icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेवी जवान पर चाकू से हमला; आरोपी arrested

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में छुट्टी पर घर आए नेवी के एक जवान पर सरेआम चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। विवाद सिर्फ इतना था कि जवान ने गणेश पंडाल के सामने खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहा था। पूरा मामला करेली थाना क्षेत्र के पनारी गाँव का है। बताया जा रहा है कि गणेश पंडाल के सामने आरोपियों ने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। छुट्टी पर आए नेवी के जवान सूरज कौरव ने जब इसका विरोध किया और बाइक हटाने को कहा, तो विवाद बढ़ गया। बात इतनी बिगड़ी कि आदतन अपराधी कार्तिक उदेनिया और उसके साथी छोटू ने नेवी जवान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल जवान सूरज कौरव को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल मामले की गहराई से विवेचना की जा रही है।
0
0
Report

धमतरी: दंतैल हाथी से ग्रामीणों में दहशत, फसलों को खतरा

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में एक बार फिर हाथी की आमद ने ग्रामीण इलाकों में दहशत बढ़ा दी है। सिंगपुर और केरेगांव वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी लगातार विचरण कर रहा है। वही हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ के साथ ही खेतों में खड़ी धान की फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। बताया जा रहा है दंतैल हाथी खेतों में पहुंचकर खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हाथी के लगातार मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। साथ ही विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और उसके संभावित रास्तों की निगरानी की जा रही है। वहीं हाथी प्रभावित गांवों में ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों से जंगल और हाथी के विचरण वाले इलाकों की ओर नहीं जाने की अपील की है। साथ ही हाथी दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है। फिलहाल वन विभाग की चुनौती हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के साथ-साथ ग्रामीणों और उनकी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। दंतैल के लगातार मूवमेंट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है और अब सभी की नजर वन विभाग की निगरानी और अगले कदम पर टिकी है।
0
0
Report

पाकिस्तान से ड्रोन ड्रॉपिंग: एसपी ने बॉर्डर एरिया का निरीक्षण किया

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के रावला मंडी से खबर 14 KND में पाकिस्तान की तरफ से हुई ड्रोन ड्रॉपिंग की घटना के बाद पुलिस के सहयोग करने वाले किसान के घर पंहुचे एसपी वहीं सीमावर्ती इलाके 14knd में ड्रोन ड्रॉपिंग के मामले में SP हरिशंकर खुद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे भारत-पाक बॉर्डर एरिया कुछ दिन पूर्व ड्रोन से हुई थी करीब 5 किलो से अधिक हेरोइन और 500 ग्राम अफीम की ड्रॉपिंग SP हरिशंकर ने 'ड्रोन ड्रॉपिंग' के घटनास्थल का किया गहन निरीक्षण ड्रोन ड्रॉपिंग की घटना के बाद कार्यवाही में पुलिस का सहयोग देने वाले किसान संतराम सुथार को एसपी ने सम्मानित किया एसपी बोले सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी को रोकने पुलिस की सहायता करने वाले लोगो को करेंगे सम्मानित
0
0
Report
Advertisement

युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल तक साथ रहने के बाद शादी से इनकार किया: पुलिस ने मामला दर्ज किया

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक साथ रहने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक,पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में युवती ने मोतीझील मस्जिद के पास रहने वाले एहसान खान पर आरोप लगाया है कि वह शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उसके साथ रहा। युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटा रही है。
0
0
Report

रामदेवरा मेले में लकड़ी चूल्हे से खाने बनाकर गैस बचाने का संदेश

Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा मेले में गैस की खपत कम करने का संदेश देते हुए लकड़ी पर बना रहे खाद्य सामग्री। स्वयं सेवा संस्था चलाने वाले लोगों को गैस खपत कम करने का दिया गया संदेश। पिछले 25 दिनों से सभी प्रकार की सामग्री लकड़ी के चूल्हे पर बनाई जा रही है। रामदेवरा, जैसलमेर। रामदेवरा मेला में अब तक लगभग सात लाख लोगों तक पहुँचने के साथ कई स्वयंसेवी संस्थाएं और होटल-ढाबे प्रतिदिन गैस सिलेंडर की खपत कर रहे हैं। इन सब के विपरीत स्वयंसेवी संस्था चलाने वाले ओम प्रकाश विश्नोई ने मेले में आमजन को गैस खपत कम करने का संदेश देते हुए, बिना गैस टंकी के परंपरागत चूल्हे पर खाना बनाकर सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गैस की किल्लत से घरों में भी खाना बनना कठिन हो गया था। इस मेले परिसर में भक्तों के लिए जोधपुरी मिर्ची, बड़े, समोसे, कोफ्ते, मावे की कचोरी, गरम चाय जैसे नाश्ते बनाकर सेवा की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में सूखी लकड़ियाँ आसानी से मिलती हैं। पिछले 25 दिनों से वे चूल्हा जलाकर भक्तों की सेवा कर रहे हैं, जो बहुत पसंद किया जा रहा है। लकड़ी के चूल्हे पर बनी खाद्य सामग्री गैस चूल्हे की तुलनात्मक स्वादिष्ट भी होती है। आवश्यकतानुसार गैस की खपत की जानी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

Alwar mayor election: Independent Rinkal Garg withdraws nomination, BJP-Congress face-off set

Alwar, Rajasthan:अलवर महापौर चुनाव में बड़ा मोड़: निर्दलीय रिंकल गर्ग ने नामांकन लिया वापस, अब बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला अलवर। नगर निगम महापौर चुनाव में नामांकन वापसी के साथ मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल गर्ग ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब महापौर पद के लिए कांग्रेस की कमलेश शर्मा और बीजेपी की सुमन अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला रह गया है। नामांकन वापस लेने के बाद रिंकल गर्ग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार हर व्यक्ति को है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उन्हें अपेक्षित पार्षदों का समर्थन नहीं मिल रहा था। रिंकल ने कहा कि पार्षदों की ओर से समर्थन के बदले जिस तरह की मांगें रखी जा रही थीं, उन्हें पूरा करना उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में उन्होंने नामांकन वापस लेना उचित समझा। रिंकल गर्ग ने आरोप लगाया कि महापौर चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त चल रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास भी समर्थन देने के लिए कुछ मांगें रखी गई थीं, लेकिन वे उन मांगों को पूरा करने में सक्षम नहीं थीं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में इसी तरह की परिस्थितियाँ बनी रहीं तो आने वाले समय में कांग्रेस को भी बड़ी समस्या का सामना कर सकता है। रिंकल गर्ग के नामांकन वापस लेने के बाद अब अलवर नगर निगम महापौर पद का चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला बन गया है। चुनाव में दोनों दलों के सामने पार्षदों का समर्थन जुटाने की चुनौती रहेगी। बाइट: रिंकल गर्ग, निर्दलीय प्रत्याशी बाइट: अंबालाल मीणा, रिटर्निंग अधिकारी
0
0
Report

सासाराम में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान, फुटपाथी दुकानों को उखाड़ा गया

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में पीला पंजा बुलडोजर का कहर देखने को मिल रहा है। सासाराम में बेदा इलाके में कल से ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में बेदा नहर के किनारे अवैध रूप से कब्जा कर बनाया गया फुटपाथी दुकानदार एवं झोपड़ी को हटा दिया गया है। सासाराम नगर निगम के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि इस इलाके में जल्द ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। ऐसे में जगह को चिन्हित किया जा रहा है। इसी को लेकर नगर निगम के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। जेसीबी और बुलडोजर लेकर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मी जब बेदा पहुंचे तो हड़कंप मच गया। इस दौरान प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण करने वालों की झोपड़ी आदि को उखाड़ दिया।
0
0
Report
Advertisement

गौ-सेवकों का गुस्सा: नगरपालिका कार्यालय के सामने मृत गाय पर हंगामा

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-मृत गाय लेकर नगरपालिका पहुंचे गौ-सेवक! CMO ऑफिस में शव रखकर हंगामा, बोले,‘गोवंश बचाओ या हादसों का इंतजार करो?’ एंकर-भिंड के गोहद में सड़क पर दम तोड़ते गोवंश को लेकर आज नगर पालिका में ऐसा हंगामा हुआ कि प्रशासनिक अमला भी सकते में आ गया। सड़क हादसे में गाय की मौत के बाद आक्रोशित गौ-सेवक मृत गाय को ट्रॉली में लेकर सीधे नगर पालिका परिषद पहुंच गए। यहां जमकर नारेबाजी की और विरोध जताते हुए मृत गाय को नगर पालिका CMO के कार्यालय में ही रख दिया। गौ-सेवकों का कहना है कि बरसात आते ही गोवंश सड़कों पर बैठने को मजबूर है। लंबे समय से मांग की जा रही है कि सड़क पर बैठे गोवंश को सुरक्षित तरीके से हटाकर गौशाला में पहुंचाया जाए, लेकिन आरोप है कि जिम्मेदारों ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। सड़कों पर बैठे गोवंश के कारण एक तरफ बेजुबान जानवर हादसों में जान गंवा रहे हैं, तो दूसरी तरफ इन्हें बचाने की कोशिश में वाहन चालक और राहगीर भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। कुछ दिन पहले छीमका मोड़ पर हुआ हादसा इसकी भयावह तस्वीर दिखा चुका है। सड़क पर बैठे गोवंश को बचाने के प्रयास में मजदूरों से भरी पिकअप डंपर से जा भिड़ी थी। हादसे में कई मजदूरों की मौत हुई थी। ऐसे में आज गौ-सेवकों का गुस्सा सड़क से निकलकर सीधे नगरपालिका के CMO ऑफिस तक पहुंच गया। मृत गाय को कार्यालय में रखकर दिया गया संदेश साफ था—जब शिकायतों से बात नहीं बनी, तो प्रशासन को समस्या की गंभीरता दिखाने के लिए मृत गोवंश को ही नगरपालिका के दरवाजे तक लाना पड़ा। -अब सवाल बड़ा है, सड़कों पर बेसहारा गोवंश कब सुरक्षित होंगे? हादसों और मौतों का सिलसिला कब रुकेगा? और जिम्मेदार नगरपालिका प्रशासन आखिर कब जागेगा? प्रदीप शर्मा ज़ी मीडिया भिण्ड
0
0
Report

रायपुर: उद्योग नीति से छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ निवेश का दावा

Begun, Rajasthan:रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का बयान उद्योग भारती के कार्यक्रम में देशभर से करीब 300 लघु उद्यमी प्रतिनिधि पहुंचे बोले- नवाचार और विचारों के आदान-प्रदान से छत्तीसगढ़ को लाभ मिलेगा मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने का किया है आह्वान नई उद्योग नीति में 8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिलने का दावा लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए सब्सिडी और ऑनलाइन जमीन आवंटन की सुविधा सिंगल विंडो और JAM पोर्टल से प्रक्रियाओं के सरलीकरण का दावा कांग्रेस पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा हमला-- कहा- 5 साल कांग्रेस की सरकार रही, धोखे से कांग्रेस की सरकार बन गई थी कांग्रेस पर 36 वादे कर एक भी पूरा नहीं करने का लगाया आरोप कोयला, शराब, महादेव सट्टा और DMF में घोटाला किए 5 साल में विकास का कोई नामोनिशान नहीं था भाजपा अच्छा काम कर रही है तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है बाइट-लखन लाल देवांगन, उद्योग मंत्री
0
0
Report
Advertisement

मोहनिया में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से टक्कर में तीन युवक मौत

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत ग्राम दसौती से मोहनिया आ रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाके में शोक मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दसौती से मोहनिया आ रहे बाइक सवार युवकों के साथ एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। दो बाइकों पर सवार कुल पाँच लोग ग्राम दसौती से मोहनिया की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ जाने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई。 घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया पहुँचाया。 पंचनामा और परिजनों के बयान के आधार पर मृतकों की पहचान ग्राम बधिनी, थाना मोहनिया, जिला कैमूर निवासी के रूप में हुई है: - दिल खुवाराय (उम्र लगभग 16 वर्ष), पिता - जैनुद्दीन राय - बिट्टू कुमार (उम्र लगभग 18 वर्ष), पिता - रामाशंकर चौधरी - विकास कुमार उर्फ विकास कुमार चौधरी (उम्र approximately 18 वर्ष) घटना के संबंध में परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सभी युवक किसी काम से मोहनिया आ रहे थे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा。 पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई और पंचनामा पूरा करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजने की तैयारी की जा रही है。 मोहनिया डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि घटना की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बघिनी गांव के पास दो बाइक आपस में टकरा गई है जिसमे तीन की मौत और दो घायल हैं。 बाइट - दयानंद कुमार डीएसपी मोहनिया बाइट - कामेश्वर राय बाइट - अरुण चौधरी मृतक के चाचा
0
0
Report

बलरामपुर में आपदा मॉक ड्रिल से प्रशासन की तैयारी और समन्वय का प्रदर्शन

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में आपदा से पहले परखी गई प्रशासन की ताकत,भूकंप- रासायनिक रिसाव और आग से बचाव की राज्य स्तरीय हुआ मॉक ड्रिल; तीनों तहसीलों में राहत-बचाव का अभ्यास बलरामपुर जनपद में आपदा आने के बाद राहत-बचाव शुरू करने से पहले प्रशासन ने अपनी तैयारियों की ताकत परखी। भूकंप के झटके, चीनी मिल के एथनॉल प्लांट में रासायनिक रिसाव और आग लगने जैसी आपात स्थिति मानकर शुक्रवार को जिले में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज कराई गई। बलरामपुर चीनी मिल, तुलसीपुर तहसील परिसर और उतरौला के मो. यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में अलग-अलग परिस्थितियों में राहत एवं बचाव का अभ्यास किया गया। जिलाधिकारी एवं रिस्पॉन्सिबल ऑफिसर डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में हुई मॉक ड्रिल में पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एसएसबी समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य आपदा के समय विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और रिस्पॉन्स टाइम को परखना रहा। बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में भूकंप के बाद एथनॉल प्लांट में लीकेज और आग लगने की स्थिति बनाई गई। इसमें 15 मजदूरों और कुछ कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने वायरलेस के जरिए संबंधित टीमों को अलर्ट किया। एसडीआरएफ, अग्निशमन, एसएसबी और मिल की सुरक्षा टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। मेडिकल टीम ने घायलों की जांच कर अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी दोहराई। तुलसीपुर तहसील में आग लगने की स्थिति में राहत-बचाव का अभ्यास हुआ। वहीं उतरौला के मो. यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में भूकंप के दौरान बच्चों को सुरक्षित निकालने और अग्नि सुरक्षा की मॉक ड्रिल कराई गई। बच्चों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि बलरामपुर भूकम्प की दृष्टि से जोन-4 में आता है। ऐसे अभ्यास से आपदा से पहले तैयारियों को परखने और कमियों को दूर करने का अवसर मिलता है。
0
0
Report

समान नागरिक संहिता शरियत में मुदाखलत, इसलिए मुसलमानो को मंजूर नहीं

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:- भारत सरकार के ग्रह मंत्री अमित शाह जी के समान नागरिक संहिता पर दिए गए बयान को लेकर देश में एक बहस छिड़ गई है। वहीं मुस्लिम संगठनों ने देश व्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। इस पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने के लिए संविधान ने कुछ शर्तें रखी है, उसमें खास बात ये कही गई है, कि जिस राज्य में ये कानून लागू किया जाएगा, वहां रहने वाले हर समुदाय व हर सम्प्रदाय के व्यक्तियों की राए ली जाएगी। अगर सभी नागरिक Ucc कानून बनाने पर सहमत है, तो राज्य में कानून लागू किया जाएगा, अन्यथा नहीं। मौलाना ने कहा कि समान नागरिक संहिता का डराफ जिन जिन राज्यों में बनाया जा रहा है, वो सिर्फ एक ही राज्य का मौडल है। जबकि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मुद्दे व मसाइल है, और अलग-अलग धर्मों के मानने वालों की जनसंख्या है। इसलिए एक राज्य का मौडल सभी राज्यों पर लागू नहीं किया जा सकता। मौलाना ने कहा कि एक कानून एक देश को भारत में लागू करने के लिए बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ेगा, बिल्कुल ऐसे ही समान नागरिक संहिता का कानून हैं। क्योंकि संविधान ने जाती , जन जाति और दूसरे कबीलों व आदिवासीयों को अलग-अलग सुहूलते उपलब्ध कराई है। Ucc को लागू करने में सबसे बड़ी समस्या नार्थ ईस्ट के राज्यों में आएगी, क्योंकि नागालैंड में नागा समुदाय, मिज़ोरम में मिज़ोरम समुदाय और दूसरे जन जाति समुदाय को Ucc के दायरे में नहीं लाया जा सकता। नार्थ ईस्ट राज्यों में इन समुदाय की नागरिए व देहात क्षेत्रो में अपने अलग-अलग कानून ढांचे सालों से स्थापित है, और इनको संविधान भी संरक्षण देता है। इसलिए इनसे छेड़छाड़ करना अच्छा नहीं होगा। मौलाना ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही सभी समुदाय को धार्मिक आजादी दी गई है। अगर समान नागरिक संहिता द्वारा धार्मिक आजादी को छीनने की कोशिश होगी, तो ये देश हित में नहीं होगा। भारत के 30 करोड़ मुसलमानो का मानना है कि Ucc शरियत में मुदाखलत करता हुआ कानून हैं, इसलिए इसको लागू न किया जाए, अगर लागू किया जाता है, तो इस पर अमल करने के लिए मुसलमानो को मजबूर न किया जाए। मौलाना ने तमाम मुस्लिम संगठनों से अपील करते हुए कहा कि जम्हूरी व्यवस्था में धरना प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है। मगर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एहतजाज के दौरान भीड़ हिंसक ना हो , प्रदर्शन कारियों को ये बात खूब अवगत करा देना चाहिए कि एहतजाज अम्न व शांति के साथ में किया जाएं। किसी तरह भी उकदरभ न हो और हर काम कानून के दायरे में रहकर किया जाएं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top