दुर्गापुर शिव शक्ति धाम प्रांगण में शुभारंभ हुआ श्री शिव महापुराण कथा
Durgapur, West Bengal:दुर्गापुर स्थित शिव शक्ति धाम प्रांगण में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। उज्जैन, मध्य प्रदेश से पधारे श्री प्रणव पुरी जी महाराज ने कथा का श्रवण करवाया। श्री प्रणव पुरी जी महाराज ने कथा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह कथा जीवन की spiritual essence को समझने और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
