Back
नवरात्र के पहले दिन जौनपुर में शीतला चौकिया धाम में भक्तों की भारी भीड़
ASAJEET SINGH
Mar 19, 2026 03:30:24
Jaunpur, Uttar Pradesh
नवरात्र की शुरुआत के साथ ही जिले में धार्मिक उत्साह चरम पर पहुंच गया है। पहले ही दिन मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासतौर पर शीतला चौकिया धाम में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहां दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूर्वांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले शीतला चौकिया धाम में नवरात्र के दौरान विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मां शीतला के दर्शन के बिना विंध्यवासिनी देवी मंदिर के दर्शन अधूरे माने जाते हैं। यही वजह है कि दूर-दराज से श्रद्धालु यहां सबसे पहले पहुंचते हैं। सुबह होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त माता के जयकारों के साथ लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हर कोई मां की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखा। हर शहरों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं। लोगों का कहना है कि मां शीतला के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है, इसी आस्था के साथ वे हर साल यहां आते हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया। नवरात्र के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नवरात्र के पहले दिन उमड़ी इस भारी भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जौनपुर का शीतला चौकिया धाम श्रद्धा और विश्वास का बड़ा केंद्र है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 19, 2026 04:20:180
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 19, 2026 04:20:070
Report
ASAmit Singh
FollowMar 19, 2026 04:19:280
Report
PVPankaj Verma
FollowMar 19, 2026 04:19:060
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 19, 2026 04:18:520
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 19, 2026 04:18:140
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 04:18:02Noida, Uttar Pradesh:This might be the cutest creature in the world
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 04:17:31Noida, Uttar Pradesh:This might honestly be the cutest elephant in the entire world
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 04:17:23Noida, Uttar Pradesh:बिल्ली वापस घर के अंदर लाने के लिए वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 04:17:09Noida, Uttar Pradesh:Each spring, Kunming, China turns purple as jacaranda trees bloom across the city
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 04:16:59Noida, Uttar Pradesh:Absolutely stunning, it looks incredibly spectacular
0
Report