सवार छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं... वहीं हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के अटौरा में शव मिलने पर परिजनों ने चौकी घेरा, जांच तेज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के अटौरा गांव में कल शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आज शव रखकर अटौरा चौकी का घेराव कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। मौक़े पर पहुंचे सीओ लालगंज अमित सिंह ने बताया कि कल सुबह अटौरा गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी हो चुकी है तथा मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं आज परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की। प्रशासन ने परिवार को हरसंभव सहायता और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आदिवासी-वनवासी शब्द विवाद: अंग्रेजों की चाल से देश तोड़ने की साजिश, मंत्री का आरोप
Dungarpur, Rajasthan:टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने डूंगरपुर जिले के दौरे पर कहा कि आदिवासी और वनवासी शब्दों को लेकर विवाद राजनीति का हिस्सा है। इतिहास का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह अंग्रेजों की सोची-समझी चाल थी ताकि समाज को बांटा जा सके। 1930 में यह शब्द पहली बार लाया गया ताकि मूल समाज को विभाजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज आदिवासी-आदिवासी की रट लगाने वाले देश विरोधी तत्वों से प्रेरित हैं और वे देश के शुभचिंतक नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा उन्होंने तेज की और भाजपा नेता मौजूद रहे।0
0
Report
साहिबगंज पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, पाकुड़ जिला चैंपियन
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- साहिबगंज में तीन दिनों से आयोजित 70वीं क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट आज पुरुस्कार सम्मान समारोह के साथ संपन्न हो गया. इस पुलिस ड्यूटी मीट में संथाल परगना के छह जिला साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर और जामताड़ा से पुलिस पदाधिकारी भाग लिये. जिसमे सभी प्रतियोगिता में ओवरआल पाकुड़ जिला चैम्पयन रहा. इसके अलावे कुछ पदाधिकारी को व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए भी पुरुस्कृत किया गया.इसलिए पुलिस मीट में फिंगर प्रिंट, क्राइम सीन का फोटोग्राफी और टेक्निकल फील्ड की दक्षता की जाँच हुई. इस मौके पर साहिबगंज एस पी अमित कुमार सिंह ने बताया की बहुत बेहतर तरीके से आयोजन सफल रहा. सभी प्रतिभागी पुलिस पदाधिकारी ने अपनी बेहतर दक्षता का परिचय दिया. सभी को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया. आगामी 15 जून से 17 जून तक प्रमंडलीय पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा हैं. जिसमे प्रमंडल के सभी छह जिलों से पुलिस खिलाडी भाग लेंगे. जिसमे आउटडोर और इंडोर गेम खेले जायेंगे. जिसकी भव्य तैयारी की जा रही हैं. वही पाकुड़ जिला को चैम्पयन बनाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर प्रयाग दास ने इस आयोजन को बेहद सुन्दर बताया सभी प्रतिभागियों को अधिक मेहनत करने और राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने की सलाह दी. हालांकि यह उनका भी हार्दिक इच्छा हैं की वो नेशनल लेवल पर पुरुस्कार जीते। बाइट :- अमित कुमार सिंह एस पी, साहिबगंज। बाइट :- प्रयाग दास चाइम्पिन पुलिस इंस्पेक्टर पाकुड़।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी के सहरघाट बसबरिया में बिजली करंट से 13 वर्षीय रौनक यादव की मौत
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में बिजली करेंट के चपेट में आने से बच्चे की मौत। घटना साहरघाट थाना के बसबरिया गांव की है। मृत बच्चे की पहचान बसबरिया के श्याम सुंदर यादव के 13 वर्षीय पुत्र रौनक यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बालक घर के आंगन में लगे बिजली बोर्ड के समीप खड़ा था, अचानक तेज आवाज के साथ बोर्ड में शॉट सर्किट हुआ जिसकी चपेट में बच्चा आ गया। आनन फानन में उसे जख्मी अवस्था में साहरघाट के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के मृत घोषित होते ही बच्चे के परिजन हॉस्पिटल परिसर में दहाड़े मार मारकर रोने लगे। मौत की सूचना साहरघाट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है。0
0
Report
जोधपुर में वीएचपी महामंत्री मिलिंद परांडे का आगमन, 16 संस्कार शालाओं का प्रशिक्षण शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे पहुंचे जोधपुर एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट से आये हैं जोधपुर वीएचपी के प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने किया स्वागत एयरपोर्ट पर वीएचपी कार्यकर्ताओं द्वारा हुआ स्वागत पाक विस्थापित बस्ती में संचालित सेवा कार्यों का करेंगे लोकार्पण शहर की बस्तियों में एक साथ शुरू होने वाली 16 संस्कार शालाओं की शिक्षिकाओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का करेंगे शुभारंभ कल सड़क मार्ग से बाड़मेर जाने का है कार्यक्रम0
0
Report
लोहिया अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की तस्वीर सामने, चिकित्सा तकनीक पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:रोबोटिक सर्जरी की फोटो लोहिया अस्पताल से0
0
Report
Advertisement
कानपुर में बीच सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर महिला में बीच सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा बीच सड़क पर हुई जमकर हुई मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पारिवारिक कलह और आपसी कहासुनी को लेकर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा गुस्से में आगबबूला महिला ने एक व्यक्ति के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट और गाली-गलौज की。 मौके पर मौजूद राहगीर वीडियो बना रहे थे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी。 बादशाही नाका थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
नारायणी नदी में डूबने की आशंका, दो युवक लापता; प्रशासन तलाश में जुटा
Kushinagar, Uttar Pradesh:नारायणी नदी में नहाने गए दो युवक लापता - 10 युवकों के साथ नदी में नहाने गए थे दोनों - गहरे पानी में जाने से डूबने की आशंका - पवन पुत्र विजय और शिवम पुत्र सुप्रजल बताए जा रहे लापता - सूचना पर प्रशासन और ग्रामीण तलाश में जुटे - नदी किनारे परिजनों की भारी भीड़ मचा कोहराम - प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा - बरवापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की घटना。0
0
Report
झांसी के मऊरानीपुर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो घायल, मलबे में दबे Missri और राजकुमार को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबे में दबे मिसरी और राजकुमार को बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। परिजन और ग्रामीण तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मिसरी और राजकुमार का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
