दुर्गापुर में आरजीकर मेडिकल कॉलेज की घटना के विरोध में छात्रों ने निकाला जुलूस
Durgapur, West Bengal:आरजीकर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग डॉक्टर की जान लेने और दुष्कर्म के विरोध में देशभर में आंदोलन जारी है। दुर्गापुर में यूनाइटेड स्टूडेंट्स ने शनिवार को गांधी मोड़ से सिटी सेंटर तक जुलूस निकाला। छात्रों और युवाओं ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की, ताकि अस्पतालों में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। जुलूस में शामिल सभी ने एक सुर में न्याय की गुहार लगाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भा.ज.पा. जनकल्याण मंच से जंगबहादुर सिंह प्रधान बने अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव मुकारामपुर के रहने वाले समाजसेवी व गौ रक्षक समिति में विभिन्न पदों पर रहे जंग बहादुर सिंह प्रधान को भाजपा जन कल्याण मंच से उत्तर प्रदेश का अनुसूचित मोर्चे से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया इसके बाद उनके चाहने वालों मैं खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कहते हैं अगर नियत साफ हो तो मंजिल मिल ही जाती है वही जंग बहादुर सिंह प्रधान का कहना है मेरे खादर क्षेत्र वासियों की दुआएं हैं और मेरे क्षेत्र वासियों का मेरे सर पर आशीर्वाद है जिसकी बदौलत आज मुझे यह मुकाम मिला है यह मेरे क्षेत्र वासियों की दुआओं और और स्वर्गीय मेरे पिताजी शिक्षा और आशीर्वाद से 10 वर्ष से मैं मेहनत और लगन अपने लक्ष्य की तरफ मैदान में डाटा रहा जिसकी बदौलत भाजपा जन कल्याण मंच की ओर से अनुसूचित मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर मेरा मान पढ़कर अपने क्षेत्र वासियों की सेवा करने का मौका दिया जिसको मैं पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।
