icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शिवपुरी: हेलमेट रैली के साथ गरबा रैली में बच्चों के कार छत पर बैठना चिंता

Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी में पुलिस ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली, उसी दिन निजी गरबा कार्यक्रम की रैली में कार की छत पर बैठी नजर आईं बच्चियां\n\nशिवपुरी। शहर में गुरुवार को एक तरफ शिवपुरी पुलिस यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट जागरूकता रैली निकाल रही थी, वहीं दूसरी ओर एक निजी गरबा कार्यक्रम की रैली को लेकर यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है।\n\nगरबा कार्यक्रम से जुड़ी रैली के दौरान एक कार शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती नजर आई, जिस पर बच्चियां कार की छत पर बैठी दिखाई दीं। कार के इस तरह शहर में घूमने को लेकर यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि वाहन चलते समय बच्चे कार की छत पर बैठे थे, तो यह उनकी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही मानी जा सकती है।\n\nखास बात यह है कि इसी दिन पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पुलिस की रैली में लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।\n\nऐसे में सवाल यह उठता है कि जब पुलिस शहरवासियों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित सफर का संदेश दे रही है, तो निजी आयोजनों की रैलियों में नियमों की निगरानी और कार्रवाई कितनी प्रभावी है? चलती कार की छत पर बैठकर सफर करना बच्चों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा जोखिम बन सकता है।\n\nअब देखना यह है कि कार की छत पर बच्चों को बैठाकर शहर में निकाली गई इस रैली के मामले में यातायात पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report

राजघाट प्रदर्शन, जजों की खुली चिट्ठी और नेताओं के बयान गर्म

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUDHAKAR SINGH (RJD MP) ON INDIA BLOC PROTEST AT RAJGHAT / 42 FORMER JUDGES’ OPEN LETTER ON ECI AND CONSTITUTIONAL INSTITUTIONS / BJP LEADER PRADEEP BHANDARI’S STATEMENT ON RAHUL GANDHI AND CONGRESS / MAMATA BANERJEE’S POSSIBLE PARTICIPATION IN CJP PROTEST ON OCTOBER 10 महात्मा गांधी जी को हम लोग इसलिए याद किए कि जो रास्ता उन्होंने दिखाया था भारत में कैसे ब्रिटिश हुकूमत को देश से बाहर किया। सीधी कार्यवाही की बात की 1942 में। आज देश पर जो राज करने वाली जो भाजपा है वो नए अंग्रेज हैं इस देश के और इनके खिलाफ जो लड़ाई है वो राजघाट हम लोग आज उनको नमन किए और सड़क के जरिए इस देश में ज्ञानेश कुमार।कि जो आतंक है इस देश के भीतर उसको खत्म भी करेंगे और संविधान में जो कानून में जो संशोधन है जिसके जरिए उनको हासिल हुआ है निर्वाचन आयुक्त को वो सभी ताकतों को सीझ कराना पड़ेगा नहीं तो देश में लोकतंत्र संविधान रहेगा ही नहीं।हम उन जजों को रिटायर्ड और टायर्ड भी हैं। लगता है कि उनको कोई सरकारी कामकाज के लिए कोई पद की जिज्ञासा होगी जिसके चलते वो लोग पत्र लिख रहे हैं। वो ये कहते कि सुप्रीम कोर्ट पिछले तीन साल से उस कानून की समीक्षा कर रहा है, कितना साल लगेगा?वो सुप्रीम कोर्ट से उनको पत्र लिखना चाहिए था कि 27 लाख वैध मतदाता सुप्रीम कोर्ट के सामने खड़ा हुए तो सुप्रीम कोर्ट कहता है कि आप 5 साल बाद वोट दे दीजिएगा तो क्या हो जाएगा आपका?आज हालत ये है कि न्यायपालिका में बैठे हुए रिटायर्ड लोग तो खैर उनका बात ही नहीं करना जो हैं ही उनका क्या रोल है जिनकी जिम्मेदारी थी देश के संविधान बचाने की जिनका जिम्मेदारी थी फंडामेंटल राइट्स को प्रोटेक्ट करने की आज वो कह रहे हैं क्या हो गया तो क्या 이 लोकतंत्र की स्थापना केवल प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और पार्लियामेंट के मेंबर चुनने के लिए बना था अगर यही सरकार ही चुनने के लिए था तो यहां अंग्रेज भी सरकार ही थे.हमारा जो ताकत है वो जनता के बीच में होना चाहिए, उस ताकत का अपहरण हो रहा है और चंद लोग ये कह रहे हैं कि क्या हो गया? इससे बात को समझा जा सकता है।
0
0
Report

जालोर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस: मतदाता सूची विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग

Jalore, Rajasthan:जालोर। कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए जा रहे कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर आज जालोर जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी, गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए और भाजपा के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने जालोर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है।
0
0
Report
Advertisement

जालंधर कैंट विधायक परगट सिंह बल्लां डेरा सचखंड में संत निरंजन दास से मुलाकात

Jalandhar, Punjab:Breaking Jalandhar परगट सिंह डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक, संत निरंजन दास से की मुलाकात पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं जालंधर कैंट विधायक परगट सिंह डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने के लिए पहुंच गए हैं। उनके साथ कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह, आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली समेत कांग्रेस की तमाम वरिष्ठ लीडरशिप मौजूद है। परगट सिंह डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए है ओरउन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया गया।
0
0
Report

लुधियाना में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने सड़क पर हंगामा

Ludhiana, Punjab:लुधियाना के सिंगर सिनेमा रोड पर पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, सड़क पर आमना-सामना…यहां पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया. लुधियाना के शृंगार रोड पर उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। महिला ने मौके पर ही पति और उसके साथ मौजूद महिला को रोक लिया और दोनों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामलے की सूचना मिलने के बाद पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाना डिविजन नंबर-3 ले जाया गया। वहीं महिला कमलप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ घूमते हुए देखा था। इसके बाद वह मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर अपने पति से जवाब मांगने लगी। कमलप्रीत के मुताबिक, इसी दौरान विवाद बढ़ गया और सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। दूसरी तरफ गुरदीप सिंह ने अपने पक्ष में कहा कि करीब 10 साल पहले उसकी कमलप्रीत कौर से शादी हुई थी और शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता आ रहा है। उसका दावा है कि पिछले कई वर्षों से घरेलू विवाद की स्थिति बनी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना डिविजन नंबर-3 ले जाकर उनके बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। मौके के वीडियो और वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

गोंडा में चरित्र सत्यापन लापरवाही पर SSP ने बड़ा एक्शन, दो अधिकारी निलंबित

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा एसपी अभिषेक झा द्वारा आज गुरुवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए चरित्र सत्यापन में लापरवाही बरतने पर करनैलगंज कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल व एएचटी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय और करनैलगंज कोतवाली में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह को पूरे मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बसालतपुर निवासी अंकित श्रीवास्तव पुत्र महेश्वरी श्रीवास्तव ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। यह आवेदन सीसीटीएनएस पोर्टल के जरिए स्थानीय थाने पहुंचा था। ​सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान ऑपरेटर ने घोर लापरवाही का परिचय दिया। ग्राम रुदौलिया निवासी एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम और पिता का नाम भी आवेदक से मिलता-जुलता था के खिलाफ दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 384/2024) का आपराधिक विवरण निर्दोष आवेदक अंकित श्रीवास्तव की सत्यापन आख्या में दर्ज कर दिया गया। बिना पते की जांच और पहचान की पुष्टि किए ही यह गलत रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अग्रसारित कर दी गई,जिससे एक बेकसूर युवक के चरित्र पर आपराधिक दाग लग गया। ​मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक गोंडा अभिषेक ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और तत्काल क्षेत्राधिकारी करनैलगंज को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी। क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय की प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने केवल नाम और पिता के नाम की समानता देखकर यह आख्या तैयार कर दी थी और पते की भौतिक या दस्तावेजी जांच करने की जहमत नहीं उठाई। वहीं तत्कालीन थाना प्रभारी ने भी बिना किसी पर्यवेक्षण के आंख मूंदकर रिपोर्ट आगे बढ़ा दी। ​जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्य में शिथिल पर्यवेक्षण के दोषी पाए गए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय और गंभीर लापरवाही के जिम्मेदार कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने आवेदक को हुई असुविधा को दूर करने के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए। अंकित श्रीवास्तव के आवेदन का पुनः विधिवत और सही सत्यापन कराया गया। इसके बाद संशोधित व निष्कलंक चरित्र प्रमाण पत्र आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में आंधी-तूफान से धान समेत फसलों को भारी नुकसान, किसान मुआवजे की मांग

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में बीती रात आई आंधी तूफान और तेज बारिश से धान की फसल सहित तमाम फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेत में धान की फसलें बिछने के साथ-साथ पानी में पूरी तरह डूब गई है गिरी फसल को किसान बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। साथ ही किसान प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं। गौरतलब है एक सप्ताह पहले पीलीभीत में तीन दिन लगातार हुई बारिश से किसानों की धान की फसल खराब हुई थी जिसके चलते किसान उभर भी नहीं पाए। कल बुधवार की बीती रात आंधी तूफान और तेज गरज के साथ बारिश होने से किसानों की फसल भी बर्बाद हो गई। अब किसान अपने साथ मजदूरों को लगाकर बची फसल को बचाने में जुटे है और सरकार से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं। तस्वीरों में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है किसान खून पसीने से सींची गई फसल को पानी में घुसकर कटाई कर चारपाई पर डालकर इस तरह से खेतों से निकाल कर ले जा रहा है मानो जैसे कि किसी अर्थी को कंधे से ले जा रहे हो। यह ताजा तस्वीरें पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में पड़ने वाले घनश्यामपुर और मकरंदापुर की है।
0
0
Report

इटारसी से दिल्ली जा रहे 15 लोग गिरफ्तार, गोवा एक्सप्रेस कोच में हंगामा

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम — जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले इटारसी में बड़ा पुलिस एक्शन कॉकरोच पार्टी के समर्थन में दिल्ली जा रहे 15 लोगों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। महाराष्ट्र से गोवा एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रहे इन लोगों को इटारसी जंक्शन पर ट्रेन के जनरल कोच से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। इनमें 3 युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर कॉकरोच पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन में समर्थन देने जा रहे लोगों को जैसे ही इटारसी स्टेशन पर पुलिस ने घेरा, ट्रेन के अंदर हलचल तेज हो गई और स्टेशन पर भी हंगामे के हालात बन गए। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शाम करीब छह बजे जैसे ही गोवा एक्सप्रेस इटारसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची, पुलिस ने जनरल कोच को घेर लिया। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी कोच में दाखिल हुए और जांच के बाद 15 लोगों को ट्रेन से नीचे उतार लिया। इनमें तीन युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। ट्रेन से उतारे जाने के बाद लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। कुछ देर तक ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने सभी 15 लोगों को अपने वाहनों से एक गोपनीय स्थान पर पहुंचाया।
0
0
Report

NTPC विंध्याचल: 240 मीटर चिमनी पर मरे श्रमिक, परिजनों ने लापरवाही आरोप

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में NTPC विंध्यাচल में बड़ा हादसा, LNT के श्रमिक की मौत. 240 मीटर ऊंची चिमनी पर काम के दौरान तबीयत बिगड़ी. तबीयत बिगड़ने के बाद खून की उल्टी, इलाज के दौरान श्रमिक ने दम तोड़ दिया. मृतक श्रमिक की पहचान संजीव यादव के रूप में. परिजनों का आरोप—बीमारी की जानकारी के बावजूद ऊंचाई पर कराया जा रहा था काम. NTPC और LNT प्रबंधन पर परिजनों ने लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए. श्रमिक की मौत के बाद प्लांट में हड़कंप. आक्रोशित मजदूर और परिजन मौके पर जुटे, FIR और मुआवजे की मांग. कंपनी प्रबंधन ने चार लाख पचास हजार रुपये मुआवजे की आश्वासन दिया.
0
0
Report
Advertisement

नाना पाटेकर के निधन पर हेमा मालिनी ने जताया गहरा शोक

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: HEMA MALINI ON NANA PATEKAR DEMISE मुंबई - अनुभवी अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर, अनुभवी अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "यह जानकर मुझे बहुत दुख और सदमा लगा कि इतने महान अभिनेता अचानक हमारे बीच नहीं रहे। जन्म और मृत्यु तो तय है, लेकिन हम कभी भी ऐसी अचानक हुई घटना की उम्मीद नहीं करते। वह एक शानदार कलाकार थे—अपने आप में एक्टिंग की एक संस्था—जिनका एक्टिंग का अंदाज़ अनोखा था और आवाज़ बहुत बढ़िया थी। वह हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी हस्ती थे। मैं उनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ़ करती थी। मैंने हाल ही में 'संकल्प' नाम की एक वेब सीरीज़ देखी, जिसमें उन्होंने काम किया था। मैंने उन्हें फ़ोन करके बताया कि यह कितनी अच्छी थी और मुझे इसमें कितना मज़ा आया। यह सुनकर वह बहुत खुश हुए। इसके अलावा, वह सच में एक समर्पित समाज सेवाк भी थे। उन्होंने 'नाम फ़ाउंडेशन' शुरू किया, जिसके ज़रिए उन्होंने अनगिनत किसानों और ज़रूरतमंद लोगों की मदद की। उन्होंने साबित कर दिया कि एक फ़िल्मी हस्ती के तौर पर उनकी पहचान से भी कहीं बड़ा उनका दिल था..."
0
0
Report

भूली में साहेब कुरैशी की टीआई परेड के बाद मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तारी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के भूली ओपी क्षेत्र में मवेशी तस्करी के मामले में पुलिस ने साहेब कुरैशी की टीआई (टेस्ट आइडेंटिफिकेशन) परेड कराई। पुलिस के अनुसार, वासेपुर, आरा मोड़ और कसाई मोहल्ला क्षेत्र में पहचान परेड की कार्रवाई की गई, ताकि संबंधित लोगों से साहेब कुरैशी की पहचान कराई जा सके। भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि मवेशी तस्करी के आरोप में साहेब कुरैशी को हथियार के साथ पकड़ा गया है। एसएसपी के निर्देश पर मामले में टीआई परेड कराई गई। पहचान परेड के माध्यम से पुलिस मामले से जुड़े लोगों से उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। गिरफ्तार साहेब कुरैशी के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि साहेब केवल मीट की दुकान चलाता है और उसके पास हथियार बरामद होने की बात सही नहीं है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

चिराग पासवान बोले विरोध पर, विरोध लोकतंत्र की मजबूती है—CEC से सवालों के जवाब जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): CHIRAG PASWAN (LJP/RAM VILAS/UNION MINISTER) ON RAM VILAS PASWAN'S DEATH ANNIVERSARY / RAM VILAS PASWAN MEMORIAL IN UTTAR PRADESH / 2027 UTTAR PRADESH ASSEMBLY ELECTIONS AND ALLIANCE PREPARATIONS / RAHUL GANDHI'S PROTEST AGAINST CEC GYANESH KUMAR / NARENDRA MODI'S 25 YEARS IN PUBLIC LIFE / NANA PATEKAR'S DEMISE लखनऊ - दिल्ली में INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कहते हैं, "लोकतंत्र में विरोध करने की इजाज़त है; आपको ज़रूर विरोध करना चाहिए, और असल में, इससे लोकतंत्र मज़बूत होता है। विपक्ष जितना मज़बूत या सक्रिय दिखता है, सरकार और सत्ताधारी पार्टी की जवाबदेही उतनी ही बढ़ती है। इसलिए, आप उन्हें ज़रूर घेरें और सवाल पूछें, लेकिन उन सवालों के जवाब पाने की कोशिश भी करें। वरना, जानकारी न होने की वजह से आप बस हंगामा करते रहेंगे—और वह जानकारी सड़कों पर नहीं मिलेगी। आपने एक दिन विरोध किया; आप अपना संदेश अपने समर्थकों तक पहुँचाने और अपना संघर्ष दिखाने में सफल रहे—जैसे पुलिस ने आपको हिरासत में लिया, वगैरह। आप यह सब उजागर करने में कामयाब रहे। लेकिन अब, पता लगाएँ कि आपके सवालों के असल जवाब क्या हैं; इसके लिए एक बहुत आसान तरीका है। चुनाव आयोग से संपर्क करें और अपॉइंटमेंट माँगें। एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर आपको समय दिया जाएगा। मेरा मानना है कि तीनों कमिश्नर मौजूद रहेंगे और CEC खुद आपके सवालों का जवाब देंगे। मैंने भी पहले सवाल उठाए थे—क्योंकि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर, हमें आपकी पार्टी के अंदरूनी कामकाज या बैठकों की जानकारी नहीं होती। मेरी चिंता यह थी कि विपक्ष द्वारा उठाए गए शक जनता के बीच गलतफहमी के तौर पर न फैलें। भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में, अगर एक भी नागरिक को चुनावी प्रक्रिया या चुनाव आयोग के कामकाज पर शक होता है, तो यह चिंता की बात है। मैंने सवाल उठाए और हर बात का जवाब मिला। मैं उन जवाबों से संतुष्ट हूँ हो सकता है विपक्ष न हो। वे दोबारा अपॉइंटमेंट ले सकते हैं और जितने चाहें उतने सवाल पूछ सकते हैं—दस, सौ, या जितने भी ज़रूरी हों। अगर वे संतुष्ट नहीं होते हैं, तो वे फिर से आ सकते हैं या प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। लेकिन रोज़ हंगामा करना—और वह भी मामूली वजहों से—एक अलग बात है। आप लंच के लिए किसी जगह इकट्ठा होते हैं, और फिर अचानक, आप आगे बढ़ने लगते हैं। हर संस्था के अपने नियम और सीमाएँ होती हैं, और सुरक्षा से जुड़ी चिंताएँ भी होती हैं। अगर—भगवान न करे—कोई अनहोनी घटना हो जाए... इतना हंगामा मचाने पर, किसे ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा?...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top